मुश्किल – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 05 Dec 2025 06:26:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg मुश्किल – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर यात्रियों की बढ़ी मुश्किल https://livehalchal.com/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-igi-%e0%a4%8f%e0%a4%af%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a4/647106 Fri, 05 Dec 2025 06:26:20 +0000 https://livehalchal.com/?p=647106 दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI Airport) पर आज यानी शुक्रवार को भी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से अभी तक इंडिगो की 22 फ्लाइटें कैंसिल की जा चुकी हैं। वहीं, डायल (DIAL) की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। डायल की तरफ से कहा गया कि ऑपरेशनल दिक्कतों की …]]>

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI Airport) पर आज यानी शुक्रवार को भी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से अभी तक इंडिगो की 22 फ्लाइटें कैंसिल की जा चुकी हैं। वहीं, डायल (DIAL) की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है।

डायल की तरफ से कहा गया कि ऑपरेशनल दिक्कतों की वजह से फ्लाइट में देरी हो रही है, जिस वजह से वे कैंसल हो रही हैं। ज्यादा असर घरेलू सेवाओं पर पड़ रहा है। कहा गया कि हम यात्रियों को सलाह देते हैं कि वे एयरपोर्ट से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस सीधे अपनी एयरलाइन से वेरिफाई कर लें।

डायल ने कहा, हमारी डेडिकेटेड ऑन-ग्राउंड टीमें सभी पार्टनर के साथ मिलकर इस रुकावट को कम करने और यात्रियों को आरामदायक अनुभव देने के लिए मेहनत से काम कर रही हैं। आप सभी को हुई परेशानी से हमें खेद है। यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की गई है।

]]>
सोनिया-राहुल गांधी की फिर बढ़ी मुश्किल https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%b2-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b0/646247 Sun, 30 Nov 2025 07:23:57 +0000 https://livehalchal.com/?p=646247 नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सोनिया और राहुल के खिलाफ नई FIR दर्ज हुई है। इसमें सोनिया और राहुल समेत 6 अन्य लोगों पर भी गंभीर आरोप लगे हैं। इसके अलावा FIR में 3 अन्य कंपनियों के नाम भी दर्ज किए गए …]]>

नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सोनिया और राहुल के खिलाफ नई FIR दर्ज हुई है। इसमें सोनिया और राहुल समेत 6 अन्य लोगों पर भी गंभीर आरोप लगे हैं। इसके अलावा FIR में 3 अन्य कंपनियों के नाम भी दर्ज किए गए हैं।

नेशनल हेराल्ड केस की जांच खत्म करने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इसकी रिपोर्ट दिल्ली पुलिस को सौंपी थी। दिल्ली पुलिस ने 3 अक्टूबर को यह FIR दर्ज की थी।

FIR में आरोप है कि कांग्रेस के स्वामित्व वाली संस्था एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड का धोखाधड़ी से अधिग्रहण किया गया था। इस कुल संपत्ति 2000 करोड़ रुपये थी। यंग इंडियन के माध्यम से यह अधिग्रहण संपन्न हुआ था और गांधी परिवार की इसमें 76 फीसदी हिस्सेदारी थी।

सैम पित्रोदा पर भी लगे आरोप
दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज की गई नई FIR में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के अलावा इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा समेत 3 अन्य लोगों का नाम भी शामिल है। इसके अलावा एजेएल, यंग इंडियन और डोटेक्स मर्चेंडाइज प्राइवेट लिमिटेड का नाम भी मौजूद हैं।

तीनों कोलकाता आधारित फर्जी कंपनियां थीं। इनमें यंग इंडिया को 1 करोड़ रुपये देने और 50 लाख में एजेएल का अधिग्रहण करने का आरोप है। एजेएल की कुल संपत्ति 2000 करोड़ आंकी गई है। दिल्ली पुलिस एजेएल के शेयरधारकों को जल्द ही पूछताछ के लिए बुला सकती है।

