मुख्यमंत्री डॉ. यादव – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 27 Jun 2026 06:40:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg मुख्यमंत्री डॉ. यादव – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 मुख्यमंत्री डॉ. यादव बैतूल की ग्राम पंचायत कुकरू में रात्रि चौपाल में होंगे शामिल https://livehalchal.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a1%e0%a5%89-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b5-%e0%a4%ac%e0%a5%88%e0%a4%a4%e0%a5%82/676535 Sat, 27 Jun 2026 06:40:39 +0000 https://livehalchal.com/?p=676535 भोपालः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को दो दिवसीय भ्रमण पर बैतूल जिले के हिल स्टेशन कुकरू पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शाम 6:30 बजे सनसेंट पॉइंट का अवलोकन कर ग्राम पंचायत कुकरू में आयोजित रात्रि चौपाल में शामिल होंगे और ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री प्रस्तावित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री …]]>

भोपालः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को दो दिवसीय भ्रमण पर बैतूल जिले के हिल स्टेशन कुकरू पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शाम 6:30 बजे सनसेंट पॉइंट का अवलोकन कर ग्राम पंचायत कुकरू में आयोजित रात्रि चौपाल में शामिल होंगे और ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री प्रस्तावित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुकरू रेस्ट हाउस से हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे और 12:10 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 28 जून को प्रातः 6:30 बजे सनराइज एवं बुच प्वाइंट पर मंडिटेशन करेंगे। इसके बाद वं स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित गतिविधियों का अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 7:30 बजे पौध रोपण कार्यक्रम के बाद कॉफी प्लांटेशन का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद 10 बजे मुख्यमंत्री स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे और 11 बजे प्रधानमंत्री के रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के सामूहिक श्रवण में शामिल होंगे।

अधिकारियों ने कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के जिले के सुप्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरु में आयोजित कार्यक्रम की समुचित तैयारियों का शुक्रवार को कमिश्नर श्री श्रीकांत बनोठ, आईजी श्री मिथलेश कुमार शुक्ल, डीआईजी श्री वीरेंद्र कुमार सिंह, कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे और एसपी श्री वीरेंद्र जैन ने जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने हेलीपैड, रात्रि चौपाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मंडिटेशन, महिला स्व-सहायता समूहों से संवाद और “मन की बात” कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय सीमा में पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए।

]]>
उज्जैन: मुख्यमंत्री यादव ने फ्रीगंज रेलवे ओवर ब्रिज का किया भूमिपूजन https://livehalchal.com/%e0%a4%89%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%9c%e0%a5%88%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b5/594368 Thu, 12 Dec 2024 09:06:04 +0000 https://livehalchal.com/?p=594368 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनकल्याण अभियान का गीता जयंती से शुरू होना बेहद आनंददायक है। गीता भक्ति, ज्ञान और योग का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार रामराज्य की परिकल्पना को साकार कर रही है। जनकल्याण पर्व में सरकार के एक साल के सार्वजनिक कार्यक्रम 26 दिसंबर …]]>

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनकल्याण अभियान का गीता जयंती से शुरू होना बेहद आनंददायक है। गीता भक्ति, ज्ञान और योग का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार रामराज्य की परिकल्पना को साकार कर रही है।

जनकल्याण पर्व में सरकार के एक साल के सार्वजनिक कार्यक्रम 26 दिसंबर तक आयोजित होंगे। साथ ही, गीता जयंती से 26 जनवरी 2025 तक मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के अंतर्गत हर दिन नागरिकों को सौगातें और सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। अब नागरिकों को आयुष्मान कार्ड, संपत्ति कर, बिल्डिंग परमिशन, आधार कार्ड सहित 76 से अधिक सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत घर पर ही मिलेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पहले हमने आपका विधायक, आपके द्वार अभियान चलाया और अब आपकी सरकार, शिविरों के माध्यम से आपकी समस्याओं का समाधान करने आएगी। यह बात उन्होंने फ्रीगंज रेलवे ओवरब्रिज के भूमिपूजन और मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के शिविर शुभारंभ कार्यक्रम में कही।

गीता जयंती से शुरू हुआ अभियान
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनकल्याण अभियान का गीता जयंती से शुरू होना बेहद आनंददायक है। गीता भक्ति, ज्ञान और योग का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने भगवान श्रीराम का उल्लेख करते हुए कहा कि आज भगवान श्रीराम अयोध्या में विराज कर संपूर्ण विश्व के भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार अब रामराज्य की परिकल्पना को साकार कर रही है।

