मुकेश अंबानी – Live Halchal

मुकेश अंबानी के हाथ से निकल गई ये कंपनी, एक लेटर से पलट गई बाजी
मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज के हाथ से जीती हुई बाजी निकल गई। दरअसल, रिलायंस एक कंपनी खरीदने जा रही थी। बोली प्रक्रिया में उसे मंजूरी भी मिल चुकी थी। लेकिन अब खबर है कि मुकेश अंबानी के हाथ से यह कंपनी निकल गई है। रिलायंस ने खुद ही एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि 25 अप्रैल 2025 को कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा Kandla GHA Transmission Limited (KGTL) में 100% इक्विटी हिस्सेदारी हासिल करने की मंजूरी की जानकारी दी गई थी। यह हिस्सेदारी PFC Consulting Limited से हासिल की जानी थी। लेकिन अब PFC ने एक लेटर भेजकर बोली प्रक्रिया को रद कर दिया।

मुकेश अंबानी के हाथ से निकल गई कंपनी

मुकेश अंबानी के हाथ से अब Kandla GHA Transmission Limited निकल गई है। इस कंपनी से PFC Consulting Limited ने हिस्सेदारी बेचने से मना कर दिया है। बोली प्रक्रिया में मुकेश अंबानी की रिलायंस को 100% इक्विटी हिस्सेदारी हासिल करने की मंजूरी की जानकारी दी गई थी। लेकिन अब प्रमोटर ने बोली प्रक्रिया को रद कर दिया है। इस खरीदारी में कुल कुल 20 करोड़ रुपये से ज्यादा नहीं होना था।

रिलायंस ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा- “कंपनी को 6 मई, 2026 को PFC से एक पत्र मिला है, जिसमें मौजूदा बोली प्रक्रिया को रद्द करने की जानकारी दी गई है। इसलिए, कंपनी KGTL में कोई भी हिस्सेदारी हासिल नहीं करेगी।”

क्या करती है कांडला GHA ट्रांसमिशन लिमिटेड?

कांडला GHA ट्रांसमिशन लिमिटेड (KGTL) एक विशेष प्रयोजन वाहन (SPV) है, जिसे भारत के गुजरात क्षेत्र में स्थित कांडला में ग्रीन हाइड्रोजन और अमोनिया निर्माण सुविधाओं को बिजली की आपूर्ति के लिए बुनियादी ढांचा विकसित करने हेतु स्थापित किया गया है। यह परियोजना 3 GW नवीकरणीय ऊर्जा के पारेषण पर केंद्रित है, जिसे बड़े पैमाने पर ग्रीन ऊर्जा परियोजनाओं का समर्थन करने और कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए डिजाइन किया गया है।

गिरावट के साथ बंद हुए रिलायंस के शेयर

7 मई 2026 को  Mukesh Ambani की रिलायंस के शेयर NSE पर 0.17% गिरकर 1,435.50 रुपये के स्तर पर बंद हुए। इस साल अब तक रिलायंस के शेयर 8.89% गिर चुके हैं। बीते एक साल में इसने 2 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है।

दुनिया की दो सबसे ऊंची इमारतों से महंगा है मुकेश अंबानी का घर
मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया (Antilia Cost Today) बुर्ज खलीफा और मर्डेका 118 से कम ऊंचाई का होने के बावजूद उनसे अधिक महंगा है। बुर्ज खलीफा की लागत लगभग 1.5 बिलियन डॉलर थी, जबकि मर्डेका 118 पर 500 करोड़ मलेशियाई रिंगिट खर्च हुए। एंटीलिया को बनाने में 2 बिलियन डॉलर लगे, जो इसे दुनिया की सबसे महंगी निजी संपत्तियों में से एक बनाता है। इसमें कई लग्जरी सुविधाएं हैं।

दुनिया में एक से एक ऊंची इमारत है। इनमें बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) सबसे ऊंची और दूसरे नंबर पर मर्डेका 118 (Merdeka 118) है। मगर खास बात ये है कि इन दोनों इमारतों को बनाने की लागत मुकेश अंबानी के घर से कम है। जी हां, एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया, इन दोनों इमारतों से ज्यादा लागत में बनकर तैयार हुआ है। आइए जानते हैं डिटेल।

