मुख्यमंत्री यादव – Live Halchal

मुख्यमंत्री यादव के गृहनगर में गुंडों का आतंक, पहले दुकानदार को पीटा फिर धमकाया
उज्जैन में गुंडों का आतंक बढ़ गया है। अब तो खुलेआम मारपीट और हफ्तावसूली के मामले सामने आने लगे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृहनगर में केडी गेट क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

उज्जैन में गुरुवार सुबह से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें आधा दर्जन लोग एक युवक को पीटते दिखाई दे रहे हैं। इस युवक को बचाने के लिए दो लोग बीच-बचाव करने आते हैं, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी जाती। युवक को बेरहमी से पीटा जाता है। वायरल वीडियो की पड़ताल करने पर पता चला कि यह वीडियो केडी गेट क्षेत्र का है। वहां हफ्ता न देने की बात पर पान की दुकान चलाने वाले युवक के साथ क्षेत्र के गुंडों ने मारपीट की है। धमकाया भी है कि अगर हफ्ता नहीं दिया तो जान चली जाएगी।

केडी गेट के क्षेत्र में बुधवार शाम पान की दुकान चलाने वाले राजकुमार पिता कैलाशचंद्र राणावत के पास जूना सोमवारिया क्षेत्र में रहने वाला शाहनवाज पहुंचा था। उसने उसे धमकाते हुए हफ्ता मांगा। जब राजकुमार ने रुपये देने से मना किया तो शाहनवाज नाराज हो गया। उसने अपने लगभग छह साथियों के साथ उसे पीटा। पाइप से भी पीटा गया। कुछ लोगों ने राजकुमार को बचाने का भी प्रयास किया लेकिन फिर भी शाहनवाज और उसके दोस्तों ने पीटना बंद नही किया। शाहनवाज ने राजकुमार को यह धमकी भी दी है कि मैं क्षेत्र का सबसे बड़ा दादा हूं। अगर यहां व्यापार करना है तो मुझे हफ्ता तो देना ही पड़ेगा। अगर हफ्ता नहीं दिया तो तुम्हारी जान चली जाएगी।

वीडियो वायरल हुआ तो पहुंच गए हिंदूवादी संगठन
मारपीट का यह वीडियो वायरल होते ही हिंदूवादी संगठन केडी गेट क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने इस घटना पर विरोध जताया और सभी राजकुमार को लेकर थाना जीवाजीगंज पहुंचे जहां उन्होंने आरोपी शाहनवाज और अन्य के खिलाफ धारा 327, 294, 232 वह 506 में प्रकरण दर्ज करवाया है।

मध्य प्रदेश : आज छिंदवाड़ा आएंगे मुख्यमंत्री यादव, दोपहर में रोड शो
मुख्यमंत्री मोहन यादव दोपहर 2:30 बजे छिंदवाड़ा पहुंचेंगे। जिसके बाद रोड शो कर पोला ग्राउंड में आमसभा को संबोधित करेंगे। छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी करेंगे। उनके दौरे को लेकर विशेष ट्रैफिक रूट बनाया गया है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीएम बनने के बाद आज दूसरी बार छिंदवाड़ा आएंगे।  वे दोपहर 2:30 बजे इमली खेड़ा हवाई पट्टी पर विशेष हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे और यहां से रोड शो करते हुए पोला ग्राउंड के लिए रवाना होंगे। जहां उनकी आमसभा को संबोधित करेंगे। ईएलसीट चौक पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को माल्यार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला अलर्ट है, उनके दौरे को लेकर विशेष ट्रैफिक रूट बनाया गया है।

जानिए कैसी रहेगी पार्किंग व्यवस्था
सीएम के छिंदवाड़ा आगमन पर रोड शो और पोला ग्राउंड जनसभा में अधिकाधिक जन समुदाय के आगमन से मार्गों पर भीड़ रहेगी। ऐसी स्थिति में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रातः 06.00 बजे से रात्रि 12 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार के भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। शासकीय कार्यों/अत्यावश्यक सेवाओं में लगे वाहन थाना प्रभारी यातायात छिदवाड़ा से पूर्व अनुमति प्राप्त कर निर्धारित मार्ग से आवागमन करेंगे।

यहां होगी वाहनों की पार्किंग
वीआईपी पार्किंग
पोला ग्राउंड वीआईपी गेट से निर्मल पब्लिक स्कूल तक
सिवनी रोड से आने वाले वाहन, नरसिंहपुर रोड से आने वाले वाहन पुलिस लाइन ग्राउंड
नागपुर रोड से आने वाले वाहन डीडीसी कॉलेज इनर ग्राउंड, लाल ग्राउंड, ईएलसी चर्च कंपाउंड
परासिया रोड से आने वाले वाहन बर्मन की जमीन

डायवर्सन रूट
ईएलसी तिराहा से आवश्यकतानुसार वाहनों को सत्कार तिराहा और एमएलबी स्कूल की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
इस स्थान से वाहनों को बरारीपुरा / राजपाल चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
वाहनों को बरारीपुरा/चित्रकूट कॉम्पलेक्स की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
आवश्यकतानुसार वाहनों को सत्कार तिराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
वाहनों को नगर निगम कार्यालय से बड़वन-विवेकानंद कॉलोनी -नागपुर रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

प्रवेश निषेध व्यवस्था
अनगड़ हनुमान मंदिर से पोला ग्राउंड की ओर वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।
सहस्त्रबाहु चौराहा से पोला ग्राउंड और जिला अस्पताल व पत्रिका वाली गली की ओर वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।
पत्रिका वाली गली में वीआईपी /प्रशासनिक वाहनों के अतिरिक्त अन्य वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।

एंबुलेंस / फायरब्रिगेड वाहन के लिए विशेष रूट
एंबुलेंस और फायरब्रिगेड वाहनों को आवश्यक परिस्थितियों को छोड़कर मुख्य मार्ग से बिना किसी अवरोध के गंतव्य तक तत्काल पहुंचाया जाएगा। अतिआवश्यक परिस्थितियों में मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए पूर्व सूचना पर ग्रीन कॉरीडोर निर्मित कर एंबुलेंस को अस्पताल पहुचाया जाएगा, इस के लिए मोबाइल नंबर 7000549056 और लैंड लाइन नंबर 07162 – 244011 पर व थाना यातायात छिंदवाड़ा में संपर्क किया जा सकता है।