मां काली – Live Halchal

इस सरल विधि से करें मां काली की पूजा, जानें मां का प्रिय भोग
नवरात्र की सप्तमी तिथि को मां काली की पूजा का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि बेहद उग्र दिखने वाली देवी कालरात्रि का मन बहुत ही निर्मल है। ऐसे में जो साधक उनकी विधि अनुसार पूजा करते हैं और उनके लिए व्रत (Shardiya Navratri 2024 Day 7) रखते हैं उन्हें मां की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही जीवन सुखी रहता है।

नवरात्र का सातवां दिन आज यानी 9 अक्टूबर, 2024 को मनाया जा रहा है। इस दिन भक्त मां दुर्गा की सबसे उग्र स्वरूप देवी कालरात्रि की पूजा करते हैं। इस शुभ दिन (Shardiya Navratri 2024 Day 7) पर जो भक्त मां की विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं और कठिन व्रत का पालन करते हैं मां उनकी सारी इच्छा पूरी करती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां कालरात्रि की पूजा रात में ज्यादा शुभ मानी जाती है।

हालांकि रात्रि पूजन आमतौर पर तांत्रिक करते हैं, जो लोग देवी को प्रसन्न करने की कामना करते हैं, उन्हें उनकी सही और सरल पूजा विधि जरूर जान लेनी चाहिए, जो यहां पर दी गई है।

मां काली भोग – गुड़ व उससे बनी मिठाई।

मां कालरात्रि का प्रिय फूल – गुड़हल।

मां का प्रिय रंग – नीला।

मां कालरात्रि की पूजा विधि व सप्तमी तिथि के उपाय

पूजा की शुरुआत से पहले सुबह जल्दी उठें और पानी में गंगाजल डालकर स्नान करें।
देवी काली का आशीर्वाद पाने के लिए उनके समक्ष एक दीपक जलाएं और उनके विभिन्न वैदिक मंत्रों का जाप करें।
कुछ साधक रात्रि के समय तांत्रिक दैवीय शक्तियों की प्राप्ति के लिए पूजा-अनुष्ठान करते हैं।
इस दिन देवी को प्रसन्न करने के लिए नींबू की माला और लाल गुड़हल चढ़ाना परम कल्याणकारी माना जाता है।
देवी को गुड़ अति प्रिय है इसलिए उन्हें गुड़ व उससे बनी मिठाई का भोग जरूर लगाएं।
जिन्हें ऐसा लगता है कि उनके ऊपर किसी ने काला जादू यानी नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव है, तो उन्हें देवी को नारियल अवश्य चढ़ाना चाहिए।
इसके अलावा मां की लौंग, कपूर और गुगल से भाव के साथ आरती करें।
ऐसा कहा जाता है कि इन कार्यों से देवी प्रसन्न होती हैं।

मां काली के वैदिक मंत्र

ॐ कालरात्र्यै नम:।

जय त्वं देवि चामुण्डे जय भूतार्ति हारिणि।

जय सार्वगते देवि कालरात्रि नमोस्तुते॥

ॐ ऐं सर्वाप्रशमनं त्रैलोक्यस्या अखिलेश्वरी।

एवमेव त्वथा कार्यस्मद् वैरिविनाशनम् नमो सें ऐं ॐ।।

पूजन समय
हिंदू पंचांग के अनुसार, गोधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 02 मिनट से 06 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। वहीं, निशिता मुहूर्त रात्रि 11 बजकर 45 मिनट से 06 अक्टूबर रात 12 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा शुभ उत्तम मुहूर्त सुबह 10 बजकर 41 मिनट से दोपहर 12 बजकर 08 मिनट तक रहेगा। इस दौरान आप मां की विशेष पूजा कर सकते हैं।

