मुंबई – Live Halchal

हाफिज सईद पर कसेगा शिकंजा! 26/11 आतंकी हमले में BNSS कानून के तहत चलेगा केस
मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले के आरोपी 6 पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ ट्रायल की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन आरोपियों में लश्कर-ए-तैयबा का हैंडलर हाफिज सईद और जकी-उर-रहमान लखवी भी शामिल हैं।

ये ट्रायल इन आतंकियों की गैर मौजूदगी में होगा। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत यह पहला मामला होगा, जब आतंकियों की गैर मौजदूगी में उन पर ट्रायल चलाया जाएगा।

BNSS के तहत पहला मामला

स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर उज्ज्वल निकम ने कहा कि BNSS 2023 की धारा 356 भगोड़े अपराधियों के खिलाफ उनकी गैर-मौजूदगी में ट्रायल की इजाजत देती है ताकि न्याय में देरी न हो।

26/11 मामले की सुनवाई स्पेशल कोर्ट कर रही है। अदालत ने सईद, लखवी, साजिद मीर, अबू अलकमा, आसिम उर्फ अबू कहफा और मेजर अब्दुर रहमान पाशा के खिलाफ उद्घोषणा जारी की।

हाफिज सईद ने रची थी साजिश

हाफिज सईद पर 26/11 हमले की साजिश रचने का आरोप है। लखवी, कहफा और अलकामा आतंकवादियों की ट्रेनिंग करवा रहे थे। ये सभी सैयद जबीहुद्दीन उर्फ अबू जुंदाल के साथ कराची में बने कंट्रोल रूम में मौजूद थे। अबू जुंदाल ने ही आंतकियों को हिंदी और स्थानीय भाषाएं सिखाई थीं।

पुलिस कमिश्नर देवेन भारती ने कहा कि हमारे पास उन भगोड़े आतंकवादियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं और देश के कानून के मुताबिक उन पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि BNSS की धारा 356 का इस्तेमाल कर आंतकियों को सजा दिलाई जा सकती है, इसके लिए स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर को जल्द ट्रायल के लिए पत्र लिखा है।

इंटरपोल की ली जाएगी मदद

उज्ज्वल निकम ने बताया कि उन्होंने स्पेशल कोर्ट में एक अर्जी दाखिल कर ट्रायल चलाने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने उद्घोषणा जारी कर इन 6 आरोपियों को 18 अगस्त को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा है। इस उद्घोषणा को इंटरपोल के जरिए प्रकाशित करने के लिए गृह मंत्रालय को भी लिखा गया है।

बता दें कि 26-29 नवंबर 2008 को होटल ताज पैलेस, होटल ट्राइडेंट, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, यहूदी सेंटर नरीमन हाउस, कामा अस्पताल, कैफे लियोपोल्ड और दूसरी जगहों पर हमले किए गए थे, जिसमें 166 लोगों की मौत हो गई थी। इन लोगों में यूके, यूएस और इजरायल के कई नागरिक भी शामिल थे।

सुरक्षाबलों ने 9 आतंकियों को मार गिराया था और एक आतंकी अजमल कसाब को जिंदा पकड़ लिया गया था। कहा जाता है कि जुंदाल, लखवी, अलकामा और कहफा कंट्रोल रूम में बैठकर टीवी पर ऑपरेशन देख रहे थे।

मुंबई और आस-पास के इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट, यातायात ठप
मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में भारी बारिश के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पानी भरने से जहां एक तरफ रेल यातायात ठप हो गया है, वहीं दूसरी तरफ जलभराव के कारण जंगली जानवर भी रिहायशी इलाकों का रुख कर रहे हैं।

ऐसा ही घटना पवई के चांद शाह वली दरगाह के पास से सामने आई। जहां खड़ी गाड़ियों के नीचे एक 6 फीट लंबा मगरमच्छ देखा गया। माना जा रहा है कि भारी बारिश के कारण यह रास्ता भटक कर झील से बाहर आ गया था।

वन विभाग की टीम ने सुरक्षित बचाया

सूचना मिलते ही वन विभाग और वन्यजीव संस्थाओं की टीम ने मिलकर सुरक्षित रूप से मगरमच्छ का रेस्क्यू किया। डॉक्टर द्वारा जांच किए जाने के बाद इसे वापस इसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा।

इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। पर्यावरणविदों का कहना है कि झीलों के आस-पास बढ़ते निर्माण कार्यों की वजह से मगरमच्छों के रहने की जगह कम हो रही है, जिससे वे इंसानी बस्तियों की तरफ आ रहे हैं।

रेलवे ट्रैक डूबे, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें रद्द
बता दें कि आर्थिक राजधानी में भारी बारिश का सबसे ज्यादा असर वेस्टर्न रेलवे पर पड़ा है। नवसारी-मारोली सेक्शन में पटरियों पर पानी भर जाने के कारण रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बुधवार 8 जुलाई को चलने वाली कई प्रमुख ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिनमें शामिल हैं-

अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस

अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल तेजस एक्सप्रेस

अहमदाबाद-बांद्रा टर्मिनस कर्णावती एक्सप्रेस

अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल एसी डबल डेकर एक्सप्रेस

इसके अलावा कई ट्रेनों के रूट भी बदले गए हैं। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे घर से निकलने से पहले हेल्पलाइन नंबर 139 या ऐप के जरिए अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें।

मौसम विभाग की चेतावनी- जारी रहेगा भारी बारिश का दौर

उधर, मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार को मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

विभाग की माने तो निचले इलाकों में बाढ़, जलभराव, भूस्खलन और ट्रैफिक जाम की आशंका है। वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग के अनुसार, 9 जुलाई से बारिश की रफ्तार थोड़ी कम होगी और 12 जुलाई से हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।

किसानों के लिए जरूरी सलाह

गौरतलब है कि एक तरफ जहां मुंबई और पश्चिमी महाराष्ट्र में भारी बारिश हो रही है, वहीं राज्य के कुछ हिस्सों जैसे धुले, नंदुरबार, सोलापूर और मराठवाड़ा में अब तक औसत से कम बारिश हुई है। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) और कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे मौसम को देखकर ही खेती की प्लानिंग करें और जहां कम बारिश हुई है, वहां जमीन में अच्छी नमी होने से पहले बुवाई की जल्दबाजी न करें।

मुंबई के समुद्र में विदेशी मालवाहक जहाज फंसने से हड़कंप
मुंबई के बोरीवली वेस्ट में गोराई इलाके के पास स्थित मनोरी बीच के समंदर में 5 जुलाई को एक विदेशी मालवाहक जहाज पानी कम होने के कारण फंस गया। पूरे मामले को ऐसे समझिए कि खराब मौसम और तेज हवाओं के कारण तीन विदेशी मालवाहक जहाज बहकर तट के करीब आ गए।

इनमें से एक जहाज ‘एमटी अल जाफजिया’ (निकारागुआ के झंडे वाला) अपनी लंगर की चेन टूटने के कारण मनोरी द्वीप से महज एक किलोमीटर की दूरी पर आकर बहाव में फंस गया। राहत की बात यह है कि इस जहाज पर कोई क्रू मेंबर मौजूद नहीं था।

खराब मौसम के कारण बह गए जहाज

पुलिस और भारतीय तटरक्षक बल के मुताबिक, समंदर में मौसम बेहद खराब था और तेज हवाएं चल रही थीं। ऐसे में यह जहाज बिना क्रू के लंगर पर खड़ा था, जो चेन टूटने से बहकर मनोरी बीच के बिल्कुल पास आ फंसा।

अन्य दो जहाज कौन-कौन से?

दूसरी ओर एमटी एस्फाल्ट स्टार (माली का झंडा) और एमटी स्टेलर रूबी (ईरान का झंडा) वाला ये दोनों कोलतार और तेल के टैंकर हैं। लंगर पर होने के बावजूद भारी तूफान के कारण ये दोनों भी बहकर मनोरी द्वीप से करीब 20 किलोमीटर (11 समुद्री मील) की दूरी तक आ गए।

फिलहाल ये दोनों सुरक्षित जगह पर लंगर डाले हुए हैं और इनके क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित हैं। वहीं तटरक्षक बल के जहाज ‘आईसीजीएस सम्राट’, ‘सागर प्रहरी’ और इमरजेंसी जहाज ‘वॉटर लिली’ को मौके पर निगरानी और मदद के लिए तैनात किया गया है।

