महुआ मोइत्रा – Live Halchal

महुआ मोइत्रा का दावा- दिल्ली के सीआर पार्क में मछली की दुकानें बंद करा रहे भाजपाई
तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने दावा किया कि दक्षिणी दिल्ली के बंगाली बहुल चितरंजन पार्क इलाके में भाजपा से जुड़े लोग मछली की उन दुकानों को बंद करा रहे हैं, जो मंदिर के आसपास हैं।

तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने दावा किया कि दक्षिणी दिल्ली के बंगाली बहुल चितरंजन पार्क इलाके में भाजपा से जुड़े लोग मछली की उन दुकानों को बंद करा रहे हैं, जो मंदिर के आसपास हैं। इसका एक वीडियो शेयर करते हुए तृणमूल सांसद ने एक्स पर लिखा कि ये देखिए, भगवा ब्रिगेड के भाजपाई दिल्ली के चितरंजन पार्क में मछली खाने वाले बंगालियों को धमका रहे हैं।

यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि 60 साल में ऐसा कभी नहीं हुआ था। सांसद मोइत्रा के इस दावे पर दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उधर, भाजपा ने इस दावे को सिरे से खारिज किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस दावे की निंदा करते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की गुजारिश की है।

महुआ मोइत्रा के वायरल वीडियो में कुछ लोग कहते दिख रहे हैं कि मंदिर परिसर शुद्ध रहना चाहिए। मंदिर के साथ जो चीज हो रही है, वो कहीं न कहीं सभी सनातनियों को ठेस पहुंचा रही है। इसी वीडियो को शेयर करते हुए महुआ मोइत्रा ने एक के बाद एक एक्स पर कई पोस्ट की। तृणमूल सांसद ने लिखा कि सीआर पार्क में जिस मंदिर पर भाजपा के लोग दावा कर रहे हैं, उसे बाजार में नॉन वेज बेचने वालों ने बनवाया था। वह यहां पूजा करते हैं। बड़ी पूजा यहां होती है। महुआ मोइत्रा ने बांग्ला भाषा में लिखे गए एक व्हाट्सएप मैसेज का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया।

मंदिरों की पवित्रता का सभी लोगों को सम्मान करना चाहिए : सचदेवा
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने एक बयान में कहा कि सभी को मंदिरों की पवित्रता का सम्मान करना चाहिए और सीआर पार्क में मछली बाजार के व्यापारियों ने हमेशा मंदिरों का सम्मान किया है। सचदेवा ने कहा कि मछली बाजार कानूनी रूप से आवंटित किए गए हैं और इस क्षेत्र में एक आवश्यकता है।

मछली व्यापारी क्षेत्र में उच्च स्तर की स्वच्छता बनाए रखते हैं और नियमित रूप से सीआर पार्क की सामाजिक-धार्मिक गतिविधियों में भाग लेते हैं। महुआ मोइत्रा द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया वीडियो ऐसा प्रतीत होता है कि सीआर पार्क में सामुदायिक सद्भाव को बिगाड़ने के लिए निहित राजनीतिक स्वार्थ वाले लोगों द्वारा तैयार किया गया है। बयान में कहा गया कि हम इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं और दिल्ली पुलिस से सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध करते हैं।

फाइव स्टार होटलों में नॉनवेज बंद कराने की भाजपा की हिम्मत नहीं : भारद्वाज
आम आदमी पार्टी ने भी भाजपा पर हमला बोला है। दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने मीडिया से कहा कि भाजपा सिर्फ गरीबों पर जोर आजमा सकती है, लेकिन फाइव स्टार होटलों में बिक रहे नॉनवेज को बंद कराने की उसकी हिम्मत नहीं है। चित्तरंजन पार्क में मां दुर्गा की पूजा होती है और मांसाहारी भोजन भी मिलता है। नवरात्र में नॉनवेज खाने की बंगाली समाज की संस्कृति है।

