मासूम की हत्या – Live Halchal

दिल्ली: हनीमून के लिए की थी पांच वर्ष के मासूम की हत्या
आरोपी ने पड़ोस में रहने वाले पांच वर्ष के मासूम का अपहरण कर लिया और उसके पिता से 20 हजार की फिरौती मांगी। पिता फिरौती नहीं दे पाया तो ओखला निवासी रोहित (27) ने बच्चे की हत्या कर दी।

शादी के बाद हनीमून के लिए पैसे की जरूरत थी। ऐसे में आरोपी ने पड़ोस में रहने वाले पांच वर्ष के मासूम का अपहरण कर लिया और उसके पिता से 20 हजार की फिरौती मांगी। पिता फिरौती नहीं दे पाया तो ओखला निवासी रोहित (27) ने बच्चे की हत्या कर दी।

इसके बाद वह पीड़ित के घर ही बिस्तरों में बच्चे के शव को छिपा आया। परिवार को जब शव के सड़ने की बदबू आने लगी तो बच्चे की हत्या का खुलासा हुआ। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने जमानत मिलने के बाद फरार हुए रोहित को गिरफ्तार किया गया है। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त अमित गोयल के अनुसार पीड़ित परिवार ने अपने पांच वर्ष के बच्चे के लापता होने की शिकायत 27 सितंबर, 2017 को ओखला औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस में दी थी।

बच्चे के पिता के पास फिरौती के लिए फोन आया, जिसमें बच्चे को छोड़ने के लिए 20 हजार रुपये मांगे गए। दो दिन बाद जब शिकायतकर्ता के घर से दुर्गंध आई तो अपहृत बालक का शव बिस्तर से बरामद हुआ। जांच के बाद पड़ोसी रोहित को गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी ने बताया कि नई शादी के बाद उसे पैसों की जरूरत थी, इसलिए साजिश के तहत उसने वारदात को अंजाम दिया।

पैरोल मिलने के बाद फरार हो गया था आरोपी
मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी को पैरोल दी गई, लेकिन सुनवाई में आने की बजाय वह फरार हो गया। एसीपी/आईएससी की देखरेख में इंस्पेक्टर कमल कुमार व इंस्पेक्टर सतेंद्र मोहन के नेतृत्व में एसआई गुलाब सिंह, आशीष शर्मा और समय सिंह, एएसआई शैलेंद्र सिंह, राकेश कुमार और जफरुद्दीन की टीम ने पुल प्रहलादपुर इलाके में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

नाबालिग ने की पड़ोसी की हत्या, दो पकड़े
मंगोलपुरी में शराब पीकर गाली गलौज करने से मना करने पर पड़ोसी के नाबालिग बेटे ने एक शख्स पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप घायल सर्वेश को परिवार वाले संजय गांधी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी नाबालिग और उसके पिता को पकड़ लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

अधिकारी ने बताया कि सोमवार देर रात को पुलिस को दो किरायेदारों के बीच झगड़ा होने के दौरान एक को चाकू मारे जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस एन ब्लॉक मंगाेलपुरी पहुंची। जहां पता चला कि घायल को अस्पताल ले गए है। अस्पताल पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू की। घटना के चश्मदीद और मृतक के बेटे सन्नी ने पुलिस को बताया कि उसका एक पड़ोसी पहली मंजिल पर रहता है।

सोमवार रात वह शराब पीने के बाद जोर जोर से गाली दे रहा था। साथ ही उसके परिवार वालों को परेशान कर रहा था तो पिता ने उसको गाली गलौज नहीं करने के लिए कहा। आरोपी झगड़ा करने लगा। झगड़े के दौरान आरोपी के नाबालिग बेटे ने सर्वेश के पैर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बाप बेटा मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सन्नी के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया।