मालिक – Live Halchal

उत्तराखंड: एसएससी परीक्षा जांच के दायरे में आ सकते हैं डिजिटल जोन के मालिक
एसएससी की सीएचएसएल परीक्षा में ब्लूटूथ से नकल कराने की साजिश में महादेव डिजिटल जोन के मालिक भी जांच के दायरे में आ सकते हैं। जिस लकी नाम के कर्मचारी ने परीक्षा केंद्र पर नकल के लिए ब्लूटूथ उपलब्ध करवाया था, उसे सेंटर के मालिक ने ही विशेष तौर पर एसएससी परीक्षा के लिए सहायक नियुक्त किया था।

पुलिस लकी की तलाश कर रही है। जांच में यह भी पता चला है कि उसे 12 से 30 नवंबर के बीच परीक्षा के चलते अस्थायी तौर पर रखा गया था। सेंटर मालिक से उसकी पहचान कितनी पुरानी थी, नियुक्ति के साथ ही उसे नकल कराने की जिम्मेदारी किसने दी, उसके पीछे मास्टरमाइंड कौन है, गिरफ्तार अभ्यर्थी दीपक ने उससे किसके माध्यम से संपर्क किया, ऐसे तमाम सवाल हैं, जिनके लिए पुलिस उससे पूछताछ करेगी।

लकी हो सकता है पूरी परीक्षा के लिए अनलकी

यदि लकी के पीछे कोई मास्टरमाइंड या गहरी साजिश नजर आती है तो पूरी परीक्षा सवालों के घेरे में खड़ी हो जाएगी, क्योंकि जिस तरह से उसे नियुक्त किया गया और उसने अभ्यर्थी को ब्लूटूथ उपलब्ध कराने की हिमाकत की, उससे आशंका है कि उसके पीछे पूरी चेन हो सकती है। वह अन्य अभ्यर्थियों के संपर्क में भी हो सकता है। हालांकि यह सब अभी कयास हैं, जिन पर जांच होनी बाकी है। एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि अभी तक परीक्षा की सुचिता पर कोई सवाल नहीं है। एक अभ्यर्थी को नकल कराने का मामला सामने आया है, जिसमें दो आरोपियों की गिरफ्तारी होनी बाकी है। लकी देहरादून का ही रहने वाला है। उसकी तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है।

दीपक को भेजा गया जेल

शहर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को आरोपी दीपक को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। यह परीक्षा महादेवी कन्या इंटर कॉलेज के परिसर में किराये की जगह पर चल रहे महादेव डिजिटल जोन में आयोजित हो रही है। दीपक को ब्लूटूथ डिवाइस के सहारे उसका एक परिचित जैश नकल कराने वाला था। वह भी फरार है। यूकेएसएसएससी पेपर लीक कांड के बाद एक बार फिर परीक्षा केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पहुंचने से सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

आउटसोर्स कंपनी ने किराये पर लिया था परिसर

महादेव डिजिटल जोन कंप्यूटर लैब है, जिसे प्रतियोगी परीक्षा के लिए आउटसोर्स के जरिये शुभम भटनागर ने किराये पर लिया था। स्थानीय प्रबंधक भगवान ने पुलिस को तहरीर में बताया कि मंगलवार को परीक्षा सुबह 10 से 11 बजे तक थी, जिसके लिए 8:30 बजे परीक्षार्थियों की एंट्री करा दी गई थी। उसी दौरान दीपक भी जांच के बाद अंदर आया, तब उसके पास डिवाइस नहीं थी। कुछ देर बाद परीक्षा कक्ष से वॉशरूम जाने के बहाने दोबारा बाहर निकला। वापस कक्ष में पहुंचा तो उसकी दोबारा तलाशी में ब्लूटूथ डिवाइस मिली। उसने पूछताछ में बताया कि सेंटर के अस्थायी कर्मचारी लकी ने उसे ब्लूटूथ दिया था। मामले में सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम 2024 की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। दीपक हरियाणा के रोहतक जिले की तहसील सांपना का रहने वाला है।