भाजपा को भारत की संस्कृति के बारे में कुछ नहीं पता है। ये लोग व्हाट्सएप पर जो देख लेते हैं, उसे ही सच मान लेते हैं। बंगाल की संस्कृति की अनदेखी भाजपा को भारी पड़ेगी।वहीं, नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने चितरंजन पार्क में मछली बाजार को लेकर खड़े हुए विवाद पर कहा कि भाजपा गरीब मछली विक्रेताओं पर अत्याचार करने के बजाय डीडीए से क्यों नहीं सवाल करती है।

ईडी ने महुआ मोइत्रा पर दर्ज किया मनी लॉड्रिंग का केस
ईडी द्वारा महुआ और हीरानंदानी के खिलाफ दर्ज किया गया यह दूसरा मामला है। विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के नियमों के उल्लंघन मामले में ईडी दोनों के खिलाफ एक और केस दर्ज किया था। इस मामले में मोइत्रा और दुबई में रह रहे व्यवसायी हीरानंदानी को पूछताछ के लिए समन भेजे थे लेकिन वे अन्य कार्यक्रमों में व्यस्तता का हवाला देकर ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए।

ईडी ने पैसे लेकर प्रश्न पूछने के मामले में तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा और कारोबारी दर्शन हीरानंदानी के खिलाफ मनी लॉड्रिंग का मामला दर्ज किया है। सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सीबीआइ की एक प्राथमिकी का संज्ञान लेते हुए ईडी ने दो-तीन दिन पहले दोनों के खिलाफ इन्फोर्समेंट केस इन्फार्मेशन रिपोर्ट (ईसीआइआर) दर्ज की।

फेमा मामले की भी चल रही है जांच

यह पुलिस प्राथमिकी के बराबर है। ईडी द्वारा महुआ और हीरानंदानी के खिलाफ दर्ज किया गया यह दूसरा मामला है। विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के नियमों के उल्लंघन मामले में ईडी दोनों के खिलाफ एक और केस दर्ज किया था। इस मामले में मोइत्रा और दुबई में रह रहे व्यवसायी हीरानंदानी को पूछताछ के लिए समन भेजे थे, लेकिन वे अन्य कार्यक्रमों में व्यस्तता का हवाला देकर ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए।

महुआ के परिसरों पर तलाशी ली थी

सीबीआइ ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पिछले महीने महुआ के परिसरों पर तलाशी ली थी। सीबीआइ अधिकारियों ने कहा था कि लोकपाल के निर्देश पर सीबीआइ ने महुआ और हीरानंदानी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। लोकपाल ने ईडी को छह महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। पैसे लेकर प्रश्न पूछने के मामले में लोकसभा ने पिछले साल अनैतिक आचरण के लिए महुआ को निष्कासित कर दिया था।

महुआ ने सभी आरोपों से इनकार किया है

लोकपाल ने महुआ के खिलाफ भाजपा के लोकसभा सदस्य निशिकांत दुबे के आरोपों की प्रारंभिक जांच के निष्कर्ष के बाद सीबीआइ को निर्देश दिए हैं। निशिकांत ने आरोप लगाया कि महुआ ने उद्योगपति गौतम अदाणी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत अन्य पर हमला करने के लिए हीरानंदानी से पैसे और उपहार लेकर लोकसभा में सवाल पूछे थे। हालांकि, महुआ ने सभी आरोपों से इनकार किया है।

लोकपाल ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ सीबीआई जांच के दिए आदेश
भ्रष्टाचार विरोधी लोकपाल ने मंगलवार को सीबीआई को तृणमूल कांग्रेस की नेत्री और पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ कैश-फार-क्वेरी (पैसे लेकर सदन में सवाल पूछने) मामले में केस दर्ज करने और छह महीने के भीतर जांच रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया। साथ ही जांच एजेंसी से कहा है कि वह हर महीने की जांच की प्रगति रिपोर्ट भी दे।

भ्रष्टाचार विरोधी लोकपाल ने मंगलवार को सीबीआई को तृणमूल कांग्रेस की नेत्री और पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ कैश-फार-क्वेरी (पैसे लेकर सदन में सवाल पूछने) मामले में केस दर्ज करने और छह महीने के भीतर जांच रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया।

