मास्टरमाइंड – Live Halchal

हिंसा के मास्टरमाइंड से वसूली की कार्रवाई हुई शुरू
बनभूलपुरा हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक से वसूली की कार्रवाई नैनीताल तहसील प्रशासन के जरिए शुरू हो गई है। तहसील प्रशासन ने नैनीताल जेल में बंद अब्दुल मलिक को वसूली के संबंध में नोटिस भेजा गया है।

बनभूलपुरा हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक से वसूली की कार्रवाई नैनीताल तहसील प्रशासन के जरिए शुरू हो गई है। तहसील प्रशासन ने नैनीताल जेल में बंद अब्दुल मलिक को वसूली के संबंध में नोटिस भेजा गया है।

आठ फरवरी को बनभूलपुरा में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम, पुलिस, प्रशासन की टीम पर हमला हुआ था। इसमें नगर निगम की संपत्ति को उपद्रवियों ने काफी नुकसान पहुंचाया था। इसके बाद नगर निगम ने घटना के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को 2 करोड़ 68 लाख के नुकसान का नोटिस भेजा था। हल्द्वानी तहसील के माध्यम से मलिक से वसूली संबंधी कार्रवाई आगे बढ़ी। इसी बीच कमलुवागांजा रोड पर मलिक के शैक्षणिक संस्थान होने का पता चला जो ट्रस्ट के माध्यम से संचालित होता था। बाकी अन्य संपत्ति नजूल पर थी।

इसके बाद जिले में अन्य स्थानों पर मलिक की संपत्ति को खोजने का काम शुरू किया गया। इसमें नैनीताल तहसील के अंतर्गत भीमताल के सांगुड़ी गांव में मलिक की आठ नाली से अधिक भूमि होने का पता चला। एसडीएम परितोष वर्मा कहते हैं कि अब वसूली संबंधी प्रक्रिया नैनीताल तहसील के माध्यम से हो रही है। नैनीताल एसडीएम प्रमोद कुमार का कहना है कि प्रक्रिया के तहत पहले मलिक के घर पर साइटेशन भेजा गया था।

इसके बाद जेल में जेल प्रबंधन के माध्यम से साइटेशन (नोटिस) भेजा गया है। इसमें राशि जमा करने के लिए कहा गया है। तय समयसीमा में राशि जमा न होने से पर कुर्की समेत अन्य कार्रवाई की जाएगी।

साफिया मलिक की जमानत अर्जी खारिज
वहीं, बनभूलपुरा स्थित कंपनी बाग की नजूल भूमि पर कब्जा कर स्टांप पेपर में बेचने और मृत व्यक्तियों के नाम से फर्जीवाड़ा करने की आरोपी साफिया मलिक की जमानत अर्जी को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। साक्ष्यों से छेड़छाड़ और फरार होने की आशंका जमानत नहीं मिलने की वजह बनी।

पंजाब का जहरीली शराब प्रकरण: मास्टरमाइंड ने संगरूर जेल में बनाई थी प्लानिंग
पंजाब के जहरीली शराब मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। एसआईटी प्रमुख एडीजीपी ने बताया कि इस मामले को देने वाले दोनों मास्टरमाइंड की मुलाकात संगरूर जेल में हुई थी। इसके लिए नोएडा की एक फैक्टरी से 300 लीटर मेथनॉल मंगवाया था।

पंजाब में जहरीली शराब कांड की प्लानिंग संगरूर जेल में हुई थी। संगरूर जेल में हुई ये प्लानिंग कोई षड्यंत्र तो नहीं, अब स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) इसकी जांच कर रही है। जहरीली शराब का यह कांड एक षड्यंत्र भी हो सकता है कि पूरे पंजाब में 4 हजार जहरीली शराब की बोतलों की सप्लाई की जानी थी। एसआईटी प्रमुख एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया जहरीली शराब का कांड करने वाले दोनों मास्टरमाइंड की मुलाकात संगरूर जेल में हुई थी।

