मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी – Live Halchal

किसानों को सौगात: अब घर बैठे मिलेगी खेत के पानी की साइंटिफिक रिपोर्ट
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के सभी किसानों के नलकूपों के पानी की गुणवत्ता की वैज्ञानिक जांच तुरंत शुरू की जाए ताकि किसानों को उनके खेत और पानी की स्थिति के अनुसार सही फसल और खेती की तकनीक की सलाह मिल सके।

इस पूरी प्रक्रिया को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने की भी योजना है जिससे किसान घर बैठे ही अपनी पानी रिपोर्ट और कृषि सलाह प्राप्त कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक में कहा कि किसानों के लिए नलकूप पानी की जांच पूरी तरह मुफ्त होगी।

किसान अपने पानी के सैंपल नजदीकी प्रयोगशालाओं में जमा करा सकेंगे। इस व्यवस्था को मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल से जोड़ा जाएगा जिससे हर सैंपल की रिपोर्ट, रिकॉर्ड और सलाह ऑनलाइन उपलब्ध होगी। इससे किसानों को कृषि उपज बढ़ाने में मदद मिलेगी और उन्हें काफी फायदा होगा।

बढ़ सकती है किसानों की प्रोत्साहन राशि
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कहा कि गन्ने की ज्यादा पैदावार करने पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि बढ़ाने पर विचार किया जाए ताकि किसान नई और बेहतर तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित हों।उन्होंने यह भी कहा कि किसानों की मेहनत और लागत कम करने के लिए उन्हें शुगरकेन हार्वेस्टर उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से काम किया जाए। इससे कटाई आसान होगी और समय व खर्च दोनों की बचत होगी। मुख्यमंत्री ने टिश्यू कल्चर तकनीक को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया।

बिना खर्ची-बिना पर्ची का कमाल! सुपर-100 के 534 छात्रों ने क्रैक की IIT और NEET परीक्षा
हरियाणा के मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का सम्मान करने के लिए आयोजित हरियाणा सुपर-100 अभिनंदन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में आईआईटी-जेईई और नीट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। दोनों नेताओं ने इसे हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था और प्रतिभा का गौरवशाली क्षण बताते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वर्ष 2015 में उनकी सरकार ने शिक्षा में व्यापक सुधार का संकल्प लेते हुए “मेरिट को मिशन” बनाया था। उन्होंने कहा कि शिक्षा और रोजगार दोनों क्षेत्रों में पारदर्शिता और योग्यता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। इसी सोच के तहत बिना खर्ची और बिना पर्ची के सरकारी नौकरियां देने की व्यवस्था लागू की गई, जिससे प्रतिभाशाली युवाओं को अपनी योग्यता के आधार पर अवसर मिले।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में सरकार ने योग्यता के आधार पर 18,218 सरकारी नौकरियां प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार और नवीन मिश्रा के सहयोग से शुरू की गई सुपर-100 योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी उपलब्ध कराना था।

मनोहर लाल ने कहा कि इस योजना के सकारात्मक परिणाम आज पूरे देश के सामने हैं। अब तक 534 विद्यार्थियों ने आईआईटी और नीट जैसी कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके माता-पिता तथा शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि ये युवा आने वाले भारत के वैज्ञानिक, इंजीनियर, चिकित्सक और राष्ट्र निर्माता बनेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज उनके सामने नए भारत का उज्ज्वल और आत्मविश्वास से भरा भविष्य खड़ा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सुपर-100 के विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन, संकल्प और पुरुषार्थ से यह सिद्ध कर दिया है कि प्रतिभा किसी संसाधन की मोहताज नहीं होती।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित मानी जाने वाली आईआईटी-जेईई परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यार्थियों ने यह साबित किया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो हर चुनौती को पार किया जा सकता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और गुरुजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सुपर-100 योजना की शुरुआत इसी उद्देश्य से की गई थी कि आर्थिक अभाव किसी भी मेधावी विद्यार्थी के सपनों की राह में बाधा न बने। सरकार ने प्रतिभाओं को उचित मार्गदर्शन, आधुनिक संसाधन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण उपलब्ध कराने का कार्य किया, जिसके परिणाम आज पूरे देश के सामने हैं।

मुख्यमंत्री ने विशेष प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सफलता प्राप्त करने वालों में बेटियों की भागीदारी अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की बेटियां आज प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और सुपर-100 योजना में भी उन्होंने अग्रिम पंक्ति में स्थान बनाकर पूरे प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनने का कार्य किया है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों की भी विशेष सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने केवल विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम नहीं पढ़ाया, बल्कि उनके भीतर आत्मविश्वास, अनुशासन और सफलता का विश्वास भी जगाया। यही समर्पण विद्यार्थियों की सफलता की सबसे बड़ी ताकत बना।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि वर्ष 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र बने। इस लक्ष्य को प्राप्त करने में तकनीकी रूप से दक्ष, नवाचार करने वाले और वैज्ञानिक सोच रखने वाले युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि उनकी प्रतिभा, बुद्धिमत्ता और नए विचार मेक इन इंडिया तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए ‘की बुनियाद’ योजना के अंतर्गत संचालित 103 केंद्रों के साथ 25 नए केंद्र जोड़ने की घोषणा की।

