मार्गशीर्ष पूर्णिमा – Live Halchal

साल की अंतिम पूर्णिमा आज, जरूर करें ये काम
मार्गशीर्ष पूर्णिमा का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल मार्गशीर्ष महीने की पूर्णिमा (Margashirsha Purnima 2024) 15 दिसंबर 2024 यानी आज के दिन मनाई जा रही है। कहते हैं कि इस दिन श्री हरि की पूजा बेहद फलदायी होती है। इसके साथ ही इस दिन गंगा में स्नान भी जरूर करना चाहिए तो चलिए इस दिन से जुड़ी कुछ बातों को जानते हैं।

पूर्णिमा हर महीने पड़ने वाला एक शुभ दिन है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, यह मार्गशीर्ष महीना है इसलिए इस महीने में पड़ने वाली पूर्णिमा को मार्गशीर्ष पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। भक्त इस दिन सत्यनारायण व्रत रखते हैं और चंद्रमा को अर्घ्य देते हैं और उनकी पूजा करते हैं। इस माह मार्गशीर्ष पूर्णिमा (Margashirsha Purnima 2024) 15 दिसंबर, 2024 यानी आज मनाई जा रही है।

कहते हैं कि इस दिन श्री हरि की आराधना करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है और जीवन में खुशहाली आती है।

स्नान-दान समय और पूजा मुहूर्त (Margashirsha Purnima 2024 Snan-Daan Muhurat )

हिंदू पंचांग के अनुसार, अभिजित मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। अमृत काल शाम 06 बजकर 06 मिनट से रात्रि 07 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजे से 02 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। वहीं, गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 24 मिनट से 05 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। इसके साथ निशिता मुहूर्त रात्रि 11 बजकर 49 मिनट से 12 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। इस दौरान आप किसी भी प्रकार का मांगलिक कार्य कर सकते हैं।

चंद्रमा को अर्घ्य देने का समय (Moonrise Time)

शाम 05 बजकर 19 मिनट पर चन्द्रोदय होगा। इस दौरान आप चंद्रमा को अर्घ्य दे सकते हैं और उनकी पूजा कर सकते हैं।

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर जरूर करें ये काम (Margashirsha Purnima 2024 Puja Rules )
मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर किसी पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए।
इस दिन भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और चंद्रदेव की विधिवत पूजा करनी चाहिए।
इस दिन जरूरतमंदों व गरीबों को दान देना चाहिए और उनकी मदद करनी चाहिए।
इस मौके पर भगवान शिव के वैदिक मंत्रों का जाप करना चाहिए।
इसके साथ ही इस मौके पर चंद्रमा को अर्घ्य देना चाहिए।

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर करें इन मंत्रों से पूजा (Pujan Mantra)
ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्राय नमः
या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी। या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी॥
शान्ताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशं विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्ण शुभाङ्गम् । लक्ष्मीकान्तं कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यम् वन्दे विष्णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्॥

मार्गशीर्ष पूर्णिमा से इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
पूर्णिमा के खास अवसर पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करना जातक के जीवन के लिए फलदायी साबित होती है। पंचांग के अनुसार इस वर्ष मार्गशीर्ष माह में पूर्णिमा आज यानी 15 दिसंबर को मनाई जा रही है। ज्योतिष गणना के मुताबिक आज से कुछ राशियों (Margashirsha Purnima 2024 Upay) के शुभ दिन शुरू होंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा तिथि को मार्गशीर्ष पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इसी तिथि के समापन के साथ मार्गशीर्ष माह खत्म हो जाएगा और इसके बाद पौष माह की शुरुआत होगी। इस वर्ष पौष माह 16 से दिसंबर से शुरू हो रहा है और इसका समापन 13 जनवरी को होगा। धार्मिक मान्यता है कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन विष्णु जी और मां लक्ष्मी के उपासना करने से जातक को कारोबार में सफलता प्राप्त होती है और रुके हुए धन की प्राप्ति होती है। इसके अलावा गंगा स्नान और दान करने से जीवन में कभी भी किसी चीज की कमी नहीं होती है।

