मांगी माफ़ी – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 21 Apr 2017 10:52:39 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg मांगी माफ़ी – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 कावेरी विवाद: ‘बाहुबली’ को बचाने के लिए आख़िरकार झुके ‘कटप्पा’, मांगी माफ़ी https://livehalchal.com/%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%ac%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ac/48984 Fri, 21 Apr 2017 10:52:39 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=48984 राजामौली ने सत्यराज के बयान से दूरी बनाते हुए कहा था कि फ़िल्म रिलीज़ नहीं हुई तो सत्यराज पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वो तो फ़िल्म के कई कलाकारों में से एक हैं। आख़िरकार बाहुबली 2 को बचाने के लिए कटप्पा यानि सत्यराज ने माफ़ी मांग ली। नौ साल पहले कावेरी विवाद को लेकर सत्यराज ने …]]>
राजामौली ने सत्यराज के बयान से दूरी बनाते हुए कहा था कि फ़िल्म रिलीज़ नहीं हुई तो सत्यराज पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वो तो फ़िल्म के कई कलाकारों में से एक हैं। आख़िरकार बाहुबली 2 को बचाने के लिए कटप्पा यानि सत्यराज ने माफ़ी मांग ली। नौ साल पहले कावेरी विवाद को लेकर सत्यराज ने आपत्तिजनक बयान दिया था, जिसकी वजह से कुछ कन्नड़ संगठन बाहुबली 2 की रिलीज़ का विरोध कर रहे थे। कावेरी विवाद: 'बाहुबली' को बचाने के लिए आख़िरकार झुके 'कटप्पा', मांगी माफ़ी

सत्यराज ने बयान जारी करके कहा- “मैं कर्नाटक के ख़िलाफ़ नहीं हूं। मैं नौ साल पहले दिए गए अपने बयान के लिए माफ़ी मांगता हूं।” 2008 में सत्यराज ने कावेरी विवाद को लेकर तमिल किसानों के समर्थन में भाषण दिया था।गुरुवार को कन्नड़ संगठनों ने सत्यराज को माफ़ी मांगने के लिए आठ दिन का वक़्त दिया था। डायरेक्टर एसएस राजामौली ने एक वीडियो संदेश के ज़रिए कन्नड़ संगठनों से अपील की थी कि वो सत्यराज के कमेंट की वजह से बाहुबली 2 का विरोध ना करें।

राजामौली ने सत्यराज के बयान से दूरी बनाते हुए कहा था कि फ़िल्म रिलीज़ नहीं हुई तो सत्यराज पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वो तो फ़िल्म के कई कलाकारों में से एक हैं। वो ना डायरेक्टर हैं और ना प्रोड्यूसर।मगर, संगठनों की तरफ से साफ़ कह दिया गया था कि सत्यराज की माफ़ी के बग़ैर वो फ़िल्म को रिलीज़ नहीं होने देंगे। कन्नड़ संगठनों ने फ़िल्म की रिलीज़ के दिन 28 अप्रैल को बेंगलुरु बंद का आह्वान भी किया था। 

 

]]>