मुख्यमंत्री ने डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) चिकित्सालय में संचालित कोविड वैक्सीनेशन कार्य का किया आकस्मिक निरीक्षण – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 01 Mar 2021 11:11:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg मुख्यमंत्री ने डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) चिकित्सालय में संचालित कोविड वैक्सीनेशन कार्य का किया आकस्मिक निरीक्षण – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 मुख्यमंत्री ने डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) चिकित्सालय में संचालित कोविड वैक्सीनेशन कार्य का किया आकस्मिक निरीक्षण https://livehalchal.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a1%e0%a5%890-%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%be/424298 Mon, 01 Mar 2021 11:11:45 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=424298 मुख्यमंत्री ने वैक्सीनेशन कार्य पर संतोष व्यक्त करते हुए कोरोना टीकाकरण को भारत सरकार की गाइडलाइन्स तथा क्रम के अनुरूप संचालित करने के निर्देश 1 मार्च, 2021 से कोविड टीकाकरण अभियान का विस्तार करते हुये अब इसे 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों तथा 45 से 59 वर्ष के आयु वर्ग में कोमॉरबिडिटी …]]>
  • मुख्यमंत्री ने वैक्सीनेशन कार्य पर संतोष व्यक्त करते हुए कोरोना टीकाकरण को भारत सरकार की गाइडलाइन्स तथा क्रम के अनुरूप संचालित करने के निर्देश
  • 1 मार्च, 2021 से कोविड टीकाकरण अभियान का विस्तार करते हुये अब इसे 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों तथा 45 से 59 वर्ष के आयु वर्ग में कोमॉरबिडिटी वाले व्यक्तियों के लिये भी संचालित
  • सरकारी तथा निजी अस्पतालों में स्थापित कोविड वैक्सीनेशन सेन्टर्स की नियमित मॉनिटरिंग करते हुये टीकाकरण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाये

लखनऊ: 01 मार्च, 2021 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज यहां डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) चिकित्सालय का भ्रमण कर वहां संचालित कोविड वैक्सीनेशन कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने सिविल अस्पताल में किये जा रहे कोविड वैक्सीनेशन कार्य पर संतोष व्यक्त करते हुए कोरोना टीकाकरण को भारत सरकार की गाइडलाइन्स तथा क्रम के अनुरूप संचालित करने के निर्देश दिये।

ज्ञातव्य है कि राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान 16 जनवरी, 2021 को प्रारंभ किया गया। आज 1 मार्च, 2021 से कोविड टीकाकरण अभियान का विस्तार करते हुये अब इसे 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों तथा 45 से 59 वर्ष के आयु वर्ग में कोमॉरबिडिटी वाले व्यक्तियों के लिये भी संचालित किया जा रहा है। प्रदेश में कोरोना टीकाकरण के लिये सरकारी तथा निजी चिकित्सालयों में कोविड वैक्सीनेशन सेन्टर्स स्थापित किये गये हैं।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सरकारी तथा निजी अस्पतालों में स्थापित कोविड वैक्सीनेशन सेन्टर्स की नियमित मॉनिटरिंग करते हुये टीकाकरण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाये।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री जय प्रताप सिंह, अपर मुख्य सचिव एम0एस0एम0ई0 एवं सूचना श्री नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना श्री संजय प्रसाद, डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) चिकित्सालय के निदेशक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
———

]]>