मुंबई इंडियंस – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 15 May 2026 09:00:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg मुंबई इंडियंस – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 मुंबई इंडियंस को जीत के बाद भी मिली बुरी खबर, कायरन पोलार्ड की कटी जेब https://livehalchal.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%88-%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be/672586 Fri, 15 May 2026 09:00:46 +0000 https://livehalchal.com/?p=672586 मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को धर्मशाला में खेले गए मैच में पंजाब किंग्स को छह विकेट से हरा दिया। इस जीत के बाद भी मुंबई को मायूस करने वाली खबर मिली है। उसके बल्लेबाजी कोच कायरन पोलार्ड पर बीसीसीआई ने जुर्माना लगाया है। आईपीएल की तरफ से शुक्रवार को एक बयान जारी कर इस बात …]]>

मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को धर्मशाला में खेले गए मैच में पंजाब किंग्स को छह विकेट से हरा दिया। इस जीत के बाद भी मुंबई को मायूस करने वाली खबर मिली है। उसके बल्लेबाजी कोच कायरन पोलार्ड पर बीसीसीआई ने जुर्माना लगाया है। आईपीएल की तरफ से शुक्रवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी गई।

बयान में बताया गया है कि मुंबई के बल्लेबाजी कोच पोलार्ड पर मैच फीस का 15 फीसदी जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा उनके खाते में एक डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़ा गया है। पोलार्ड को आईपीएल की आचार संहिता के लेवल-1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है।

चौथे अंपायर के साथ बुरा व्यवहार

बयान के मुताबिक, पोलार्ड ने चौथे अंपायर के खिलाफ अश्लील भाषा का उपयोग किया जिसके चलते उन पर जुर्माना लगाया गया है। बयान में लिखा है, “पोलार्ड को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है जिसमें अश्लील भाषा का इस्तेमाल करना शामिल है। ये मामला दूसरी पारी के 19वें ओवर का है जब पोलार्ड ने चौथे अंपायर के खिलाफ अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया था।”

बयान के मुताबिक, पोलार्ड ने माना की उनसे गलती हुई है और उन्होंने मैच रेफरी पंकज धारमानी द्वारा दी गई सजा को भी कबूल कर लिया है।

मुंबई को मिली जीत

जहां तक मैच की बात है तो मुंबई ने पंजाब को हरा उसकी प्लेऑफ की उम्मीदों को तगड़ा झटका दिया है। ये पंजाब की लगातार पांचवी हार है और अब उसे प्लेऑफ में जाने के लिए अपने बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे। पंजाब ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 200 रन बनाए थे। मुंबई की टीम ने एक गेंद पहले चार विकेट खोकर ये टारगेट हासिल कर लिया।

मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 33 गेंदों पर छह चौके और छह छक्कों की मदद से नाबाद 75 रनों की पारी खेली। उनके अलावा अंत में विल जैक्स ने 10 गेंदों पर दो चौके और इतने ही छक्कों की मदद से नाबाद 25 रन बनाते हुए टीम को जीत दिलाई।

]]>
क्या एमआई का खेल खत्म! सीएसके से मिली हार के बाद कैसे प्लेऑफ में पहुंच पाएगी हार्दिक की सेना? https://livehalchal.com/%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%8f%e0%a4%ae%e0%a4%86%e0%a4%88-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2-%e0%a4%96%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%ae-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%b8/671167 Sun, 03 May 2026 08:36:14 +0000 https://livehalchal.com/?p=671167 पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स ने शनिवार को करारी मात दी, जिसके बाद टीम प्लेआफ की दौड़ से लगभग बाहर हो गई है। चेन्नई ने ये मुकाबला आठ विकेट से अपने नाम किया। हार्दिक पांड्या की टीम मौजूदा सीजन में नौ मैचों में से सात हार चुकी है। उसे अभी …]]>

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स ने शनिवार को करारी मात दी, जिसके बाद टीम प्लेआफ की दौड़ से लगभग बाहर हो गई है।

