मुख्यालय – Live Halchal

ऑपरेशन सिंदूर में लश्कर ए तैयबा के जिस मुख्यालय को तबाह किया गया
पूरी दुनिया में आलोचकों के निशाने पर आने के बावजूद और भारत से मार खाने के बावजूद पाकिस्तान, आतंक को वित्तपोषित करने की अपनी आदत से अभी भी बाज नहीं आ रहा है। भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में स्थित कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। अब सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि पाकिस्तान द्वारा फिर से इन आतंकी ठिकानों का पुनर्निर्माण किया जा रहा है।

मुरीदके में लश्कर के मुख्यालय को फिर से बनवा रहीं पाकिस्तानी सेना और सरकार
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 7 मई 2025 को हवाई हमले कर पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया और इन हमलों में सैंकड़ों आतंकी मारे गए। इन ठिकानों में आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा का मुरीदके में स्थित मुख्यालय भी शामिल था। भारतीय वायु सेना के हमले में मुरीदके स्थित लश्कर के मुख्यालय को भारी नुकसान पहुंचा था और वहां आंतकियों के ठहरने वाली जगह, हथियारों के भंडार गृह, ट्रेनिंग ब्लॉक आदि जगहों को भारी नुकसान पहुंचा था।

खुफिया इनपुट से हुआ खुलासा
अभी खुफिया इनपुट से पता चला है कि पाकिस्तान फिर से लश्कर ए तैयबा के मुख्यालय का पुनर्निमाण कर रहा है। पाकिस्तान की सरकार और सेना ने इसके लिए लश्कर ए तैयबा को 4 करोड़ पाकिस्तानी रुपये दिए हैं और आगे और भी आर्थिक मदद दी जाएगी। लश्कर के मुख्यालय के पुनर्निर्माण में करीब 15 करोड़ रुपये खर्च हो सकते हैं। लश्कर के शीर्ष आतंकी मौलाना अबु जार और यूनुस शाह बुखारी इस प्रोजेक्ट की निगरानी कर रहे हैं। पुनर्निर्माण के लिए 5 फरवरी 2026 की समयसीमा तय की गई है।

पुलिस भर्ती के नाम पर ठगी: मुख्यालय से जुड़े तार
पंजाब विजिलेंस ने पुलिस विभाग के दो कर्मियों को 102 लोगों से कल 26 लाख 2 हजार 926 रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया था। पकड़ा गया एक आरोपी आईआरबी की तीसरी बटालियन में दर्जा चार के क्लीनर के पद पर कार्यरत है।

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पुलिस में दर्जा-4 के पदों पर भर्ती के नाम पर 102 लोगों से हुई धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई तेज कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस पूरे मामले में नजर बनाई हुई है, ताकि भर्ती धोखाधड़ी के इस खेल में शामिल महकमे के बड़े अफसरों की मिलीभगत का पता लगाया जा सके। विजिलेंस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को बुधवार को जालंधर कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

पूरे मामले की जांच कर रहे विजिलेंस ब्यूरो जालंधर के एक अधिकारी ने बताया कि रिमांड के दौरान पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपी तरलोचन पाल और सुरिंदर पाल ने चंडीगढ़ स्थित पंजाब पुलिस हेडक्वार्टर में दो पुलिसकर्मियों को भर्ती कराने के लिए नौ लाख रुपये दिए थे। जांच में सामने आया है कि जिन लोगों से दोनों आरोपियों ने भर्ती के नाम पर नौ लाख रुपये लिए थे, जब उनकी भर्ती बताए गए समय में नहीं हुई तो उसमें से कुछ पैसे वापस भी लौटा दिए गए, लेकिन आधे से ज्यादा धोखाधड़ी की रकम आज भी पुलिस हेडक्वार्टर में तैनात इन दोनों पुलिसकर्मियों के पास है।

सभी 102 पीड़ितों के स्टेटमेंट रिकॉर्ड कर रही विजिलेंस
जालंधर विजिलेंस के अधिकारी ने बताया कि जिन 102 लोगों से दोनों आरोपियों ने भर्ती के नाम पर 26,02,926 रुपये की धोखाधड़ी की है। उन सभी पीड़ितों के विजिलेंस के सामने स्टेटमेंट रिकॉर्ड किए जा रहे हैं, ताकि इन दो आरोपियों के अलावा इस भर्ती धोखाधड़ी के खेल में कौन लोग शामिल हैं, उनका पता लगाया जा सके।

सुरिंदरपाल ने धोखाधड़ी से जुड़े उगले राज
रिमांड के दौरान आरोपी सुरिंदर पाल ने यह कबूल किया कि उसने लोगों से भर्ती के नाम पर जो रकम इकट्ठा की थी, उसे तरलोचन पाल के बैंक खातों और कुछ नकद देकर लोगों की भर्ती कराने के लिए नाम भेजे थे। यहां तक की दोनों आरोपियों ने चंडीगढ़ स्थित पंजाब पुलिस हेडक्वार्टर में तैनात दो पुलिसकर्मियों को इस काम के लिए नौ लाख रुपये दिए थे।