इसके अलावा उन्होंने कुरुक्षेत्र स्थित सुपर-100 सेंटर को 100 नए कंप्यूटर उपलब्ध कराने की भी घोषणा की, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी सुविधाओं के साथ बेहतर तैयारी का अवसर मिल सके। कार्यक्रम में सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा उनके अभिभावकों और शिक्षकों का भी अभिनंदन किया गया। पूरे समारोह में उत्साह, गर्व और प्रेरणा का वातावरण देखने को मिला।

चंडीगढ़ के स्कूलों और हरियाणा सीएम सैनी के दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी
चंडीगढ़ से एक बेहद चौंकाने वाली और गंभीर खबर सामने आ रही है। यहां के कई प्रमुख स्कूलों और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दफ्तर (CMO) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी भरा संदेश एक ईमेल के जरिए भेजा गया है, जिसके बाद से पूरे प्रशासनिक और सुरक्षा अमले में हड़कंप मच गया है।

छुट्टियों के बाद आज ही खुले थे स्कूल
गौरतलब है कि चंडीगढ़ के स्कूल आज ही गर्मी की लंबी छुट्टियों के बाद दोबारा खुले थे। बच्चे अभी अपनी कक्षाओं में पहुंचे ही थे कि इस धमकी भरे ईमेल ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए। सूचना मिलते ही प्रभावित स्कूलों में सुरक्षा प्रोटोकॉल एक्टिव कर दिया गया है।

सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस हाई अलर्ट पर
धमकी भरा मेल मिलने के तुरंत बाद चंडीगढ़ और हरियाणा पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गई हैचंडीगढ़ पुलिस की विशेष टीमें, बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad) और डॉग स्क्वायड की मदद से चिन्हित स्कूलों और मुख्यमंत्री कार्यालय के आसपास गहन चेकिंग अभियान चला रही हैं।

अंबाला की धरती पर इतिहास का भव्य अध्याय, एशिया का सबसे बड़ा शहीद स्मारक तैयार
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अंबाला छावनी में निर्माणाधीन “आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक” अब राष्ट्र को समर्पित होने की दहलीज पर खड़ा है। बुधवार देर शाम सी एम यहां पहुंचे और स्मारक का विस्तृत अवलोकन किया। इस दौरे के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही इस भव्य स्मारक का लोकार्पण कर सकते हैं। करीब 22 एकड़ क्षेत्र में फैला यह स्मारक न केवल देश बल्कि एशिया का सबसे बड़ा शहीद स्मारक माना जा रहा है। इसके निर्माण पर लगभग 700 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। स्मारक का उद्देश्य 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के वास्तविक इतिहास और वीर क्रांतिकारियों के बलिदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना है।

मुख्यमंत्री को अनिल विज ने कराई स्मारक की विस्तृत सैर

अवलोकन के दौरान मंत्री अनिल विज ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को स्मारक की विभिन्न गैलरियों, संग्रहालयों और प्रदर्शनों की जानकारी दी। दोनों नेताओं ने 1857 की क्रांति से जुड़े दुर्लभ दस्तावेज, अंग्रेजी शासनकाल के टेलीग्राम, ऐतिहासिक चित्रण और स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्षों को दर्शाने वाली आधुनिक प्रस्तुतियों को देखा। मुख्यमंत्री ने स्मारक में प्रदर्शित ऐतिहासिक सामग्री की सराहना करते हुए कहा कि यह केवल एक इमारत नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति और बलिदान की अमर गाथा को जीवंत रखने वाला केंद्र बनेगा।

अनिल विज के तीन दशक पुराने संकल्प का साकार रूप

इस परियोजना को ऊर्जा मंत्री अनिल विज का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जाता है। पिछले लगभग 30 वर्षों से विज इस स्मारक के निर्माण के लिए लगातार प्रयासरत रहे हैं। उनके अथक प्रयासों और दृढ़ संकल्प के कारण आज यह परियोजना अंतिम चरण तक पहुंच सकी है। विज ने मुख्यमंत्री को बताया कि स्मारक में ऐसे ऐतिहासिक प्रमाण सुरक्षित किए गए हैं जो दर्शाते हैं कि 10 मई 1857 को अंबाला छावनी में अंग्रेजी शासन के खिलाफ विद्रोह की चिंगारी भड़क चुकी थी। यहां संरक्षित दस्तावेज और टेलीग्राम उस दौर की घटनाओं के महत्वपूर्ण साक्ष्य हैं।

1857 की क्रांति का जीवंत अनुभव देगा स्मारक

स्मारक में 22 अत्याधुनिक गैलरियां बनाई गई हैं, जहां 1857 के स्वतंत्रता संग्राम, वीर क्रांतिकारियों और विभिन्न युद्धों का डिजिटल और ऑडियो-विजुअल माध्यमों से जीवंत चित्रण किया गया है। यहां आगंतुकों को क्रांति की घटनाओं, सैनिकों के संघर्ष, युद्ध सामग्री और दुर्लभ दस्तावेजों को बेहद प्रभावशाली तरीके से देखने का अवसर मिलेगा। आधुनिक तकनीक के उपयोग से इतिहास को रोचक और समझने योग्य बनाया गया है।

