मुश्किल में इमरान – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 28 Jul 2018 10:52:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg मुश्किल में इमरान – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 मुश्किल में इमरान, पाक में दोबारा चुनाव की मांग https://livehalchal.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%87%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%95-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82/153588 Sat, 28 Jul 2018 10:52:10 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=153588 इस्लामाबाद: पाकिस्तान के लोकसभा चुनाव में इमरान खान की तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने बड़ी विपक्षी पार्टियों को पछाड़ते हुए बड़ी जीत दर्ज की है. लेकिन पाकिस्तान में चुनावी नतीजे आने के बाद भी इमरान खान की राह पीएम पद के लिए आसान नहीं लग रही है. विपक्षी दलों ने इमरान खान पर चुनाव में धांधली के आरोप …]]>

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के लोकसभा चुनाव में इमरान खान की तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने बड़ी विपक्षी पार्टियों को पछाड़ते हुए बड़ी जीत दर्ज की है. लेकिन पाकिस्तान में चुनावी नतीजे आने के बाद भी इमरान खान की राह पीएम पद के लिए आसान नहीं लग रही है. विपक्षी दलों ने इमरान खान पर चुनाव में धांधली के आरोप लगाते हुए दोबारा चुनाव की मांग रखी है. इसके लिए विपक्षी दलों ने इस्लामाबाद में एक बैठक रखी थी, जिसमे नवाज़ शरीफ की पार्टी PML (N) के कार्यकर्ता भी मौजूद थे, हालांकि बिलावल भुट्टो की PPP ने इसमें हिस्सा नहीं लिया.

बैठक में शामिल हुए पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ के भाई शाहबाज़ ने कहा है कि फ़िलहाल संसद का बहिष्कार करने के फैसले पर विचार नहीं किया गया है, लेकिन अगर स्थितियां ना बदली तो इस तरफ कदम उठाए जा सकते हैं. वहीं मजलिस-ए-अमाल के अध्यक्ष मौलाना फजलुर रहमान ने एक प्रेस वार्ता में कहा है कि हम दोबारा चुनाव की मांग करेंगे और जरुरत पड़ी तो इसके लिए आंदोलन भी किया जाएगा क्योंकि ये सच्चा जनादेश नहीं है.

आपको बता दें कि पाकिस्तान चुनाव में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिल सका है, इमरान खान को भी गठबंधन करके ही सरकार बनानी पड़ेगी. लेकिन विपक्षी दलों का इमरान के विरोध में एकजुट होना इमरान की मुश्किलें बढ़ा सकता है. क्योंकि अगर नवाज़ और बिलावल की पार्टियां अन्य को साथ में लेकर बहुमत साबित कर देती है तो इमरान की जीत पर भी पानी फिर सकता है. 

खबरें और भी:-

]]>