‘मालिक’ बनने निकले राजकुमार राव, एक्शन से भरपूर फिल्म का टीजर हुआ जारी
राजकुमार राव ने एक्शन रोल में जबरदस्त वापसी की है। मारधाड़ से भरपूर उनकी नई फिल्म का टीजर जारी हो गया है।

राजकुमार राव की एक्शन फिल्म ‘मालिक’ का टीजर आज जारी हो गया है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म में राजकुमार खून बहाते नजर आए हैं। अलग-अलग किरदारों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले राजकुमार राव अब फुल एक्शन मोड में ‘मालिक’ बनकर आ रहे हैं। टीजर में राजकुमार राव के दो लुक दिखे हैं। एक में वो बड़ी दाढ़ी और बड़े बालों में नजर आ रहे हैं। जबकि एक लुक में वो बड़े बालों के साथ क्लीन शेव में दिख रहे हैं। मालिक के जरिए राजकुमार राव ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के साथ एक्शन जॉनर में लौटे हैं।

खतरनाक अंदाज में दिखे राजकुमार राव
1 मिनट 21 सेकेंड के इस टीजर में राजकुमार राव काफी खतरनाक अंदाज में नजर आए हैं। राजकुमार राव का ये खतरनाक अंदाज इससे पहले कभी देखने को नहीं मिला है। टीजर की शुरुआत राजकुमार से होती है, जो हाथ में बन्दूक पकड़े बिस्तर से उठते दिखाई दे रहे हैं और हक की रोटी को छिनने की बात कर रहे हैं। फिल्म में साल 1988 के इलाहाबाद (अब प्रयागराज) की कहानी देखने को मिलेगी। जिसमें सरेआम राजकुमार लोगों को मौत के घाट उतारते दिखाई दे रहे हैं। टीजर में काफी ज्यादा खूनखराबा देखने को मिला है। जो ये दर्शाता है इस फिल्म में जबरदस्त वॉयलेंस नजर आने वाला है।

‘मार्को’ और ‘एनिमल’ की आई याद
टीजर को शेयर करते हुए राजकुमार राव ने कैप्शन में लिखा है, ‘पैदा नहीं हुए तो क्या बन तो सकते हैं मालिक। मालिक को मिलने आ जाना 11 जुलाई को सिर्फ सिनेमाघरों में।’ टीजर और फिल्म के पोस्टर में राजकुमार राव खून से लथपथ नजर आ रहे हैं। टीजर को देखकर ऐसा मालूम पड़ता है कि इस फिल्म में भी ‘एनिमल’ और ‘मार्को’ जैसा एक्शन और खूनखराबा देखने को मिल सकता है। कॉमेडी और रोमांस करते आए राजकुमार अब इस एक्शन पैक्ड फिल्म से बॉक्स ऑफिस के ‘मालिक’ बनने की तैयारी में हैं।

11 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म
इस खतरनाक टीजर के सामने आने के बाद अब फैंस इसके ट्रेलर और फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। पुलकित द्वारा निर्देशित ‘मालिक’ 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

‘मालिक’ की शूटिंग पूरी, फिल्म के लिए राजकुमार राव ने किए शारीरिक बदलाव
अभिनेता राजकुमार राव ने अपनी आगामी फिल्म मालिक की शूटिंग पूरी कर ली है। पुलकित द्वारा निर्देशित यह फिल्म राव की पहली पूर्ण एक्शन फिल्म होगी।

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव के पास कतार में कई फिल्में हैं। उन्होंने ‘स्त्री 2’ की सफलता का जश्न मनाने के बाद ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में अभिनय किया। हालांकि, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। इस बीच अब राजकुमार राव अपनी अगली फिल्म ‘मालिक’ की तैयारियों में जुटे हुए हैं। अब इस फिल्म को लेकर नई जानकारियां सामने आई हैं।

