महेश भट्ट ने शेयर किया किस्सा – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 09 Mar 2018 06:55:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg महेश भट्ट ने शेयर किया किस्सा – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 महेश भट्ट ने शेयर किया किस्सा, श्रीदेवी ने बुखार में घंटों तक की थी पानी में शूटिंग https://livehalchal.com/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ad%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b6%e0%a5%87%e0%a4%af%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8/124133 Fri, 09 Mar 2018 06:55:41 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=124133 मुंबई। फिल्ममेकर महेश भट्ट ने दिवंगत अभिनेत्री को याद किया. बयान के मुताबिक, ‘इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स’ की एक एपिसोड में महेश भट्ट ने 1993 की फिल्म ‘गुमराह’ की शूटिंग के दौरान श्रीदेवी के बारे में एक कहानी शेयर की. भट्ट ने कहा कि फिल्म ‘गुमराह’ की शूटिंग के दौरान हमें पानी वाले सीक्वेंस की शूटिंग करनी थी, जिसे श्रीदेवी को करना …]]>

मुंबई। फिल्ममेकर महेश भट्ट ने दिवंगत अभिनेत्री को याद किया. बयान के मुताबिक, ‘इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स’ की एक एपिसोड में महेश भट्ट ने 1993 की फिल्म ‘गुमराह’ की शूटिंग के दौरान श्रीदेवी के बारे में एक कहानी शेयर की. भट्ट ने कहा कि फिल्म ‘गुमराह’ की शूटिंग के दौरान हमें पानी वाले सीक्वेंस की शूटिंग करनी थी, जिसे श्रीदेवी को करना था लेकिन मुझे बताया गया कि उन्हें (श्रीदेवी) को बुखार है और शायद शूटिंग स्थगित करनी पड़ सकती है.महेश भट्ट ने शेयर किया किस्सा, श्रीदेवी ने बुखार में घंटों तक की थी पानी में शूटिंग

उन्होंने कहा कि मैं उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित था. मैंने उनसे उनके कमरे मे मुलाकात की जब वह ठीक हो जाएंगी तो शूटिंग शुरू करेंगे क्योंकि उनकी हालत सही नहीं थी लेकिन हैरान करने वाली बात थी कि उन्होंने शूटिंग स्थगित करने से मना कर दिया. भट्ट ने उनकी कड़ी मेहनत के बारे में कहा कि श्रीदेवी ने बुखार में घंटों तक पानी के अंदर शूटिंग की. मेरे पास शब्द नहीं हैं, वह इतनी पेशेवर थी. मैं उनके जज्बे को सलाम करता हूं और मुझे उनकी बहुत याद आती है.

दुबई के एक होटल में 24 फरवरी को बाथटब में दुर्घटनावश डूबने से श्रीदेवी (54) का निधन हो गया था. श्रीदेवी ने अपने 50 साल के करियर में 300 फिल्मों में काम किया, जिनमें तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा की फिल्में शामिल हैं. उन्होंने ‘सदमा’, ‘नगीना’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘चांदनी’, ‘क्षणा क्षणं’ और ‘गोविंदा गोविंदा’ जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय कर दर्शकों का दिल जीत लिया.

]]>