मुख्यमंत्री मान – Live Halchal

दोपहर 12 बजे सीएम आवास पर होगी मंत्रिमंडल की अहम बैठक, बजट से पहले प्रस्तावों पर होगी चर्चा
हाल ही में मुख्यमंत्री मान की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हुई मुलाकात के दौरान उठाए गए मुद्दों पर भी कैबिनेट में चर्चा हो सकती है। इसके अलावा 22 जुलाई से शुरू की जाने वाली मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई है। यह बैठक दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री आवास पर होगी जिसमें बजट से पहले कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय लिए जाने की संभावना है।

बैठक को लेकर सोमवार को आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई। सूत्रों के अनुसार हाल ही में मुख्यमंत्री मान की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हुई मुलाकात के दौरान उठाए गए मुद्दों पर भी कैबिनेट में चर्चा हो सकती है। इसके अलावा 22 जुलाई से शुरू की जाने वाली मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इस योजना के तहत राज्य के प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवरेज दिया जाएगा।

बैठक में उद्योगपतियों को विशेष राहत देने से जुड़े प्रस्तावों और अगले वित्तीय वर्ष के बजट में शामिल किए जाने वाले अहम बिंदुओं पर भी मंथन संभव है। वहीं, महिलाओं को एक हजार रुपये मासिक सहायता देने की गारंटी को बजट में शामिल करने के सीएम के एलान पर भी निर्णय लिया जा सकता है।

AAP सरपंच हत्या मामला: मुख्यमंत्री मान ने दिखाई सख्ती…
आप के सरपंच को अमृतसर में एक शादी समारोह में सरेआम दिनदहाड़े गोलियां मारी गई थीं। तरन तारन के विधानसभा हलका खेमकरण के आप विधायक सरवण सिंह धुन्न के करीबी सरपंच जर्मल सिंह वल्टोहा की हत्या के बाद विरोधी दल भी सरकार को घेर भी रहे हैं।

पंजाब के अमृतसर में एक दिन पहले रविवार को दिनदहाड़े आम आदमी पार्टी (आप) के सरपंच की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। सरपंच जर्मल सिंह वल्टोहा की हत्या मामले को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सख्ती दिखाई है। सीएम मान ने डीजीपी गौरव यादव से फोन पर बात की है और पूरे मामले की अपडेट भी ली। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि सरपंच की हत्या मामले में जो भी आरोपी हैं उनकी जल्द पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

बता दें कि आप के सरपंच को अमृतसर में एक शादी समारोह में सरेआम दिनदहाड़े गोलियां मारी गई थीं। तरन तारन के विधानसभा हलका खेमकरण के आप विधायक सरवण सिंह धुन्न के करीबी सरपंच जर्मल सिंह वल्टोहा की हत्या के बाद विरोधी पार्टियों के नेता सरकार को घेर भी रहे हैं। दरअसल, विदेश बैठे गैंगस्टर प्रभदीप सिंह उर्फ प्रभ दासूवाल द्वारा छह महीने से सरपंच वल्टोहा से 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा रही थी। दो बार पहले भी उनपर हमला हो चुका था। रविवार को सरपंच जर्मल सिंह वल्टोहा शादी समारोह में शामिल होने के लिए अमृतसर के मेरी गोल्ड पैलेस में आए थे, यहां पैलेस में दाखिल होकर हमलावरों ने उनके सिर पर दो गोलियां मारकर उनकी हत्या कर दी थी।

जालंधर उपचुनावः दीप नगर में किराये के घर में शिफ्ट हुए मुख्यमंत्री मान
जालंधर उपचुनाव के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर के दीप नगर में एक घर किराए पर लिया है, जिसमें वह बुधवार को परिवार के साथ शिफ्ट हुए हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बुधवार को जालंधर में किराए के नए मकान में शिफ्ट हो गए हैं। उन्होंने परिवार (पत्नी व बेटी) के साथ नए घर में गृह प्रवेश किया। दरअसल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर वेस्ट के उपचुनाव के लिए शहर के दीप नगर में एक घर किराए पर लिया है। सीएम मान के जालंधर पहुंचने पर पुलिस ने उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी है।