शिकायतकर्ता से मांगे गए थे 25-25 हजार रुपये
जालंधर विजिलेंस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की तो पता चला कि आरोपी तरलोचन पाल और सुरेंद्र पाल ने शिकायतकर्ता से पुलिस महकमे में दर्जा चार के पद पर भर्ती के लिए 25-25 हजार रुपये रिश्वत एडवांस के तौर पर लिए थे। दोनों आरोपियों ने जिन 102 लोगों से कुल 26,02,926 रुपये लिए उनसे यह बोला कि इस महीने पंजाब पुलिस में दर्जा 4 के 560 पदों पर भर्ती होने जा रही है।

अब मुख्यालय नहीं ग्राम सचिवालय में सुलझेंगी परिवार पहचान पत्र की उलझनें
मानव सूचना एवं संसाधन विभाग के समक्ष अधिकांश शिकायतें फैमिली आईडी में परिवार की आमदनी ज्यादा होने की आ रही हैं। ऐसे परिवारों के लोग अपने आवेदन और दस्तावेज लेकर पहले सीएससी और फिर सरल केंद्र के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन अब लोगों को ये चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

अब जिला मुख्यालय के बजाय ग्राम सचिवालय में ही परिवार पहचान पत्र की उलझनें सुलझेंगी। वहीं ग्राम पंचायतों का कामकाज भी अब आसान होगा। इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायतों को अटल सेवा केंद्र ऑपरेटर दिया है।

ये ऑपरेटर ग्राम पंचायतों के सरकारी कामकाज से जुड़े दस्तावेजों को पोर्टल पर अपलोड करने के साथ-साथ परिवार पहचान पत्र व अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़े आवेदन भी ग्राम सचिवालय में ही कराएगा। इसके लिए लोगों को चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और ग्राम सचिवालय में ही अपने आवेदन और आपत्तियाें को दर्ज करा सकेंगे।

भिवानी जिले में शुरुआत में 178 ऑपरेटरों का चयन हो चुका है, जबकि जिले में साढ़े तीन सौ से अधिक ऑपरेटर ग्राम पंचायतों को मिलेंगे। भिवानी जिले में 312 गांवों में प्रत्येक ग्राम पंचायत को अटल सेवा केंद्र ऑपरेटर मुहैया कराया जाएगा। मानव सूचना एवं संसाधन विभाग ने दो चरण में ऑपरेटर की चयन प्रक्रिया पूरी की है। पहले फेज में भिवानी को 178 ऑपरेटर मिले हैं। जिन्हें अब ग्राम पंचायतों को ग्राम सचिव के अंतर्गत काम करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके लिए इन ऑपरेटरों को पंचायती राज विभाग के माध्यम से गांवों में तैनात किया जाएगा।

ऑपरेटर ग्राम पंचायतों के कामकाज और रिपोर्ट को पोर्टल पर अपलोड करने के साथ-साथ ग्रामीणों के सरकारी योजनाओं से जुड़े आवेदन भी संबंधित पोर्टल पर कराएगा और परिवार पहचान पत्र से जुड़ी उलझनों को सुलझाने के लिए भी आवेदन ऑनलाइन कराएगा। ग्राम सचिवालय में अगर ग्राम सचिव से संबंधित किसी आवेदन पर रिपोर्ट होनी है तो वह भी ऑपरेटर ही कराएगा। चयनित ऑपरेटरों को 17 मार्च तक ऑनलाइन रिपोर्ट करनी है। दरअसल क्रीड ने दो चरण में परीक्षा कराई थी। इन परीक्षाओं में सफल उम्मीदवारों का ही ऑपरेटर के लिए चयन हुआ है।

फैमिली आईडी में अधिकतर परिवारों की आय संबंधी शिकायतें
मानव सूचना एवं संसाधन विभाग के समक्ष अधिकांश शिकायतें फैमिली आईडी में परिवार की आमदनी ज्यादा होने की आ रही हैं। ऐसे परिवारों के लोग अपने आवेदन और दस्तावेज लेकर पहले सीएससी और फिर सरल केंद्र के चक्कर लगा रहे हैं। इन लोगों को अब अपने गांव में ही इस तरह की समस्याओं को दर्ज कराने के लिए ग्राम सचिवालय में अटल सेवा केंद्र खुला है। जिस पर तैनात ऑपरेटर ही ये आपत्तियां और आवेदन ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कराएगा।

