मुख्तार अंसारी – Live Halchal

यूपी: मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां के खिलाफ योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई
पुलिस ने मंगलवार को गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी की लखनऊ के गोमती नगर के विभूति खंड इलाके में 2 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति कुर्क कर ली। गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक इराज राजा ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश गैंगस्टर्स और असामाजिक क्रियाकलाप (रोकथाम) अधिनियम के प्रावधानों के तहत दिवंगत पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी द्वारा अवैध रूप से अर्जित किए गए लखनऊ के चेल्सी टॉवर स्थित फ्लैट को मंगलवार को कुर्क कर लिया गया।

मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी की 2 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उन्होंने बताया कि अफशां अंसारी ने यह संपत्ति ‘फ्लूम पेट्रोमैक्स प्राइवेट लिमिटेड’ के नाम से गिरोह बनाकर खरीदी थी। पुलिस ने बताया कि जब्त की गई इस संपत्ति का बाजार मूल्य 2 करोड़ रुपए आंका गया है। अफशां अंसारी फिलहाल फरार है।

28 मार्च 2024 को हुई थी मुख्तार अंसारी की मौत
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की 28 मार्च 2024 को रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मजिस्ट्रियल जांच में माफिया से नेता बने पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की मौत की वजह हार्ट अटैक पाई गई थी।

यूपी: मुख्तार अंसारी की मौत पर सिपाही ने लगाया यह आपत्तिजनक व्हाट्सएप स्टेटस
मुख्तार अंसारी की मौत के बाद लखनऊ के बीकेटी थाने में तैनात सिपाही फयाज ने आपत्तिजनक व्हाट्सएप स्टेटस लगाया। इसके बाद विभाग इस पर कार्रवाई करने की प्रकिया में लग गया है।

माफिया मुख्तार अंसारी की मौत को लेकर बख्शी का तालाब थाने में तैनात एक सिपाही ने आपित्तजनक व्हाट्सएप स्टेटस लगाए। स्टेटस के स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद उच्चाधिकारियों ने संज्ञान लिया। सिपाही के निलंबन की कार्रवाई के लिए चुनाव आयोग से अनुमति मांगी गई है।

बांदा जेल में 28 मार्च को दिल का दौरा पड़ने से माफिया मुख्तार अंसारी की मौत हो गई थी। इसको लेकर माफिया को शेर बताते हुए बेहद आपत्तिजनक बातें लिखकर बीकेटी थाने में तैनात सिपाही फयाज खान ने रविवार दोपहर 03:18 बजे व्हाट्सएप पर दो स्टेटस लगाए।

एक स्टेटस में लिखा… जिंदा रहेगा वो तो दिलों में आवाम के, दिल न उसकी मौत पे रंजो मलाल कर। हिम्मत नहीं थी सामने आकर लड़े कोई। धोखे से मारा शेर को पिंजरे में डालकर… अलविदा शेर-ए-पूर्वांचल। वहीं, दूसरा स्टेट्स बेहद आपत्तिजनक है।

डीसीपी नॉर्थ अभिजीत आर शंकर ने बताया कि ये हरकत यूपी पुलिस की सोशल मीडिया पॉलिसी का उल्लंघन है। इसकी गंभीरता से जांच की जा रही है। चुनाव आयोग से अनुमति लेने के बाद सिपाही को निलंबित कर उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए जाएंगे।

मुख्तार की मौत मामले में नई बात आई सामने…
बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद रोज नई-नई बातें सामने आ रही हैं। परिजन इसे स्वाभाविक मौत नहीं मान कर हत्या के आरोप रहे हैं। वहीं सूत्रों से पता चला है कि मुख्तार को पेट की तकलीफ तो थी। उन्होंने बताया कि इस बात की पुष्टि इस बात से भी होती है कि जब भी कोई डॉक्टर उसे देखने जेल जाता था तो वह अपने दोनों हाथ पेट पर रखकर कहता था, इसका कुछ करो डॉक्टर साहब, यह पेट तो लगता है कि जान ही लेकर छोड़ेगा।

