मुख्यमंत्री मनोहर – Live Halchal

हमने “मिशन मेरिट” शुरू करके नौकरियों में लाई पारदर्शिता: मुख्यमंत्री मनोहर
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने युवाओं से कहा कि आप अपने सरकारी काम -काज के दौरान बिना किसी दबाव में आए, बिना किसी भेदभाव के अपने कर्तव्य का ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करें। मुख्यमंत्री आज “हाल ही में सरकारी नौकरी के लिए चयनित” युवाओं से ऑनलाइन संवाद कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर भी उपस्थित थे।

उन्होंने प्रदेशवासियों और ख़ासकर चयनित युवाओं को बसंत पंचमी की बधाई देते हुए कहा कि आप उस नई पीढ़ी के प्रतिनिधि हैं, जो सूचना प्रौद्योगिकी को सहज ही अपना लेने वाली पीढ़ी हैं। इसलिए आप हमारी ई-गवर्नेस की प्रक्रिया को भी सरलता से अपना लेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा हमारा लक्ष्य है कि वर्ष 2030 तक  राज्य का हर युवा हुनरमंद हो और वित्तीय रूप से समृद्ध हो। जब हम इस लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे, तब हरियाणा संयुक्त राष्ट्र के वर्ष 2030 तक के सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त कर लेगा।

उन्होंने कहा कि जब वर्ष 2014 में प्रदेश की जनता ने मुझे जनसेवा का कार्यभार सौंपा था तो मैंने पहला संकल्प सरकारी नौकरियों की भर्ती में पारदर्शिता लाने का किया था। इसलिए जब बिना खर्ची-पर्ची के भर्ती की लिस्ट निकलती है, तो मुझे बड़ी प्रसन्नता होती है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछली सरकारों के दौरान जब सरकारी नौकरियों की लिस्ट जारी होती थी तो अखबारों में खबर छपती थी कि लिस्ट में किस-किस नेता के रिश्तेदार लगे हैं। खबरें आज भी छपती हैं लेकिन उनमें लिखा होता है कि फलां मजदूर की बेटी लगी, फलां किसान का बेटा लगा, रेहड़ी-रिक्शा वालों के बच्चे मीडिया को इंटरव्यू देते हैं कि हम बिना किसी खर्ची-पर्ची के लगे हैं, तो उनके माता-पिता से ज्यादा मुझे खुशी होती है। यही वह संकल्प था जिसको मन में धारण कर हमने जनसेवा का दायित्व संभाला था।

हमने “मिशन मैरिट” शुरू करके नौकरियों में पारदर्शिता का उदाहरण पेश किया जो कि अन्य राज्यों में भी चर्चा का केंद्र बना है। उन्होंने ईमानदारी से भर्ती की मिसाल देते हुए बताया कि सिरसा जिला के एक गांव रिसालिया खेड़ा से 35 युवाओं की नौकरी लगना स्वयं ही सरकार की नियत और नीति को बयां करता है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार के 9 साल के कार्यकाल में हमने पूर्ण पारदर्शिता के साथ बिना पर्ची-खर्ची के 1 लाख 20 हजार से अधिक युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी हैं। आज प्रदेश के युवाओं का योग्यता के आधार पर नौकरी पाने का सपना साकार हो रहा है। गरीब का बच्चा भी अब HCS बन रहा है, जिसकी वह पहले कल्पना भी नहीं कर सकता था।

मुख्यमंत्री ने बताया कि हमारा इस वर्ष 60 हजार नौकरियां देने का लक्ष्य है, जिनमें से 10 हजार से अधिक ग्रुप-सी की यह भर्ती है, जिसमें आप सफल हुए हैं। इसके अलावा, पिछले दिनों 1149 युवाओं को पुलिस में नौकरी मिली है, जिन्हें मिलाकर लगभग 12 हजार और युवाओं की विभिन्न पदों पर भर्ती हुई है। 41 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। यही नहीं, हमने युवाओं को निजी क्षेत्र में भी रोजगार देने के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं, जिनकी बदौलत प्रदेश में लगभग 32 लाख लोगों को रोजगार व स्वरोजगार मिला है।

उन्होंने कहा कि हमने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से भी लगभग 18 हजार युवाओं को अनुबंध आधार पर नौकरी दी है। इसी निगम के माध्यम से युवाओं को विदेश में रोजगार दिलाने में भी मदद की जा रही है। पिछले दिनों 7 देशों में 13 हजार से अधिक नौकरियों के लिए आवेदन मांगे गये थे। उनकी चयन प्रक्रिया जारी है।