नवरात्र के सातवें दिन पूजा के दौरान करें मां काली की आरती
शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri 2024 Day 7) के सातवें दिन देवी काली की पूजा का विधान है जो देवी दुर्गा का उग्र स्वरूप हैं। माता नकारात्मक ऊर्जाओं का नाश करने के लिए जानी जाती है। साथ ही वे अपने भक्तों के जीवन का अंधकार दूर करती हैं। यदि आप माता की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको उनकी भाव के साथ भव्य आरती करनी चाहिए।

शारदीय नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा होती है। देवी काली मां दुर्गा के नौ स्वरूपों में से एक हैं। ऐसा माना जाता है कि मां कालरात्रि की उपासना (Shardiya Navratri 2024 Day 7) करने से जीवन की सभी नकारात्मकता समाप्त होती है। इसके साथ ही सभी मुरादें पूर्ण होती हैं। अगर आप अपने जीवन के सभी कष्टों को दूर करना चाहते हैं, तो आपको देवी काली की विधिवत पूजा करनी चाहिए। साथ ही पूजा का समापन लौंग और कपूर की आरती से करना चाहिए। इससे पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होगा। वहीं, उन्हें गुड़ का भोग लगाना चाहिए।

मां काली भोग
ऐसा कहा जाता है कि काली माता को भोग के रूप में ज्यादा किसी मिष्ठान की जरूरत नहीं होती है। उन्हें भाव के साथ गुड़ अर्पित करके भी उनकी कृपा प्राप्त की जा सकती।

।।मां काली की आरती।। (Maa Kalratri Ki Aarti)

अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली,

तेरे ही गुन गाए भारती, हे मैया, हम सब उतारे तेरी आरती।।

तेरे भक्त जनो पार माता भये पड़ी है भारी।

दानव दल पार तोतो माड़ा करके सिंह सांवरी।

सोउ सौ सिंघों से बालशाली, है अष्ट भुजाओ वली,

दुशटन को तू ही ललकारती।

हे मैया, हम सब उतारे तेरी आरती।।

माँ बेटी का है इस जग जग बाड़ा हाय निर्मल नाता।

पूत कपूत सुने है पर ना माता सुनी कुमाता।

सब पे करुणा दर्शन वालि, अमृत बरसाने वाली,

दुखीं के दुक्खदे निवर्तती।

हे मैया, हम सब उतारे तेरी आरती।।

नहि मँगते धन धन दौलत ना चण्डी न सोना।

हम तो मांगे तेरे तेरे मन में एक छोटा सा कोना।

सब की बिगड़ी बान वाली, लाज बचाने वाली,

सतियो के सत को संवरती।

हे मैया, हम सब उतारे तेरी आरती।।।

चरन शरण में खडे तुमहारी ले पूजा की थाली।

वरद हस् स सर प रख दो म सकत हरन वली।

माँ भार दो भक्ति रस प्याली, अष्ट भुजाओ वली,

भक्तो के करेज तू ही सरती।

हे मैया, हम सब उतारे तेरी आरती।।

अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली।

तेरे ही गुन गाए भारती, हे मैया, हम सब उतारे तेरी आरती।।

निर्माताओं ने जारी किया ‘मां काली’ का पोस्टर
निर्माताओं ने मां काली का बहुप्रतीक्षित पोस्टर जारी कर दिया है। इस फिल्म में पूर्व आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह अभिनय करते हुए नजर आने वाले हैं। वहीं, इसमें राइमा सेन भी अहम भूमिका में होंगी। फिल्म का निर्देशन विजय येलकांति ने किया है।

