मालाबार 2020 – Live Halchal

मालाबार 2020 के युद्धाभ्यास में आईएनएस विक्रमादित्य से MiG-29Ks और F-18s ने भरी हुंकार
मालाबार 2020 सैन्य अभ्यास के दूसरे चरण का आज अंतिम दिन है। इस दौरान अरब सागर और हिंद महासागर में आईएनएस विक्रमादित्य एयरक्राफ्ट कैरियर से मिग-29एस ने उड़ान भरी। साथ ही, भारतीय नौसेना के मिग-29केएस और अमेरिकी नेवी के ए-18एस ने युद्धाभ्यास किया। इन दोनों लड़ाकू विमानों के उड़ान भरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि मालाबार 2020 सैन्य अभ्यास का दूसरा चरण 17 नवंबर को शुरू हुआ था। इसमें चार देश भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया नौसेना अभ्यास कर रहे

गौरतलब है कि मालाबार युद्धाभ्यास का आज अंतिम दिन है। यहां अरब सागर और हिंद महासागर में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाएं साझा युद्धाभ्यास कर रही हैं। अमेरिका के यूएसएस निमित्ज और भारत के आईएनएस विक्रमादित्य पर लड़ाकू विमान तैनात हैं, जो 4 दिन से लगातार युद्ध जैसी स्थितियों का सैन्य अभ्यास कर रहे हैं। चारों देशों के इस सैन्य अभ्यास को चीन के लिए किसी कड़े संदेश से कम नहीं माना जा रहा है।

बता दें कि मालाबार युद्धाभ्यास की शुरुआत साल 1992 में हुई थी। सबसे पहले भारत और अमेरिकी नौसेना ने इसे द्विपक्षीय युद्धाभ्यास के रूप में शुरू किया था। इसके 23 साल बाद यानी साल 2015 में जापान भी इस युद्धाभ्यास का स्थायी सदस्य बन गया। अब ऑस्ट्रेलिया भी इसमें शामिल हो गया है।

बता दें कि इस साल यानी 2020 में मालाबार युद्धाभ्यास का पहला चरण 3 नवंबर को शुरू हुआ था और 5 नवंबर को इसका समापन हुआ था। उस दौरान भारतीय नौसेना ने रणविजय, युद्ध पोत शिवालिक, समुद्र तटीय गश्ती नौका सुकन्या, जहाजों के बेड़े को सहायता पहुंचाने वाले पोत शक्ति और पनडुब्बी सिंधुराज को युद्धाभ्यास में शामिल किया था।