मार्च – Live Halchal

मार्च में बारिश व ओलावृष्टि से खराब हुई थी रबी की फसल
हरियाणा में मार्च में जींद समेत पूरे प्रदेश में तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई थी। इसके चलते गेहूं और सरसों की फसल को काफी नुकसान हुआ था। जिला गिरदावरी करने में प्रदेश में सबसे आगे है। इसके अलावा रेवाड़ी दूसरे और फतेहाबाद जिला तीसरे नंबर पर हैं।

प्रदेश में मार्च में हुई बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई रबी की फसलों की गिरदावरी चल रही है। इसके पूरा होने के बाद ही किसानों को खराब हुई फसलों का मुआवजा दिया जाएगा। प्रदेश के आंकड़ों पर नजर डालें तो जींद, सोनीपत, सिरसा जिले पिछड़े हुए हैं। इन जिलों में गिरदावरी का काम बहुत धीमी गति से चल रहा है, जबकि कुरुक्षेत्र जिले में गिरदावरी का काम पूरा हो चुका है।

इस वजह से यह जिला गिरदावरी करने में प्रदेश में सबसे आगे है। इसके अलावा रेवाड़ी दूसरे और फतेहाबाद जिला तीसरे नंबर पर हैं। वहीं फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, पंचकूला और पलवल जिले में अभी तक गिरदावरी का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल का खराबा सबसे ज्यादा हिसार जिले के 58 हजार 617 किसानों ने बताया था। उन्होंने तीन लाख 32 हजार 90 एकड़ में फसल खराब होने की जानकारी दी है।

मार्च में जींद समेत पूरे प्रदेश में तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई थी। इसके चलते गेहूं और सरसों की फसल को काफी नुकसान हुआ था। जिले में बारिश और ओलावृष्टि की सबसे ज्यादा मार नरवाना और उचाना हलके के किसानों पर पड़ी थी। उचाना क्षेत्र में तो गेहूं की फसल पूरी तरह बिछ गई थी। इसको लेकर अलग-अलग उपमंडल से किसान डीसी कार्यालय पहुंचकर मुआवजा देने की मांग करने लगे थे। इसके बाद सरकार ने खराब फसलों की गिरदावरी करवाने के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल खोल दिया था।

जिलों का आंकड़ा
जिला गांव किसान पंजीकृत एरिया प्रतिशत
अंबाला 402 4980 25855 84.44

भिवानी 271 25109 145569 46.22

चरखीदादरी 172 19618 92698 75.93

फरीदाबाद 32 87 534 00.00

फतेहाबाद 156 3354 20600 54.53

गुरुग्राम 86 366 1732 95.32

हिसार 274 58617 332090 38.26

झज्जर 123 781 4164 40.35

जींद 295 29460 159405 36.99

कैथल 269 14909 96184 82.90

करनाल 321 7337 51934 21.06

कुरुक्षेत्र 331 4324 26959 100.00

मेवात 123 207 1472 32.81

महेंद्रगढ़ 240 961 4471 00.00

पंचकूला 80 517 2153 00.00

पलवल 180 1146 6627 00.00

पानीपत 107 687 4978 04.78

रेवाड़ी 121 232 1141 97.90

रोहतक 143 11351 53402 35.64

सिरसा 148 1149 6898 22.89

सोनीपत 282 12763 59752 28.36

यमुनानगर 498 3695 14434 49.91

कुल 4654 199793 1113042 47.11

अधिकारी के अनुसार
रबी फसल की गिरदावरी के लिए राजस्व विभाग के कर्मचारियों को आदेश दिए हैं। जिले में गिरदावरी का काम 36.99 प्रतिशत हो चुका है। जिले में गिरदावरी का कार्य जल्द पूरा करने के बारे में निर्देश दिए जा चुके हैं। -मोहम्मद इमरान रजा, डीसी, जींद।

मार्च में भी बर्फ से लदा औली, बड़ी संख्या में पहुंच रहे पर्यटक
फरवरी और मार्च माह में हुई बर्फबारी के बाद से औली पर्यटकों से गुलजार हो गई है। इन दिनों प्रतिदिन औली में लगभग 200 पर्यटक पहुंच रहे हैं। मार्च माह में मैदानी क्षेत्रों में गर्मी ने दस्तक देनी शुरू कर दी है और ऐसे में औली में बर्फ का लुत्फ उठाने के लिए यहां पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। सैलानी बर्फ का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं।

बीते जनवरी माह में बर्फबारी न होने से पर्यटन व्यवसायी मायूस हो गए थे लेकिन फरवरी और मार्च माह में हुई अच्छी बर्फबारी से पर्यटन कारोबार को पंख लग गए हैं। इन दिनों औली चारों ओर से बर्फ से ढकी है।

दो दिनों से खिली चटख धूप से औली के सौंदर्य में भी निखार आ गया है। यहां पहुंच रहे पर्यटक भी खासे उत्साहित हैं। दिल्ली से यहां पहुंची पर्यटक नेहा ने बताया कि उन्होंने इंटरनेट पर औली के मौसम के बारे में सर्च किया तो यहां बर्फ होने की जानकारी मिली।