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि इस समय विदेशों में रोजगार तलाश करने वाले युवाओं की संख्या काफी अधिक है। लेकिन ये युवा कई बार विदेश भेजने का झांसा देने वाले जालसाजों के जाल में फंस जाते हैं। हमने उन्हें विदेशों में शिक्षा व रोजगार दिलाने के लिए ‘विदेश सहयोग विभाग’ बनाया है। विदेश में रोजगार के अवसर तलाशने वाले युवाओं के कॉलेज में ही निःशुल्क पासपोर्ट बनाए जा रहे हैं। अब तक 28 हजार से अधिक युवाओं के पासपोर्ट बनाये जा चुके हैं।

उन्होंने युवाओं को ” विकसित भारत , विकसित हरियाणा ” का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि अगले 25 वर्षों के अमृत काल में भारत एक विकसित राष्ट्र बने।
मुख्यमंत्री ने अंत में इन नवचयनित युवाओं को पूरी संवेदनशीलता , ईमानदारी  और कर्तव्यनिष्ठा से सरकारी काम करने का आह्वान किया है।  उन्होंने चयनित हुए कई युवाओं से बात भी की , इन सभी युवाओं ने प्रदेश सरकार की मिशन-मेरिट कार्यशैली की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री का आभार भी जताया।

कुरुक्षेत्र में पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर: हैप्पीनेस सेंटर का किया उद्घाटन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पहुंचे हैं। इस दौरान सीएम ने हैप्पीनेस सेंटर का उद्घाटन किया और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में हरियाणा सिख और खट्टर पुस्तक का विमोचन किया। सभागार में बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग मौजूद रहे। सीएम के साथ राज्य मंत्री संदीप सिंह और करनाल के सांसद संजय भाटिया भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में रखी फाउंडेशन फॉर हैप्पीनेस के सहयोग से हैप्पीनेस सेंटर में विद्यार्थी, शिक्षक, कर्मचारी व आमजन खुश रहने के तौर तरीके सीख सकेंगे और जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना भी सरलता से कर सकेंगे। यह विचार मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने व्यक्त किए। वह बुधवार को केयू के मनोविज्ञान विभाग में स्थापित किए गए रेखी आनंद विज्ञान उत्कृष्टता केंद्र  के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को सेंटर के माध्यम से खुशी विज्ञान पढ़ाई जाएगी, जिसके माध्यम से तकनीकी दौर में तनाव मुक्त होकर युवा खुश मन से अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए कार्य कर सफलता हासिल करेंगे। उन्होंने इस सेंटर की स्थापना के लिए कुलपति प्रो सोमनाथ सचदेवा, रेखी फाउंडेशन के प्रतिनिधि डॉ. किरणजोत सिंह व डॉ. प्रभलीन सिंह सहित इस सेंटर की स्थापना में सहयोग देने वाली उनकी पूरी टीम को बधाई दी।

विश्वविद्यालय कुलपति प्रो सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सोच और राज्यपाल एवं कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय के कुशल नेतृत्व में यह केंद्र स्थापित किया गया है। इसके माध्यम से शिक्षक, गैर शिक्षक कर्मचारी और विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से बाहर निकलने, कार्य के दबाव को कम करने, पढ़ाई के साथ-साथ अन्य विषम परिस्थितियों से बाहर निकलने व उनको खुशी-खुशी सुलझाने के  तौर तरीके सिखाए जाएंगे ताकि वे एक बेहतर जीवन जीने के साथ राष्ट्र निर्माण में अहम भागीदारी कर सकें।

मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो रोहतास सिंह ने बताया कि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के निर्देशन में हैप्पीनेस सेंटर को मनोविज्ञान विभाग में बनाया गया है। उन्होंने बताया कि रेखी फाउंडेशन फॉर हैप्पीनेस 2016 में डॉ. सतिंद्र सिंह रेखी और उनकी पत्नी हरप्रीत रेखी द्वारा अमेरिका में शुरू किया गया था, जिसका लक्ष्य विभिन्न विश्वविद्यालयों में हैप्पीनेस सेंटर को स्थापित करना है। सेंटर का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों से लेकर सभी लोगों के जीवन में व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक जीवन में सुधार करना है

महापुरूषों के दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज को बनाएं बेहतर : मुख्यमंत्री

समय-समय पर महापुरुषों ने सही मार्ग दिखाया है, जो सभी के भलाई के लिए साबित हुआ है। सिख महापुरूषों ने भी बिना भेदभाव के समाज को बेहतर बनाने का संदेश दिया है। उन्हीं संदेश पर आज सरकार चल रही है और प्रदेश विकास की राह पर है। हर व्यक्ति को ऐसे महापुरुषों की शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए समाज व देश के लिए तत्पर रहना चाहिए। यह आहवान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने व्यक्त किए।