फ्रीगंज रेलवे ओवरब्रिज का भूमिपूजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने फ्रीगंज रेलवे ओवरब्रिज का भूमिपूजन किया और इसके प्रस्तावित लेआउट का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। यह ब्रिज चामुंडा चौराहे से फ्रीगंज को जोड़ेगा और सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए बनाया जाएगा। इसकी कुल लागत 91.76 करोड़ रुपये होगी। ब्रिज की लंबाई 633 मीटर और चौड़ाई 21.40 मीटर होगी। यातायात के लिए 9-9 मीटर चौड़े कैरिजवे, 1.5-1.5 मीटर चौड़े फुटपाथ और 0.4 मीटर का डिवाइडर होगा।

जल्द होगा आईटी पार्क का शुभारंभ
ब्रिज निर्माण के साथ-साथ फ्रीगंज और आसपास के क्षेत्रों को प्रमुख व्यापारिक एवं सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने मुख्यमंत्री को ब्रिज की सौगात देने के लिए धन्यवाद दिया और बताया कि जल्द ही आईटी पार्क का शुभारंभ भी होगा। उन्होंने अन्य विकास परियोजनाओं जैसे मेडिसिटी, उज्जैन-इंदौर 6 लेन, यूनिटी मॉल, भक्त निवास, और उज्जैन-जावरा 4 लेन के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में नगर निगम सभापति कलावती यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जाटिया, संजय अग्रवाल, संभागायुक्त संजय गुप्ता, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, जिला पंचायत सीईओ जयति सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा, एडीएम अनुकूल जैन, नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक और स्मार्ट सिटी सीईओ संदीप शिवा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।

]]>
डुबकी लगाकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कही यह बात,’प्रश्न ना उठाएं मां शिप्रा की पवित्रता बनी रहने दें’ https://livehalchal.com/%e0%a4%a1%e0%a5%81%e0%a4%ac%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80/556170 Thu, 02 May 2024 09:29:38 +0000 https://livehalchal.com/?p=556170 मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने गुरुवार को उज्जैन में शिप्रा स्नान किया। उन्होंने घाट पर पहुंचकर डुबकी लगाई और प्रदेश वासियों की खुशहाली की कामना की।  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गुरुवार सुबह धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे जहां वह सबसे पहले मां शिप्रा के तट रामघाट पहुंचे। जहां उन्होंने शिप्रा नदी में …]]>

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने गुरुवार को उज्जैन में शिप्रा स्नान किया। उन्होंने घाट पर पहुंचकर डुबकी लगाई और प्रदेश वासियों की खुशहाली की कामना की। 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गुरुवार सुबह धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे जहां वह सबसे पहले मां शिप्रा के तट रामघाट पहुंचे। जहां उन्होंने शिप्रा नदी में डुबकी लगाई और कुछ देर तक तैराकी का आनंद भी लिया। मां शिप्रा में डुबकी लगाने के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मां शिप्रा की पवित्रता पर प्रश्न उठाने वाले लोगों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रश्न ना उठाएं मां शिप्रा की पवित्रता बनी रहने दें। 

लगभग एक सप्ताह पूर्व मां शिप्रा में गंदे नाले का पानी मिलने पर कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी महेश परमार नाले के पास ही बैठ गए थे और इस दुर्गंध वाले पानी के शिप्रा में मिलने पर उन्होंने कड़ी आपत्ति जताते हुए केंद्र और राज्य सरकार पर कई प्रश्न उठाए थे। यही नहीं इसके बाद वह नदी में उतरे थे जहां उन्होंने इस गंदे नाले के पानी के कारण मैली हो रही मां शिप्रा में ही डुबकी लगाई थी और इस पानी का आचमन कर सूर्य को अर्ध्य भी चढ़ाया था। कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी महेश परमार द्वारा केंद्र और राज्य सरकार पर शिप्रा शुद्धिकरण को लेकर उठाए गए प्रश्न के बाद आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रामघाट पहुंचे जहां उन्होंने मां शिप्रा को पावन और स्वच्छ बताते हुए डुबकी लगाई। 

मीडिया से यह बोले मुख्यमंत्री डॉ यादव
मां शिप्रा में डुबकी लगाने के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा महाकाल की नगरी मे 33 करोड़ देवी देवताओं का वास है। शिप्रा के पावन तट पर स्नान करने का विशेष महत्व है यहां की परंपरा है कि हम यहां डुबकी लगाकर इस तीर्थ का महत्व बढ़ाएं। आपने कहा कि बड़ा दुख होता है जब कभी-कभी कुछ लोग मां शिप्रा पर प्रश्न उठाते हैं हम सब जानते हैं कि यह मां शिप्रा का तट है इसकी पवित्रता सदैव बनी रहना चाहिए।

]]>