इस पूरे मामले में पुलिस ने तीन जगहों पर सुनाम, चीमा और गिद्दड़बाहा में एफआईआर दर्ज की गई है। एडीजीपी ने बताया जहरीली शराब कांड के मास्टरमाइंड हरमनप्रीत सिंह और गुरलाल सिंह डिप्टी की मुलाकात संगरूर जेल में हुई थी। मास्टरमाइंड हरमनप्रीत सिंह एक्साइज एक्ट के तहत और गुरलाल सिंह चोरी के केस में संगरूर जेल में बंद किए गए थे, जब इनकी मुलाकात हुई।

मामले में पुलिस ने अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, एडीजीपी ने कहा उन्हें दो अन्य आरोपियों की तलाश है, जोकि एसआईटी की गिरफ्त से बाहर हैं, जल्द ही पुलिस इन दोनों आरोपियों को भी दबोच लेगी। एडीजीपी ने बताया इस मामलें में पुलिस ने 61-ए, 302 के अलावा अब 120-बी की धारा जोड़ी है, ताकि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।

नोएडा की फैक्टरी से मंगवाया 300 लीटर मेथनॉल

जांच में सामने आया है कि मास्टरमाइंड हरमनप्रीत सिंह ने नोएडा की एक फैक्टरी से 300 लीटर मेथनॉल मंगवाया था। इसमें से पुलिस 200 लीटर मेथनॉल बरामद कर चुका है। इसके अलावा पुलिस ने जब नकली शराब बनाने वाली जगह पर छापामारी की, वहां से पुलिस ने 4 हजार खाली बोतलें, लेबल, मार्का और ढक्कन बरामद किए। पुलिस ने 80 जहरीली शराब की बोतलें रिकवर कर ली हैं, जबकि 47 जहरीली शराब की बोतलें अब भी लापता हैं।

एडीजीपी ने कहा अगले दो से तीन के दिन के अंदर नोएडा की जिस फैक्टरी से यह मेथनॉल लाया गया था, उसके लाइसेंस की जांच कर और उसने यह मेथनॉल किस इस्तेमाल के लिए बेचा था, उन सभी तथ्यों की जांच कर इस गिरोह के अन्य दो आरोपियों को दबोचा जाएगा। पुलिस की जांच में सामने आया है कि मास्टरमाइंड हरमनप्रीत सिंह ने लुधियाना से एक मशीन खरीदी थी, इस मशीन के जरिए नकली शराब तैयार कर उसके ढक्कन लगाए जाते थे। इसके अलावा लैपटॉप और प्रिंटर बरामद किया गया, जहां खुद ही देसी शराब के लेबल और मार्का तैयार किया जाते थे।

खरड़ भेजा गया सैंपल

एडीजीपी ने बताया जो 200 लीटर मेथनॉल पुलिस ने जब्त की है, उसका सैंपल जांच के लिए खरड़ की लैब में भेजा गया है। मेथनॉल में किस प्रकार के केमिकल शामिल किए गए थे, जिसकी वजह से इस जहरीली शराब के सेवन से लोगाें की मौत हुई। मेथनॉल में शामिल कैमिकल का पता लगाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह रिपोर्ट दो से तीन दिन के अंदर आ जाएगी। पुलिस ने बताया नोएडा की फैक्टरी से मंगवाए गए मेथनॉल का पता ऑनलाइन पेमेंट के जरिए पता चला। आरोपी हरमनप्रीत सिंह ने मेथनॉल मंगवाने के लिए ऑनलाइन पेमेंट की थी।

