मुसलमान – Live Halchal

मुसलमान होकर पछता रही हूं, घर में अब्बू हो या भाई कोई भी रेप कर देता है, और अम्मी भी कुछ नहीं…
New Delhi: एक ब्रिटिश टीनेजर ने दावा किया है कि उसके पति और भाई ने उसका रेप किया है। लड़की ने बताया कि उसे बंदूक की नोक पर पाकिस्तान में उसके कजन के साथ शादी के लिए मजबूर किया गया। लड़की ने बताया कि उसके साथ तीन सालों तक हर दिन रेप होता रहा। उसका भाई और उसके पिता ही उसका रेप करते रहे।अभी अभी : मायावती ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को किया दलित समाज से बाहर

तसबासन खान (बदला हुआ नाम) ने बताया कि जब वह 15 साल की थी तब उसकी चाची ने कहा कि वह गर्मी की छुट्टियों में पाकिस्तान चल रही है।

खान के पिता ने उसकी मां की हत्या कर दी थी। तब खान की उम्र महज 12 साल थी। मां की हत्या के बाद पिता ने तसबासन खान को और उसके तीन भाइयों को साउथ यॉर्कशर के डॉनकास्टर में उसकी चाची के पास छोड़ दिया था।

जब खान पाकिस्तान आई तो उसे बंदूक की नोक पर कजन के साथ शादी के लिए मजबूर किया गया। खान से उसका कजन 6 साल बड़ा था। खान को उसने तीन सालों तक बंधक बनाकर रखा और हर रात उसने रेप किया। बाद में खान पर शादी के लिए दबाव डाला गया ताकि उसके कजन को ब्रिटेन का वीजा मिल सके।

26 साल की खान ने एक्सप्रेस संडे से बताया, ‘मुझे लगा कि मैं पाकिस्तान छुट्टियां मनाने जा रही हूं। मैं इसे लेकर उत्साहित थी। दो महीने बाद मेरा स्कूल खुलने वाला था। मैंने अपने अंकल से कहा कि हमें अब यहां से जाना चाहिए। वह हमेशा टालते रहे और उन्होंने रुकने को कहा। गर्मी की छुट्टियां खत्म हो चुकी थीं। मेरा स्कूल खुल चुका था और मैं हफ्तों देर थी। चार महीने बाद वह मेरे कमरे में बंदूक के साथ आए और उन्होंने कहा कि उसे कजन के साथ शादी करनी होगी।’

खान ने कहा, ‘मैंने शादी से साफ इनकार कर दिया लेकिन उन्होंने कहा कि यदि तुम शादी नहीं करती हो तो तुम्हारे भाइयों की हत्या हो जाएगी। मैं सहमी हुई थी लेकिन लगा कि मेरे पास कोई विकल्प नहीं है। शादी की रात ही मेरे कजन ने मुझसे रेप किया। मुझे लगता था कि मेरे चचेरे भाई मेरे परिवार के हैं। मेरा यह सोचना बिल्कुल गलत निकला। उसने तीन साल तक हर रात मेरे साथ रेप किया। मुझे लगता था कि कमरे में बंद मैं एक सेक्स वर्कर हूं। मैं बुरी तरह से टूट चुकी थी।’

तीन सालों की इस प्रताड़ना के बाद खान को पाकिस्तान के लोकल कोर्ट से तलाक मिल गया। 2008 में खान यूके लौट गई। 26 साल की खान एक स्कूल के साथ काम कर रही हैं। अब वह जबरन शादी के खिलाफ ब्रिटेन में एक संस्था के साथ काम कर रही हैं।

खान बीते वक्त को याद करते हुए बताती हैं, ‘मैंने कई बार अपनी जान लेने की कोशिश की। मैं अपनी भीतर उस शख्स को देखती थी जो शादी और बच्चों को साथ खुश रहना चाहती थी लेकिन उस वाकये के बाद से मेरी हिम्मत नहीं हुई।’ खान ने ब्रिटिश सरकार से आग्रह किया है कि विदेश जाने वाली लड़कियों के साथ जबरन शादी के वाकये काफी होते हैं ऐसे में इसके खिलाफ सख्त कदम उठाने चाहिए। खान ने कहा, ‘एशियन कम्युनिटी को समझना काफी मुश्किल है। मुस्लिम परिवारों में झूठी शान काफी अहम है।’

