माया नगरी यानी मुम्बई की ये 7 जगहें देगी सुकून का अहसास – Live Halchal

माया नगरी यानी मुम्बई की ये 7 जगहें देगी सुकून का अहसास, घूमने के लिए जरूर जाए यहां
मुंबई शहर जिसे बॉलीवुड नगरी के नाम से भी जाना जाता है वह घूमने के लिहाज से बहुत प्रसिद्द है। यहाँ के दर्शनीय स्थल आपके दिल को सुकून का अहसास करवाते हैं जो कि इस भागदौड़ भरी जिंदगी के लिए बहुत जरूरी है। जी हाँ, मुंबई में ऐसे कई दर्शनीय स्थल है जहाँ पर जाकर आप अपने लिए समय निकाल सकें और जिंदगी को जीने का मजा ले सकें तो आइये जानते है मुबई नगरी के इन दर्शनीय स्थलों के बारे में।

* जुहू बीच

जुहू चौपाटी मुंबई का एक आकर्षित पर्यटन स्थल है और वह समुद्र तट पर है। जुहू चौपाटी फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी अच्छी जगह है। यहां लोग फिल्म बनाने के लिए आते हैं। हिंदी फिल्म एवं कई बार सारी फिल्में मिस चौपाटी पर शूटिंग होती है। इसलिए ज्यादातर लोग यहां देखने के लिए आते हैं जुहू चौपाटी पर्यटन के लिए मुंबई की सबसे अच्छी जगह है।

* मरीन ड्राइव

मरीन ड्राइव मुंबई का सबसे सुंदर स्थान में से एक है। इसकी सुन्दरता रात को तो देखते ही बनती है, गोलाई में बने मरीन ड्राइव की सड़कों में रात में जब स्ट्रीट लाइट जलती है, तो ऐसा लगता है मानों किसी रानी ने गले का हार पहना है। इसलिए इसे क्वीन नेकलेस भी कहते है।

* गेट वे ऑफ़ इंडिया

गेटवे ऑफ इंडिया समुद्र तट पर है। इसलिए वहां लोग बोटिंग करने और अलग-अलग तरह के जहाजों को देखने के लिए आते हैं। इसे हमारे देश भारत का प्रवेश द्वार कहा जाता हैं। गेट वे ऑफ़ इंडिया अपोलो बन्दर के जल क्षेत्र के सामने बनाया गया हैं और आज पूरे विश्व के लोगों के लिए सबसे प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों में से एक हैं।

* हाजी अली की दरगाह

यह मुंबई के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक हैं। हाजी अली दरगाह मुंबई शहर के वरली समुद्र तट के निकट है। यहां मुस्लिम समुदाय और हिंदू धर्म के लिए धार्मिक समुदाय रखती है। हाजी अली दरगाह एक छोटे टापू पर स्थित है यहा सेतु के द्वारा जाया जाता है और सिटी के निकट समुद्र है इसलिए लोगों को यहां अच्छा लगता है। दरगाह के पीछे चट्टानों का एक समूह है। जब समुद्र की लहरें इन चट्टानों से टकराती हैं तो एक कर्णप्रिय ध्वनि उत्पन्न करती हैं। यह सब कुछ एक अत्यंत रोचक नज़ारा देखने लायक है।

* सिद्धिविनायक मंदिर

सिद्घिविनायक गणेश जी का सबसे लोकप्रिय रूप है। गणेश जी जिन प्रतिमाओं की सूड़ दाईं तरह मुड़ी होती है वे सिद्घपीठ से जुड़ी होती हैं और उनके मंदिर सिद्घिविनायक मंदिर कहलाते हैं। सिद्धिविनायक मंदिर गणेश जी का मंदिर है। यहां लोग ज्यादातर जाते हैं क्योंकि यह धार्मिक स्थलों में से एक है।

* एलिफंटा गुफाये

एलिफेंटा केव में स्थित भगवान शिव का मंदिर बहुत प्रसिद्ध हैं। एलीफेंटा की गुफाएं विश्व की प्रसिद्ध गुफाओं में से एक है। यह गुफाएं मुंबई से 10 किलोमीटर दूर एलीफेंटा द्वीप पर है यहां अंदर-अंदर गुफाएं है और मैं गुफा में 24 स्तम्भ है और वहां भगवान शिव जी की अलग अलग तरह की मूर्ति भी है।

* महालक्ष्मी मंदिर

महालक्ष्मी मंदिर प्राचीन मंदिरों में से एक मंदिर है और यह हिंदू धर्म के लोगो के लिए सबसे धार्मिक और दर्शनीय स्थल है समुद्र के किनारे देसाई मार्ग के नजदीक है। मान्यता के अनुसार मंदिर के पीछे की दीवार पर लोग मनौति के सिक्के चिपकाते हैं। यहां हजारों सिक्के अपने आप चिपक जाते हैं। मंदिर के पीछे की तरफ कुछ सीढ़ियां उतरने के बाद समुद्र का सुंदर नजारा देखा जा सकता है।