मानसून में घर पर बनाएं टेस्टी ‘शेजवान राइस’ – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 22 Jul 2019 10:56:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg मानसून में घर पर बनाएं टेस्टी ‘शेजवान राइस’ – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 मानसून में घर पर बनाएं टेस्टी ‘शेजवान राइस’ https://livehalchal.com/%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%b8%e0%a5%82%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%98%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%8f%e0%a4%82-%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%b8/257726 Mon, 22 Jul 2019 10:56:36 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=257726 लोग सादे चावल खाना कम ही पंसद करते हैं. बाजार की बात करें तो वहां कई तरह के राइस मिलते हैं. आप भी अगर ऐसे ही राइस बनाना चाहते हैं तो हम यहां रेसिपी बताने जा रहे हैं. इस रेसिपी के चलते आप घर पर ही  ‘शेजवान राइस’ बना सकते हैं. तो आइये जानते हैं …]]>

लोग सादे चावल खाना कम ही पंसद करते हैं. बाजार की बात करें तो वहां कई तरह के राइस मिलते हैं. आप भी अगर ऐसे ही राइस बनाना चाहते हैं तो हम यहां रेसिपी बताने जा रहे हैं. इस रेसिपी के चलते आप घर पर ही  ‘शेजवान राइस’ बना सकते हैं. तो आइये जानते हैं इसके बारे में कि किस तरह से बनाये जाते हैं.  

आवश्यक सामग्री

* 2 कप राइस
* 5 कप पानी
* 1/4 कप, पत्तागोभी कटी हुई
* 1 बड़ी प्याज, कटी हुई
* 2 बड़ा चम्मच फ्रेंच बींस, कटी हुई* 2 बड़ा चम्मच गाजर, बारीक कटी हुई
* 2 बड़ा चम्मच हरी प्याज/स्प्रिंग अनियन
* 2-3 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
* 1 बड़ा चम्मच बारीक कटी लहसुन
* 1/2 बड़ा चम्मच कद्दूकस किया अदरक
* 4 बड़ा चम्मच शेजवान सॉस
* 1/2 छोटा चम्मच वाइट पेपर पाउडर
* 1 छोटा चम्मच विनेगर
* चुटकीभर खाने वाला पीला कलर
* 2 बड़ा चम्मच तेल
* स्वादानुसार नमक

बनाने की विधि

* सबसे पहले चावल में 2*3 कप पानी मिलाकर 20*30 मिनट तक भिगोकर रख दें.

* अब एक पैन में 5 कप पानी और थोड़ा सा नमक मिलाएं, फिर इसमें भिगोए हुए चावल डालकर 90 प्रतिशत तक उबालकर पका लें. 

* जब चावल उबल जाए तो इसका पानी निकाल कर इसे आधे घंटे के लिए फैलाकर रख दें.

* एक नॉन स्टिक कड़ाही में तेल डालकर गरम होने के लिए मीडियम आंच पर रखें. 

* जब तेल गरम हो जाए तो इसमें हरी मिर्च और प्याज डालकर चलाते हुए भूनें.

* 1 मिनट तक तेज आंच पर भूनने के बाद इसमें लहसुन, अदरक, गाजर, पत्तागोभी, स्वादानुसार नमक, वाइट पेपर पाउडर डालकर 3-4 मिनट तक तेज आंच पर भूनें. 

* अब इसमें शेजवान सॉस और बाकी बचे मसाले मिलाकर 2*3 मिनट तक भूनें.

* इसके बाद इसमें हरी प्याज, चावल, विनेगर और फूड कलर मिलाएं. इसे तेज आंच पर चलाते हुए 2*3 मिनट तक भूनें.

* अगर चावल सूखा लगे तो इसमें एक आधा चम्मच तेल डाल दें. 

* इंडो चाइनीज शेजवान राइस रेडी है. शेजवान सॉस के साथ सर्व करें.

]]>