मिड-डे मील – Live Halchal

हरियाणा : अब बच्चे मिड-डे मील में खाएंगे पराठा और वेज बिरयानी
प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण मिड-डे मील योजना के तहत माह में प्रतिदिन के हिसाब से 18 व्यंजनों की सूची बनाई गई है, जो बच्चों का डाइट प्लान रहेगा। यह व्यंजन पौष्टिक आहार के साथ बच्चों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ बनाएंगे।

राजकीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के मिड-डे मील में मोटे अनाज का भरवा पराठा, दही, कढ़ी-पकोड़ा व वेज बिरयानी जैसे पौष्टिक आहार विद्यार्थियों का स्वाद बढ़ाकर उन्हें तंदरुस्त बनाया जाएगा। शिक्षा विभाग ने विद्यालयों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बाद मौसम के अनुसार मिड-डे मील के मेन्यू में बदलाव किया है। डाइट प्लान के तहत 18 व्यंजनों की सूची बनाई गई है। मिड-डे मील में बच्चों को हर दिन अलग-अलग व्यंजन परोसा जाएगा।

शिक्षा विभाग की ओर से जिले के 421 राजकीय प्राथमिक विद्यालय, 152 राजकीय मिडिल विद्यालयों में मिड-डे मील का संचालन किया जा रहा है। वर्ष 2024 में कक्षा पहली से आठवीं तक के करीब 82 हजार विद्यार्थियों को मिड-डे मील दिया जा रहा था। विभाग ने 1 मई से मिड-डे मील के मेन्यू का शेड्यूल जारी किया है। मिड-डे मील में पूरा माह बच्चों को अलग-अलग स्वाद का पौष्टिक भोजन मिलेगा।

मेन्यू में लापरवाही पर होगी कार्यवाही
प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण मिड-डे मील योजना के तहत माह में प्रतिदिन के हिसाब से 18 व्यंजनों की सूची बनाई गई है, जो बच्चों का डाइट प्लान रहेगा। यह व्यंजन पौष्टिक आहार के साथ बच्चों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ बनाएंगे। निर्धारित मेन्यू के आधार पर ही बच्चों को भोजन परोसा जाएगा। साथ ही मिड-डे मील के मेन्यू में लापरवाही बरतने वालों पर कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

हर माह भोजन की होगी लैब में जांच
निर्धारित दिन के हिसाब से मेन्यू तैयार करवाने की जिम्मेदारी मिड-डे मील प्रभारी को सौंपी गई है। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि प्रभारी हर माह एक बार भोजन की लैब में जांच करवाएंगे। लैब जांच से भोजन की गुणवत्ता को परखा जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर भोजन की पोषक तत्वों संबंधी गुणवत्ता कम मिलने पर जिम्मेदारी मिड-डे मील प्रभारी पर कार्यवाही की जाएगी।

1 मई से लागू होने वाला मेन्यू

पहला सप्ताह
दिन व्यंजन
वीरवार चावल, कढ़ी-पकोड़ा
शुक्रवार गुड़, रोटी, दही
शनिवार भरवा पराठा, दही

दूसरा सप्ताह
सोमवार पौष्टिक सोया खिचड़ी
मंगलवार मीठी दलिया
बुधवार चावल, सफेद छोले
वीरवार चना दाल की खिचड़ी
शुक्रवार मिस्सी पराठा

तीसरा सप्ताह
सोमवार दाल-चावल
मंगलवार रोटी, मूंग-मसूर दाल
बुधवार मिस्सी रोटी, मौसमी सब्जी
वीरवार मीठे मूंगफली चावल
शुक्रवार नमकीन दलिया
शनिवार गेहूं, रागी का पूड़ा

चौथा सप्ताह
सोमवार वेज बिरयानी (सब्जी पुलाव), काले छोले
मंगलवार रोटी, घीया-चने की दाल
बुधवार राजमा-चावल
वीरवार चावल, कढ़ी-पकोड़ा
शुक्रवार गुड़, रोटी, दही
शनिवार भरवा पराठा, दही