कितने में बनी बुर्ज खलीफा?
दुबई (संयुक्त अरब अमीरात) में स्थित 828 मीटर ऊंची बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है। इसका निर्माण 2004 में शुरू हुआ था और 2009 में पूरा हुआ था। इस प्रोजेक्ट की लागत लगभग 1.5 बिलियन डॉलर थी, जो आज के हिसाब से करीब 13608 करोड़ रुपये बनते हैं। इसकी ओपनिंग जनवरी 2010 में की गयी थी।

कहां है मर्डेका 118?
679 मीटर ऊंची मर्डेका 118, मलेशिया के कुआलालंपुर में स्थित है और ये दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत है। इसका निर्माण 2014 में शुरू हुआ था और नवंबर 2023 में पूरा हुआ था। इस इमारत का उद्घाटन 10 जनवरी 2024 को मलेशिया के राजा ने किया था। इसे बनाने में 500 करोड़ मलेशियाई रिंगिट का खर्च आया, जो भारतीय करेंसी में आज के हिसाब से 11601 करोड़ रुपये बनते हैं।

एंटीलिया कितने में बना?
मुकेश अंबानी के एंटीलिया को बनाने में 2 बिलियन डॉलर का खर्च आया था, जो आज के हिसाब से 18145 करोड़ रुपये बनते हैं। एंटीलिया की हाइट 173 मीटर है, जो बुर्ज खलीफा और मर्डेका 118 से काफी कम है। मगर फिर भी इसकी लागत दोनों से अधिक है। एंटीलिया को बनाने की शुरुआत 2006 में हुई थी, जबकि ये 2010 में बनकर तैयार हुआ था।

एंटीलिया की खासियतें
मुकेश अंबानी का यह 27 मंजिला घर 400,000 sq ft में फैला है और 173 मीटर ऊँचा है। ये कई लग्जरी फीचर्स से लैस है, जिसमें 3 हेलीपैड, 168 कारों का गैराज, हैंगिंग गार्डन, एक प्राइवेट थिएटर, एक स्पा और एक स्नो रूम शामिल हैं।

मुकेश अंबानी के सपनों पर चीन ने लगाया सूर्यग्रहण, अब बैटरी बनाने की ख्वाइश हुई चकनाचूरv
Mukesh Ambani की Reliance Industries ने भारत में लिथियम-आयन बैटरी सेल बनाने की अपनी योजना रोक दी है। चीनी कंपनी जियामेन हिथियम एनर्जी स्टोरेज टेक्नोलॉजी ने चीनी सरकार के प्रतिबंधों के कारण रिलायंस को अपनी तकनीक का लाइसेंस देने से इनकार कर दिया। अब रिलायंस बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम को असेंबल करने पर ध्यान केंद्रित करेगी। इस खबर के बाद रिलायंस के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

टेलीकॉम और ऑयल बिजनेस के किंग, रीटेल से लेकर फिल्म और टेलीविजन में अपनी मजबूत पकड़ बनाने वाले भारत और एशिया के सबसे बड़े अरबपति मुकेश अंबानी को बड़ा झटका लगा है। ये झटका किसी और नहीं बल्कि, भारत के पड़ोसी और चीन ने दिया है। दरअसल, दिग्गज अरबपति मुकेश अंबानी अब बैटरी और सेल के बिजनेस में भी कूद गए हैं। उनका सपना था कि वह लिथियम-आयन बैटरी ( Reliance Pause Lithium-ion Battery Cells ) सेल बनाएंगे। लेकिन अब उन्हें अपनी इस परियोजना को रोकना पड़ा है। कारण है कि चीन की कंपनी ने अपने हाथ पीछे कर लिए हैं।

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत की रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने चीनी टेक्नोलॉजी हासिल करने में नाकाम रहने के बाद भारत में लिथियम-आयन बैटरी सेल बनाने की अपनी योजनाओं को रोक दिया है।