राजकुमार ने किया शारीरिक बदलाव
अभिनेता राजकुमार राव ने अपनी आगामी फिल्म मालिक की शूटिंग पूरी कर ली है। पुलकित द्वारा निर्देशित यह फिल्म राव की पहली पूर्ण एक्शन फिल्म होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्शन डायरेक्टर विक्रम दहिया की देखरेख में राजकुमार ने अपनी फिट बॉडी बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। फिल्म का निर्माण अगस्त के अंत में लखनऊ में शुरू हुआ और इसके बाद पूरे उत्तर प्रदेश में तीन महीने तक इसका निर्माण चला।

फिल्म की शूटिंग
मालिक की प्रोडक्शन टीम ने लखनऊ, वाराणसी और उन्नाव में शूटिंग की। उन्होंने ब्रह्मावर्त घाट पर भव्य दिवाली उत्सव का दृश्य फिल्माया, जहां हजारों दीये जलाए गए। कानपुर में फिल्म की शूटिंग का आखिरी चरण मुख्य किरदार की शादी के दृश्य के साथ पूरा हुआ। यहीं पर तीन दिन पहले मालिक की शूटिंग खत्म हुई थी।

फिल्म में राजकुमार राव का किरदार
मालिक में राजकुमार राव दो अलग-अलग लुक में नजर आएंगे- एक क्लीन-शेव्ड और दूसरा रफ-टफ, दाढ़ी वाला। उनका किरदार धीरे-धीरे एक बदमाश से गैंगस्टर में बदल जाता है। अभिनेता ने कुछ एक्शन दृश्यों की शूटिंग की है, जिनमें हथियारों के साथ-साथ हाथापाई भी शामिल है। बंगाली सुपरस्टार प्रसेनजीत चटर्जी फिल्म में राव के गुरु की भूमिका निभा रहे हैं।

‘मालिक’ के कलाकार
‘मालिक’ में राव के साथ मानुषी छिल्लर भी हैं। 2017 में ऐतिहासिक ड्रामा ‘बोस: डेड/अलाइव की सफलता’ के बाद निर्देशक पुलकित के साथ अभिनेता की यह दूसरी परियोजना है। हालांकि, उनकी पिछली परियोजना एक अलग शैली की थी, लेकिन ‘मालिक’ एक बड़े पैमाने की कहानी और फिल्म होने का दावा कर रही है और एक अभिनेता के रूप में राजकुमार राव की बहुमुखी प्रतिभा को उजागर करेगी।

‘मालिक’ बनकर बॉलीवुड में छा जाने को तैयार राजकुमार राव
राजकुमार राव इन दिनों अपनी फिल्म स्त्री 2 की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। फिल्म में उनकी कॉमिक टाइमिंग की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। आज अभिनेता का 40वां जन्मदिन भी है। इस खास मौके पर उनकी आगामी फिल्म के नाम का एलान भी कर दिया गया है।

निर्माताओं ने फैंस को बड़ा तोहफा देते हुए शनिवार (31 अगस्त) को नई फिल्म के नाम से पर्दा उठा दिया है। अभिनेता जल्द ही मालिक नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। सोशल मीडिया पर कुमार तोरानी ने मालिक का पोस्टर साझा किया है। तस्वीर में राजकुमार राव एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में हथियार और वह गाड़ी पर खड़े नजर आ रहे हैं।

इस पोस्टर को राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भी साझा किया है। साथ ही, उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। पोस्ट के कैप्शन में अभिनेता ने लिखा, “मालिक की दुनिया में आपका स्वागत है। शूट शुरू हो चुका है। जल्द ही मुलाकात होगी।”

इस पोस्ट के बाद फैंस का उत्साह काफी ज्यादा बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर लोग पोस्ट को देखकर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “एक्शन मोड में राव साहब….”। दूसरे यूजर ने लिखा, “इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।” इसके अलावा बहुत से लोग फायर इमोजी शेयर कर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

