मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 02 Oct 2026 10:42:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 मध्य प्रदेश: गांधी-शास्त्री जयंती पर सीएम मोहन ने किया नमन https://livehalchal.com/%e0%a4%ae%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a5%80-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%8d/683773 Fri, 02 Oct 2026 10:42:35 +0000 https://livehalchal.com/?p=683773 गांधी जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी और मध्यप्रदेश में नशामुक्ति अभियान को लेकर सरकार की प्राथमिकताएं बताईं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि …]]>

गांधी जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी और मध्यप्रदेश में नशामुक्ति अभियान को लेकर सरकार की प्राथमिकताएं बताईं।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है और स्वदेशी को बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधीजी के स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के विचार को आज नए रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया और मेड इन इंडिया के जरिए देश में ही उत्पादन को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को पूरा करने की कोशिश हो रही है।

कैप्टन स्मित मछार के साहस को किया याद
सीएम ने भारतीय मूल के पायलट कैप्टन स्मित मछार के साहस की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इजरायल के एक यात्री विमान में यात्रियों की जान बचाने के दौरान मछार ने जिस तरह अपनी जान की परवाह किए बिना साहस दिखाया, वह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि मछार ने यात्रियों की सुरक्षा के साथ आतंकियों के मंसूबों को नाकाम करने में भी साहस दिखाया। मुख्यमंत्री ने उनके साहस, शौर्य और मानवता की भावना को नमन किया।

अमित शाह के दौरे को लेकर सीएम ने बताई तैयारियां
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के भोपाल दौरे का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि शाह के दौरे के दौरान गोपालक सम्मेलन के जरिए प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने से जुड़े कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कहा कि आईआईएसईआर से जुड़े कार्यक्रम के साथ स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण भी प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के अनुसार, इन कार्यक्रमों के जरिए प्रदेश में डेयरी क्षेत्र, शिक्षा और युवाओं के कौशल विकास से जुड़े प्रयासों को गति मिलेगी।

नक्सलवाद के बाद नशे के खिलाफ अभियान पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अब काफी हद तक नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश को नशामुक्त बनाने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। सरकार का फोकस युवाओं को नशे से दूर रखने और नशे के खिलाफ अभियान को मजबूत करने पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से मध्यप्रदेश में विकास और सामाजिक बदलाव से जुड़े कई क्षेत्रों में काम आगे बढ़ाया जा रहा है।

]]>
मध्य प्रदेश: सीएम यादव बोले- हनुमान अंश’ फिल्म आस्था https://livehalchal.com/%e0%a4%ae%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b5-%e0%a4%ac%e0%a5%8b%e0%a4%b2-2/682818 Fri, 11 Sep 2026 09:00:05 +0000 https://livehalchal.com/?p=682818 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार शाम भोपाल के कोलार स्थित निजी प्लाजा में फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। फिल्म देखने के बाद उन्होंने इसकी कहानी, प्रस्तुति और कलाकारों के अभिनय की सराहना की और लोगों से फिल्म देखने की अपील की। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार की शाम कोलार स्थित एक निजी प्लाजा में बहुचर्चित …]]>