हरियाणा का ”शाही” ब्रांड तैयार कर रहे थे आरोपी

एसआईटी की जांच में सामने आया है कि इस जहरीली शराब कांड के पीछे पंजाब के ही अपराधी शामिल हैं और यह आरोपी पहले भी कई वारदातों में शामिल रहे हैं। इसमें हरियाणा, चंडीगढ़ या अन्य किसी प्रदेश के नकली शराब बनाने वाले गिरोह का नाम सामने नहीं आया है। एडीजीपी ने बताया यह आरोपी इतने चालाक थे कि खुद को बचाने के लिए इन्होंने पंजाब के देसी शराब का ब्रांड न बनाकर हरियाणा के शाही नाम के ब्रांड बनाने की प्लानिंग की।

ताकि अगर कोई शराब पकड़ी जाती है, तो पुलिस हरियाणा के नकली शराब बनाने वाले गिरोह की छानबीन करे। इस गिरोह की प्लानिंग मुख्य रूप से यह जहरीली शराब श्रमिकों और जहां फैक्टरी व उद्योग ज्यादा है, वहां इन शराब की चार हजार बोतलें पहुंचाने का टारगेट था। क्योंकि यह शराब 280 से 285 रुपये प्रति बोतल के हिसाब से बाजार में उपलब्ध है, लेकिन आरोपी खुद यह शराब बनाकर 140 रुपये में बेच रहे थे।

मास्टरमाइंड से होगी बनभूलपुरा थाने के नुकसान की वसूली
मलिक का बगीचा में अतिक्रमण हटाने के दौरान बीती 8 फरवरी की शाम हिंसा भड़की थी। उपद्रवियों ने चोरगलिया रोड स्थित बनभूलपुरा थाने में आग लगा दी थी। पुलिस थाने में हुए नुकसान का आकलन कर रही है, जिसके आधार पर आरोपी अब्दुल मलिक से इसकी वसूली की जाएगी।

बनभूलपुरा हिंसा के दौरान जलाए गए थाने में अपराधियों के रिकॉर्ड सुरक्षित बच गए हैं। हालांकि थाने के दस्तावेज और पत्राचार से संबंधित सभी डाटा कंप्यूटर जलने से खत्म हो गया है। पुलिस थाने में हुए नुकसान का आकलन कर रही है, जिसके आधार पर हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक से इसकी वसूली की जाएगी।

मलिक का बगीचा में अतिक्रमण हटाने के दौरान बीती 8 फरवरी की शाम हिंसा भड़की थी। उपद्रवियों ने चोरगलिया रोड स्थित बनभूलपुरा थाने में आग लगा दी थी। आगजनी से थाने को काफी नुकसान पहुंचा। यहां रखे चार कंप्यूटर सिस्टम भी आग की भेंट चढ़ गए, जिसकी हार्ड डिस्क जलने से थाने का करीब आठ साल का रिकॉर्ड जलकर राख हो गया।

थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि आगजनी के दौरान थाने के महत्वपूर्ण रजिस्टर बच गए हैं। रजिस्टर 4, रजिस्टर 8 सहित हाथ से दर्ज किए जाने वाले अन्य रजिस्टर मालखाने में रखे हुए थे, जिस कारण ये आग की भेंट नहीं चढ़ सके। बताया कि रजिस्टर 4 अपराध रजिस्टर और रजिस्टर 8 ग्राम अपराध रजिस्टर है जिसमें अपराधियों का रिकॉर्ड हाथों से दर्ज किया जाता है। इसमें सालों पुराने अपराधियों का पूरा रिकॉर्ड दर्ज है। इनके साथ ही अन्य रजिस्टर और दस्तावेज हैं, जो सुरक्षित हैं।

बताया कि आग लगने से थाने के अन्य कमरों को नुकसान पहुंचा है। साल 2015 में थाने का अपग्रेडेशन हुआ था, तब यहां कंप्यूटर सिस्टम लगाए गए थे। जिसके बाद से थाने का सारा काम कंप्यूटर सिस्टम में ही किया जाने लगा था, जिसमें एसएसपी कार्यालय, एसपी सिटी कार्यालय, प्रशासनिक कार्यालयों को भेजे गए पत्र समेत अन्य रिकॉर्ड था। आग से कंप्यूटर की हार्ड डिस्क जल गई, जिससे रिकॉर्ड खत्म हो गया। हालांकि मुकदमा अब ऑनलाइन सिस्टम में दर्ज होता है, जिससे वह सभी सुरक्षित है।

