मुख्यमंत्री योगी – Live Halchal

मुख्यमंत्री योगी आज अमरोहा और संभल के दाैरे पर, 776 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अमरोहा और संभल का दौरा करेंगे। सीएम अमरोहा में 207.49 करोड़ और संभल में 569 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक अमरोहा में श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के हेलिपैड पर अपराह्न 12:45 बजे मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर उतरेगा।

वहां से कार द्वारा 12:55 बजे विश्वविद्यालय में ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक वह जनसभा को संबोधित करेंगे और विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। इसके बाद आधे घंटे का समय आरक्षित रखा गया है। दोपहर 2:35 बजे वह वापस हेलिपैड पहुंचेंगे और 2:40 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर के माध्यम से संभल जिले के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर तीन बजे संभल जिले के बहजोई के नजदीक गांव फत्तेहपुर शरीफनगर में स्थित प्रस्तावित इंटीग्रेटेड मुख्यालय भवन के मैदान पर पहुंचेंगे। दोपहर 3.15 बजे से 4.15 बजे तक संभल, चंदौसी, गुन्नौर और असमोली विधानसभा क्षेत्र की परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

इस कार्यक्रम में इमामबाड़ा और मजार ध्वस्त कर कब्जा मुक्त कराई गई सरकारी जमीन पर भूमिहीन परिवारों को पट्टे भी आवंटित किए जाएंगे।

आज CM योगी गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे व आयुष विवि उद्घाटन की तैयारियों की करेंगे समीक्षा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार सुबह 10 बजे गोरखपुर आएंगे। वह शाम को गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे और आयुष विश्वविद्यालय के उद्घाटन की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा दोपहर में भाजपा के महानगर अध्यक्ष रहे देवेश श्रीवास्तव के घर जाएंगे।

सीएम योगी बुधवार सुबह 10 बजे लखनऊ चले जाएंगे। 20 को गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के उद्घाटन करने के लिए आएंगे। पूर्वांचल एक्सप्रेस को गोरखपुर से जोड़ने वाले इस लिंक एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन पहले अप्रैल में होना था, लेकिन काम अधूरा रहने से अब 20 जून को होने जा रहा है। इस एक्सप्रेस-वे के शुरू होने से गोरखपुर से लखनऊ, कानपुर व आगरा होते हुए दिल्ली तक की राह आसान हो जाएगी। वहीं प्रदेश का पहला आयुष विश्वविद्यालय भी भटहट क्षेत्र के पिपरी में बनकर तैयार है। 30 जून को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के हाथों लोकार्पण होना है।

सीएम योगी ने पहलगाम हमले के मृतकों को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को लखीमपुर खीरी के पलिया में जनसभा को संबोधित करते हुए आतंकवाद पर जमकर बरसे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभ्य समाज में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं हो सकती। अराजकता के लिए कोई जगह नहीं हो सकती। भारत सरकार सुरक्षा, सेवा और सुशासन का मॉडल है, जो विकास, गरीब कल्याण और सबकी सुरक्षा पर आधारित है। अगर कोई सुरक्षा में सेंध लगाने का दुस्साहस करेगा तो उसके लिए जीरो टॉरलेंस की नीति के तहत कड़ा जवाब देने को भारत तैयार है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नया भारत किसी को छेड़ता नहीं है। अगर किसी ने छेड़ा है तो उसे छोड़ेगा भी नहीं। उन्होंने कहा कि जीरो टॉरलेंस नीति के तहत उत्तर प्रदेश को माफियामुक्त किया। अराजकता और दंगों से मुक्त किया। यूपी को देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था के तौर पर लाकर खड़ा कर दिया है। आज यहां तेजी से विकास हो रहा है।

सपा और कांग्रेस पर साधा निशाना
सीएम योगी ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस जाति के नाम समाज को बांटने का काम कर रही है। समाजवादी पार्टी एक तरफ छत्रपति शिवाजी महाराज और राणा सांगा का अपमान करती है। दूसरी तरफ क्रूर शासक औरंगजेब और बाबर का महिमा मंडन करती है।

चैनलाइजेशन कार्य का निरीक्षण किया
मुख्यमंत्री योगी ने जनसभा से पहले पलिया में शारदा नदी के चैनलाइजेशन कार्य का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने मोटरबोट पर सवार होकर बाढ़ से बचाव के लिए कराए जा रहे कार्यों को बारीकी से देखा। अफसरों से चैनलाइजेशन कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल भी रहीं।

