मानसून के सक्रिय होने से दिल्ली के साथ-साथ पंजाब और हरियाणा में भी बारिश की संभावना…. – Live Halchal

मानसून के सक्रिय होने से दिल्ली के साथ-साथ पंजाब और हरियाणा में भी बारिश की संभावना….
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह से बादल छाए हुए हैं, दोपहर बाद भी ऐसा नजारा देखा जा रहा है। दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा के कुछ इलाकों में शुक्रवार दोपहर बारिश हुई। इस बीच दिल्ली-एनसीआर में बारिश को लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) की ताजा भविष्यवाणी सामने आई है। इसके मुताबिक, दिल्ली के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार से लेकर सोमवार बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही इस दौरान अधिकतम पारा 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। अगले दो तीन दिन ऐसी ही फिजा बने रहने के आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

दक्षिण दिल्ली के कई इलाकों में शुक्रवार दोपहर तेज बारिश हुई। बारिश के बाद ओखला फेस -3 में सड़क पर जलभराव हो गया। चार पहिया वाहनों को कोई दिक्कत नहीं आई, लेकिन दोपहिया वाहन चालक के साथ साइकिल और पैदल चलने वालों को परेशानी हुई।

इन इलाकों में देर रात तक बारिश के आसार

दिल्ली (Delhi)

मेरठ (Meerut)

स्याना (Siyana)

झज्जर (Jhajjar)

चरखी दादरी (Charkhidadri)

भिवानी (Bhiwani)

हांसी (Hansi)

हिसार (Hissar)

मेहम (Mehem)

होडल (Hodal)

पानीपत (Panipat)

शामली (Shamli)

पलवल (Palwal)

कैथल (Kaithal)

करनाल (Karnal)

हापुड़ (Hapur)

रोहतक (Rohtak)

इससे पहले शुक्रवार दोपहर दिल्ली-एनसीआर में सुबह से छाए बादल आखिकार बरस ही पड़े। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय केंद्र, दिल्ली प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव (Regional Center of Meteorological Department, Delhi Chief Kuldeep Srivastava) के मुताबिक, शुक्रवार से लेकर सोमवार तक बारिश की संभावना है। इस दौरान 30-40  किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है, इससे गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिलेगी।

स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि मानसून ट्रफ दिल्ली के दक्षिणी क्षेत्र में और हवा पूर्व दिशा से चल रही है। अरब सागर की ओर से नमी भरी हवा भी इधर पहुंच रही है। इससे मौसम करवट ले रहा है। शुक्रवार से दिल्ली में वापस बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।

मौसम विभाग की मानें तो हल्की ही सही, लेकिन दिल्ली-एनसीआर में बारिश का यह दौर अगले कई दिन तक बना रहेगा। इससे गर्मी तो कम नहीं होगी ही, साथ ही न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।

वहीं, मौसम का पूर्वानुमान जताने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के प्रमुख मौसम विज्ञानी महेश पलावत (Skymet Weather chief meteorologist Mahesh Palawat) के मुताबिक, पिछले दिनों मानसून के हिमालय की गिरिपीठ की तरफ चले जाने के चलते पिछले कुछ दिन के दौरान दिल्ली में बारिश बहुत कम हुई है। शुक्रवार से मानसून उत्तर की ओर बढ़ेगा, जिसके चलते दिल्ली के साथ-साथ पंजाब और हरियाणा में भी बारिश की संभावना है।

बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी का स्तर 85 से 58 फीसद रहा। बारिश शाम साढ़े 5 बजे तक सफदरजंग पर इतनी हल्की हुई कि उसे मापा नहीं जा सका जबकि लोधी रोड पर 0.2 मि.मी. रिकॉर्ड की गई।

मौसम विभाग का कहना है कि अभी दिल्ली का मौसम कमोबेश ऐसा ही बने रहने की संभावना है। शुक्रवार को भी बादल छाए रहेंगे। कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होने के आसार हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 और 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।