बनभूलपुरा थाने में आग लगने से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। नुकसान की भरपाई के लिए जल्द ही अब्दुल मलिक को नोटिस जारी किया जाएगा और वसूली की जाएगी। -प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी।

नगर निगम ने 2.68 करोड़ की आरसी काटी
मलिक के बगीचा क्षेत्र में पथराव और आगजनी से नगर निगम को काफी नुकसान पहुंचा है। नगर निगम ने 2.68 करोड़ रुपये वसूली का नोटिस मामले के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक को भेजा था और तीन दिन का समय भुगतान के लिए दिया था। मगर मलिक के भुगतान नहीं करने पर अब नगर निगम ने 2.68 करोड़ की वसूली की आरसी काटी है, जिसे तहसील भेज दिया है। तहसील स्तर से अब 14 दिन में राशि जमा करने का समय दिया जाएगा। इसके बाद ही राशि जमा नहीं होने पर कानूनी कार्रवाई शुरू होगी।

इंश्योरेंस नहीं होने पर नहीं मिलेगा वाहनों का क्लेम
बनभूलपुरा हिंसा के दौरान सरकारी वाहनों के साथ ही सैकड़ों निजी वाहनों को भी उपद्रवियों ने आग लगा दी थी जिसके लिए अब लोगों को बनभूलपुरा थाने में अपनी शिकायत भी दर्ज करानी होगी। पुलिस उसे हिंसा की विवेचना में शामिल करेगी। मगर वाहनों का क्लेम इंश्योरेंस के माध्यम से ही मिल पाएगा। ऐसे में जिन वाहनों का इंश्योरेंस नहीं होगा, उनको वाहन जलने के बावजूद खाली हाथ रहना पड़ सकता है। हालांकि शासन स्तर से मुआवजा दिए जाने पर कोई फैसला होने के बाद थोड़ी राहत मिल सकती है। एआरटीओ प्रमोद चौधरी का कहना है घटना में जले वाहनों का क्लेम इंश्योरेंस कंपनी ही देगी। इसके लिए वाहन का इंश्योरेंस होना भी जरुरी है।

हल्द्वानी हिंसा : मास्टरमाइंड से वसूले जाएंगे 2.44 करोड़… तीन दिन का दिया समय
अब्दुल मलिक पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस के बाद अब नगर निगम हरकत में आ गया है। मलिक को मुख्य आरोपी बताते हुए 2.44 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा गया है। 15 फरवरी तक पैसा जमा करने के लिए कहा है। ऐसा नहीं करने पर विधि के अनुसार वसूली की जाएगी।

नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने अब्दुल मलिक को नोटिस भेजा है। नोटिस में कहा गया है कि निगम के स्वामित्व वाली जमीन से अवैध धार्मिक स्थल हटाने के लिए कहा गया था। मलिक ने ऐसा नहीं किया। आठ फरवरी को अवैध निर्माण को ध्वस्त कर जब निगम की टीम, प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस टीम लौट रही थी तो मलिक के समर्थकों ने टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया।

नोटिस में यह भी कहा गया है कि 11 वाहन, दो ट्रॉली, किराये पर ली गई दो जेसीबी को पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया। इन्हें आग लगा दी। इसके अलावा घन, सब्बल, गैंती, फावड़ा, हैलमेट भी चोरी हो गया।

इसकी लागत 2.44 करोड़ रुपया है। बता दें कि नगर आयुक्त के पास राजस्व की भांति वसूली करने, संपत्ति को कुर्क करने के अधिकार होते हैं। सूत्रों के अनुसार निगम पैसा जमा नहीं करने पर मलिक की संपत्ति सीज कर सकता है।