कार्तिकेय 2 के निर्माता, पीपल मीडिया फैक्ट्री और विजय येलकांति के साथ मिलकर 1946 में कलकत्ता में हुई हत्याओं की कहानी को बड़े पर्दे पर लाने के लिए तैयार हैं। हाल ही में फिल्म मां काली का पोस्टर जारी किया गया है, जिसे देखकर लोगों की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है। सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म मां काली में राइमा सेन और पूर्व आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म का पोस्टर जारी
इस पोस्टर के साथ निर्माताओं ने टीजर लॉन्च की तारीख का भी एलान कर दिया है। फिल्म की कहानी 16 अगस्त, 1946 की महत्वपूर्ण घटनाओं पर प्रकाश डालेगी, जिसे द वीक ऑफ लॉन्ग नाइव्स के नाम से जाना जाता है। फिल्म मां काली बंगाल में विभाजन से पहले की उन उथल-पुथल से भरी घटनाओं के बारे में बताने की कोशिश करेगी, जिसके बारे में ज्यादा लोगों को पता नहीं है।

निर्देशक ने कही यह बात
निर्देशक विजय येलकांति ने फिल्म को लेकर कहा, “मां काली सत्ता और महत्वाकांक्षा से प्रेरित निर्मम नरसंहार में खोई सभी जिंदगियों को श्रद्धांजलि है। यह हमारे आधुनिक भारतीय इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण अध्यायों में से एक है। इस फिल्म के माध्यम से हमारा उद्देश्य उन सभी लोगों के प्रति समर्थन, सहानुभूति और एकजुटता की आवाज उठाना है, जिन्होंने इस दुर्भाग्यपूर्ण त्रासदी का दर्द झेला।”

तीन भाषा में रिलीज होगी फिल्म
हिंदी में शूट की गई मां काली बंगाली और तेलुगु भाषा में भी रिलीज होगी। फिल्म का लेखन और निर्देशन विजय येलकांति ने किया है। काली का निर्माण टीजी विश्व प्रसाद ने किया है। मेकर्स इसे इसी साल रिलीज करने की योजना पर काम कर रहे हैं। फिल्म का टीजर 4 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा।

भक्तों को भय मुक्त करती हैं मां काली, छोटी दिवाली पर करें की विधिवत पूजा
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता काली का रूप अत्यंत भयंकर माना गया है लेकिन भक्तों के लिए यह रूप अत्यंत शुभ फलदायी है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन काली चौदस मनाई जाती है। साथ ही इस दिन छोटी दिवाली और नरक चतुर्दशी भी मनाई जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं छोटी दिवाली पर मां काली की पूजा विधि।

मां काली, मां पार्वती का ही रौद्र रूप हैं। मां काली ने कई राक्षसों का वध कर अपने भक्तों को उनके प्रकोप ले मुक्ति दिलाई थी। मां काली की पूजा करने से साधक को सभी प्रकार का भय और कष्टों से मुक्ति मिलती है।

मां काली को कालिका, कालरात्रि आदि कई नामों से जाना जाता है। दिवाली उत्सव की अमावस्या तिथि ज्यादातर साधक मां लक्ष्मी का पूजन करते हैं, लेकिन दिवाली से एक दिन पहले, यानी छोटी दिवाली पर काली मां की पूजा की जाती है। ऐसे में इस साल काली पूजा 11 नवंबर को की जाएगी।

मां कालरात्रि की पूजा विधि
काली चौदस की पूजा करने से पहले अभ्यंग स्नान यानी नरक चतुर्दशी पर सूर्योदय के पहले शरीर पर उबटन लगाकर स्नान करना आवश्यक माना जाता है। स्नान के बाद शरीर पर परफ्यूम लगाएं और एक चौकी पर कपड़ा बिछाकर मां काली की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें। इसके बाद विधि-विधान से मां काली की पूजा करते हुए मां के समक्ष दीप जलाएं। इसके बाद मां कालिका को कुमकुम, हल्दी, कपूर और नारियल अर्पित करें।

मां कालरात्रि पूजा मंत्र
मां काली के मंत्रों का जाप करने के लिए लाल चंदन की माला को सबसे उत्तम माना गया है। ऐसे में मां कालरात्रि की पूजा के दौरान लाल चंदन की माला से इस मंत्र का जाप जरूर करें।

ॐ जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।

दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोस्तु ते।।

ऐसा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही साधक को जीवन में आ रही समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।