मृत्यु रेट 1.70 फीसद से नीचे – Live Halchal

बीते 24 घंटे में 74 हजार मरीज हों चुके है ठीक, मृत्यु रेट 1.70 फीसद से नीचे
देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में तेजी से उछाल आ रहा है। संक्रमित मरीजों की तुलना में पूरी तरह से ठीक हो चुके मरीजों की संख्या लगगभग चार गुना हो गई है। हालांकि, कोरोना महामारी की रफ्तार पर फिलहाल ब्रेक लगती नजर नहीं आ रही है। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 43 लाख को पार कर गई है। बीते 24 घंटों के दौरान करीब 90 हजार मामले सामने आए हैं और इस दौरान 74,894 मरीज भी पूरी तरह से ठीक हुए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के 89,706 नए मामले सामने आए हैं और 1,115 लोगों की 24 घंटों में मौत भी हुई है। भारत में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 43 लाख 70 हजार 129 हो गई है। इसमें से 33 लाख 98 हजार 845 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 लाख 97 हजार 394 एक्टिव मामले हैं। कोरोना वायरस की वजह से अब तक 73,890 लोगों की जान जा चुकी है। आइसीएमआर के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए देश में अब तक 5 करोड़ 18 लाख से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है। मंगलवार को 11 लाख 54 हजार 549 सैंपल्स टेस्ट किए गए।

महाराष्ट्र में लगातार तीन दिनों से 20 हजार से अधिक नए मामले मिल रहे हैं। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 9 लाख 43 हजार 772 हो गया है। राज्य में इस महामारी से और 380 लोगों की जान भी चली गई है, इसमें अकेले मुंबई में ही 42 मौतें हुई हैं। राज्य में एक दिन पहले 400 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। अब तक 27 हजार 407 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

राजधानी दिल्ली में सितंबर के महीने में दूसरी बार सबसे अधिक 3,609 नए केस मिले हैं। छह सितंबर को 3,686 नए मामले सामने आए थे। संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख 97 हजार 135 पहुंच गया है। वहीं, आंध्र प्रदेश में 10 हजार से अधिक रोज नए केस मिल रहे हैं। मंगलवार को 10,601 नए मामले मिले और कुल संक्रमितों की संख्या 5 लाख 17 हजार से अधिक हो गया है।