चेन्नई ने ये मुकाबला आठ विकेट से अपने नाम किया। हार्दिक पांड्या की टीम मौजूदा सीजन में नौ मैचों में से सात हार चुकी है। उसे अभी पांच लीग मैच खेलने हैं। अगर वह सभी मुकाबले जीत भी लेती है तो उसके अधिकतम 14 अंक ही हो पाएंगे, जो प्लेऑफ में पहुंचने के लिए पर्याप्त नहीं होंगे। ऐसे में जानते हैं एमआई की टीम कैसे एमआई की टीम प्लेऑफ का टिकट हासिल कर सकती है।

चेपॉक की हार ने बिगाड़ा समीकरण
चेन्नई के खिलाफ हार ने न केवल मुंबई के अंक तालिका (Points Table) में इजाफे को रोका, बल्कि उनके नेट रन रेट (NRR) को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। मुंबई की टीम फिलहाल निचले पायदानों पर संघर्ष कर रही है। सीएसके से मिली हार के बाद एमआई की टीम प्वाइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर है। अब यहां से अगर मुंबई एक भी मैच हारती है तो मतलब की उनका बोरिया बिस्तर पैक होने वाला है।

कैसे अभी प्लेऑफ में पहुंच सकती है MI?
मुंबई इंडियंस को अब प्लेऑफ में पहुंचने के लिए इन तीन बातों पर निर्भर रहना होगा।

बाकी बचे सभी मैचों में जीत
मुंबई को अपने आगामी सभी मुकाबले जीतने होंगे ताकि वे 16 अंकों के चमत्कारिक अंक तक पहुंच सकें। 14 अंकों के साथ क्वालीफाई करना एमआई के लिए इस साल मुश्किल लग रहा है क्योंकि टॉप-4 टीमें (RR, SRH, DC और RCB) तेजी से अंक बटोर रही हैं।

नेट रन रेट में सुधार
चेन्नई के खिलाफ मिली हार ने रन रेट को काफी नीचे गिरा दिया है। मुंबई को न केवल जीतना होगा, बल्कि बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी ताकि बराबरी के अंकों पर वे पिछड़ न जाएं

बाकी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा
मुंबई को अब दुआ करनी होगी कि सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) जैसी टीमें अपने अगले कुछ मैच हार जाएं, जिससे मिड-टेबल में जगह बनाने का मौका मिले।

मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी समस्या उनकी अस्थिर बल्लेबाजी और डेथ ओवर्स में गेंदबाजी रही है। हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली ये टीम मैदान पर वो दिखाने में नाकाम रही है जिसके लिए मुंबई जानी जाती है। रोहित शर्मा, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव का बल्ला से फ्लॉप होना टीम के लिए सबसे बड़ी मुसीबत रहा।

]]>
मुंबई इंडियंस पर कनकशन नियम के गलत उपयोग का लगा आरोप https://livehalchal.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%88-%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%b8-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%a8%e0%a4%95%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%a8%e0%a4%bf/670047 Fri, 24 Apr 2026 07:52:26 +0000 https://livehalchal.com/?p=670047 पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के बीच विवादों से घिर गई है। फ्रेंचाइजी पर कनकशन सब के गलत उपयोग का गंभीर आरोप लगा है। चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के खिलाफ गुरुवार को जसप्रीत बुमराह की गेंद पर कार्तिक शर्मा का कैच लेते समय मिचेल सैंटनर चोटिल हो गए। उन्‍हें कंधे में चोट लगी …]]>

पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के बीच विवादों से घिर गई है। फ्रेंचाइजी पर कनकशन सब के गलत उपयोग का गंभीर आरोप लगा है।

चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के खिलाफ गुरुवार को जसप्रीत बुमराह की गेंद पर कार्तिक शर्मा का कैच लेते समय मिचेल सैंटनर चोटिल हो गए। उन्‍हें कंधे में चोट लगी थी। मुंबई के ऑलराउंडर को मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। एमआई ने मिचेल सैंटनर को शार्दुल ठाकुर से रिप्‍लेस करने की औपचारिक गुजारिश की, जिसे स्‍वीकार कर लिया गया।