मलिक नहीं चला रहा है मोबाइल, पुलिस अब तक नहीं कर पाई ट्रेस
उपद्रव का मास्टर माइंड अब्दुल मलिक की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। पुलिस टीमों ने दिल्ली और बरेली में डेरा डाल रखा है। मोबाइल बंद होने के कारण पुलिस को उसकी लोकेशन नहीं मिल रही है।

मलिक का बगीचा में नजूल भूमि पर कब्जा कर बनाए गए मदरसा और धार्मिक स्थल के ध्वस्तीकरण के दौरान सबसे ज्यादा विरोध अब्दुल मलिक ने ही किया था। जांच के लिए कुछ दिन पहले नगर निगम की एक टीम जब मौके पर पहुंची तो अब्दुल मलिक की अधिकारियों से बहस भी हुई थी। पुलिस और अन्य सूत्र उसे मास्टरमाइंड मानकर चल रहे हैं।

इनमें अब्दुल मलिक को भी नामजद किया गया है। वह फरार चल रहा है। दो दिन पहले अब्दुल मलिक की दिल्ली से गिरफ्तारी की चर्चा हल्द्वानी से लेकर देहरादून और दिल्ली तक हुई थी। हालांकि, रविवार को एसएसपी ने उसकी गिरफ्तारी की बात से इन्कार कर दिया था। सर्विलांस टीम उसकी लोकेशन लगातार ट्रेस कर रही है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पांच हजार मोबाइल नंबरों की जांच की शुरू
पुलिस मोबाइल नेटवर्क ट्रेसिंग की मदद से हल्द्वानी में हिंसा फैलाने वालों को पकड़ रही है। करीब 5000 नंबरों की जांच की जा रही है। पकड़े गए उपद्रवियों और नामजद लोगों की कॉल डिटेल व व्हाट्सएप डिटेल खंगाली जा रही है।

पुलिस एक तरफ उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है, दूसरी तरफ सीसीटीवी की फुटेज और मोबाइल वीडियो की रिकॉर्डिंग देखकर उपद्रवियों को चिह्नित कर रही है। हिंसा वाले दिन क्षेत्र में कितने और कौन-कौन से मोबाइल नंबर सक्रिय थे, इसकी भी जांच की जा रही है। यहां तक कि उन नंबरों से कहां और किन राज्यों में फोन कॉल किए गए, इसका भी पता लगाया जा रहा है। इससे उपद्रव मामले से जुड़े कई साक्ष्य सामने आ सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक कई लोग ऐसे हैं जिनकी लोकेशन उपद्रव के बाद बनभूलपुरा से बाहर की मिली है। पुलिस ने अब तक गिरफ्तार हुए 25 आरोपियों के मोबाइल रिकॉर्ड भी खंगालने शुरू कर दिए हैं। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि तकनीक की मदद से जांच की जा रही है।

बनभूलपुरा क्षेत्र से 27 लोगों को पूछताछ के लिए उठाया
पुलिस ने अर्द्धसैनिक बल के साथ बनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार को तीन बार अलग-अलग समय में धड़पकड़ अभियान चलाया। इस दौरान करीब 450 अधिक घरों की तलाशी ली गई। 27 संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उन्हें अस्थायी जेल में रखा गया है। उधर, अस्थायी जेल में रखे गए 35 लोगों को छोड़ दिया गया है।

पुलिस के साथ बड़ी संख्या में अर्द्धसैनिक बल ने बनभूलपुरा में सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान संदिग्ध युवकों की फोटो से पहचान भी की। घरों में चेकिंग अभियान के दौरान लोगों के मोबाइल भी चेक किए। इन मोबाइल में मिले फोटो और वीडियो को पुलिस ने अपने पास लिया। पुलिस ने घरों की तलाशी के दौरान कुछ अवैध असलहों को कब्जे में लेने की बात सामने आई है। हालांकि इसकी पुलिस ने पुष्टि नहीं की है। अभी भी यहां 80 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा रही है।