सीएम से मिलकर फूट-फूटकर रोई ऐशान्या; मुख्यमंत्री से की ये मांग
पहलगाम हमले में आतंकियों की गोली का शिकार हुए कानपुर के शुभम द्विवेदी के घर मुख्यमंत्री योगी पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभम द्विवेदी को श्रद्धांजलि दी।उन्होंने परिजनों से मुलाकात की और ढांढस बंधाया। इस दौरान सीए योगी शुभम की पत्नी ऐशान्या से मिले। ऐशान्या सीएम योगी से मिलकर फूट-फूटकर रोई। इस दौरान उन्होंने सीएम योगी से कड़ा बदला लेने की मांग की। इस पर सीएम योगी ने कहा कि सरकार पर भरोसा रखिए।

गुरुवार सुबह करीब दस बजे मुख्यमंत्री योगी शुभम के घर पहुंचे है। सीएम योगी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि हमले में कानपुर का एक युवा भी शिकार हुआ है। यहां के एक नौजवान शुभम द्विवेदी की मौत हुई है। उसकी दो महीने पहले ही शादी हुई थी। आतंकवाद को नेस्तनाबूद कर देंगे। पहलगाम का आतंकी हमला एक क्रूर, वीभत्स और कायराना है। न केवल देश, बल्कि दुनियाभर ने इसकी निंदा की है।

सीएम योगी ने कहा कि यह घटना बताती है कि आतंकवाद अपनी अंतिम सांस ले रहा है। धर्म और जाति पूछकर बहन बेटियों के सिंदूर को उजाड़ा गया है। ये बात कोई भी समाज स्वीकार नहीं कर सकता है। भारत में यह कतई स्वीकार्य नहीं है।

सीएम योगी ने कहा कि हमारी सरकार की जो जीरो टॉलरेंस की नीति रही है वह प्रभावी तरीके से इसके खिलाफ कदम उठाएगी। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने सुरक्षा संबंधी कैबिनेट समिति (सीसीएस) की मीटिंग में कड़े फैसले लिए गए हैं। मैंने शुभम के परिवार से मुलाकात की है, मैंने कल उनके पिता से बात की थी।

सीएम योगी ने कहा कि कल ही उनका पार्थिव शरीर यहां पहुंचा है, शुभम का परिवार दुखी है। उसकी दो महीने पहले ही शादी हुई थी। परिवार के प्रति मेरी संवेदना है। पूरा देश इस घड़ी में उनके साथ खड़ा हुआ है। हिंदू मां और बहनों के साथ जो बर्बरता की गई है। उसी प्रकार आतंकियों और उनके आकाओं को इसकी सजा जरूर मिलेगी। हम इस परिवार के साथ खड़े हैं। याद रखना यह डबल इंजन की सरकार है जो इस मामले में किसी तरह का समझौता नहीं करती है।

पिता बोले- दरिंदों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कीजिए
शुभम के पिता ने सीएम से रोते हुए कहा दरिंदों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कीजिए। हाथ जोड़कर कह रहे थे कि ऐसा सबक सिखाएं, जिससे कोई ऐसा करने की ना सोचे। वहीं, शुभम की पत्नी ने सीएम के सामने पूरी घटना सुनाई, कब कैसे क्या-क्या हुआ।

राजकीय सम्मान के साथ दी जाएगी अंतिम विदाई
बता दें कि शुभम का नाम आज हर जुबान पर है। राजनेता हों या नौकरशाह, व्यापारी, छात्र, संगठन, सभी शुभम की असामयिक मौत से गुस्से में हैं। एक ही बात जुबां पर है, मौत का बदला लो। बहरहाल कानपुर की जनभावना का सम्मान करते हुए जिला प्रशासन और कानपुर कमिश्नरेट ने शुभम को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई देने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री योगी आज कानपुर में, बड़ी परियोजनाओं का करेंगे निरीक्षण; मेट्रो में यात्रा भी
प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को परखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को शहर आ रहे हैं। दोपहर 12 से शाम चार बजे तक घाटमपुर, पनकी पॉपर प्लांट, मेट्रो की परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। सीएम के निरीक्षण से पहले शनिवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को सभी स्थानों का निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे चकेरी एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। वहां से हेलीकाप्टर से नेयवेली पावर प्लांट घाटमपुर जाएंगे। फिर 12:40 बजे वहां से रवाना होकर अर्मापुर हैलीपैड जाएंगे। वहां से कार से पनकी पावर प्लांट का निरीक्षण करेंगे। फिर हेलीकाप्टर से 1:30 बजे पुलिस लाइन पहुंचेंगे। वहां से 1:50 बजे नयागंज मेट्रो स्टेशन का जायजा लेंगे। वहां से मेट्रो में बैठकर रावतपुर स्टेशन पहुंचेंगे।

इसके बाद 2:10 बजे विधान परिषद सदस्य मानवेंद्र सिंह के विजयनगर स्थित आवास पर पहुंचकर मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। वहां 2:40 बजे रवाना होकर चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्राैद्योगिकी विश्वविद्यालय पहुंचकर पीएम की जनसभा स्थल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद करीब 30 मिनट तक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। शाम चार बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।