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार शाम भोपाल के कोलार स्थित निजी प्लाजा में फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। फिल्म देखने के बाद उन्होंने इसकी कहानी, प्रस्तुति और कलाकारों के अभिनय की सराहना की और लोगों से फिल्म देखने की अपील की।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार की शाम कोलार स्थित एक निजी प्लाजा में बहुचर्चित फीचर फिल्म ‘हनुमान अंश’ के प्रदर्शन में सहभागिता करते हुए फिल्म देखी। फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इसकी विषय-वस्तु, प्रस्तुति और कलाकारों के अभिनय की सराहना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नीब करौली बाबा के जीवन चरित्र पर केंद्रित ‘हनुमान अंश’ फिल्म हमारी आस्था, आध्यात्मिक परंपरा और भगवान हनुमान की भक्ति के मार्ग को समझने का एक माध्यम है। भक्ति से समाज सुधार की शक्ति पाने की पटकथा वाली इस फिल्म ने हम सबके आराध्य भगवान हनुमान की आराधना और सेवा की भावना को अत्यंत प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि नीब करौली बाबा के जीवन पर केंद्रित इस फिल्म से हमें एकात्म मानववाद और सर्वहारा वर्ग के कल्याण की प्रेरणा देती है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने फिल्म में नीब करौली बाबा की भूमिका निभाने वाले कलाकार श्री शोभिनव सत्या के अभिनय की विशेष प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि शोभिनव सत्या ने नीब करौली बाबा के चरित्र का सिर्फ़ अभिनय ही नहीं किया, बल्कि उसे खुद जीकर जीवंत कर दिया है। उनके अभिनय में बाबा के व्यक्तित्व की सहजता, भक्ति और आध्यात्मिक भावनाओं की गहरी अनुभूति दिखाई देती है। उन्होंने सचमुच कमाल ही कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी संस्कृति और आध्यात्मिक परम्पराओं में संतों का जीवन समाज को सदैव प्रेरणा देता रहा है। ऐसे विषयों पर बनने वाली फिल्में नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, संस्कारों और आध्यात्मिक विरासत से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखने का आह्वान करते हुए कहा कि अपने धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक परम्पराओं में आस्था रखने वाले प्रत्येक व्यक्ति को यह फिल्म अवश्य देखनी चाहिए। यह फिल्म भक्ति के साथ ही हमें अपने जीवन में सेवा, समर्पण, परोपकार और सबके प्रति सद्भावना रखने की अभिप्रेरणा देती है।

]]>
मध्य प्रदेश: झाबुआ में दिखी सीएम मोहन यादव की सादगी https://livehalchal.com/%e0%a4%ae%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%9d%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a5%81%e0%a4%86-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%96/680043 Sun, 02 Aug 2026 10:29:19 +0000 https://livehalchal.com/?p=680043 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने झाबुआ के थांदला में एक जनजातीय परिवार के घर पहुंचकर गोदड़ी पर बैठकर पत्तल में पारंपरिक भोजन किया। उन्होंने परिवार से आत्मीय संवाद किया और जनजातीय संस्कृति व परंपराओं का सम्मान किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को झाबुआ जिले के थांदला में जनजातीय समाज के प्रति अपने आत्मीय …]]>

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने झाबुआ के थांदला में एक जनजातीय परिवार के घर पहुंचकर गोदड़ी पर बैठकर पत्तल में पारंपरिक भोजन किया। उन्होंने परिवार से आत्मीय संवाद किया और जनजातीय संस्कृति व परंपराओं का सम्मान किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को झाबुआ जिले के थांदला में जनजातीय समाज के प्रति अपने आत्मीय जुड़ाव का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। प्रदेश स्तरीय स्व-सहायता समूहों के क्षमतावर्धन एवं ऋण वितरण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री जनजातीय परिवार के सदस्य बसंत सिंह बामनिया के घर पहुंचे और उनके परिवार के साथ आत्मीय समय बिताया। इस दौरान उन्होंने परिवार के बीच पूरी सहजता से बैठकर संवाद किया और जनजातीय संस्कृति को करीब से जाना।

मुख्यमंत्री ने किसी विशेष व्यवस्था के बजाय पारंपरिक जनजातीय जीवनशैली को अपनाते हुए गोदड़ी पर बैठकर पत्तल में भोजन किया। मिट्टी और गारे से बने घर के आंगन में परिवार की महिलाओं द्वारा प्रेमपूर्वक परोसे गए पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लिया। उन्होंने विशेष रूप से उड़द की दाल और स्थानीय व्यंजन पानिया की सराहना करते हुए परिवार की आत्मीय मेहमाननवाजी की प्रशंसा की।

बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधी
रक्षाबंधन से पहले सावन माह की पावन बेला में जनजातीय समुदाय की बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधी और उनके सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने भी बहनों को शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

सीएम ने जनजातीय समाज की परंपराओं पर चर्चा की
मुख्यमंत्री ने परिवार के बच्चों से भी आत्मीय बातचीत की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान नन्हे शिवांश को उन्होंने विशेष स्नेह-दुलार दिया। भोजन के बाद उन्होंने परिवार से आजीविका, शिक्षा, शासन की योजनाओं और जनजातीय समाज की परंपराओं पर चर्चा की।

बसंत सिंह बामनिया ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान मिल चुका है, लेकिन परिवार आज भी अपने पुराने मिट्टी-गारे के घर में रहना पसंद करता है। उनका कहना है कि यह घर उनकी पीढ़ियों की यादों, परंपराओं और भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक है, जहां उन्हें आज भी आत्मीय सुकून मिलता है।

]]>
सीएम मोहन यादव ने छोड़ा VIP काफिला, मंत्री और अफसर इलेक्ट्रिक बस से पहुंचेंगे कैबिनेट बैठक में https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%b9%e0%a4%a8-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b5-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%9b%e0%a5%8b%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be-vip-%e0%a4%95%e0%a4%be/678737 Sun, 19 Jul 2026 06:57:50 +0000 https://livehalchal.com/?p=678737 मध्यप्रदेश की राजनीति और प्रशासन में रविवार को एक अलग तस्वीर देखने को मिलेगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में भोपाल जिले के ऐतिहासिक जगदीशपुर में होने वाली विशेष कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री, सभी मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी वीआईपी काफिलों की बजाय इलेक्ट्रिक बसों से सामूहिक रूप से पहुंचेंगे। सरकार ने इसे सादगी, मितव्ययिता और …]]>

मध्यप्रदेश की राजनीति और प्रशासन में रविवार को एक अलग तस्वीर देखने को मिलेगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में भोपाल जिले के ऐतिहासिक जगदीशपुर में होने वाली विशेष कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री, सभी मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी वीआईपी काफिलों की बजाय इलेक्ट्रिक बसों से सामूहिक रूप से पहुंचेंगे। सरकार ने इसे सादगी, मितव्ययिता और शासकीय संसाधनों के बेहतर उपयोग की पहल बताया है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री, सभी मंत्री और उनका स्टाफ सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। यहां से तीन इलेक्ट्रिक बसों के जरिए सभी एक साथ जगदीशपुर के लिए रवाना होंगे। इस दौरान मंत्रियों के शासकीय वाहन, व्यक्तिगत वाहन, पायलट और फॉलो वाहन मुख्यमंत्री निवास पर ही रहेंगे। वहीं, कैबिनेट बैठक में शामिल होने वाले वरिष्ठ अधिकारी भी अपने वाहन कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पार्क कर इलेक्ट्रिक बसों से बैठक स्थल पहुंचेंगे। इलेक्ट्रिक बसों से सामूहिक यात्रा करने से ईंधन की बचत होगी, वीआईपी काफिलों की संख्या कम होगी, यातायात पर दबाव घटेगा और शासकीय संसाधनों का अधिक मितव्ययी उपयोग सुनिश्चित होगा। इसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सादगी, सुशासन और जनधन के विवेकपूर्ण उपयोग की कार्यशैली का प्रतीक माना जा रहा है।

आज इन 9 विधेयकों पर लग सकती है मुहर
जगदीशपुर कैबिनेट में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक सबसे प्रमुख एजेंडा रहेगा। इसके अलावा निजी विश्वविद्यालय अधिनियम में संशोधन, निजी कोचिंग संस्थानों के नियमन संबंधी विधेयक, मध्यप्रदेश अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विधेयक-2026, मध्यप्रदेश राजमार्ग (संशोधन) विधेयक-2026, मध्यप्रदेश नागरिक सुरक्षा संहिता (संशोधन) विधेयक-2026, मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज (संशोधन) विधेयक-2026, मध्यप्रदेश उपकर (संशोधन) विधेयक-2026 सहित कुल नौ महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लग सकती है।