सवालों से घिरी मुंबई टीम

सब्‍स्‍टीट्यूट को लेकर बड़ा विवाद हो गया क्‍योंकि सवाल सिर्फ इतने ही नहीं उठे कि मुंबई ने कथित रूप से कनकशन सब नियम का गलत उपयोग किया बल्कि क्‍या शार्दुल ठाकुर को सैंटनर के समान रिप्‍लेसमेंट के रूप में माना जा सकता है।

आईपीएल की खेलने की स्थिति के अंतर्गत कनकशन सब की अनुमति तभी है जब किसी खिलाड़ी को सिर या गर्दन में चोट लगे। चोट की गंभीरता को उपचार की तर्ज पर माना जाता है और फिर मैच रेफरी इसकी मंजूरी देता है। सैंटनर के मामले में चोट कंधे पर लगी नजर आई जबकि सब्‍स्‍टीट्यूट की गुजारिश न्‍यूरोलॉजिकल लक्षण के आधार पर की गई।

क्‍या है आईसीसी का नियम

मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में बाद में देखने को मिला कि मिचेल सैंटनर अपने कंधे की सिकाई बर्फ से कर रहे हैं। आईसीसी नियम के मुताबिक कनकशन सब्‍स्‍टीट्यूट तब ले सकते हैं:

– कनकशन होने या संदेह होने की स्थिति में तुरंत उपयोग कर सकते हैं।

– मैदान के अंदर या बाहर परीक्षण करने के बाद।

– या फिर किसी अन्‍य समय जब कनकशन हुआ हो या संदेह हो, जिसमें खिलाड़ी के पहले उपचार होकर मैदान पर लौटना शामिल हो।

जयवर्धने ने क्‍या कहा

मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने प्रेस कांफ्रेंस में इस मामले पर सफाई पेश की। उन्‍होंने कहा कि कैच लेते समय सैंटनर की गर्दन और कंधे दोनों में चोट लगी थी। उन्‍होंने साथ ही खुलासा किया कि जब प्रबंधन ने कनकशन सब्‍स्‍टीयट्यूट की मांग की तो मैच रेफरी ने शार्दुल को उनकी जगह लेने की अनुमति दी।

बहरहाल, शार्दुल के सैंटनर को रिप्‍लेस करने का भी कोई लाभ नहीं हुई क्‍योंकि मुंबई इंडियंस को अपने आईपीएल इतिहास में सीएसके के हाथों रन के अंतर की सबसे बड़ी शिकस्‍त सहनी पड़ी। मुंबई ने सीएसके के हाथों 103 रन की शिकस्‍त झेली।

]]>
 बदल जाएगी मुंबई इंडियंस, टीम में होगी छंटनी! लगातार हार से परेशान हार्दिक पांड्या का बड़ा बयान आया सामने https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a4%a6%e0%a4%b2-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%8f%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%88-%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%b8-%e0%a4%9f/669187 Fri, 17 Apr 2026 08:45:39 +0000 https://livehalchal.com/?p=669187 पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल-2026 अच्छा नहीं जा रहा है। टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ा है। उसे गुरुवार को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के हाथों हार मिली। इस हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या तिलमिला गए हैं। मुंबई ने मैच में पहले बल्लेबाजी की और …]]>

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल-2026 अच्छा नहीं जा रहा है। टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ा है। उसे गुरुवार को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के हाथों हार मिली। इस हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या तिलमिला गए हैं।

मुंबई ने मैच में पहले बल्लेबाजी की और छह विकेट खोकर 195 रन बनाए। ये स्कोर और ज्यादा हो सकता था, लेकिन अंत के ओवरों में पंजाब के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मेजबान टीम को बड़ा स्कोर नहीं करने दिया। पंजाब ने ये टारगेट आसानी से 16.3 ओवरों में हासिल कर लिया। पांच मैचों में ये मुंबई की चौथी हार है जबकि उसे एक में जीत मिली है।