7.6 फुट की कब्र में किया गया सुपुर्द-ए-खाक
मुख्तार को शनिवार सुबह 10.40 पर सुपुर्दे खाक किया गया। शुक्रवार रात 1.15 मिनट पर मुख्तार का शव गाजीपुर के मुहम्मदाबाद स्थित पैतृक घर ‘फाटक’ पहुंचा था। 9 घंटे शव घर पर रहा। पूरी रात रखे जाने के बाद सुबह छह बजे उसे निकाला गया और परिवार, करीबियों ने आखिरी बार चेहरा देखा। इसके बाद कालीबाग स्थित कब्रिस्तान में करीब 24 घंटे पहले खोदकर तैयार की गई 7.6 फुट लंबी और पांच फुट गहरी और चौड़ी कब्र में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

बंदियों ने सुपुर्द-ए-खाक के समय की मगफिरत की दुआ
बांदा व चित्रकूट जेल में भी मुख्तार के सुपुर्द-ए-खाक होने के वक्त मुस्लिम बंदियों ने मगफिरत की अल्लाह से दुआ की। बांदा जेल में मुख्तार अंसारी लंबे समय तक रहा। वर्ष 2016 में आने के बाद कुछ दिनों के लिए पंजाब गया और फिर वापस बांदा जेल आ गया। जेल के बंदी उसे बेहद पसंद करते थे। वजह थी कि वह रमजान जैसे त्योहार पर गरीब बंदियों की मदद करता था।

उमर ने पिता की मूंछों पर दिया आखिरी बार ताव
फाटक से जनाजा उठने से पहले बेटे उमर ने मुख्तार अंसारी की मूंछों पर आखिरी बार ताव दिया। मुख्तार अपनी मूंछों पर ताव देने के लिए मशहूर था। उमर अंसारी बांदा से अपने पिता के शव वाहन के साथ आया था। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें वह अपने पिता मुख्तार अंसारी की मूंछों को ताव देता नजर आ रहा है।

पिछले कई दिन से मुख्तार की तबीयत थी खराब
पूर्वांचल के डॉन कहे जाने वाले माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार की रात मौत हो गई थी। पिछले कई दिन से मुख्तार की तबीयत खराब चल रही थी। इससे पहले भी जेल से मुख्तार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद मुख्तार को वापस जेल भेज दिया गया था। गुरुवार को अचानक फिर से मुख्तार की तबीयत बिगड़ी, आनन फानन उसे मंडलीय कारागार से मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रात करीब साढ़े दस प्रशासन ने मुख्तार की मौत की पुष्टि की।

मुख्तार अंसारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी हुई वायरल
सोशल मीडिया पर मुख्तार अंसारी के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के कुछ अंश वायरल हुए हैं। संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है। वायरल रिपोर्ट में मृत्यु का कारण शॉक और मायोकार्डियल इंफ्रैक्शन (एमआई) दर्शाया गया है। मेडिकल में शॉक का मतलब ब्लड प्रेशर का कम हो जाना है। एमआई का मतलब हार्ट का एक हिस्सा पीला पड़ जाना है। सूत्रों के मुताबिक मुख्तार अंसारी के हार्ट का लगभग 2×1.5 सेंटीमीटर हिस्सा पीला पड़ गया था। उस पीले हिस्से में ब्लड के क्लाॅट पाए गए थे। इसी से मौत की वजह मायोकार्डियल इंफ्रैक्शन दिखाई गई है। इसके अलावा आंतें भी फूली मिली हैं। बाएं कान से खून आना भी दिखाया गया है।

मौत की वजह स्पष्ट, जहर के आरोप पर बिसरा प्रिजर्व
मुख्तार अंसारी की मौत का कारण स्पष्ट होने के बावजूद धीमा जहर देने के आरोपों के मद्देनजर बिसरा प्रिजर्व किया गया है। पोस्टमार्टम के पैनल में शामिल डॉक्टरों ने शरीर को पांच आर्गन का बिसरा प्रिजर्व कर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस इस बिसरा को लैब में जांच के लिए भेजेगी।

