मार्क जुकरबर्ग – Live Halchal

स्कैम वाले विज्ञापनों के जरिए हर साल अरबों डॉलर कमा रहा मेटा
मार्क जुकरबर्ग की कंपनी मेटा ने बुधवार को सरकार के सामने माना कि खास तरह के कंटेंट को बूस्ट करने के लिए उसे काफी पैसे दिए गए थे। यह बात तो कम ही सुनने को मिलती है लेकिन ऐसी खबरें आम हैं जिनमें दावा किया जाता है कि अमेरिका की यह कंपनी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गैर-कानूनी कंटेंट होस्ट करके कमाई करती है।

पिछले साल नवंबर में रॉयटर्स ने कंपनी के गुप्त दस्तावेजों का हवाला देते हुए रिपोर्ट दी थी कि कंपनी ने पिछले साल ही अंदरूनी तौर पर अनुमान लगाया था कि वह स्कैम और प्रतिबंधित सामानों के विज्ञापन दिखाकर अपनी कुल सालाना कमाई का लगभग 10% हिस्सा कमाएगी।

स्कैम विज्ञापनों से हुई अरबों डॉलर की कमाई

रिपोर्ट में कहा गया है कि मेटा उन विज्ञापनों की पहचान करने और उन्हें रोकने में नाकाम रहा, जो धोखाधड़ी वाली ई-कॉमर्स और निवेश योजनाओं, गैर-कानूनी ऑनलाइन कैसीनो और प्रतिबंधित उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा देते थे।

रॉयटर्स को मिले दिसंबर 2024 के एक दस्तावेज में दावा किया गया है कि जुकरबर्ग की कंपनी ने सोशल मीडिया यूजर्स को हर दिन 15 अरब ज्यादा जोखिम वाले स्कैम विज्ञापन दिखाए। एक और दस्तावेज में बताया गया है कि मेटा को स्कैम विज्ञापनों से हर साल लगभग 7 अरब डॉलर की सालाना कमाई होती थी।

कंटेट फिल्टर में कमी पाई गई

रिपोर्ट में मेटा के आपत्तिजनक कंटेंट फिल्टर में एक कमी बताई गई है। इसमें दावा किया गया है कि कंपनी विज्ञापनदाताओं पर तभी रोक लगाती थी, जब उसके ऑटोमेटेड सिस्टम को धोखाधड़ी का कम से कम 95% यकीन हो जाता था।

उस समय मेटा के प्रवक्ता एंडी स्टोन ने कहा था कि एजेंसी द्वारा देखे गए दस्तावेज एकतरफा नजरिया पेश करते हैं जो धोखाधड़ी और स्कैम के प्रति मेटा के नजरिए को गलत तरीके से दिखाते हैं। स्टोन ने कहा था, “यह आकलन हमारी इंटीग्रिटी से जुड़े उन निवेशों को सही ठहराने के लिए किया गया था जिनकी हमने योजना बनाई थी जिसमें धोखाधड़ी और स्कैम से निपटना भी शामिल है और हमने ऐसा किया भी।”

उन्होंने कहा, “हम धोखाधड़ी और स्कैम के खिलाफ सख्ती से लड़ते हैं क्योंकि हमारे प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोग ऐसा कंटेंट नहीं चाहते, असली एडवर्टाइजर भी इसे नहीं चाहते और हम भी इसे नहीं चाहते।”

रिपोर्ट में क्या दावा किया गया?

रिपोर्ट में कहा गया है कि मेटा के इंटरनल असेसमेंट में यह पाया गया कि उसके प्रोडक्ट्स ग्लोबल फ्रॉड इकॉनमी का एक अहम हिस्सा बन गए हैं। मई 2025 में कंपनी की सेफ्टी टीम की एक प्रेजेंटेशन में बताया गया कि अमेरिका में हुए सभी स्कैम में से एक-तिहाई मामलों में कंपनी का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म शामिल था।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, 2022 के एक दस्तावेज में मेटा द्वारा स्वचालित धोखाधड़ी पहचान प्रणाली में निवेश की कमी को उजागर किया गया था। मेटा ने तब अपने कर्मचारियों को उन धोखेबाजों पर ध्यान देने का निर्देश दिया था जो सोशल मीडिया यूजर्स को ठगने के लिए सेलिब्रिटी होने का दावा करते थे।

एक दस्तावेज में बताया गया था कि ऐसे घोटालों से विज्ञापनदाताओं और मशहूर हस्तियों के नाराज होने का जोखिम था, जिससे रेवेन्यू पर असर पड़ सकता था। इसके अलावा रॉयटर्स ने 2023 के एक दस्तावेज का हवाला देते हुए बताया कि मेटा ने स्कैम से जुड़ी ज्यादातर यूजर रिपोर्ट को नजरअंदाज कर दिया था।

उस साल फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स हर हफ्ते धोखेबाजों के मैसेज भेजने की 1,00,000 सही रिपोर्ट दर्ज करा रहे थे, लेकिन कंपनी ने उनमें से 96 प्रतिशत रिपोर्ट को नजरअंदाज कर दिया या खारिज कर दिया।

मार्क जुकरबर्ग ने डोनाल्ड ट्रंप से क्यों मांगी माफी?
डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि फेसबुक के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग ने हाल ही में फोन कर उनसे माफी मांगी है। साथ ही भरोसा दिलाया कि वह किसी डेमोक्रेट का समर्थन नहीं करेंगे। दरअसल जुकरबर्ग ने ट्रंप से जुड़ी सामग्री पर प्रतिबंध लगाया था। बता दें कि ट्रंप पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति और रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति और रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि फेसबुक फाउंडर और सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने हाल ही में उन्हें सेंसर करने के लिए माफी मांगी। मार्क ने ट्रंंप को आश्वासन दिया कि वह ‘किसी डेमोक्रेट का समर्थन नहीं करेंगे।’ ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में इसकी जानकारी दी है।

मार्क ने मांगी माफी
ट्रंप ने कहा कि ‘तो, मार्क जुकरबर्ग ने मुझे फोन किया। वास्तव में उन्होंने बताया की वह किसी डेमोक्रेट का समर्थन नहीं करेंगे। वे इस पर काम कर रहे हैं और मुझे लगता है कि उन्होंने इसे ठीक कर लिया है। उन्होंने (जुकरबर्ग) पांच साल पहले 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर लेकर जो किया था, वह उसे दोहरा नहीं रहे हैं। मुझे विश्वास है कि वह ऐसा नहीं कर रहे हैं।’

गूगल को धमकाया
ट्रंप ने सर्च इंजन गूगल को भी धमकाया है। दरअसल, ट्रंप ने दावा किया है कि गूगल उनकी खबरों और तस्वीरों को सेंसर कर रहा है। ट्रंप ने कहा कि यह हरकत गैरजिम्मेदाराना है। फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, ‘गूगल बहुत खराब है। वे काफी गैरजिम्मेदार हैं। मुझे लगता है कि गूगल शटडाउन के करीब जा रहा है, क्योंकि कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। गूगल को सावधान रहना होगा।’

ट्रंप और हैरिस के बीच मुकाबला
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस डेमोक्रेट्स की ओर से उम्मीदवार हैं। हैरिस पहली भारतीय अफ्रीकी मूल महिला है जिन्हें राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए चुना गया है। 5 नंवबर को होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में हैरिस का मुकाबला रिपब्लिकन उम्मीदवार और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से होगा।