गौरतलब है कि राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के झंडे गाड़ दिए हैं। फिल्म जल्द ही 450 करोड़ के क्लब में शामिल होने जा रही है। माना जा रहा है कि कमाई का आंकड़ा आने वाले समय में 500 करोड़ तक भी पहुंच सकता है।

विश्व के सबसे खतरनाक जो अपने मालिक की जान…
पालतू था पक्षी-  फ्लोरिडा में एक 75 वर्षीय व्यक्ति की मौत अपने घर पर पले बड़े उड़ने में असमर्थ पक्षी के कारण हो गई। घटना स्थल पर आयी पुलिस ने उस आदमी को बुरी तरह से ज़ख्मी पाया, जिसे पैरामेडिक्स द्वारा तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उसकी चोटों के चलते मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब शुक्रवार को उन्हें मार्विन हाजोस नाम के बताये जा रहे व्यक्ति के फार्म हाउस से बुलावा आया तो वे तुरंत वहां पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा की हाजोस के घर में कैसोवरी नाम का विशालकाय पक्षी मौजूद था। कैसोवरीज एमुस की तरह का पक्षी होता है जो उड़ नहीं सकता और दुनिया में सबसे बड़ी पक्षी प्रजातियों में से एक है। इनका वजन 60 किग्रा तक और ऊंचाई 6 फीट तक हो सकती है।

विश्व का सबसे खतरनाक पक्षी-  कैसोवरी का रंग गहरा नीला होता है जो बहुत खूबसूरत लगता है। इसके सिर पर हड्डियों से बनी एक टोपीनुमा जैसी होती है और पूरा शरीर बालों से ढका रहता है, जो पंख की तरह लगते हैं, लेकिन ये उड़ नहीं सकते। मादा कैसोवरी साल में एक बार तीन से छह अंडे तक देती है जिन्हे सेने का काम नर कैसोवरी करते हैं। इन अंडों का आकार 13 सेंटीमीटर तक होता है। इसके चूजे हल्के कत्थई रंग के होते हैं। ये विश्व का सबसे खतरनाक पक्षी माना जाता है। सैन डिएगो चिड़ियाघर के अनुसार कैसोवरी संभावित खतरे को भांप कर अपने पैरों में अंदर की ओर मौजूद छुरे जैसे पंजे की मदद से आदमी का पेट चीर सकता है।

कैसे हुआ हादसा-  इंडिपेंडेंट और टेलिग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार हमला करने वाले पक्षी के पंजे करीब चार इंच के खंजर के जैसे थे। पुलिस का अनुमान है कि हाजोस किसी वजह से अपने घर में मौजूद इस पक्षी के सामने गिर पड़े होंगे और उसी समय उसने अपने पैने पंजो से हमला कर दिया होगा। मार्विन अपने फार्म पर अन्य विदेशी पक्षियों के साथ कैसोवरी भी पालते हैं। हादसे के समय वे पक्षियों को ब्रीडिंग के लिए ले जा रहे थे। पुलिस घटना की जांच कर रही है, लेकिन शुरुआती जानकारी से यही लगता है कि यह एक दुखद दुर्घटना थी। उनकी पार्टनर गेन्सविले का कहना है कि सबसे दुख की बात येहै कि मार्विन वही काम कर रहे थे जिससे वह प्यार करते थे। हांलाकि कैसोवरी मूल रूप से नीदरलैंड के रहने वाले नहीं हैं पर उन्हें ऑस्ट्रेलिया और न्यू गिनी से ला कर उनका प्रजनन किया जाता है।

कुतिया ने एक साथ दिया 16 बच्चों को जन्म, भारी परेशानी मालिक को झेलनी पड़ रही…
हाल ही में ब्रिटेन से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है और यहां सेना के जवान की एक पालतू कुतिया ने एक साथ 16 बच्चों को जन्म दिया है, जो कि अब हर तरफ चर्चा का विषय बन चुकी है. साथ ही जवान इस बात से खुश तो है, लेकिन इसके साथ ही उसे अब एक परेशानी भी झेलनी पड़ रही है.