ज्योतिष गणना के अनुसार, मार्गशीर्ष पूर्णिमा से मिथुन, कर्क, कन्या और धनु राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है। इन राशि जातकों को भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा, लेकिन इसके लिए विशेष उपाय जरूर करें। ऐसे में आइए जानते हैं कि इन 4 राशियों के द्वारा कौन से उपाय (Margashirsha Purnima 2024 Upay) करना फलदायी साबित होंगे।

इन राशियों को मिलेगा लाभ

मिथुन (Gemini)
मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन मिथुन राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। इसके लिए जातक सुबह स्नान करने के बाद शुभ मुहूर्त में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक उपासना करें। साथ ही अन्न और धन का दान करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से जातक को श्रीहरि और देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा और घर में सुख और शांति का आगमन होगा।

कर्क (Cancer)
कर्क राशि के जातक देवी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन पूजा थाली में फल, फूल और मिठाई समेत आदि भोग को शामिल करें। मान्यता है कि ऐसा करने से जातक का जीवन खुशहाल होता है और कुंडली में ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है।

कन्या (Virgo)
धनु राशि के जातकों को धन से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा। इस शुभ प्राप्ति के लिए जगत के पालनहार भगवान श्रीकृष्ण को वैजयंती माला चढ़ाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से रुके हुए काम पूरे होते हैं और धन की कमी दूर होती है।

धनु (Sagittarius)
सनातन धर्म में सभी पर्व के दौरान दान करने का विशेष महत्व है। अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाहते हैं, तो मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन मंदिर या गरीब लोगों में अन्न, धन और वस्त्र का दान करें। इस उपाय को करने से सुख-समृद्धि और धन में वृद्धि होती है। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर कर लिए ये उपाय, तो भर-भरकर मिलेगा लक्ष्मी जी का आशीर्वाद
हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष पूर्णिमा को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी का पूजन करने से साधक को काफी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें पूर्णिमा के दिन करने से आपको कई तरह की समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।

हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि पर स्नान-दान का विशेष महत्व माना गया है। ऐसे में इस बार मार्गशीर्ष पूर्णिमा (Margashirsha Purnima 2024) रविवार 15 दिसंबर को मनाई जाएगी। यह इस साल की आखिरी पूर्णिमा भी होने वाली है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि इस दिन पर आप किन कार्यों को करके शुभ फल प्राप्त कर सकते हैं।

मार्गशीर्ष पूर्णिमा शुभ मुहूर्त (Margashirsha Purnima Muhurat)
मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 14 दिसंबर को दोपहर 04 बजकर 58 मिनट पर हो रही है। वहीं, पूर्णिमा तिथि का समापन 15 दिसंबर को दोपहर 02 बजकर 31 मिनट पर होने जा रहा है। ऐसे में मार्गशीर्ष पूर्णिमा, रविवार 15 दिसंबर को मनाई जाएगी। इस दिन चंद्रोदय का समय कुछ इस प्रकार रहेगा –

पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय – शाम 05 बजकर 14 मिनट पर

गृह क्लेश से मिलेगा छुटकारा

अगर आपके जीवन में भी लड़ाई-झगड़े की स्थिति बनी हुआ है, तो ऐसे में आप पूर्णिमा के दिन ये उपाय कर सकते हैं। इसके लिए पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करें। पूजा के दौरान विष्णु जी को सफेद चंदन का तिलक लगाएं। इस उपाय को करने से आपको अपनी स्थिति में लाभ देखने को मिल सकता है।

धन लाभ के उपाय
पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी के पूजन के दौरान उन्हें लाल रंग के फूल अर्पित करने चाहिए। इसी के साथ आप कनकधारा स्त्रोत का पाठ भी कर सकते हैं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न होती हैं और अपनी दया दृष्टि आपके ऊपर बनाए रखती हैं। जिससे साधक को धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।

सभी बाधाएं होंगी दूर
भाद्रपद पूर्णिमा के दिन साधक को भगवान श्री हरि और माता लक्ष्मी का एक-साथ पूजन करना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में आ रही सभी प्रकार की बाधाएं दूर हो सकती हैं।