क्या है पूरा मामला?
नेशनल हेराल्ड केस में 2008-2014 के बीच मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। 2014 में तत्कालीन बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की निजी शिकायत के आधार पर दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने मामले पर संज्ञान लेने का आदेश दिया था।

9 अप्रैल को गांधी परिवार समेत अन्य लोगों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। हालांकि, कांग्रेस ने इन सभी आरोपों को खारिज करते हुए ईडी पर केंद्र सरकार के इशारों पर काम करने का आरोप लगाया है।

]]>
दिल्ली-एनसीआर में सांस लेना मुश्किल, गंभीर स्तर पर AQI https://livehalchal.com/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%8f%e0%a4%a8%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%86%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b8-%e0%a4%b2%e0%a5%87/645286 Tue, 25 Nov 2025 05:10:22 +0000 https://livehalchal.com/?p=645286 राजधानी दिल्ली एक बार फिर घने जहरीले स्मॉग की चादर में लिपट दिखी। इंडिया गेट, एम्स, सफदरजंग अस्पताल, आनंद विहार और आईटीओ जैसे प्रमुख इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद चिंताजनक स्तर पर पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शहर के कई हिस्सों में एक्यूआई ‘बहुत खराब’ से ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज …]]>

राजधानी दिल्ली एक बार फिर घने जहरीले स्मॉग की चादर में लिपट दिखी। इंडिया गेट, एम्स, सफदरजंग अस्पताल, आनंद विहार और आईटीओ जैसे प्रमुख इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद चिंताजनक स्तर पर पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शहर के कई हिस्सों में एक्यूआई ‘बहुत खराब’ से ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया है, जिससे दिल्ली के लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

सीपीसीबी के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार सुबह इंडिया गेट पर एक्यूआई 328, एम्स-सफदरजंग अस्पताल पर 323, आनंद विहार में 402, आईटीओ में 380 दर्ज किया गया।

बेहद खराब श्रेणी में हवा बरकरार
दिल्ली में सोमवार सुबह की शुरुआत धुंध और हल्के कोहरे के साथ हुई, जबकि आसमान में स्मॉग की चादर छाई रही, जिससे दृश्यता भी प्रभावित हुई। इस कारण सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

एनसीआर में प्रदूषण का स्तर
सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 382 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। यह रविवार की तुलना में 9 अंकों की गिरावट है, लेकिन स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की बात करें तो नोएडा सबसे अधिक प्रदूषित शहर रहा, जहां एक्यूआई 397 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में है। गाजियाबाद में यह 396, ग्रेटर नोएडा में 382 और गुरुग्राम में 286 रहा। वहीं, फरीदाबाद की हवा सबसे साफ पाई गई, जहाँ सूचकांक 396 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। सक्रियता और बेहतर प्रबंधन का परिणाम बताया। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सरकार सर्दियों के दौरान प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

आगामी दिनों में भी ‘बेहद खराब’ श्रेणी में हवा रहने का अनुमान
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार तक हवा की गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बनी रहने की संभावना है। इसका मतलब है कि सांस के मरीजों को आने वाले दिनों में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। CPCB के अनुसार, राजधानी के कई निगरानी स्टेशनों पर हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’ और कई अन्य पर ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई है।

आप ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
आम आदमी पार्टी ने कहा कि राजधानी लगातार खतरनाक स्तर के प्रदूषण का सामना कर रही है। सोमवार को कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 450 के पार रिकॉर्ड किया गया, जिससे हवा गंभीर श्रेणी में पहुंच गई। स्मॉग की चादर इतनी घनी थी कि इंडिया गेट और कर्तव्य पथ भी धुंध में खो गए। आम आदमी पार्टी ने इसे भाजपा सरकार की निष्क्रियता और लापरवाही का नतीजा बताया है।