सीएम भगवंत मान ने नए घर में शिफ्ट होने की जानकारी अपने ट्वीटर अकाउंट पर भी शेयर की है। उन्होंने कुछ तस्वीरों को पोस्ट करते हुए लिखा कि पिछले दिनों मैने कहा था कि जालंधर में घर किराए पर ले रहा हूं। मैं आज परिवार सहित इस घर में आ गया हूं। उन्होंने आगे लिखा कि माझा और दोआबा के लोगों को मुझसे मिलने के लिए अब चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा। उनकी समस्याओं व मसलों का जालंधर से ही निपटारा करूंगा। हम लोगों की परेशानियों को कम करने व उनसे सीधी मुलाकात करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

जालंधर वेस्ट उपचुनाव को लेकर सीएम मान ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपचुनाव को लेकर ही मुख्यमंत्री ने जालंधर में किराए पर मकान लिया है। यह मकान करीब 131 मरले में बना हुआ है, जिसमें पिछले कई दिनों से मरम्मत का काम चल रहा था। उन्होंने पहले की लोगों को बताया था कि वह परिवार (पत्नी व बेटी) के साथ इस मकान में रहेंगे। उन्होंने परिवार के साथ दीप नगर में बने इस घर में गृह प्रवेश किया।

मुख्यमंत्री मान बोले- हार के डर से मैदान छोड़कर भाग गए सुखबीर
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि शिअद ने पंजाब के हक के लिए कभी आवाज नहीं उठाई, हमेशा अपना फायदा देखा। भाजपा बाबा साहेब का लिखा संविधान खत्म करना चाहती है। दो चरण के मतदान से स्पष्ट हो गया है। फिरोजपुर से आप उम्मीदवार जगदीप सिंह काका बराड़ के पक्ष में रोड शो को संबोधित किया।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरोमणि अकाली दल पर हमला बोलते हुए कहा कि सुखबीर बादल हार के डर से मैदान छोड़कर भाग गए हैं। उन्हें पता लग गया है कि पंजाब की जनता अब कभी मौका नहीं देगी, इसलिए वह ये फिरोजपुर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। मान ने कहा कि अकाली दल के प्रतिनिधि के तौर पर बादल परिवार कई बार केंद्र सरकार का हिस्सा रहा, लेकिन इन लोगों ने पंजाब के हक के लिए कभी कोई आवाज नहीं उठाई।

इन्होंने हमेशा अपना फायदा देखा और पंजाब के अधिकारों की अनदेखी की, इसलिए जनता से उनको उनकी असली जगह दिखा दी। सीएम मान शनिवार को फिरोजपुर में आप उम्मीदवार जगदीप सिंह काका बराड़ के पक्ष में रोड शो को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने लोगों को संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की तस्वीर दिखाकर कहा कि भाजपा बाबा साहब का लिखा संविधान खत्म करना चाहती है। यह चुनाव सिर्फ प्रधानमंत्री और सांसद बनाने का चुनाव नहीं है। यह देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। अगर भाजपा इस बार जीत गई तो देश में फिर कभी चुनाव नहीं होंगे।

वह देश में रूस और चीन की तरह सिंगल पार्टी सिस्टम लागू कर देगी और आपसे वोट देने का अधिकार छीन लेगी, इसलिए इस बार भाजपा को हराना बेहद जरूरी है। मान ने कहा कि भाजपा वाले देश और पंजाब के सांप्रदायिक सौहार्द को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि पंजाब आपसी भाईचारा और सांप्रदायिक सद्भाव के लिए ही जाना जाता है।

यहां के लोग गुरुपर्व, ईद और नवमी एक साथ मिलकर मनाते हैं। यहां के लोग नफरत की राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करते। उन्होंने कहा कि भाजपा आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल से डरी हुई हैं। इसलिए साजिश के तहत उन्होंने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें लगता है कि वे अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करके आम आदमी पार्टी को रोक लेंगे लेकिन ये उनकी गलतफहमी है।

पंजाब के कोने कोने तक नहर का पानी पहुंचाया
बॉर्डर इलाके के किसानों पर मान ने कहा कि हमने किसानों की सुविधा के लिए पंजाब के कोने कोने तक नहर का पानी पहुंचाया। उन्होंने कहा कि पहले किसानों कट लगा लगाकर आठ घंटे बिजली मिलती थी, लेकिन हमने सरकार बनाने के बाद अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को बिना कट लगाए 11 घंटे बिजली दी जाए और वह भी दिन में, ताकि उनका समय और ऊर्जा बर्बाद न हो।