क्रीड ने दो चरण में लिखित परीक्षा के माध्यम से ऑपरेटर की चयन प्रक्रिया पूरी की है। जिसके तहत अकेले भिवानी को 178 ऑपरेटर मिले हैं, जबकि जिले को करीब साढ़े तीन सौ से अधिक ऑपरेटर मिलेंगे। चयनित ऑपरेटर को 17 मार्च तक ऑनलाइन अपनी रिपोर्ट एडीसी को करनी है। जिसके बाद इन्हें ग्राम पंचायतों को पंचायती राज विभाग के माध्यम से सौंपा जाएगा। ये ऑपरेटर ग्राम पंचायतों का समस्त कामकाज सुचारू चलाने में सहयोग करेंगे और लोगों के सरकारी योजनाओं के आवेदनों के साथ परिवार पहचान पत्र से जुड़ी दिक्कतें भी दूर कराएंगे।
-खुशवंत सिंह, जिला समन्वयक मानव सूचना एवं संसाधन विभाग भिवानी।

भारत में हैं कुल 101 अरबपति, सबसे ऊपर मुकेश अंबानी : फोर्ब्स (Forbes)
नई दिल्ली: अरबपतियों की संख्या के मामले में भारत दुनिया में चौथे नंबर पर आ गया है. भारत में 100 से अधिक अरबपति हैं और इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी सबसे शीर्ष पर हैं. फोर्ब्स पत्रिका की यहां जारी नई सूची में यह जानकारी दी गई है.

फोर्ब्स की ‘दुनिया के अरबपति’ 2017 में कुल 2,043 अरबपति शामिल हैं, जिनकी कुल संपत्ति 7,670 अरब डॉलर होने का अनुमान है. एक साल पहले के मुकाबले इन अरबपतियों की संपत्ति में 18 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि हुई है. फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार, भारत में 101 अरबपति हैं. पहली बार भारत में अरबपतियों की संख्या ने 100 का आंकड़ा पार किया है. मुकेश अंबानी इस सूची में सबसे ऊपर हैं.

अमेरिका में सबसे अधिक 565 अरबपति हैं. एक साल पहले अमेरिका में अरबपतियों की संख्या 540 थी. चीन में 319, जर्मनी में 114 और भारत 101 अरबपतियों के साथ इस सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गया. दुनिया के अरबपतियों की सूची में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स लगातार चौथे साल सबसे शीर्ष पर हैं. पिछले 23 सालों के दौरान 18 साल वह दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति रहे हैं.

बिजली बिल डिफॉल्टर्स में इन 22 विभागों के नाम

गेट्स की संपत्ति 86 अरब डॉलर है, पिछले साल उनकी संपत्ति 75 अरब डॉलर थी. उनके बाद बर्कशायर हैथवे के प्रमुख वॉरेन बफे का स्थान है. उनकी संपत्ति 75.6 अरब डॉलर आंकी गई है. ऐमेजॉन के जेफ बेजोस ने अपनी संपत्ति में 27.6 अरब डॉलर जोड़े हैं और वह 72.8 अरब डालर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गये. उन्होंने पहली बार दुनिया के शीर्ष तीन में स्थान बनाया है. इससे पहले वह पांचवें नंबर पर थे. अमेरिका के राष्ट्रपति दुनिया के अरबपतियों की सूची में 544वें स्थान पर हैं. उनकी संपत्ति 3.5 अरब डॉलर आंकी गई है.

दुनिया के विभिन्न देशों में भारतीय मूल के करीब 20 लोग हैं जिन्हें इस सूची में स्थान मिला है. सबसे ऊपर ब्रिटेन में बसे भारतीय मूल के हिन्दुजा बंधु हैं. अरबपतियों की सूची में इनका 64वां स्थान है. इनकी संपत्ति 15.4 अरब डॉलर रही है. भारत में जन्में पलोंजी मिस्त्री इस सूची में 77वें स्थान पर हैं और उनकी संपत्ति 14.3 अरब डॉलर आंकी गई है. वह 152वर्ष पुराने मुंबई मुख्यालय वाले इंजीनियरिंग समूह शापूर्जी पालोंजी समूह के मालिक हैं. इसके अलावा इंडो-रामा के सह-संस्थापक प्रकाश लोहिया 5.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 288वें स्थान पर हैं.

मुकेश अंबानी, 59 वर्ष, भारत के अरबपतियों में सबसे शीर्ष पर हैं. 23.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ वह सूची में 33वें स्थान पर हैं. फोर्ब्स पत्रिका में कहा गया है कि ‘‘तेल एवं गैस क्षेत्र के इस उद्योगपति’’ ने भारत के दूरसंचार उद्योग में कड़ी प्रतिस्पर्धा छेड़ दी है. उनकी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने पिछले साल सितंबर में भारत में 4जी सेवाओं की शुरुआत की है. मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी हालांकि, अरबपतियों की सूची में 745वें स्थान पर हैं और उनकी संपत्ति 2.7 अरब डॉलर आंकी गई है.

भारतीय अरबपतियों की सूची में आर्सेलर मित्तल के चेयरमैन लक्ष्मी निवास मित्तल हैं जो कि 56वें स्थान पर हैं. उनकी संपत्ति 16.4 अरब डॉलर है. इस्पात के मूल्य और मांग में हाल के दिनों में कुछ सुधार आने के बाद लक्ष्मी निवास मित्तल दूसरे सबसे धनी भारतीय बने हैं.