मार डालेगी महंगाई : दिसंबर की शुरुआत के साथ ही Vodafone Idea का टैरिफ प्लान हुआ महंगा सभी कंपनियों में शुरु हुई होड़ – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 01 Dec 2020 10:50:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg मार डालेगी महंगाई : दिसंबर की शुरुआत के साथ ही Vodafone Idea का टैरिफ प्लान हुआ महंगा सभी कंपनियों में शुरु हुई होड़ – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 मार डालेगी महंगाई : दिसंबर की शुरुआत के साथ ही Vodafone Idea का टैरिफ प्लान हुआ महंगा सभी कंपनियों में शुरु हुई होड़ https://livehalchal.com/%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%a1%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%b0/398814 Tue, 01 Dec 2020 10:50:26 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=398814 पिछले साल दिसंबर में रिलायंस जियो, वोडाफोन आइडिया और एयरटेल ने अपने टैरिफ प्लान महंगे किए थे लेकिन बावजूद इसके इन कंपनियों की शिकायत रही है कि मौजूदा टैरिफ प्लान की कीमत उचित नहीं है, क्योंकि उन्हें घाटा हो रहा है। कुछ दिन पहले ही एक रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा गया था कि वोडाफोन …]]>

पिछले साल दिसंबर में रिलायंस जियो, वोडाफोन आइडिया और एयरटेल ने अपने टैरिफ प्लान महंगे किए थे लेकिन बावजूद इसके इन कंपनियों की शिकायत रही है कि मौजूदा टैरिफ प्लान की कीमत उचित नहीं है, क्योंकि उन्हें घाटा हो रहा है। कुछ दिन पहले ही एक रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा गया था कि वोडाफोन आइडिया और एयरटेल के प्लान जल्द ही 25 फीसदी तक महंगे हो सकते हैं। अब दिसंबर की शुरुआत के साथ ही Vodafone Idea ने टैरिफ प्लान महंगा करने की शुरुआत कर दी है।

वोडाफोन आइडिया ने टैरिफ की कीमत बढ़ाने की शुरुआत अपने पोस्टपेड प्लान के साथ की है। Vodafone Idea ने अपने दो पोस्टपेड प्लान की कीमतों में 50 रुपये का इजाफा कर दिया है। Vodafone Idea का 598 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान अब 649 रुपये का हो गया है वहीं 749 रुपये वाले प्लान की कीमत 799 रुपये हो गई है। नई कीमत के साथ इन दोनों प्लान को वोडाफोन आइडिया की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। बता दें कि ये दोनों प्लान कंपनी की RED फैमिली के प्लान हैं।

वोडाफोन आइडिया के 649 रुपये वाले प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर महीने 80 जीबी डाटा और कुल 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। इस प्लान के तहत आप दो कनेक्शन इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं 799 रुपये वाले प्लान में कुल 120 जीबी डाटा मिलता है और तीन कनेक्शन का सपोर्ट मिलता है। इन दोनों प्लान में एक साल के लिए अमेजन प्राइम, जी5 और वोडाफोन आइडिया एप का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।

]]>