32 साल के सेना के जवान मार्क मार्शल को यह उम्मीद थी कि रॉक्सी नामक उनकी कुतिया छह पिल्लों को जन्म देगी, लेकिन जब उन्होंने इसका स्कैन कराया था तो कुतिया के गर्भ में छह बच्चों की ही बात देखने को मिली थी, लेकिन उसने एक साथ 16 पिल्लों को जन्म देकर हर किसी को हैरान करने का काम किया है. मार्शल अपनी पत्नी लॉरा और पांच बच्चों के साथ सेना के बैरक में चार बेडरूम वाले घर में रहते हैं और उनका परिवार तो वैसे ही बड़ा ही है, अब कुतिया और उसके 16 पिल्लों को भी साथ रखना उनके लिए काफी मुश्किल हो रहा है, वो भी कुल 16 बच्चों को और कुतिया को. लेकिन इस समस्या के बाद भी मार्शल ने सभी पिल्लों के रहने की अच्छे से व्यवस्था की है और उन्होंने मिलिट्री स्टाइल वाले खाने का रेजीमेंट भी बनाया है, जिसमें पिल्लों के लिए खाने का समय भी तय है. बताया जा रहा है कि उनकी कुतिया एक समय में आठ पिल्लों को 40 मिनट तक दूध पिलाती है. फिर बाद में उसे एक घंटे का ब्रेक मिलता है.

बाल कटवाने के बाद हो गयी विदेशी बिल्ले की मौत, मालिक फिर गुस्साए…
एक महिला ने 80 हजार के बिल्ले की मौत को लेकर एक पार्लर संचालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। दरअसल, इंदौर में काजल नाम की महिला अपने बिल्ले के बाल कटाने के लिए पार्लर में गई थी। वापस आने के बाद उसके बिल्ले की मौत हो गई। मालकिन ने बिल्ले का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें पता चला कि बिल्ले के फेफड़े में पानी चला गया था। पोस्टमार्टम के बाद महिला ने पुसिल में शिकायत दर्ज कराई है।

विदेश से मंगाया था बिल्ला-  काजल ने अपनी शिकायत में कहा, वह राजस्थान रहने वाली है। वह इंदौर की एक आईटी कंपनी में काम करती है। तीन साल पहले उसने बेंगलुरू में 80 हजार रुपये में विदेशी बिल्ला खरीदा था। वह उस पर लाखों रुपए खर्च कर चुकी है। एक साल पहले उसका इंदौर ट्रांसफर हो गया था। वह पिछले माह एक स्क्रब पार्लर में बिल्ले को लेकर ग्रूमिंग के लिए पहुंची थी। उसने पार्लर संचालक से बिल्ले का हेयर कट करने को कहा।

पुलिस ने दर्ज किया मामला-  काजल ने बताया कि वहां के कर्मचारी गलत तरीके से बिल्ले के मुंह पर पानी मारकर नहलाने लगे। काजल ने उन्हें रोकना चाहा तो संचालक ने उसे बाहर भेज दिया। फिर कटिंग की। वहीं पार्लर संचालक का कहना है कि युवती का आरोप गलत है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तलावली चांदा निवासी काजल ने अपने विदेशी बिल्ले जॉयन की मौत के मामले में पशु पार्लर संचालक के खिलाफ शिकायत की है।

रातोंरात 28 करोड़ का मालिक बना, यह भारतीय नागरिक लेकिन अब…
यूएई के अबू धाबी में एक भारतीय रातोंरात करोड़ों का मालिक बन गया. जानकारी के मुताबिक़, यहां शोजित नाम के शख्स ने 1.5 करोड़ दिरहम यानी करीब 28 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम लॉटरी में अपने नाम की है. इतना ही नहीं एक और भारतीय प्रवासी मंगेश मेनडे भी ड्रॉ में बीएमडब्ल्यू 220 आई कार को जीतने में सफल रहे हैं.