पहली बार इतनी बर्फ देखी है। उन्होंने बताया कि मैदानी क्षेत्रों में गर्मी पड़ने लगी है लेकिन यहां अभी काफी ठंड है। जोशीमठ-औली सड़क से बर्फ भी पिघल गई है जिससे पर्यटकों के वाहन भी आसानी से औली पहुंच रहे हैं।

पर्यटन व्यवसायियों का कहना है कि पर्यटकों की आवाजाही से कारोबार सही चल रहा है। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों समेत 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना जताई है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है अब बदलने वाले मौसम का तापमान पर कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा। मैदानी इलाकों के तापमान पर भी ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।

तेज धूप से मार्च में लोगों को गर्मी की दस्तक का अहसास
तेज धूप के कारण मार्च के मध्य महीने में ही लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है। हालांकि, प्रदेश के कई इलाकों में हुई हल्की बारिश से तापमान में मामूली बदलाव दर्ज किया गया है।

दिन में तेज धूप से लोगों को मार्च में गर्मी की दस्तक का अहसास होने लगा है। बुधवार की शाम पश्चिमी यूपी के अलीगढ़ व नोएडा में हुई हल्की बूंदाबांदी से तापमान में मामूली बदलाव दर्ज किया गया।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह तक सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं एवं आसपास इलाकों में गरज के साथ मामूली बूंदाबांदी के आसार हैं।

बताया कि आगामी 17-19 मार्च के बीच सोनभद्र व दक्षिणी पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना है।

मार्च के आखिरी हफ्ते से शुरू होगा चारधाम यात्रा का ऑनलाइन पंजीकरण
बदरीनाथ के कपाट 12 मई और केदारनाथ के कपार्ट 10 मई को खुलेंगे। बोर्ड के सूत्रों की मानें, तो ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप और अन्य स्थानों पर 15 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू हो सकते हैंं।

बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित हो चुकी है। गंगोत्री और यमुनोत्री की तिथि अभी बाकी है। ऐसे में पर्यटन विकास परिषद मार्च माह के आखिरी सप्ताह से चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर देगा।

बदरीनाथ के कपाट 12 मई और केदारनाथ के कपार्ट 10 मई को खुलेंगे। बोर्ड के सूत्रों की मानें, तो ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप और अन्य स्थानों पर 15 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू हो सकते हैंं। इसके लिए पर्यटन विकास की एजेंसी को दो दिन ऑफलाइन पंजीकरण का ट्रायल करना है।

अक्षय तृतीया 10 और 11 मई को है। अभी तक गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर समिति की ओर से कपाट खोलने की आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की गई है। तिथि घोषित होने के बाद ही चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण की आधारिक तिथि घोषित की जाएगी। मार्च माह के आखिरी सप्ताह में ऑनलाइन पंजीकरण और अप्रैल मध्य में ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप और अन्य स्थानों पर पंजीकरण शुरू हो सकेगा।

अभी तक गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर समिति की ओर से आधिकारिक रूप से कपाट खुलने की तिथि तय नहीं की गई है। मार्च आखिरी सप्ताह तक ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो सकेगा। 15 अप्रैल के बाद ऑफलाइन पंजीकरण शुरू हो सकेगा।
– वाईएस गंगवार, एडिशनल डायरेक्टर, उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद

मार्च के महीने में ये ग्रह बदलेंगे अपनी चाल
ग्रह अलग-अलग राशियों में भ्रमण करते हैं, जिसे ग्रह गोचर के नाम से जाना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि ग्रह गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक या नकारात्मक रूप से पड़ता है। मार्च के महीने में बहुत ही महत्वपूर्ण ग्रह गोचर होने जा रहे हैं। ऐसे में आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि मार्च के महीने में होने वाले गोचर और इसका समय।

शुक्र गोचर 2024

शुक्र ग्रह को सौंदर्य, सुख और विलासिता का कारक माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, दिनांक 07 मार्च 2024 के दिन शुक्र ग्रह कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। सुबह 10 बजकर 34 मिनट पर शुक्र ग्रह कुंभ राशि में गोचर करेंगे।

बुध गोचर 2024

बुद्धि और वाणी के कारक माने गए हैं। ऐसे में 07 मार्च 2024 के दिन बुध ग्रह मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं, जिसका समय प्रातः 09 बजकर 23 मिनट पर रहेगा। वहीं, 15 मार्च 2024 को बुध ग्रह मीन राशि में उदय होंगे। यह गोचर 14 मार्च की मध्यरात्रि 01 बजकर 08 मिनट पर होगा।

मंगल ग्रह गोचर 2024

15 मार्च 2024 को मंगल ग्रह मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान गोचर का समय शाम 05 बजकर 42 मिनट पर रहने वाला है।

शनि गोचर 2024

18 मार्च 2024 को शनि ग्रह का कुंभ राशि में उदय होने जा रहा है। शनि ग्रह 11 फरवरी 2024 से ही अस्त अवस्था में है। ऐसे में 18 मार्च को सुबह 7 बजकर 49 मिनट पर अस्त अवस्था से निकलकर उदित होने जा रहे हैं।

सूर्य ग्रह गोचर 2024

सूर्य को नवग्रहों का राजा कहा जाता है। ऐसे में 14 मार्च 2024 को सूर्य ग्रह मीन राशि में गोचर करेंगे। इस दौरान गोचर का समय 12 बजकर 24 मिनट पर रहेगा।