साथ ही जांच एजेंसी से कहा है कि वह हर महीने की जांच की प्रगति रिपोर्ट भी दे। मोइत्रा को पिछले साल दिसंबर में इस अनैतिक आचरण के लिए लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया था। उन्होंने अपने निष्कासन को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। यही नहीं, उन्हें पार्टी ने बंगाल की कृष्णानगर लोकसभा सीट से दोबारा अपना उम्मीदवार भी बनाया है।

निशिकांत दुबे ने लोकपाल के पास शिकायत दर्ज कराई

भाजपा के लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकपाल के पास शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि मोइत्रा ने दुबई में बैठे व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी से नकदी और उपहार के लेकर संसद के निचले सदन यानी लोकसभा में सवाल पूछे थे। न्यायमूर्ति अभिलाषा कुमारी की अध्यक्षता वाली लोकपाल पीठ ने अपने आदेश में कहा है कि पूरे मामले का रिकॉर्ड देखने और मूल्यांकन करने के बाद इसमें कोई संदेह नहीं है कि जनप्रतिनिधि पर जो आरोप लगाए हैं, वह गंभीर प्रवृति के हैं।

लोकपाल ने जांच कर प्रोग्रेस रिपोर्ट बताने को कहा

पीठ में अन्य सदस्य अर्चना रामसुंदरम और महेंद्र सिंह हैं। लोकपाल ने महुआ के खिलाफ केस दर्ज कर जांच करने और हर महीने की जांच की प्रोग्रेस रिपोर्ट बताने के लिए कहा है। इसमें कहा गया है कि कोई भी पद हो, एक लोक सेवक अपने कर्तव्यों के निर्वहन में ईमानदारी बरतने के लिए बाध्य है।

सीबीआई को जांच करने का आदेश दिया

उधर, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा, ‘सत्यमेव जयते। आज मेरी शिकायत को सही मानते हुए लोकपाल ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ सीबीआई को जांच करने का आदेश दिया। चंद पैसों के लिए तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद ने हीरानंदानी के साथ मिलकर भ्रष्टाचार किया और देश की सुरक्षा को गिरवी रखा।’

ईडी ने महुआ मोइत्रा को फिर जारी किया समन
ईडी ने तृणमूल कांग्रेस की नेता और पूर्व लोकसभा सदस्य महुआ मोइत्रा को फेमा उल्लंघन मामले में नया समन जारी कर 11 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है। ईडी मोइत्रा से पूछताछ कर विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के प्रविधानों के तहत उनका बयान दर्ज करना चाहती है। बता दें कि मोइत्रा पर राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने का आरोप है।

मोइत्रा (49) ने पिछले महीने एजेंसी को एक पत्र भेजकर पेश होने में असमर्थता जताई थी और पूछताछ का सामना करने के लिए कुछ सप्ताह का समय मांगा था। ईडी मोइत्रा से पूछताछ कर विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के प्रविधानों के तहत उनका बयान दर्ज करना चाहती है।

ईडी ने फेमा उल्लंघन मामले में पूछताछ के लिए बुलाया

सूत्रों ने कहा कि इस मामले में एक खाते से लेन-देन एजेंसी की निगरानी में है, इसके अलावा इस खाते में विदेश से भी कुछ धनराशि मिली हैं और रकम का हस्तांरण हुआ है। इस मामले में विदेश से भेजी गई कुछ अन्य रकम के हस्तांतरण के अलावा एनआरई खाते से जुड़े लेन-देन एजेंसी की जांच के दायरे में हैं।

मोइत्रा पर राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने का भी आरोप

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कारोबारी दर्शन हीरानंदानी के कहने पर अदाणी समूह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निशाना बनाने के लिए मोइत्रा पर उपहार के बदले लोकसभा में सवाल पूछने का आरोप लगाया था। उन्होंने मोइत्रा पर आर्थिक लाभ के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने का भी आरोप लगाया था। मोइत्रा ने किसी भी गलत काम से इनकार किया है। उन्होंने दावा किया है कि उन्हें निशाना बनाया जा रहा है, क्योंकि उन्होंने अदाणी समूह के सौदों पर सवाल उठाए थे।