बुधवार को कुवि ऑडिटोरियम में हरियाणा के सिखों की सेवा में खट्टर पुस्तक का विमोचन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पंजाब से भी ज्यादा सिख महापुरूषों का आगमन रहा है। ऐसे सभी महापुरूषों की निशानियां हमें सरंक्षित करनी चाहिए, इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से पिपली में संग्रहालय स्थापित किया जाएगा, जिसके लिए जमीन चिंहित कर ली गई है। पहले यह सग्रहालय अंबाला में बनाए जाने की योजना थी, लेकिन कुरुक्षेत्र में सिख महापरुषों के रहे ज्यादा आगमन और संगत को देखते हुए इसे यहां बनाए जाने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लौहगढ़ में सिख महापुरूष बंदा बहादुर सिंह स्मारक बनाया जा रहा है, जहां देश-दुनिया उनकी बहादुरी से अवगत हो सकेगी। जल्द ही यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अलग गुरुद्वारा प्रबंधन स्थाई कमेटी के लिए जल्द चुनाव होंगे, जिसके लिए प्रक्रिया चली हुई है। अलग कमेटी होने से प्रदेश के गुरुघरों का और ज्यादा बेहतर प्रबंधन हो सकेगा। इस दौरान सांसद संजय भाटिया, पूर्व सांसद एवं अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन रहे त्रिलोचन सिंह, मुख्यमंत्री के ओएसडी एवं हरियाणा सिख कमेटी के महासचिव रमणीक मान ने भी संबोधित किया जबकि इस दौरान हरियाणा कमेटी के प्रधान भूपिंद्र सिंह असंध व अन्य सिखनेता मौजूद रहे।

जिस पुस्तक का किया विमोचन, उसके टाइटल पर ही उठाए सवाल
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सूचना, लोक संपर्क, भाषा एवं संस्कृतिक विभाग की ओर से प्रकाशित एवं डॉ प्रभलीन द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन किया, लेकिन उन्होंने इसके टाइटल हरियाणा के सिखों की सेवा में खट्टर पर ही सवाल उठा दिए। उन्होंने कहा कि इस टाइटल में जातीय भाव झलक रहा है, जो सही नहीं है। महापुरषों ने भी बिना भेदभाव के कार्य करना सिखाया है। उन्होंने कहा कि गुरुबाणी की सेवा जो बोले सो निहाल, सेवक बने मनोहर लाल टाइटल हो सकता है। इस पर लेखक को विचार करना चाहिए, ताकि हर पाठक तक सही संदेश जा जाए। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि पुस्तक का महत्व उसकी बनावट से नहीं बल्कि उसमें खिली गई सामग्री से होता है।

वीरांगना झलकारी बाई जयंती समारोह में 20 नवंबर को मुख्यमंत्री मनोहर रहेंगे मुख्य अतिथि
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रचार प्रसार योजना के तहत महान संतों और महापुरुषों के साथ-साथ वीर-वीरांगनाओं की शिक्षाओं और संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए 20 नवंबर पलवल में राज्यस्तरीय झलकारी बाई जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

वीरांगना झलकारी बाई रानी झांसी लक्ष्मीबाई की सेना में एक बड़ी ओहदेदार थीं और प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में उन्होंने अपने जीवन की बाजी लगाकर देश के लिए महान बलिदान दिया। उम्र के मात्र 27-28 बसंत देखने के बावजूद झलकारी का शौर्य भारतीय महिलाओं के हिस्से आया ऐसा गौरव है, जिसकी चमक आज भी बरकरार है। भारत की सम्पूर्ण आजादी के सपने को पूरा करने के लिए अपना सर्वोच्च न्योछावर करने वाली वीरांगना झलकारी बाई का देश सदैव ऋणी रहेगा।

श्री मनोहर लाल ने कहा कि जो समाज एवं राष्ट्र अपने शहीदों का सम्मान करता है और सदैव उनके कल्याण के प्रति सजग रहता है, वह समाज सदा समृद्धि और प्रगति की ओर अग्रसर होता है। हमें सदा अपने शहीदों को सम्मान के साथ याद रखना होगा। राष्ट्र की रक्षा, एकता एवं अखंडता को कायम रखने के लिए हमारे वीर सैनिकों और देशभक्तों ने जो शहादत दी है। हमारा राष्ट्र उनका सदा ऋणी एवं कृतज्ञ रहेगा।

उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रचार प्रसार योजना के तहत अब तक प्रदेशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य सर्व समाज के महान संत महात्माओं का सम्मान करना और उनके द्वारा समाज हित में किए गए कार्यों को समाज के सामने प्रस्तुत करना है। सरकार इन महापुरुषों के पदचिन्हों पर चलकर आम आदमी के लिए काम कर रही है। यह सरकार सत्ता भोगने की बजाए समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए प्रयासरत है।