गुस्सा हो गए पांड्या

इस हार के बाद मुंबई के कप्तान पांड्या काफी नाराज नजर आए और उन्होंने टीम को अपने अंदर झांकने की नसीहत दे दी। मैच के बाद पांड्या ने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो मेरे पास कहने को कुछ नहीं है। हमें दोबारा वापस जाना होगा और देखना होगा कि हम कहां पिछड़ रहे हैं। फिर चाहे ये व्यक्तिगत हो, ग्रुप हो या प्लानिंग में कमी हो। हमें इस पर काम करना होगा।”

पंजाब को दिया क्रेडिट

पांड्या ने अपनी टीम को कमियों पर बात करने के अलावा पंजाब की टीम को उनके शानदार खेल को लेकर क्रेडिट दिया। उन्होंने कहा, “जीत का क्रेडिट पंजाब किंग्स को जाता है। गेंद रिवर्स स्विंग कर रही थी और दूसरी पारी में ओस आ गई, लेकिन उन्होंने हमें हराया। उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की और शानदार फील्डिंग की। हमें देखना होगा कि हमें मुश्किल फैसले करने की जरूरत है क्या या फिर हम इसी संयोजन को जारी रखते हुए बड़े बदलाव कर सकते हैं। जिम्मेदारी लेनी होगी।”

]]>
 रिकॉर्ड्स, रन चेज और रोमांच… मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदकर रचा नया इतिहास https://livehalchal.com/%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%89%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%b0%e0%a4%a8-%e0%a4%9a%e0%a5%87%e0%a4%9c-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%82/667076 Mon, 30 Mar 2026 06:16:58 +0000 https://livehalchal.com/?p=667076 लगता है आईपीएल के इस सीजन में 200 का आंकड़ा कमजोर साबित होने वाला है, क्योंकि शुरुआती दो दिन में दो टीमों ने 200 रनों से ज्यादा के लक्ष्य को हासिल करते हुए आसान जीत हासिल की। 28 मार्च को विराट कोहली की आरसीबी ने सिर्फ 15.4 ओवर में 203 रन बनाकर हैदराबाद के खिलाफ …]]>

लगता है आईपीएल के इस सीजन में 200 का आंकड़ा कमजोर साबित होने वाला है, क्योंकि शुरुआती दो दिन में दो टीमों ने 200 रनों से ज्यादा के लक्ष्य को हासिल करते हुए आसान जीत हासिल की। 28 मार्च को विराट कोहली की आरसीबी ने सिर्फ 15.4 ओवर में 203 रन बनाकर हैदराबाद के खिलाफ जीत हासिल की तो रविवार को रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस ने 19.1 ओवर में 224 रन बनाकर केकेआर के खिलाफ अपना पहला ही मैच जीत लिया। 

Mumbai Indians की KKR पर धांसू जीत

दरअसल, साल 2012 के बाद मुंबई ने अपना पहला ओपनिंग मुकाबला जीता। यही नहीं आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए ये मुंबई की सबसे बड़ी जीत है। साल 2012 में एमआई  टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था। मुंबई का बेस्ट रन चेज भी CSK के खिलाफ ही 2021 में आया था, तब टीम ने 219 रन चेज किए थे।

IPL में 200 से ज्यादा रन का सबसे सफल रन चेज

8 – PBKS

6 – MI*

4 – RR

4 – SRH

4 – RCB

IPL में किसी एक मैदान पर किसी एक विरोधी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत

11 – MI बनाम KKR, वानखेड़े में (13 मैच)*

9 – KKR बनाम PBKS, कोलकाता में (14 मैच)

9 – SRH बनाम PBKS, हैदराबाद में (10 मैच)

IPL में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत

25 – MI बनाम KKR (36 मैच)*

21 – CSK बनाम RCB (35 मैच)