भारतीय मूल के शोजित ने लॉटरी में 1.5 करोड़ दिरहम (40 लाख डॉलर या करीब 28 करोड़ रुपये) जीते हुए हैं और शारजाह में रहने वाले शोजित इस शुक्रवार को अबू धाबी ड्यूटी फ्री टिकट ड्रॉ में विजेता बने हैं. जिसे यूट्यूब पर भी प्रसारित किया गया है. शोजित ने इसके लिए एक अप्रैल को ऑनलाइन टिकट खरीदा था, लेकिन उन्हें बिल्कुल यह पता नहीं था कि वह जीते हैं और लॉटरी अधिकारियों ने उनसे बार-बार संपर्क करने का प्रयास भी किया था, पर वह फोन नहीं उठा रहे थे और बार-बार फोन काट रहे थे. खबर है कि हर महीने अबू धाबी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लॉटरी का आयोजन करने वाले रिचर्ड ने ‘खलीज टाइम्स’ से कहा  कि शोजित अगर फोन नहीं उठाते हैं तो उनके घर पर जाकर संपर्क करने का भी हमारा इरादा था, क्योंकि हमें पता था कि शोजित शारजाह में कहां पर रहते हैं.

पालतू कुत्ते ने निगले मालिक के 15000 रूपए, लेकिन डबल हुआ नुकसान जानिए…
यूके के नॉर्थ वेल्स का एक कुत्ता अपने अजीबो-गरीब कारनामे से सुर्खियों में है. वैसे तो ऐसी अजीब  गरीब हरकत के कारण चर्चा में बने रहते हैं. ऐसे ही एक कुत्ता भी सुर्ख़ियों में बना हुआ है. बता दें, Ozzie नाम का यह कुत्ता लेब्राडूडल प्रजाति का है. सोशल मीडिया पर ओजी (Ozzie) और उसके पास रखे नोटों की तस्वीर काफी वायरल हो रही है. तो चलिए आपको बता देते हैं क्या है ये पूरा मामला.

इंग्लैंड के नॉर्थ वेल्स के कपल जुडिथ (64) और नील राइट (66) शॉपिंग के लिए बाजार गए थे. जब घर आए तो उन्हें नोटों के टुकड़े रसोई और हॉल में बिखरे पड़े मिले. ओजी (Ozzie) को देखकर वह समझ गए कि यह उसी ने किया है. दरअसल, ओजी ने नोटों से भरा एक लिफाफा खा लिया था. ये लिफाफा उसने लेटरबॉक्स में से निकाल लिया था. ये जानकर हैरानी होगी कि 9 साल के पालतू ओजी कुत्ते ने अपने मालिक के 160 पाउंड्स (करीब 14,500 रुपये) खा लिए. इसके बाद Ozzie को फौरन अस्पताल ले जाया गया. इलाज के बाद कुत्ते के पेट में मौजूद सारे नोटों को वॉमेट के जरिए बाहर निकलवाया गया. डॉक्टरों ने उसके पेट से नोट और प्लास्टिक मनी बैग बरामद किए. वहीं इसमें सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि इसके लिए ओजी के मालिक को करीब 130 पाउंड्स खर्च करने पड़े. कुल मिलाकर उन्हें 290 पाउंड्स (लगभग 26,346.36 रुपये) का नुकसान हुआ. इस बारे में नील ने बताया कि ओजी (Ozzie) ने इससे पहले कभी पैसे नहीं खाए. अब वह लेटर बॉक्स को जाल से ढकवा देंगे ताकि फिर से ऐसी घटना न हो.

भारत में हैं कुल 101 अरबपति, सबसे ऊपर मुकेश अंबानी : फोर्ब्स (Forbes)
नई दिल्ली: अरबपतियों की संख्या के मामले में भारत दुनिया में चौथे नंबर पर आ गया है. भारत में 100 से अधिक अरबपति हैं और इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी सबसे शीर्ष पर हैं. फोर्ब्स पत्रिका की यहां जारी नई सूची में यह जानकारी दी गई है.

