मार्केट में आएंगे केवल ये वाले नोट – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 27 Nov 2017 06:28:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg मार्केट में आएंगे केवल ये वाले नोट – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 #बड़ी खबर: बैंकों को अब 2000 रुपए के नोट नहीं भेजेगा RBI, मार्केट में आएंगे केवल ये वाले नोट https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a5%9c%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%ac%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%85%e0%a4%ac-2000-%e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%aa%e0%a4%8f/94625 Mon, 27 Nov 2017 06:28:16 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=94625 आरबीआई अब बैंकों को 2000 रुपए का नोट नहीं भेजेगा। मार्केट में केवल अब ये वाले नोट ही चलन में होंगे। दरअसल, देशभर में अगले तीन महीने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया(आरबीआई) की ओर से केवल 200 और इससे नीचे के छोटे नोट ही उपलब्ध कराए जाएंगे। आरबीआई ने यह फैसला 2000 रुपये के नोट की …]]>

आरबीआई अब बैंकों को 2000 रुपए का नोट नहीं भेजेगा। मार्केट में केवल अब ये वाले नोट ही चलन में होंगे।#बड़ी खबर: बैंकों को अब 2000 रुपए के नोट नहीं भेजेगा RBI, मार्केट में आएंगे केवल ये वाले नोट

दरअसल, देशभर में अगले तीन महीने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया(आरबीआई) की ओर से केवल 200 और इससे नीचे के छोटे नोट ही उपलब्ध कराए जाएंगे। आरबीआई ने यह फैसला 2000 रुपये के नोट की शॉर्र्टेज और एटीएम में 200 व इससे छोटे नए नोट न चलने की वजह से लिया है। 

इसके साथ ही सभी बैंकों को निर्देशित किया गया है कि वह छोटे नोटों का प्रचलन में लाएं। उधर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने इस संबंध में सभी बैंक शाखाओं को निर्देश जारी कर दिए हैं। 

एसबीआई की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक आरबीआई ने 15 नवंबर को हुई बैठक में तय किया है कि चूंकि बाजार में दो हजार के नोटों की तेजी से कमी हो रही है।  एटीएम के सॉफ्टवेयर अभी 200 या इससे छोटे नोटों का चलाने के लिए अपडेट नहीं हैं। 

ऐसे में एटीएम में भी 2000 रुपये के नोटों की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस आपूर्ति को बरकरार रखने के लिए आरबीआई की करेंसी चेस्ट से अगले तीन महीने तक केवल 200 रुपये और इससे छोटे नोट ही बैंकों को उपलब्ध कराए जाएंगे। 

इससे एक ओर जहां फिलहाल एटीएम पर निर्भरता कम होगी तो दूसरी ओर छोटे नोटों के प्रचलन में आने से काले धन पर भी लगाम लगेगी। उपलब्ध 2000 रुपये के नोट हालांकि एटीएम में फीड किए जाएंगे। ताकि जरूरतमंदों को एटीएम से नोट मिल सकें। देशभर में फिलहाल छोटी मुद्रा ही प्रसारित की जाएगी।

]]>