मुंबई इंडियन्स की नजरे तेज – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 15 Jan 2021 12:19:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg मुंबई इंडियन्स की नजरे तेज – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने IPL नीलामी के लिए क्वालिफाई किया, मुंबई इंडियन्स की नजरे तेज https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%b0%e0%a5%8d/411866 Fri, 15 Jan 2021 12:19:05 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=411866 बाएं हाथ के उभरते हुए तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर ने शुक्रवार को मुंबई में हरियाणा के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के एलीट ई लीग ग्रुप मैच में मुंबई की सीनियर टीम के लिए पदार्पण किया. महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का 21 साल का बेटा अर्जुन अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की नीलामी के लिए क्वालिफाई …]]>

बाएं हाथ के उभरते हुए तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर ने शुक्रवार को मुंबई में हरियाणा के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के एलीट ई लीग ग्रुप मैच में मुंबई की सीनियर टीम के लिए पदार्पण किया.

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का 21 साल का बेटा अर्जुन अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की नीलामी के लिए क्वालिफाई कर लेगा, क्योंकि उसने मुंबई की टीम के लिए अपना पदार्पण कर लिया है. मुंबई इंडियन्स की नजरे अर्जुन पर

मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. तेंदुलकर जूनियर को एक अन्य तेज गेंदबाज कृतिक हनागावाड़ी के साथ मुंबई की टीम में शामिल किया गया है, जिसका चयन सलिल अंकोला वाली चयन समिति ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड के कुल 22 खिलाड़ियों को चुने जाने की अनुमति के बाद किया.

अर्जुन मुंबई के लिए विभिन्न उम्र के ग्रुप टूर्नामेंट में खेलते रहे हैं और वह उस टीम का भी हिस्सा थे जो आमंत्रण टूर्नामेंट खेलती है. अर्जुन को भारत की राष्ट्रीय टीम के नेट में भी गेंदबाजी करते हुए देखा गया और उन्होंने 2018 में श्रीलंका का दौरा करने वाली अंडर-19 टीम में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था.

]]>