मान ने कहा कि दो चरण के मतदान से यह स्पष्ट हो गया है कि इस बार केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है और आम आदमी पार्टी उस सरकार का महत्वपूर्ण सहयोगी होगी। उन्होंने लोगों से कहा कि आप को मजबूत करने के लिए उन्हें 13 हाथ और दें। हमारे सभी सांसद लोकसभा में पंजाब के हक की आवाज उठाएंगे। सरकार भी हमारा गठबंधन का होगा, फिर पंजाब का एक रुपये का भी फंड नहीं रुकेगा।

पंजाब : 40 किसान संगठनों के साथ मुख्यमंत्री मान ने की बैठक, मांगों को करेगी हल
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तीन विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के परिजनों को मुआवजा और नौकरी देने समेत किसानों की अन्य लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की खातिर एक कमेटी का गठन कर दिया है।

पंजाब भवन में मंगलवार को संयुक्त किसान मोर्चा से संबंधित विभिन्न किसान संगठनों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कमेटी का नेतृत्व कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां करेंगे जबकि सीनियर आईएएस अधिकारी और किसान संगठनों के प्रतिनिधि व कृषि विशेषज्ञ इसमें सदस्य होंगे। किसानों की मांगें जल्द पूरी करनी के लिए कमेटी 31 मार्च 2024 तक रिपोर्ट को अंतिम रूप देगी।

बैठक के दौरान एक अन्य एजेंडे पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के पास अन्य राज्यों को देने के लिए पानी की एक बूंद भी अतिरिक्त नहीं है। वह 28 दिसंबर को केंद्रीय जल संसाधन मंत्री की ओर से बुलाई बैठक में शामिल होंगे और पंजाब का पक्ष मजबूती से केंद्र सरकार के समक्ष रखेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक जनवरी से 13 अप्रैल तक विशेष मुहिम चलाई जाएगी। इसमें जमीन का सहमति से बंटवारा करने के लिए गांवों में विशेष कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने किसानों को भरोसा दिया कि अगर किसानों का जमीन के स्वामित्व का कोई विवाद होगा तो वहां जमीन का स्वामित्व कब्जे के आधार पर कर दिया जाएगा।

एक अन्य किसान हितैषी फैसले में मुख्यमंत्री ने गांवों में सहकारी सभाओं में नए खाते खोलने पर लगी रोक हटाने का एलान किया। उन्होंने कहा कि अब किसान इन सभाओं में अपने खाते खोल सकते हैं, जिससे उन्हें लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने किसानों को भरोसा दिलाया कि सरहिंद फीडर के टेलों पर पानी मुहैया करवाने के लिए लगाए गए 242 लिफ्ट पंपों को एक जनवरी से मुफ्त बिजली मिलनी शुरू हो जाएगी।

मान ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के सहकारी बैंकों के कर्जे के एकमुश्त निपटारे के मसले को नाबार्ड के पास विचारेगी। मुख्यमंत्री ने किसानों को भरोसा दिलाया कि बिजली के वितरण का काम किसी प्राइवेट एजेंसी को नहीं दिया जाएगा।

बैठक में 40 संगठनों ने लिया हिस्सा

बैठक के बाद मंत्री कुलदीप धालीवाल ने बताया कि बैठक किसानों के मुद्दे सुनने व उनके हल करवाने के लिए थी। इसमें संयुक्त किसान मोर्चा के अंतर्गत 40 से अधिक संगठन भाग लेने पहुंचे थे। किसानों की जो जमीनें अदालती केस में फंसी हैं, उसका हल निकाला जाएगा। विवाद रहित जमीनों के सहमति से बंटवारे के लिए गांवों में कैंप लगाए जाएंगे।

बैठक के अहम फैसले

31 मार्च तक किसानों के सभी बकाया मुआवजे जारी होंगे

गांवों में सहकारी सभाओं में खाते खोलने पर रोक हटाई

स्वामित्व के विवाद में फैसला जमीन के कब्जे के आधार पर

बिजली वितरण का काम किसी निजी एजेंसी को नहीं देंगे

किसी अन्य राज्य को पानी नहीं देंगे, पंजाब के हितों की रक्षा करेंगे