मानसून में अगर दर्द करते हैं पैर तो अपनाएं हॉट एंड कोल्ड वाटर थेरेपी – Live Halchal

मानसून में अगर दर्द करते हैं पैर तो अपनाएं हॉट एंड कोल्ड वाटर थेरेपी
बरसात के इस मौसम में घूमना सभी को पसंद आता हैं लेकिन ऐसे में अगर आपके पैरों में दर्द होने लगता है तो आपको कुछ घरेलू तरीकों की जरूरत होती है. पैरों का यह दर्द आपको असहाय बनाता हैं और असहनीय पीड़ा होती है जिससे आपको चलने में परेशानी भी होती है. इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह इस दर्द से बचना है. आइये जानते हैं उन टिप्स के बारे में.

हॉट एंड कोल्ड वॉटर थेरेपी

पैरों के दर्द के लिए बेहद लाभकारी है ये तरीका. हॉट वॉटर ट्रीटमेंट ब्लड फ्लों को बढ़ावा देने और कोल्ड ट्रीटमेंट सूजन को कम करने में मदद करता है. इसके लिए दो पानी की बाल्टी लें एक में ठंडा पानी और दूसरें में सहने करने योग्य गर्म पानी डालें. अपने पैरों को तीन मिनट गर्म पानी की बाल्टी में डालें और तीन मिनट के बाद अपने पैरों को 10 सेकंड के लिए ठंडे पानी की बाल्टी में डालें. इसे अपर दो से तीन बार अपना सकते हैं.

तेजपत्ता

अगर आपको दबाव, मोच या चोट के कारण पैरों में दर्द का अनुभव हो रहा हैं, तो आप परेशानी से राहत पाने के लिए तेजपत्ता का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा यह पैरों की दुर्गंध को दूर करने में मदद करता है. एक कप सेब के सिरके में एक मुट्ठी तेजपात मिलाकर कुछ मिनट के लिए उबाल लें. अब सूती कपड़े की मदद से दर्द वाले हिस्से पर लगाये. पैर में दर्द ठीक होने तक इस उपाय को दिन में कई बार दोहराये.

सिरका

सिरका, सूजन, मोच या ऐंठन के कारण होने वाले पैरों में दर्द का कारगर इलाज है. गर्म पानी की एक बाल्टी में दोब बड़े चम्मच सिरके और एक छोटा चम्मच नमक या सेंधा नमक मिलाये. फिर इसमें अपने पैरों को लगभग 20 मिनट के लिए डूबों दें.

सेंधा नमक

सेंधा नमक एक और प्रभावी घरेलू उपाय है, जो पैरों के दर्द से तत्काल राहत प्रदान करने में मदद करता है. गर्म पानी के एक टब में 2-3 बड़े चम्मच सेंधा नमक के मिलाकर, इसमें अपने पैरों को 10 से 15 मिनट के लिए डालें. फिर अपने पैरों को ड्राईनेस से बचाने के लिए उनपर मॉश्चराइजर लगाये.