स्थानीय मछुआरों ने दी पुलिस को सूचना

मिली जानकारी के अनुसार मुंबई का मनोरी बीच का इलाका काफी पथरीला है और हवाएं बहुत तेज थीं। स्थानीय मछुआरों ने जब इस विशालकाय जहाज को तट के इतने पास देखा, तो उन्हें समझ आ गया कि किसी छोटी नाव के लिए वहां जाना खतरनाक हो सकता है। उन्होंने तुरंत गोराई पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और कोस्ट गार्ड ने मोर्चा संभाला।

मुंबई: वाणिज्य विभाग बनेगा वन-स्टॉप हब
प्रशासनिक ढांचे में सुधार, कार्यक्षमता बढ़ाने और ऑपरेशनल लागत को कम करने के उद्देश्य से वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाया है। मंत्रालय की योजना मुंबई भर में फैले 12 संगठनों के 20 कार्यालयों का विलय करके उन्हें सिंगल इंटीग्रेटेड कैंपस में लाने की है। भविष्य में इस मॉडल को देश के अन्य हिस्सों में भी अपनाया जा सकता है।

पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर हो रही है शुरुआत

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मुंबई में की जा रही यह कवायद उनके मंत्रालय द्वारा पूरे देश में चलाए जाने वाले एकीकरण अभियान के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में काम करेगी।

उन्होंने आगे बताया कि राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद को अध्ययन करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है कि इस तरह का एकीकरण पूरे देश में किस तरह से लागू किया जा सकता है।

आम लोगों के लिए बनेगा वन-स्टॉप हब

यह प्रस्तावित नया परिसर मंत्रालय से जुड़ी काम के लिए नागरिकों के लिए एक वन-स्टॉप हब के रूप में काम करेगा। इसके अलावा, यह परिसर उपयोगकर्ताओं को डिजिटल रूप से वाणिज्य मंत्रालय के तहत काम करने वाले सभी 46 संगठनों से भी जोड़ेगा।

इसमें मसाला बोर्ड और समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण जैसी संस्थाएं भी शामिल होंगी जिनके कार्यालय वर्तमान में मुंबई में मौजूद नहीं हैं।

सरकारी खर्चों में आएगी भारी कमी

वाणिज्य मंत्री गोयल ने कहा कि इस नए कदम से न सिर्फ प्रशासनिक कामकाज ज्यादा सुव्यवस्थित और आसान होगा, बल्कि सरकार के खर्चों में भी भारी कमी आएगी। इससे कार्यालयों का किराया, हाउसकीपिंग, आतिथ्य सत्कार और अन्य ऊपरी खर्च काफी हद तक कम हो जाएंगे।

मंत्री ने इस योजना की अहमियत बताते हुए कहा कि सरकार के काम करने के तरीके पर इस कदम का दूरगामी और सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

मुंबई: भायखला में 18 मंजिला इमारत की लिफ्ट गिरी, केबल टूटने से हुआ हादसा; 5 लोग घायल
मुंबई के भायखला में बुधवार रात 18 मंजिला बिल्डिंग की लिफ्ट गिर गई। लिफ्ट गिरने से पांच लोग घायल हो गए। यह हादसा लिफ्त का केबल फेल होने की वजह से हुआ।

दरअसल, यह घटना घोडापदेव क्रॉस लेन नंबर एक पर स्थित जय कृपा टॉवर में रात करीब 10 बजे हुई। जहां, जय कृपा टॉवर में रात करीब 10 बजे लिफ्ट चौथी मंजिल से अचानक नीचे गिरी। इस घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।

पांच लोग घायल
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, एम्बुलेंस और BMC वार्ड स्टाफ पहुं गए और लोगों को लिफ्ट से बाहर निकाला गया। लिफ्ट में मौजूद पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

कैसे हुआ हादसा?
मुंबई के भायखला के घोडापदेव क्रॉस लेन नंबर एक पर स्थित जय कृपा टॉवर में यह घटना हुई। जब 18 मंजिला इमारत की लिफ्ट चौथी मंजिल से अचानक नीचे आ गिरी। बताया जा रहा है यह हादसा लिफ्ट का केबल टूटने के कारण हुआ।