मांसपेशियों – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 16 Dec 2025 05:34:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg मांसपेशियों – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 मांसपेशियों का दर्द सिर्फ थकान नहीं, शरीर का वॉर्निंग सिग्नल है https://livehalchal.com/%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%a6%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a6-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%8d/649180 Tue, 16 Dec 2025 05:34:01 +0000 https://livehalchal.com/?p=649180 आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में एक मसल्स पेन आम समस्या बन चुकी है। लंबे समय तक काम करना, भारी सामान उठाना, गलत तरीके से एक्सरसाइज करना या फिर लगातार बैठे रहना, जैसे कारण हमारी मांसपेशियों पर दबाव डालते हैं। बहुत से लोग इसे नॉर्मल थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन बार-बार होने वाला …]]>

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में एक मसल्स पेन आम समस्या बन चुकी है। लंबे समय तक काम करना, भारी सामान उठाना, गलत तरीके से एक्सरसाइज करना या फिर लगातार बैठे रहना, जैसे कारण हमारी मांसपेशियों पर दबाव डालते हैं।

बहुत से लोग इसे नॉर्मल थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन बार-बार होने वाला मांसपेशियों का दर्द शरीर में कमजोरी, सूजन या चोट का संकेत भी हो सकता है। ऐसे में इसे हल्के में लेने की जगह सही उपाय अपनाना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कुछ असरदार तरीके जिनसे आप मांसपेशियों के दर्द को कम कर सकते हैं और जल्दी ठीक भी हो सकते हैं।

मांसपेशियों के दर्द से राहत पाने के लिए क्या करें?
आराम करें- मांसपेशियों में दर्द होने पर सबसे जरूरी है कि उन्हें पर्याप्त आराम दिया जाए। लगातार स्ट्रेचिंग या मेहनत करने से दर्द बढ़ सकता है। हल्की गतिविधियों तक सीमित रहना और आराम करना रिकवरी को तेज करता है।
गर्म और ठंडी सिकाई- दर्द और सूजन को कम करने के लिए आइस पैक का इस्तेमाल करें, वहीं खिंचाव और जकड़न में गर्म पानी की सिकाई बेहद राहत देती है। शुरुआत में बर्फ और बाद में गर्म सिकाई असरदार होती है।
हल्की स्ट्रेचिंग और योगा- दर्द वाली मांसपेशियों को पूरी तरह निष्क्रिय रखने से जकड़न और बढ़ सकती है। हल्की स्ट्रेचिंग, योगासन जैसे भुजंगासन या ताड़ासन मांसपेशियों में रक्त प्रवाह बढ़ाकर दर्द कम करते हैं।
हाइड्रेशन बनाए रखें- शरीर में पानी की कमी से मांसपेशियों में ऐंठन और दर्द बढ़ सकता है। पर्याप्त मात्रा में पानी, नारियल पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स वाले पेय लेने से मांसपेशियां जल्दी रिकवर होती हैं।
हेल्दी डाइट- प्रोटीन (दूध, दालें, अंडे), ओमेगा-3 फैटी एसिड (अखरोट, अलसी) और एंटीऑक्सीडेंट्स (फल, सब्जियां) मांसपेशियों की मरम्मत में मदद करते हैं। सही आहार लेने से दर्द और थकान दोनों कम होते हैं।
मालिश- हल्की मालिश से मांसपेशियों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और तनाव दूर होता है। नारियल तेल, सरसों का तेल या मेडिकेटेड ऑयल से मसाज करना दर्द को काफी हद तक घटाता है।
पूरी नींद- नींद मांसपेशियों की हीलिंग प्रोसेस में अहम भूमिका निभाती है। रोजाना 7-8 घंटे की अच्छी नींद लेने से शरीर खुद को रिपेयर करता है और मांसपेशियों का दर्द जल्दी कम होता है।

मसल्स पेन केवल थकान नहीं, बल्कि आपके शरीर का संकेत है कि उसे आराम और देखभाल की जरूरत है। अगर दर्द लगातार बना रहे या बहुत ज्यादा हो, तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें। सही आराम, डाइट और लाइफस्टाइल अपनाकर आप इस समस्या से जल्दी निजात पा सकते हैं।

]]>
OMG: नियमित यौन संबंध बनाने वालों को छू भी नहीं सकेगी ये बीमारी! https://livehalchal.com/omg-those-who-make-regular-sexual-intercourse-will-not-even-touch-this-disease/108384 Wed, 17 Jan 2018 10:08:15 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=108384 एक रिपोर्ट के मुताबिक हफ्ते में 2 बार शारीरिक संबंध बनाने से व्यक्ति के शरीर में उन लोगों से 30 प्रतिशत ज्यादा एंटीबॉडी का निर्माण होता है जो शारीरिक संबंध नहीं बनाते हैं. शोधकर्ताओं के मुताबिक, लगातार व्यायाम और भरपूर नींद लेने वालों की शरीर में भी उतनी ही एंटीबॉडी बनती है जितनी एक व्यक्ति …]]>

एक रिपोर्ट के मुताबिक हफ्ते में 2 बार शारीरिक संबंध बनाने से व्यक्ति के शरीर में उन लोगों से 30 प्रतिशत ज्यादा एंटीबॉडी का निर्माण होता है जो शारीरिक संबंध नहीं बनाते हैं. शोधकर्ताओं के मुताबिक, लगातार व्यायाम और भरपूर नींद लेने वालों की शरीर में भी उतनी ही एंटीबॉडी बनती है जितनी एक व्यक्ति के हफ्ते में 2 बार शारीरिक संबंध बनाने पर. मियामी की युनिवर्सिटी में प्रकाशित एक लेख में यह भी सामने आया है कि मसाज कराने से भी शरीर में एंटीबॉडी का निर्माण होता है. क्योंकि मसाज से तनाव वाले हार्मोन 53 प्रतिशत तक कम हो जाते हैं.

OMG: नियमित यौन संबंध बनाने वालों को छू भी नहीं सकेगी ये बीमारी!

दरअसल इन दिनों यूके के कई भागों में ऑसी फ्लू फैला हुआ है. इसे H3N2 भी कहा जाता है. इंग्लैंड के पब्लिक हेल्थ के आंकड़े के मुताबिक ऑसी फ्लू की चपेट में देश के 1,649 लोग आ चुके हैं. इसके प्रभाव से बुखार, खराब गला, सिर दर्द, मांसपेशियों में दर्द जैसे लक्षण दिखते हैं. ये सारे लक्षण ऐसे हैं जो सामान्य बुखार होने पर होते हैं और वे लोग ही इसका शिकार हो रहे हैं जिनके शरीर का प्रतिरक्षा तंत्र कमजोर है.

 
]]>