आम के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि दिल्लीवालों का दम घुट रहा है, लेकिन रेखा गुप्ता सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। उनका कहना है कि चार इंजन की सरकार के बावजूद दिल्ली की हवा साल-दर-साल बदतर होती जा रही है और हर परिवार इस प्रदूषण का खामियाजा भुगत रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण के चलते हजारों लोग बीमार पड़ रहे हैं, अस्पतालों में मरीज लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। वहीं आप की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि स्थिति बेहद भयावह है।

प्रदूषण पर आप के आरोपों पर भाजपा का पलटवार
प्रदूषण स्तर को लेकर जारी राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने 10 साल तक सत्ता में रहते हुए प्रदूषण नियंत्रण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए, आज वेे नेता भाजपा सरकार पर आरोप लगा रहे हैं।

सचदेवा ने कहा कि मौजूदा स्थिति चिंताजनक जरूर है लेकिन भाजपा सरकार के प्रयासों का असर दिख रहा है। उन्होंने दावा किया कि सोमवार को दिनभर दिल्ली के विभिन्न इलाकों में औसत प्रदूषण स्तर एक्यूआई 400 से नीचे रहा, जबकि पिछले वर्ष 24 नवंबर 2024 को दिल्ली का औसत एक्यूआई 450 के पार था। उन्होंने इसे सरकार की सक्रियता और बेहतर प्रबंधन का परिणाम बताया। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सरकार सर्दियों के दौरान प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

]]>
दिल्ली-NCR की हवा में सांस लेना हुआ मुश्किल https://livehalchal.com/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-ncr-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b8-%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%a8/644792 Sat, 22 Nov 2025 07:20:45 +0000 https://livehalchal.com/?p=644792 राजधानी में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) में हल्की कमी आई है, लेकिन यह ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बना हुआ है। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम के डेटा के मुताबिक, शनिवार सुबह एवरेज एक्यूआई 359 रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को रिकॉर्ड किए गए एवरेज 364 एक्यूआई से थोड़ा सुधार होने के बावजूद सुबह-सुबह कुछ इलाकों में …]]>

राजधानी में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) में हल्की कमी आई है, लेकिन यह ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बना हुआ है। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम के डेटा के मुताबिक, शनिवार सुबह एवरेज एक्यूआई 359 रिकॉर्ड किया गया।

शुक्रवार को रिकॉर्ड किए गए एवरेज 364 एक्यूआई से थोड़ा सुधार होने के बावजूद सुबह-सुबह कुछ इलाकों में जहरीले स्मॉग की परत छाई रही। कुछ इलाकों में एक्यूआई 400 पार भी गया है, जिससे वहां की हवा ‘गंभीर’ श्रेणी में मानी जा रही है। लगातार बने स्मॉग (धुंध) की वजह से सांस लेने में दिक्कत हो रही है। उधर, नोएडा-गाजियाबाद समेत एनसीआर के कई इलाकों में भी हवा की गुणवत्ता खराब है।

दिल्ली के कई इलाकों में 400 से ज्यादा एक्यूआई
वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, आज सुबह राजधानी दिल्ली के आनंद विहार में एक्यूआई 420, अशोक विहार में 403, आया नगर में 333, बवाना में 414, बुराड़ी में 374, डीटीयू में 396, द्वारका में 389, आईटीओ में 370, जहांगीरपुरी में 417, मुंडका 414, नजफगढ़ में 316, पंजाबी बाग में 370, रोहिणी 412, आरकेपुरम 372, वजीरपुर में 427 दर्ज किया गया है।

शुक्रवार को इतना रहा एक्यूआई
शुक्रवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 364 दर्ज किया गया। यह हवा की बेहद खराब श्रेणी है। इसमें बृहस्पतिवार की तुलना में 27 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर, एनसीआर में गाजियाबाद की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 422 दर्ज किया गया, यह गंभीर श्रेणी है। वहीं, नोएडा में 394, ग्रेटर नोएडा में 353 और गुरुग्राम में 287 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा, फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 238 दर्ज किया गया। यह हवा की खराब श्रेणी है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि सोमवार तक हवा बेहद खराब श्रेणी में ही बरकरार रहेगी। इसके चलते सांस के मरीजों को लोगों को आंखों में जलन जैसी समस्या से राहत नहीं मिलेगी।