खान ने दावा किया कि ऐसे वक्त में उसके भाइयों ने भी मदद नहीं की। खान ने कहा, ‘यहां तक कि मेरे भाइयों ने भी मेरा पक्ष नहीं लिया। मैं महिलाओं की मदद में लग गई। एशियन महिलाएं मेरे परिवार को जानती थीं। जब मैं उनसे बात करती थी तो वे बताती थीं कि मुस्लिम संस्कृति में लड़कियों को जो कहा जाता है वहीं करना होता है। पाकिस्तान की पिछड़े इलाकों में पुरुष जो चाहते हैं वही महिलाओं को करना होता है। हमारी जिंदगी का मतलब कुछ भी नहीं है।’

बड़ी ख़बर ‘राम के जन्मस्थान पर ही होगा मंदिर का निर्माण’
अयोध्या विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी आने के बाद RSS विचारक राकेश सिन्हा ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर पहले से ही था. लिहाजा वहां राम मंदिर का ही निर्माण होना चाहिए. मस्जिद का निर्माण नहीं होना चाहिए. इस मसले को बातचीत के जरिए सुलझाना चाहिए. मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले से ही इस पर बातचीत का आधार बनता है. अब इसका समाधान ढूंढ़ने में दिक्कत नहीं होनी चाहिए.

सिन्हा ने कहा कि बाबरी मस्जिद कमेटी इस बात के कोई ठोस साक्ष्य नहीं दे पाई कि वहां पर मस्जिद था. ऐसे में वहां पर राम मंदिर का निर्माण करने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए. वहीं, मुस्लिम धर्मगुरु कल्बे जव्वाद ने कहा कि मामले में सुप्रीम कोर्ट का जो फैसला होगा, उसको मानेंगे. इससे पहले भी कोर्ट के बाहर बातचीत के जरिए मसले को सुलझाने की कोशिश हुई, लेकिन कोई कोई कामयाबी नहीं मिली.

उधर, बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि हम राम मंदिर मामले में समझौते को तैयार हैं. वहां पर राम मंदिर पहले से था. ऐसे में राम मंदिर वहीं बनना चाहिए. मस्जिद कहीं पर भी बनाई जा सकती है. सरयू नदी के पार मुसलमान मस्जिद बना सकते हैं. मुसलमान सड़क पर भी नमाज पढ़ सकते हैं. सऊदी समेत कई देशों में बिल्डिंग बनाने के लिए मस्जिद हटाए जाते हैं. मुसलमान कहीं पर भी नमाज पढ़ सकते हैं. लिहाजा मुस्लिम समुदाय इस रचनात्मक सुझाव को माने, तो अच्छा होगा. उन्होंने मामले में मध्यस्था के लिए एक न्यायाधीश की नियुक्त करने की भी मांग की.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- दोनों पक्ष मिलकर सुलझाएं राममंदिर का मुद्दा, जरूरत पड़ी तो मध्यस्थता को तैयार

कानून राज्यमंत्री पीपी चौधरी ने सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को सही बताया है. उन्होंने कहा कि हम कल से ही मध्यस्थता शुरू करने को तैयार हैं. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जहां तक यूपी में बीजेपी की सरकार बनने का सवाल है, तो लोगों ने विकास के लिए वोट दिया है. इसके अलावा साधू संतों का कहना है कि योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने से राम मंदिर निर्माण में तेजी आएगी.

यूपी चुनाव: मुस्लिम बहुल इलाकों में भी क्यों खिला ‘कमल’?
मुस्लिम समुदाय के नेताओं का मानना है कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) की ऐतिहासिक सफलता की वजह तमाम हिंदू जातियों का एकसाथ आकर हिंदू वोट के रूप में परिवर्तित हो जाना रहा है. इसने मुस्लिम मतों के बंटने को भी अर्थहीन बना दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में जबरदस्त सफलता डाल दी.

उत्तर प्रदेश में भाजपा ने अकेले 312 सीटें जीती हैं. इनमें मुरादाबाद नगर, देवबंद, नूरपुर, चांदपुर, नानपारा और नकुड़ जैसे कुछ ऐसे इलाके भी हैं, जहां मुसलमान बड़ी संख्या में हैं.

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन जैसी तमाम जगहों पर मुस्लिम मत समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में बंट गए.

मुसलमान किसे देते हैं वोट?

