मुख्य गवाह पुत्र – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 26 Mar 2024 08:02:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg मुख्य गवाह पुत्र – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 बिहार: पिता की हत्या में मुख्य गवाह पुत्र सहित तीन को मारी गोली https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%81/549895 Tue, 26 Mar 2024 07:18:08 +0000 https://livehalchal.com/?p=549895 बेखौफ अपराधियों ने पंचायत समिति सदस्य के पुत्र समेत दो युवकों को अपराधियों ने गोली मार दी। वहीं एक दुकानदार को भी अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। दोनों घटना की वजह अलग-अलग है। आरा में मृत पंचायत समिति सदस्य के पुत्र समेत दो युवकों को अपराधियों ने गोली मार दी। घटना उदवंतनगर थाना …]]>

बेखौफ अपराधियों ने पंचायत समिति सदस्य के पुत्र समेत दो युवकों को अपराधियों ने गोली मार दी। वहीं एक दुकानदार को भी अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। दोनों घटना की वजह अलग-अलग है।

आरा में मृत पंचायत समिति सदस्य के पुत्र समेत दो युवकों को अपराधियों ने गोली मार दी। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर की है। वहीं दूसरी घटना बिहियां थाना क्षेत्र झौआ डुमरिया में गुटखा का पैसा मांगने के विवाद में गोली मार दी। महज कुछ घण्टे के अंदर ही तीन लोगों को गोली मारने से हड़कंप मच गया है। घायल युवक बेलाउर गांव के पंचायत समिति सदस्य स्व दीपक कुमार गुप्ता के पुत्र आयुष कुमार गुप्ता और उसके दोस्त अंशु कुमार हैं।

पिता की हत्या में मुख्य गवाह होने की वजह से मारी गोली
घटना के संबंध में आयुष कुमार गुप्ता ने बताया कि वह अपने दोस्त अंशु के साथ बेलाउर में चापाकल पर पानी पी रहा था। तभी झाड़ी में छुपे बुटन चौधरी के भतीजा विनोद चौधरी और अन्य लोगों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें दो गोली मुझे लगी। आयुष ने कहा कि मेरे दोस्त अंशु को भी गोली मारकर जख्मी कर दिया है। जख्मी आयुष ने घटना का कारण बताया कि एक साल पहले पंचायत समिति सदस्य मेरे पिता की हत्या बुटन चौधरी और अन्य लोगो के द्वारा की गई थी। उस केस में मैं मुख्य गवाह हूं। इनलोगो के द्वारा कई महीनों से दबाव बनाया जा रहा था कि मैं गवाही ना दूं। इस वजह से मुझे जान से मारने का प्रयास किया गया है। आनन फानन में दोनो जख्मियों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों का ऑपरेशन कर गोली निकाली गई है।

गुटखा का पैसा मांगने पर मार दी गोली
दूसरी घटना बिहियां थाना क्षेत्र के झौआ डुमरिया की है। यहां किराना दुकानदार विजय साव को हथियारबंद बादमाशो ने घर में ही गोली मारकर जख्मी कर दिया। गोली लगने के बाद जख्मी विजय साह को भी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां ऑपरेशन कर उसकी भी जान बचाई गई। जख्मी विजय साह ने बताया कि देर रात करीब 2 बजे दो युवक आये और मुझे मेरा किराना दुकान खोल कर गुटखा देने को बोले। जब मैंने गुटखा दे कर पैसे की मांग की तो शराब के नशे में वेलोग मुझे गाली देने लगे और ताबड़तोड़ गोली मार दिये।

]]>