6 से 8 घंटे में पूरा होता है स्मारक का अवलोकन

स्मारक की विशालता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पूरे परिसर का अवलोकन करने में लगभग छह से आठ घंटे का समय लगता है। यहां रोटी, कमल और पेड़ों की छाल के माध्यम से गुप्त संदेशों के आदान-प्रदान जैसी रोचक ऐतिहासिक जानकारियां भी प्रदर्शित की गई हैं। देशभर से एकत्रित पवित्र मिट्टी, 1857 कालीन टेलीग्राम, दुर्लभ हथियार और अन्य ऐतिहासिक धरोहरें भी स्मारक का प्रमुख आकर्षण होंगी।

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा स्मारक परिसर

स्मारक में दो मंजिला संग्रहालय, विशाल इंटरप्रीटेशन सेंटर, 2500 दर्शकों की क्षमता वाला ओपन एयर थिएटर, ऑडिटोरियम, ई-लाइब्रेरी, प्रदर्शनी हॉल, फूड कोर्ट और शोध केंद्र जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। संग्रहालय में बनाई जा रही शहीदी वॉल पर लगभग 700 वीर शहीदों के नाम अंकित किए जा रहे हैं। वहीं डिजिटल तकनीक के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के महत्वपूर्ण प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

150 फुट ऊंचा मेमोरियल टॉवर बनेगा पहचान

स्मारक परिसर का सबसे आकर्षक हिस्सा लगभग 150 फुट ऊंचा मेमोरियल टॉवर होगा। इसमें हाई-स्पीड लिफ्ट, आर्ट गैलरी और विशेष प्रकाश व्यवस्था की सुविधा होगी। रात के समय इसकी भव्य रोशनी दूर-दूर तक दिखाई देगी। इसके अलावा वॉटर स्क्रीन, फव्वारे, कनेक्टिंग ब्रिज और लाइट एंड साउंड शो स्मारक को विश्वस्तरीय पहचान देंगे।

पर्यटन और शोध का राष्ट्रीय केंद्र बनेगा स्मारक

विशेषज्ञों का मानना है कि यह स्मारक भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन, इतिहास अध्ययन और शोध का प्रमुख केंद्र बनेगा। यहां देशभर के विद्यार्थी, शोधार्थी और पर्यटक पहुंचकर भारत के स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास को करीब से जान सकेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और मंत्री अनिल विज ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि यह स्मारक नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति, त्याग और समर्पण की भावना को मजबूत करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित लोकार्पण के साथ अंबाला की यह ऐतिहासिक धरोहर राष्ट्रीय गौरव का नया प्रतीक बनने जा रही है।

झज्जर को CM ने दी बड़ी करोड़ों की सौगात, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ…
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने झज्जर जिले के दौरे के दौरान क्षेत्र को विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने बादली विधानसभा क्षेत्र सहित जिले के विभिन्न हिस्सों के लिए कई महत्वपूर्ण ढांचागत और कृषि-बागवानी से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर झज्जर को विकास की नई दिशा दी।

मुख्यमंत्री के इस दौरे में किसानों और आधुनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए दो बड़े केंद्रों की शुरुआत की गई।मुख्यमंत्री ने मुनीमपुर गांव में नवनिर्मित फूल एवं बीज उत्कृष्टता केंद्र (Center of Excellence for Flowers and Seeds) का भव्य उद्घाटन किया। यह केंद्र क्षेत्र में उन्नत किस्म के फूलों और बीजों के उत्पादन में मील का पत्थर साबित होगा।

रईया गांव में बागवानी अनुसंधान केंद्र (Horiculture Research Center) का शुभारंभ किया गया। इससे किसानों को आधुनिक बागवानी तकनीकों की जानकारी और सहायता मिलेगी, जिससे उनकी आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।

बादली लघु सचिवालय सहित विकास कार्यों की झड़ी
प्रशासनिक व्यवस्था को आम जनता के लिए अधिक सुलभ बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री ने बादली लघु सचिवालय (Mini Secretariat) की नई इमारत का उद्घाटन किया। इसके साथ ही क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कई अन्य सड़कों, पेयजल और विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास भी किया गया।

जनसभा में जोरदार स्वागत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
विकास कार्यों की सौगात देने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जैसे ही विशाल जनसभा स्थल पर पहुंचे, वहां मौजूद जनता और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मंच पर पूर्व मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का फूलों के गुलदस्ते और स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया। इस विकास रैली और जनसभा को और अधिक उत्साहपूर्ण बनाने के लिए मशहूर हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा भी कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने अपनी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पंडाल में समां बांध दिया, जिसे सुनने के लिए भारी भीड़ जुटी।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। जनसभा स्थल और दोनों अनुसंधान केंद्रों के आसपास सुरक्षा के व्यापक और कड़े इंतजाम किए गए थे। पंडाल में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण और किसान मुख्यमंत्री के संबोधन को सुनने के लिए उत्साहित दिखे।