मुंबई ब्लास्ट: आज से शुरू होगी सलेम सहित 6 दोषियों की सजा पर बहस – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 20 Jun 2017 07:41:39 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg मुंबई ब्लास्ट: आज से शुरू होगी सलेम सहित 6 दोषियों की सजा पर बहस – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 मुंबई ब्लास्ट: आज से शुरू होगी सलेम सहित 6 दोषियों की सजा पर बहस https://livehalchal.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%88-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%b2-%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%b8/59678 Tue, 20 Jun 2017 07:41:39 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=59678 मुंबई सीरियल ब्लास्ट केस में दोषी अंडरवर्ल्ड डॉन अबु सलेम सहित 6 आरोपियों की सजा पर मंगलवार से कोर्ट में बहस शुरू हो रही है. सोमवार को कोर्ट की कार्रवाही स्थगित कर दी गई थी. 24 साल बाद टाडा कोर्ट ने सभी आरोपियों को दोषी करार दिया, वहीं एक आरोपी को बरी कर दिया था. …]]>

मुंबई सीरियल ब्लास्ट केस में दोषी अंडरवर्ल्ड डॉन अबु सलेम सहित 6 आरोपियों की सजा पर मंगलवार से कोर्ट में बहस शुरू हो रही है. सोमवार को कोर्ट की कार्रवाही स्थगित कर दी गई थी. 24 साल बाद टाडा कोर्ट ने सभी आरोपियों को दोषी करार दिया, वहीं एक आरोपी को बरी कर दिया था. सीबीआई के वकील दीपक साल्वी ने दोषियों के लिए फांसी की मांग की है.

मुंबई ब्लास्ट: आज से शुरू होगी सलेम सहित 6 दोषियों की सजा पर बहसकोर्ट ने अबु सलेम को 93 सीरियल बम ब्लास्ट का मास्टर माइंड माना है. इसके साथ ही मुस्तफा, मोहम्मद दोसा, फिरोज राशिद खान, करीमुल्ला शेख और ताहिर मर्चेंट को भी दोषी करार दिया. वहीं, एक आरोपी अब्दुल कय्यूम को कोर्ट ने बरी कर दिया है. मुस्तफा दोसा को साल 2004 में यूएई से गिरफ्तार किया गया, तो 2005 में अबू सलेम का प्रत्यर्पण हुआ था.

टाडा कोर्ट ने बचाव पक्ष के वकील अब्दुल वहाब खान द्वारा तीन गवाहों के बयान दोबारा दर्ज करने की अर्जी को स्वीकार कर लिया. उन्होंने अपने मुवक्किल फिरोज खान को दोषी करार दिए जाने के बाद 3 गवाहों को फिर एक्जामिन करने की अर्जी दी थी. फिरोज को दुबई में हुई मीटिंग में शामिल होने, हथियार और बारूद लाने में दोषी करार दिया गया है.
]]>