हालांकि, फिर भी मुस्लिम प्रत्याशी मेरठ, कैराना, नजीबाबाद, मुरादाबाद ग्रामीण, संभल, रामपुर, स्वार-टांडा जैसे इलाकों में जीत हासिल करने में सफल रहे.

कुछ मुस्लिम नेताओं ने कहा कि कुछ सीटें तो मुस्लिम मतों के विभाजन के कारण भाजपा की झोली में गिरीं. वैसे जिस पैमाने पर भाजपा को सफलता मिली है, उससे साफ है कि अगर मुसलमान किसी एक पार्टी के साथ गए होते तो भी कोई खास फर्क नहीं पड़ता.

समाजवादी पार्टी के पूर्व सदस्य कमाल फारूकी ने कहा, ‘मुस्लिम मतों के विभाजन की बात एक तरह का अमूर्त विचार है.’

उन्होंने कहा, ‘सामान्य धारणा के विपरीत, मुसलमान एकजुट होकर किसी पार्टी को वोट नहीं देते हैं. भाजपा हिंदू मतों को एकजुट करने के लिए इस बात को उछालती है कि मुसलमान एकजुट होकर मत देते हैं. जबकि सच्चाई यह है कि मुसलमान भी किसी अन्य सामान्य मतदाता की ही तरह अपने मुद्दों और चिंताओं के आधार पर मत देते हैं.’

बड़ी ख़बर: जीत के बाद पीएम मोदी ने लिए ये 6 कड़े फैसले, लोगो में मचा हडकंप

नई तरह की सोशल इंजीनियरिंग

यह संभव ही नहीं है कि उत्तर प्रदेश के मुसलमान किसी एक पार्टी को मत दें. लेकिन, वे कभी-कभी एकजुट होकर किसी एक क्षेत्र में किसी एक प्रत्याशी का समर्थन करते हैं.

वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद कासिम रसूल इलियास ने कहा कि भाजपा की रणनीति ने मुस्लिम फैक्टर को (चुनावों में) सफतलापूर्वक निष्प्रभावी बना दिया.

इलियास ने कहा कि भाजपा ने जाटवों के अलावा बाकी सभी अनुसूचित जातियों और यादवों के अलावा अन्य सभी पिछड़ों के मत हासिल किए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और (भाजपा अध्यक्ष) अमित शाह के उदय के बाद यह नई तरह की सोशल इंजीनियरिंग देखने को मिल रही है.

पूर्व राज्यसभा सदस्य मोहम्मद अदीब ने कहा कि मोदी और शाह ‘अच्छे दिन’ की आड़ में हिंदू राष्ट्र का वादा परोस रहे हैं, जिसने भाजपा को हिंदू मतों को इकलौती सर्वाधिक प्रभावी इकाई में बदलने में मदद की है.

उन्होंने कहा, ‘बीते तीन साल में मोदी सरकार की कोई ऐसी उपलब्धि नहीं है जो नजर आती हो, फिर भी लोगों ने मोदी को मत दिया. मोदी में लोग हिंदू राष्ट्र की उम्मीद देख रहे हैं जिसे वह (मोदी) अच्छे दिन कहकर प्रचारित कर रहे हैं.’

कई मुस्लिम संगठनों के साझा संगठन आल इंडिया मुस्लिम मजलिस-ए-मुशावरात के अध्यक्ष नवेद हामिद ने कहा, ‘हम एक बहुसंख्यकवादी लोकतंत्र की तरफ बढ़ रहे हैं, जहां राष्ट्रवाद को हिंदुत्व में मिला दिया गया है.’

बीजेपी की बंपर जीत

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को प्रचंड बहुमत मिला. पार्टी ने 403 सीटों में से 312 सीटों पर जीत हासिल की.

सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भी हाशिये पर आ गई. राज्य निर्वाचन आयोग के अंतिम आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा 312 सीटों पर जीती. बसपा को 19, सपा को 47 सीटें और कांग्रेस को महज 7 सीटों पर जीत मिली.

भाजपा के सहयोगी दल भारतीय समाज पार्टी (भासपा) 4 सीटों पर और अपना दल (सोनेलाल) को 9 सीटों पर जीत मिली है. अजित सिंह के राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) को मात्र एक सीट मिली. तीन निर्दलीय उम्मीदवार जीते, जबकि निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल के खाते में भी एक सीट गई.