माघ गुप्त नवरात्र – Live Halchal

माघ गुप्त नवरात्र में करें ये उपाय, घर में बनी रहेगी पॉजिटिव एनर्जी
माघ का महीना बेहद शुभ माना जाता है क्योंकि इस माह में गुप्त नवरात्र (Magh Gupt Navratri Upay 2025) का पर्व मनाया जाता है। इस दौरान 10 महाविद्याओं की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही श्रद्धा अनुसार दान भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इन कामों को करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा हमेशा बनी रहती है।

पंचांग के अनुसार, हर साल 2 बार गुप्त नवरात्र (Gupt Navratri 2025) का त्योहार मनाया जाता है। यह पर्व मां दुर्गा को समर्पित है। गुप्त नवरात्र के दौरान लोग दस महाविद्याओं की उपासना करते हैं। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि में वृद्धि के लिए व्रत भी किया जाता है।

मान्यता है कि व्रत करने से घर में खुशियों का आगमन होता है और वैवाहिक जीवन की समस्या दूर होती है। अगर आप गुप्त नवरात्र में मां दुर्गा की कृपा पाना चाहते हैं, तो कुछ उपाय जरूर करें। माना जाता है कि उपाय करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। ऐसे में आइए जानते हैं गुप्त नवरात्र के दौरान किए जाने वाले उपाय (Gupt Navratri Upay) के बारे में।

घर में बनी रहेगी पॉजिटिव एनर्जी
माघ गुप्त नवरात्र में अखंड ज्योति जलानी चाहिए। रोजाना पूजा के दौरान मां दुर्गा के दौरान फल चढ़ाएं। इसके बाद कन्या को प्रसाद बाटें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से घर में पॉजिटिव एनर्जी हमेशा बनी रहती है। साथ ही मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है।

वैवाहिक जीवन होगा खुशहाल
अगर आप वैवाहिक जीवन खुशहाल चाहते हैं, तो गुप्त नवरात्र में मां दुर्गा को 16 शृंगार का सामान जरूर अर्पित करें और जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। इस उपाय को करने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही रिश्ते मजबूत होते हैं।

धन की समस्या होगी दूर
गुप्त नवरात्र में एक गुलाब के फूल में कपूर का एक टुकड़ा रखें। इसे मां दुर्गा को चढ़ाएं। माना जाता है कि इस टोटके को करने से धन की प्राप्ति होती है। साथ ही धन से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलता है।

रुके हुए का होंगे पूरे
गुप्त नवरात्र में दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए। इसका पाठ करने से रुके हुए काम पूरे होते हैं। साथ ही धन लाभ के योग बनते हैं।
माघ गुप्त नवरात्र 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Magh Gupt Navratri 2025 Shubh Muhurat)

पंचांग के अनुसार, माघ शुक्ल प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 29 जनवरी को शाम 06 बजकर 5 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 30 जनवरी को शाम 04 बजकर 01 मिनट पर होगा। ऐसे में माघ गुप्त नवरात्र की शुरुआत 30 जनवरी से होगी।

कब से शुरू हो रहे हैं माघ गुप्त नवरात्र? यहां जानें इससे जुड़ी सारी जानकारी
गुप्त नवरात्र (Magh Gupt Navratri 2025) में भी नौ दिनों तक आदिशक्ति के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। इसे लेकर यह मान्यता है कि गुप्त नवरात्र की पूजा जितने गुप्त तरीके से की जाए, उनका फल उनका ही अधिक मिलता है। यह अवधि मुख्य रूप से तंत्र साधना और गुप्त विद्याओं में रुचि रखने वाले लोगों के लिए विशेष मानी जाती है।

इस दिन से हो रही है शुरुआत ( Magh Gupt Navratri Start Date)

माह गुप्त नवरात्र की शुरुआत माघ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होती है, जिसका समापन नवमी तिथि पर होगा। ऐसे में साल 2025 में माघ गुप्त नवरात्र की शुरुआत गुरुवार, 30 जनवरी से हो रही है, जिसका समापन शुक्रवार, 07 फरवरी को होगा। इस दौरान घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त कुछ इस प्रकार रहने वाला है –

घटस्थापना मुहूर्त – सुबह 09 बजकर 25 मिनट से सुबह 10 बजकर 46 मिनट तक

घटस्थापना अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक

माघ गुप्त नवरात्र का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुप्त नवरात्र में ही मां दुर्गा, 10 महाविद्याओं के रूप में प्रकट हुई थीं। ऐसे में गुप्त नवरात्र में दस महाविद्याओं की पूजा-अर्चना करने से साधक को जीवन की कई समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही यह भी माना जाता है कि इस अवधि में माता दुर्गा की आराधना करने से व्यक्ति को सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है, साथ ही जन्म कुंडली के विभिन्न दोषों से भी मुक्ति मिलती है। यह समय विशेष रूप से तंत्र साधना करने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।

कर सकते हैं ये काम
माघ माह की गुप्त नवरात्र के दौरान आप शुभ फलों की प्राप्ति के लिए देवी शक्ति के 32 अलग-अलग नामों का जाप, दुर्गा सप्तशती, देवी महात्म्य और श्रीमद्-देवी भागवत जैसे धार्मिक ग्रंथों का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से साधक को मां दुर्गा की विशेष कृपा की प्राप्ति हो सकती है।