रिपोर्ट के अनुसार, मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज का लक्ष्य इस साल सेल का प्रोडक्शन शुरू करना था। अपनी सेल टेक्नोलॉजी का लाइसेंस लेने के लिए चीनी एनर्जी स्टोरेज फर्म जियामेन हिथियम एनर्जी स्टोरेज टेक्नोलॉजी (Xiamen Hithium Energy Storage Technology) के साथ बातचीत कर रही थी। लेकिन चीनी सरकार के प्रतिबंधों के चलते चीनी कंपनी ने रिलायंस को अपनी टेक्नोलॉजी का लाइसेंस देने से हाथ पीछे कर लिया है।

अब बैटरी को असेंबल करने पर ध्यान देगी रिलायंस

रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन द्वारा विदेशी टेक्नोलॉजी ट्रांसफर पर रोक लगाने के बाद जियामेन के पार्टनरशिप से पीछे हटने के बाद बातचीत रुक गई, जिसके बाद Reliance ने बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम को असेंबल करने पर फिर से ध्यान देना शुरू कर दिया।

चीन ने अक्टूबर 2025 में लिथियम बैटरी कंपोनेंट्स के एक्सपोर्ट पर कंट्रोल की घोषणा की थी, जिसमें एक्सपोर्टर्स को परमिट लेने की जरूरत होगी, जिससे एनर्जी स्टोरेज और इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए जरूरी टेक्नोलॉजी पर चीन की पकड़ और मजबूत हो गई है।

रिलायंस के शेयरों में आई गिरावट

इस खबर के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट देखी गई। इस खबर को लिखे जाने तक सोमवार को रिलायंस के शेयर -1.34 फीसदी के गिरावट के साथ 1,455.50 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

मुकेश अंबानी की Jio Financial को जर्मनी की इस कंपनी का मिला साथ
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने मंगलवार को कहा कि कंपनी और जर्मनी की एलियांज ने भारत में पुनर्बीमा कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए ‘ एलियांज जियो रीइंश्योरेंस लिमिटेड ‘ (एजेआरएल) नाम से एक संयुक्त उद्यम कंपनी बनाई है। जेएफएसएल ने नियामकीय मंजूरी में कहा कि कंपनी एजेआरएल 50 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए 10 रुपये अंकित मूल्य वाले 25,000 इक्विटी शेयरों के शुरुआती अभिदान के लिए 2.50 लाख रुपये का निवेश करेगी।

एजेआरएल को भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त होने के बाद निगमित किया गया है।
इसमें आगे कहा गया है कि कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय से निगमन प्रमाणपत्र 8 सितंबर, 2025 को ईमेल द्वारा प्राप्त हुआ। दोनों कंपनियों ने 18 जुलाई को भारत के गतिशील और उच्च-विकासशील बीमा बाज़ार की सेवा के लिए 50:50 अनुपात वाला घरेलू पुनर्बीमा संयुक्त उद्यम बनाने हेतु एक बाध्यकारी समझौते की घोषणा की थी। यह घोषणा एलियांज द्वारा बजाज समूह की वित्तीय सेवा फर्म बजाज फिनसर्व से अलग होने के कुछ महीने बाद हुई है । बयान में कहा गया था कि

यह पुनर्बीमा साझेदारी जेएफएसएल की गहन स्थानीय विशेषज्ञता और मजबूत डिजिटल उपस्थिति को एलियांज की मजबूत अंडरराइटिंग और वैश्विक पुनर्बीमा क्षमताओं के साथ जोड़ेगी । यह संयुक्त उद्यम भारत में एलियांज के मौजूदा एलियांज री और एलियांज कमर्शियल पोर्टफोलियो और गतिविधियों का लाभ उठाएगा। इसमें कहा गया था कि इसे एलियांज के वैश्विक ढांचे, जिसमें मूल्य निर्धारण, जोखिम चयन और पोर्टफोलियो प्रबंधन विशेषज्ञता शामिल है, का भी लाभ मिलेगा।