फोर्ब्स की ‘दुनिया के अरबपति’ 2017 में कुल 2,043 अरबपति शामिल हैं, जिनकी कुल संपत्ति 7,670 अरब डॉलर होने का अनुमान है. एक साल पहले के मुकाबले इन अरबपतियों की संपत्ति में 18 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि हुई है. फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार, भारत में 101 अरबपति हैं. पहली बार भारत में अरबपतियों की संख्या ने 100 का आंकड़ा पार किया है. मुकेश अंबानी इस सूची में सबसे ऊपर हैं.

अमेरिका में सबसे अधिक 565 अरबपति हैं. एक साल पहले अमेरिका में अरबपतियों की संख्या 540 थी. चीन में 319, जर्मनी में 114 और भारत 101 अरबपतियों के साथ इस सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गया. दुनिया के अरबपतियों की सूची में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स लगातार चौथे साल सबसे शीर्ष पर हैं. पिछले 23 सालों के दौरान 18 साल वह दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति रहे हैं.

बिजली बिल डिफॉल्टर्स में इन 22 विभागों के नाम

गेट्स की संपत्ति 86 अरब डॉलर है, पिछले साल उनकी संपत्ति 75 अरब डॉलर थी. उनके बाद बर्कशायर हैथवे के प्रमुख वॉरेन बफे का स्थान है. उनकी संपत्ति 75.6 अरब डॉलर आंकी गई है. ऐमेजॉन के जेफ बेजोस ने अपनी संपत्ति में 27.6 अरब डॉलर जोड़े हैं और वह 72.8 अरब डालर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गये. उन्होंने पहली बार दुनिया के शीर्ष तीन में स्थान बनाया है. इससे पहले वह पांचवें नंबर पर थे. अमेरिका के राष्ट्रपति दुनिया के अरबपतियों की सूची में 544वें स्थान पर हैं. उनकी संपत्ति 3.5 अरब डॉलर आंकी गई है.

दुनिया के विभिन्न देशों में भारतीय मूल के करीब 20 लोग हैं जिन्हें इस सूची में स्थान मिला है. सबसे ऊपर ब्रिटेन में बसे भारतीय मूल के हिन्दुजा बंधु हैं. अरबपतियों की सूची में इनका 64वां स्थान है. इनकी संपत्ति 15.4 अरब डॉलर रही है. भारत में जन्में पलोंजी मिस्त्री इस सूची में 77वें स्थान पर हैं और उनकी संपत्ति 14.3 अरब डॉलर आंकी गई है. वह 152वर्ष पुराने मुंबई मुख्यालय वाले इंजीनियरिंग समूह शापूर्जी पालोंजी समूह के मालिक हैं. इसके अलावा इंडो-रामा के सह-संस्थापक प्रकाश लोहिया 5.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 288वें स्थान पर हैं.

मुकेश अंबानी, 59 वर्ष, भारत के अरबपतियों में सबसे शीर्ष पर हैं. 23.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ वह सूची में 33वें स्थान पर हैं. फोर्ब्स पत्रिका में कहा गया है कि ‘‘तेल एवं गैस क्षेत्र के इस उद्योगपति’’ ने भारत के दूरसंचार उद्योग में कड़ी प्रतिस्पर्धा छेड़ दी है. उनकी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने पिछले साल सितंबर में भारत में 4जी सेवाओं की शुरुआत की है. मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी हालांकि, अरबपतियों की सूची में 745वें स्थान पर हैं और उनकी संपत्ति 2.7 अरब डॉलर आंकी गई है.

भारतीय अरबपतियों की सूची में आर्सेलर मित्तल के चेयरमैन लक्ष्मी निवास मित्तल हैं जो कि 56वें स्थान पर हैं. उनकी संपत्ति 16.4 अरब डॉलर है. इस्पात के मूल्य और मांग में हाल के दिनों में कुछ सुधार आने के बाद लक्ष्मी निवास मित्तल दूसरे सबसे धनी भारतीय बने हैं.