10.54 लाख किसानों को मिलेगी 1460.25 करोड़ रुपये की सौगात
कैबिनेट बैठक के दौरान मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्रदेश के 10.54 लाख किसानों के बैंक खातों में 1,460.25 करोड़ रुपये की बीमा दावा राशि सिंगल क्लिक के जरिए अंतरित करेंगे। सरकार के अनुसार योजना लागू होने से वर्ष 2024-25 तक किसानों को कुल 30,942.34 करोड़ रुपये का बीमा दावा भुगतान किया जा चुका है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों से अधिसूचित फसलों का समय पर बीमा कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अल-नीनो के प्रभाव के कारण इस वर्ष मानसून को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। ऐसे में फसल बीमा किसानों के लिए आर्थिक सुरक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार हर परिस्थिति में किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

सादगी का संदेश देने की कोशिश
इलेक्ट्रिक बसों से सामूहिक यात्रा करने से ईंधन की बचत होगी, वीआईपी काफिलों की संख्या कम होगी, यातायात पर दबाव घटेगा और शासकीय संसाधनों का अधिक मितव्ययी उपयोग सुनिश्चित होगा। इसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सादगी, सुशासन और जनधन के विवेकपूर्ण उपयोग की कार्यशैली का प्रतीक माना जा रहा है।

]]>
सीएम यादव बोले- जगदीशपुर किले को राष्ट्रीय पहचान दिलाने जल्द होगी कैबिनेट बैठक https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b5-%e0%a4%ac%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a4%97%e0%a4%a6%e0%a5%80%e0%a4%b6%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%95/675875 Tue, 16 Jun 2026 07:02:36 +0000 https://livehalchal.com/?p=675875 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भोपाल के पास स्थित ऐतिहासिक जगदीशपुर किले को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने और उसके गौरवशाली इतिहास को पुनर्जीवित करने के लिए यहां जल्द ही राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री संस्कृति विभाग बैठक में अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा …]]>

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भोपाल के पास स्थित ऐतिहासिक जगदीशपुर किले को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने और उसके गौरवशाली इतिहास को पुनर्जीवित करने के लिए यहां जल्द ही राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री संस्कृति विभाग बैठक में अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के कलाकारों, समाजसेवियों और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों के लिए केंद्र सरकार को भेजे जाने वाले पद्म पुरस्कार प्रस्तावों पर संस्कृति विभाग भी अपनी अनुशंसा दे।

साथ ही सभी पद्म पुरस्कार विजेताओं को आर्थिक सहयोग देने के लिए एक स्थायी योजना तैयार की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मध्यप्रदेश में जन्मे या यहां से निकलकर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले कलाकारों और गायकों की जानकारी एकत्र की जाए तथा उन्हें प्रदेश में प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया जाए। इससे मध्यप्रदेश की कला और सांस्कृतिक विविधता को नई पहचान मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक गतिविधियों में जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि गांव, कस्बों और शहरों में आयोजित कार्यक्रमों से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए, ताकि नई पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक विरासत से परिचित हो सके। बैठक में मुख्यमंत्री ने श्रीराम वन गमन पथ और श्रीकृष्ण पाथेय परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सम्राट विक्रमादित्य के नाम से अलग अकादमी बनाने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा वीर रस के प्रतीक आल्हा-ऊदल की स्मृति में विशेष आयोजन करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बाहर स्थित प्रसिद्ध मंदिरों के साथ-साथ मध्यप्रदेश के दोनों ज्योतिर्लिंगों, शक्तिपीठों और अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों को भी मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना में शामिल किया जाए। डॉ. यादव ने कहा कि संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में समाज की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है और सरकार इस दिशा में समन्वित प्रयास कर रही है।

]]>