जर्मनी एलियांज के बारे में
एलियांज 25 वर्षों से अधिक समय से भारत में जोखिम पुनर्बीमा कर रही है। एलियांज एसई एक जर्मन बहुराष्ट्रीय वित्तीय सेवा कंपनी है जिसका मुख्यालय म्यूनिख में है और जिसका मुख्य व्यवसाय बीमा और परिसंपत्ति प्रबंधन है। इसकी स्थापना 1890 में जर्मनी में हुई थी और अब यह दुनिया की सबसे बड़ी बीमा कंपनियों और परिसंपत्ति प्रबंधकों में से एक है। एलियांज एसई, म्यूनिख स्थित वैश्विक एलियांज समूह की होल्डिंग कंपनी है।

एलियांज डॉयचलैंड एजी एक सहायक कंपनी है जो जर्मनी के अधिकांश घरेलू बीमा व्यवसाय का प्रबंधन करती है। यह जर्मनी में सामान्य और जीवन बीमा, दोनों क्षेत्रों में अग्रणी है।

मुकेश अंबानी की JioBlackRock को मिल गई SEBI से बड़ी इजाजत
मुकेश अंबानी की म्यूचुअल फंड कंपनी JioBlackRock Asset Management को सेबी से चार नए म्यूचुअल फंड (Jio BlackRock mutual fund) शुरू करने की मंजूरी मिल गई है। यह निवेशकों को नए निवेश के अवसर प्रदान करेगी। SEBI ने दी चार म्यूचुअल फंड्स को हरी झंडीJioBlackRock Asset Management ने चार नए म्यूचुअल फंड लॉन्च करने की अनुमति हासिल की है।

इन म्यूचुअल फंड को शुरू करने की मिली मंजूरी
अंबानी की कंपनी शुरू करेगी ये चार नए म्यूचुअल फंड

JioBlackRock Nifty 8-13 yr G-Sec Index Fund
JioBlackRock Nifty Smallcap 250 Index Fund
JioBlackRock Nifty Next 50 Index Fund
JioBlackRock Nifty Midcap 150 Index Fund

इन चार फंड्स में से तीन इक्विटी आधारित इंडेक्स फंड हैं। वहीं, एक डेट आधारित इंडेक्स फंड है। ये सभी फंड्स निवेशकों को शेयर बाजार और सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश का मौका देगी।

NFO कंपनी ने जुटाए थे पैसे
JioBlackRock ने हाल ही में अपने पहले न्यू फंड ऑफर (NFO) जारी किया था। इसके जरिए कंपनी ने 17,800 करोड़ रुपये (लगभग 2.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर) जुटाए थे। यह राशि तीन कैश/डेट म्यूचुअल फंड्स – JioBlackRock Overnight Fund, JioBlackRock Liquid Fund और JioBlackRock Money Market Fund – के जरिए जुटाई गई थी।

तीन दिन के इस NFO को निवेशकों से जबरदस्त समर्थन मिला, जिसमें 90 से अधिक संस्थागत निवेशकों और 67,000 से ज्यादा रिटेल निवेशकों ने हिस्सा लिया।निवेशकों के लिए क्या है खास?JioBlackRock के ये नए फंड्स निवेशकों को अलग-अलग सेक्टर्स में निवेश करने का मौका देंगे। इक्विटी फंड्स छोटी और मध्यम आकार की कंपनियों (स्मॉलकैप और मिडकैप) के साथ-साथ निफ्टी नेक्स्ट 50 जैसे बड़े सूचकांकों में निवेश की सुविधा देंगे। वहीं, डेट फंड सरकारी सिक्योरिटीज में निवेश का विकल्प देगा, जो कम जोखिम चाहने वाले निवेशकों के लिए बेहतर है।

JioBlackRock में किसकी-किसकी हिस्सेदारी?
JioBlackRock को मुकेश अंबानी की जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और वैश्विक निवेश दिग्गज ब्लैकरॉक के बीच 50:50 की साझेदारी में खोला गया है। ऐसे में कंपनी को SEBI से मिली मंजूरी कंपनी के लिए एक बड़ा कदम है। इसे भारत के म्यूचुअल फंड बाजार में एक मजबूत खिलाड़ी बनाएगी। NFO की सफलता और अब SEBI की नई मंजूरी से JioBlackRock में निवेशकों का भरोसा बढ़ गया है।