गाजियाबाद में भी 400 पार पहुंची एक्यूआई
गाजियाबाद में भी एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, लोनी में 450 एक्यूआई दर्ज किया गया है। संजय नगर में 417 और इंदिरापुर में एक्यूआई 394 दर्ज किया।

नोएडा का एक्यूआई भी 400 से ज्यादा
नोएडा में भी कई इलाकों में 400 से ज्यादा एक्यूआई पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सेक्टर 125 में 429, सेक्टर 1 इलाके में 394 और सेक्टर 62 इलाके में 340 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

गुरुग्राम में इतना दर्ज किया गया एक्यूआई
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, गुरुग्राम के एनआईएसई ग्वाल पहाड़ी में 316 एक्यूआई दर्ज किया गया है। सेक्टर 51 इलाके में 317, टेरी ग्राम में 216, विकास सदन में 272 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

फरीदाबाद का एक्यूआई
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, फरीदाबाद के सेक्टर 30 में एक्यूआई 224, न्यू इंडस्ट्रियल टाउन में 293 और सेक्टर 11 में 199 दर्ज किया गया।

]]>
हरियाणा के इन जिलों में सांस लेना मुश्किल https://livehalchal.com/%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a3%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%87%e0%a4%a8-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%be/641621 Tue, 04 Nov 2025 05:51:32 +0000 https://livehalchal.com/?p=641621 प्रदेश में स्मॉग तेजी से बढ़ रहा है। इसी के चलते एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) कैथल का सबसे ज्यादा 393 तक पहुंच गया। वहीं आने वाले दिनों में प्रदेश के कुछ जिलों में वर्षा की संभावना और हवा चलने के कारण स्मॉग से छ़ुटकारा मिलने की उम्मीद है। हरियाणा में कैथल के अलावा बल्लभगढ़, फतेहाबाद, …]]>

प्रदेश में स्मॉग तेजी से बढ़ रहा है। इसी के चलते एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) कैथल का सबसे ज्यादा 393 तक पहुंच गया। वहीं आने वाले दिनों में प्रदेश के कुछ जिलों में वर्षा की संभावना और हवा चलने के कारण स्मॉग से छ़ुटकारा मिलने की उम्मीद है।

हरियाणा में कैथल के अलावा बल्लभगढ़, फतेहाबाद, जींद, मानेसर का एक्यूआइ 300 का आंकड़ा पार कर चुका है। बहुत गंभीर श्रेणी में चल रहे एक्यूआइ व प्रदूषित वातावरण के चलते इन जिलों में लोगों को सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है।

हरियाणा के कुल पांच शहरों में हवा बेहद खराब श्रेणी में रही। इनमें बल्लभगढ़ में 320, फतेहाबाद में 313, जींद में 354 और मानेसर में 340 एक्यूआई रहा। खराब श्रेणी में हरियाणा के बहादुरगढ़ में 202, भिवानी में 206, चरखीदादरी में 215, गुरुग्राम में 235, करनाल में 280, कुरुक्षेत्र में 284, नारनौल में 217, पंचकूला में 294, सिरसा में 287, सोनीपत में 284 और यमुनानगर में 263 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

एक दिन पहले रविवार को धारूहेड़ा का एक्यूआई 434 रहा जो देश में सबसे प्रदूषित था। बेहद खराब श्रेणी में शामिल 23 शहरों में 9 हरियाणा के थे। इनमें बहादुरगढ़ में 313, बल्लभगढ़ में 319, गुरुग्राम में 357, जींद में 314, कैथल में 341, करनाल में 348, कुरुक्षेत्र में 344, पंचकूला में 308 और यमुनानगर में 320 एक्यूआई दर्ज किया गया था।

]]>