21 – KKR बनाम PBKS (35 मैच)

21 – MI बनाम CSK (39 मैच)

21 – MI बनाम DC (37 मैच)

2012 के बाद से IPL सीजन के पहले मैच में मुंबई इंडियंस की ये पहली जीत है। इससे पहले वे लगातार 13 मैच हार चुके थे।

IPL में सबसे ज्यादा रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल करना

262 – PBKS बनाम KKR, कोलकाता, 2024

246 – SRH बनाम PBKS, हैदराबाद, 2025

228 – RCB बनाम LSG, लखनऊ, 2025

224 – RR बनाम PBKS, शारजाह, 2020

224 – RR बनाम KKR, कोलकाता, 2024

221 – MI बनाम KKR, वानखेड़े, 2026*

रोहित-रयान का तूफान

रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन की तूफानी पारियों की बदौलत मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को छह विकेट से हराकर वानखेड़े स्टेडियम में खुशियां बिखेर दीं। कप्तान हार्दिक पांड्या ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कोलकाता ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाकर चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। 

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने घरेलू मैदान का पूरा फायदा उठाया और सिर्फ 19.1 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दोनों ओपनर रोहित और रेयान ने अर्धशतक जड़कर पहले विकेट के लिए 72 गेंदों पर 148 रन की शानदार साझेदारी की। 

रोहित ने महज 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 38 गेंदों पर 78 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, रिकेल्टन ने रोहित से एक गेंद ज्यादा लेते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया और 81 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। 

इंपैक्ट प्लेयर के रूप में उतरे भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव यहां भी असफल साबित हुए और सिर्फ 16 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, शुरुआती साझेदारी इतनी मजबूत थी कि मुंबई को लक्ष्य हासिल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई।

रहाणे-एलन ने की अच्छी शुरुआत

इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन एलन ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए तेजी से रन जोड़ते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। हालांकि पावरप्ले के अंतिम ओवर में टीम को पहला झटका लगा, जब फिन एलन आउट हो गए। 

ऐलन ने रहाणे के साथ पहले विकेट के लिए 32 गेंदों में 69 रन की साझेदारी की। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने इसके बाद जिम्मेदारी भरी पारी खेली। उन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में तीन चौके और चार छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। रहाणे ने 40 गेंदों में 67 रन बनाकर टीम के स्कोर को मजबूत आधार दिया। 

दूसरी ओर कैमरून ग्रीन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 10 गेंदों में 18 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर आउट हो गए। प्लेयर ऑफ द मैच शार्दुल ने तीन विकेट लेकर कमाल की गेंदबाजी की। 

अंगकृष और रिंकू ने की अर्धशतकीय साझेदारी

मध्य ओवरों में अंगकृष रघुवंशी और रिंकू सिंह ने पारी को संभालते हुए टीम को बड़े स्कोर की ओर बढ़ाया। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 30 गेंदों में 60 रन की अहम साझेदारी की। अंगकृष ने शानदार अर्धशतक जड़ा। उन्होंने अपनी पारी में तेजी से रन जुटाते हुए मुंबई के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। 

दूसरी ओर, रिंकू सिंह ने भी उपयोगी योगदान दिया और पारी को 220 के पार पहुंचाने में मदद की। हालांकि अंतिम ओवरों में बुमराह और बोल्ट की यॉर्कर के सामने ये कुछ कम रन बना पाए। 

महंगे साबित हुए हार्दिक

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या इस मुकाबले में महंगे साबित हुए। उन्होंने पारी का चौथा ओवर किया, जिसमें क्रीज पर अजिंक्य रहाणे और फिन ऐलन मौजूद थे। दोनों बल्लेबाजों ने इस ओवर में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 26 रन बटोर लिए। यह आईपीएल में हार्दिक पांड्या के एक ओवर में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा रन हैं। इससे पहले उन्होंने 2024 में वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी एक ओवर में 26 रन खर्च किए थे।

]]>