25 उपद्रवियों को जेल भेजा
पुलिस ने रविवार को पकड़े गए 25 उपद्रवियों का बेस अस्पताल में मेडिकल कराया। मेडिकल के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर उपद्रवियों को जेल भेज दिया गया है।

संसद हंगामे के मास्टरमाइंड के घर पहुंची पुलिस
संसद भवन सुरक्षा में सेंध मामले के आरोपी ललित झा के घर दरभंगा के बहेड़ा थाना पुलिस रविवार देर एक बार फिर पहुंची। पुलिस ने परिवार वालों से पूछताछ की है। पुलिस के जाने के बाद ललित की मां मंजुला देवी फफक-फफककर रोने लगीं। उन्होंने फिर कहा कि वह ऐसा नही था कैसे हो गया यह सब समझ में नहीं आ रहा है। अभी तो मार्च 24 में हमलोग उसकी शादी करने वाले थे। मंजुला ने बताया कि ललित की शादी ठीक हो चुकी थी।

ललित के दोनों भाइयों के मोबाइल नंबर की जांच की गई
बताया जाता है कि बिहार पुलिस की टीम ने ललित झा के बड़े भाई शंभू कुमार झा एवं छोटे भाई हरिदर्शन झा उर्फ सोनू के मोबाइल नंबर की जांच की। पुलिस टीम ने इनके कॉल डिटेल्स भी खंगाले। इसके बाद रामपुर उदय गांव में इस मामले की चर्चा एक बार फिर तेज हो गयी है। सूत्रों का कहना है कि इस मामले की मॉनिटरिंग बिहार के डीजीपी आरएस भट्ठी खुद कर रहे हैं। दरभंगा पुलिस ललित के परिवार वालों के मोबाइल नम्बर को टेक्निकल सेल के माध्यम से लगातार ट्रेस कर रही है। ग्रामीण भी इस घटना के बाद उनके परिवार वालों से सम्पर्क रखने वालों पर नजर रखी जा रही है। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि दिल्ली पुलिस ललित के गांव अलीनगर के रामपुर उदय भी पहुंचकर परिवार वालों से पूछताछ कर सकती है।

एसएचओ बोले- वरीय अधिकारियों के आदेश पर की गई पूछताछ
आरोपी ललित के पिता देवानंद झा के सगे-संबंधी अपनी जिज्ञासा शांत करने व उनका हालचाल लेने उनके घर पर पहुंच रहे हैं। रामपुर उदय गांव के अधिवक्ता अमरेश झा, विनय कुमार झा, प्रिय रंजन मिश्रा, सुनील झा, पूर्व मुखिया मदन झा तथा मौजूदा मुखिया रेखा देवी ने कहा कि ललित बचपन से ही सज्जन स्वभाव का है। वह पढ़ने में मेधावी है। साल में एक-दो बार गांव आने पर वह गांव के बच्चों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने की नसीहत देता है। इसके अलावा वह सामाजिक कार्यों में भी हाथ बंटाता है। ऐसे मिलनसार स्वभाव के लड़के का नाम इस मामले में आने पर हम लोग आश्चर्यचकित हैं। ग्रामीण इसके लिए संसद भवन की सुरक्षा में लगे पुलिस को जिम्मेदार मानते हैं।  इस मामले में पूछे जाने पर बहेड़ा थाने के प्रभारी एसएचओ शिवकुमार राम ने कहा कि वरीय पुलिस अधिकारियों के आदेश पर परिवार वालों से पूछ ताछ रविवार की शाम फिर से की गई है। आगे अधिकारियों के आदेश का इंतजार है। उनका आदेश आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।