मां-बाप की एक गलती पड़ी भारी – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 30 Oct 2017 06:51:48 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg मां-बाप की एक गलती पड़ी भारी – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 मां-बाप की एक गलती पड़ी भारी, अब एंगल से दुनिया देखने को मजबूर है ये बच्ची https://livehalchal.com/%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%aa-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%97%e0%a4%b2%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0/88248 Mon, 30 Oct 2017 06:51:47 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=88248 कुछ गलतियां ऐसी हो जाती हैं जिनका हरजाना जिंदगी भर भुगतना पड़ता है और ऐसा ही कुछ इस बच्ची के साथ हुआ। ये बच्ची महज 9 साल की है लेकिन अपने उम्र के बच्चों के साथ खेलना कूदना तो दूर वो सीधा देख भी नहीं सकती। इस बच्ची का नाम अफसीन है जो पाकिस्तान के …]]>

कुछ गलतियां ऐसी हो जाती हैं जिनका हरजाना जिंदगी भर भुगतना पड़ता है और ऐसा ही कुछ इस बच्ची के साथ हुआ। ये बच्ची महज 9 साल की है लेकिन अपने उम्र के बच्चों के साथ खेलना कूदना तो दूर वो सीधा देख भी नहीं सकती।

इस बच्ची का नाम अफसीन है जो पाकिस्तान के मीथी इलाके की रहने वाली है। इस मासूम की गर्दन एक तरफ हमेशा के लिए झुक गई है जिस वजह से ये न तो पढ़ सकती है बल्कि अपने कामों के लिए भी दूसरों पर निर्भर है। 

एक तरफ गर्दन झुकी होने की वजह से अफसीन को देखकर कई बच्चे उसका मजाक उड़ाते हैं तो वहीं अपनी बच्ची की इस हालत को देखकर माता-पिता बचपन में हुई गलती को दिन रात कोसते हैं। 

अफसीन की इस हालत के पीछे माता-पिता बचपन में हुई घटना को वजह मानते हैं। उनका कहना है कि जब अफसीन 8 महीने की थी तभी घर के बाहर खेलते वक्त वो गिर गई उसकी गर्दन में चोट आ गई। मामूली चोट समझकर घरवालों ने इलाज नहीं करवाया। बाद में बच्ची की गर्दन एक तरफ झुक गई। 

इसके साथ मां-बाप का कहना है कि उन्होंने अफसीन को डॉक्टरों को भी दिखाया लेकिन वो भी अफसीन की इस हालत को देखकर हैरान है। 

 

]]>