पांचवां सप्ताह
सोमवार सोया खिचड़ी
मंगलवार मीठी दलिया
बुधवार चावल, सफेद छोले
वीरवार चना दाल की खिचड़ी
शुक्रवार मिस्सी पराठा
शनिवार दाल चावल

अदिकारी के अनुसार
नए शैक्षणिक सत्र के साथ मिड-डे मील का नया मेन्यू जारी कर दिया गया है। विद्यार्थियों के लिए पौष्टिक आहार को ध्यान में रखते हुए राजकीय विद्यालयों में निर्धारित मिड-डे मील मेन्यू के हिसाब से बनाने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों की अवहेलना व मिड-डे मील की गुणवत्ता में कमी पाई जाने पर प्रभारी पर कार्यवाही की जाएगी। -नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत।

मिड-डे मील की अब होगी रियल टाइम मॉनीटरिंग
विभाग की ओर से स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को प्रतिदिन दोपहर का भोजन दिया जाता है। इसके लिए विभाग की ओर से निर्धारित सामग्री व धनराशि दी जाती है।

बेसिक के विद्यालयों में शिक्षकों की रियल टाइम उपस्थिति के साथ ही अब मिड-डे मील की भी रियल टाइम मॉनीटरिंग होगी। विभाग में चल रहे डिजिटलाइजेशन के तहत अब मिड-डे मील के वितरण के बाद तुरंत इसकी पूरी सूचना ऑनलाइन अपलोड करनी होगी। इसका पायलट प्रोजेक्ट लखनऊ, हरदोई, लखीमपुर खीरी, रायबरेली, सीतापुर, उन्नाव व श्रावस्ती में शुरू किया जाएगा। आगे इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।

विभाग की ओर से स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को प्रतिदिन दोपहर का भोजन दिया जाता है। इसके लिए विभाग की ओर से निर्धारित सामग्री व धनराशि दी जाती है। इसकी हर माह अपडेट सूचना स्कूल की ओर से विभाग को दी जाती है। लेकिन अब इसकी प्रतिदिन रियल टाइम मॉनीटरिंग होगी। विभाग ने निर्देश दिया है कि एमडीएम पंजिका, लाभार्थी संख्या, मेन्यू, खाद्यान्न, लागत में बदलाव आदि की सूचना अपडेट की जाएगी। इसके तहत हर दिन दोपहर भोजन वितरण के बाद (एक अप्रैल से 30 सितंबर तक दोपहर 12 बजे) और (एक अक्तूबर से 31 मार्च तक दोपहर डेढ़ बजे) इसे अपडेट किया जाएगा।

विभाग के अनुसार इससे यह पता चलेगा कि कितने बच्चों को प्रतिदिन भोजन वितरण किया जा रहा है। अगर तीन दिन से अधिक कोई बच्चा नियमित स्कूल नहीं आ रहा है तो विभाग को इसकी जानकारी मिलेगी। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने बताया कि इसके माध्यम से हर दिन निर्धारित मेन्यू के अनुसार बच्चों को भोजन वितरण हो रहा है या नहीं, इसकी जानकारी मिलेगी। इसमें जरूरी सुधार भी किया जा सकेगा।

बच्चों को देंगे यूनिक पहचान संख्या
अधिकारियों के मुताबिक विभाग में चल रहे डिजिटलाइजेशन के साथ प्रवेश पंजिका में बच्चों के नामांकन के साथ ही पूरा विस्तृत विवरण दर्ज किया जाएगा। इसे प्रेरणा ऐप से अपडेट करेंगे। प्रेरणा पोर्टल पर नामांकन करने के बाद सिस्टम उसे एक यूनिक पहचान संख्या एलॉट कर देगा। इसे प्रधानाध्यापक डिजिटल पंजिका में दर्ज करेंगे। इससे बच्चों को किसी भी योजना का लाभ देने या आंकलन करने में भी सहूलियत होगी। विद्यालय में पढ़ाई व परिणाम, स्थानांतरण प्रमाण पत्र में भी यह पहचान संख्या दर्ज होगी।