मृत्यु से पहले मुख्तार के वकील ने प्रशासन पर धीमा जहर देने का लगाया था आरोप
मृत्यु से एक सप्ताह पूर्व माफिया मुख्तार ने अधिवक्ता के जरिए बाराबंकी की एमपीएमएलए कोर्ट में प्रशासन पर धीमा जहर देने का आरोप लगाया था। इस आरोप के मद्देनजर प्रशासन ने पोस्टमार्टम में मृत्यु की वजह स्पष्ट होने के बावजूद शव का बिसरा प्रिजर्व कराया है। बिसरा प्रिजर्व में शरीर के पांच आर्गन को शामिल किया गया है। सूत्रों के मुताबिक पैनल में शामिल डॉक्टरों ने बिसरा को पुलिस को साैंप दिया है। इस संबंध में शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि बिसरा को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला प्रयागराज भेजा जा रहा है।

जांच के घेरे में आई पोस्टमार्टम से खींची गई तस्वीर
मुख्तार की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उक्त फोटो पोस्टमार्टम हाउस से खींची गई बताई जाती है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है। मगर यह फोटो किसने खींची, किसके लिए और कब खींची। यह अभी सवालों के घेरे में है।

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद गाजीपुर में बढ़ाई गई सुरक्षा
मुख्तार अंसारी की मौत के बाद गाजीपुर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। शुक्रवार को मुहम्मदाबाद में पैरा मिलिट्री फोर्स बुलाई गई। टीम पूरे इलाके में भ्रमण कर रही है।

गाजीपुर में कालीबाग स्थित पुश्तैनी कब्रिस्तान पर मुख्तार अंसारी का शव दफनाया जाएगा। उसका शव दोपहर दो बजे के बाद यहां पहुंचने की सूचना है। मुख्तार की मौत के बाद से ही पूरे जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मुहम्मदाबाद में पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है। डीएम और एसपी भी भ्रमण कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि मुख्तार अंसारी का कब्र उनके पिताजी सुभानुल्लाह अंसारी के पांव के पास ही खोदी जा रही है। कब्रिस्तान के बाहर लगे गेट और खिड़कियों से अंदर के माहौल को देखने के लिए सैकड़ों लोगो की भीड़ इकट्ठा हो रही है। इस दौरान पुलिस टीम भी तैनात रही। वहीं, मोहम्मदाबाद बाजार पूरी तरह बंद है। सड़कों से लेकर गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ है।

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद मुरादाबाद मंडल में अलर्ट
मुख्तार अंसारी की मौत के बाद मुरादाबाद मंडल में पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। रामपुर और अमरोहा-संभल में कई जगहों पर पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू की गई है।

बांदा जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। इसके तुरंत बाद ही डीजीपी ने अलर्ट के आदेश कर दिए। प्रदेश के अन्य जनपदों के साथ ही मुरादाबाद मंडल में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। शहर से लेकर देहात क्षेत्र तक पुलिस गश्त पर निकल पड़ी है।

इसके अलावा शुक्रवार को होने वाली जुमे की नमाज के दौरान भी पुलिस को जनपद में चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। मुरादाबाद और रामपुर में पहले चरण में मतदान होना है। इसे देखते हुए जनपद में पहले से 144 लागू है।

बृहस्पतिवार रात डीजीपी का आदेश मिलने के बाद मुरादाबाद एसएसपी हेमराज मीना ने सभी थाना प्रभारी और सीओ को अलर्ट कर दिया। इसके बाद सिविल लाइंस, मझोला, कोतवाली, कटघर, मुगलपुरा, नागफनी, गलशहीद समेत सभी थानों के प्रभारी और सीओ अपने अपने क्षेत्र में फोर्स के साथ भ्रमण पर निकल पड़े।

इस दौरान शहर के प्रमुख चौराहों पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई। होटलों, ढाबों और धर्मशालाओं में भी ठहरे लोगों के आईडी कार्ड चेक किए गए हैं। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि जनपद में अलर्ट जारी किया गया है।

संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। उधर, अमरोहा, रामपुर और संभल पुलिस ने लगातार गश्त कर रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है।