महुआ की निषेधाज्ञा की मांग की याचिका खारिज

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और वकील जय अनंत देहाद्राई को अपने खिलाफ कोई भी फर्जी और अपमानजनक सामग्री पोस्ट करने या प्रसारित करने से रोकने की मांग को लेकर टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा की अंतरिम याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज कर दी। हाल ही में लोकसभा से निष्कासित की गई मोइत्रा के आवेदन पर सुनवाई के बाद जस्टिस सचिन दत्ता की पीठ ने अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया। अदालत ने 20 दिसंबर 2023 को मोइत्रा, दुबे और देहाद्राई के वकील के तर्क सुनने के बाद अंतरिम आवेदन पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। मोइत्रा ने अक्टूबर में याचिका दायर कर दुबे व देहाद्राई के विरुद्ध स्थायी निषेधाज्ञा की मांग की थी।

आज लोकसभा में पेश होगी महुआ मोइत्रा मामले की रिपोर्ट
पैसे लेकर सवाल पूछने के आरोपों से घिरीं तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा मामले में आचार संहिता समिति की रिपोर्ट शुक्रवार को लोकसभा में प्रस्तुत की जा सकती है। समिति की रिपोर्ट में मोहुआ के लोकसभा से निष्कासन की सिफारिश की गई है। तृणमूल कांग्रेस के एक सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि उन्होंने स्पीकर ओम बिरला से बात की है और उन्होंने कहा है कि आचार संहिता की रिपोर्ट समेत कुछ अन्य रिपोर्ट शुक्रवार को पेश की जाएंगी।

समिति की सिफारिशों पर चर्चा की मांग

गौरतलब है कि पहले इसे मौजूदा सत्र के पहले ही दिन यानी चार दिसंबर को पेश करने की बात थी, लेकिन एजेंडे में सूचीबद्ध किए जाने के बावजूद इसे पटल में नहीं रखा गया था। विपक्षी दलों के कई सदस्यों ने समिति की सिफारिशों पर चर्चा की मांग की है और इसके बाद ही कोई फैसला लेने के लिए कहा है।

रिपोर्ट के मसौदे को महज ढाई मिनट में स्वीकार कर लिया गया

बसपा के लोकसभा सदस्य दानिश अली ने गुरुवार को कहा कि अगर इस रिपोर्ट को पटल पर रखा जाता है तो हम पूर्ण चर्चा की मांग करेंगे। अली ने आरोप लगाया कि रिपोर्ट के मसौदे को महज ढाई मिनट में स्वीकार कर लिया गया। भाजपा सांसद दिलीप घोष ने कहा कि आज या कल तो यह रिपोर्ट आनी ही है। यह रिपोर्ट शुक्रवार आ जाए तो अच्छा है।

निष्कासन की सिफारिश की गई

भाजपा सांसद विनोद कुमार सोनकर की अध्यक्षता वाली समिति ने नौ नवंबर को रिपोर्ट स्वीकार की थी। इसमें पैसे लेकर सवाल पूछने के आरोप में महुआ को दोषी माना गया है और उनके निष्कासन की सिफारिश की गई है। समिति के छह सदस्यों ने रिपोर्ट के पक्ष में मतदान किया था, जिनमें कांग्रेस सांसद परणीत कौर भी शामिल हैं, जिन्हें पार्टी निलंबित कर चुकी है।

शिकायत दर्ज कराई

जबकि विपक्षी दलों के चार सदस्यों ने रिपोर्ट पर अपनी असहमति दर्ज कराई थी। विपक्षी सांसदों का कहना है कि यह रिपोर्ट एक फिक्स्ड मैच है। उनका कहना है कि मोहुआ के खिलाफ भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने यह जो शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने (महुआ ने) पैसे और उपहार लेकर अदाणी समूह की छवि खराब करने के लिए सवाल पूछे, उसके समर्थन में पक्के सुबूत प्रस्तुत नहीं किए गए। मोहुआ को तभी लोकसभा से निष्कासित किया जा सकता है जब सदन इस रिपोर्ट के पक्ष में मतदान करे।