महीने – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 16 Nov 2025 09:58:43 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg महीने – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 Redmi Note 15 Series भारत में अगले महीने हो सकती है लॉन्च https://livehalchal.com/redmi-note-15-series-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%85%e0%a4%97%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%8b-%e0%a4%b8/643828 Sun, 16 Nov 2025 09:58:40 +0000 https://livehalchal.com/?p=643828 Redmi अपने Redmi Note 15 series को जल्द ही भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। चीन में लॉन्च होने के बाद अब इन स्मार्टफोन्स के इंडिया लॉन्च टाइमलाइन सामने आई है। एक टिप्स्टर के मुताबिक Redmi Note 15 Pro+ और Note 15 Pro दिसंबर में भारत में लॉन्च हो सकते हैं और …]]>

Redmi अपने Redmi Note 15 series को जल्द ही भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। चीन में लॉन्च होने के बाद अब इन स्मार्टफोन्स के इंडिया लॉन्च टाइमलाइन सामने आई है। एक टिप्स्टर के मुताबिक Redmi Note 15 Pro+ और Note 15 Pro दिसंबर में भारत में लॉन्च हो सकते हैं और जनवरी 2026 में सेल शुरू हो सकती है। इसी तरह Redmi 15C का लॉन्च टाइमलाइन भी लीक हुआ है।

Redmi Note 15 series इस साल की शुरुआत में चीन में लॉन्च हुई थी और इसकी उम्मीद है कि ये जल्द भारतीय मार्केट में भी आएगी। एक टिप्स्टर ने हैंडसेट्स की लॉन्च टाइमलाइन बताई है। लाइनअप, जिसमें Redmi Note 15 Pro+ और Note 15 Pro शामिल होने की उम्मीद है, भारत में दिसंबर में डेब्यू कर सकता है। वहीं, Redmi 15C की लॉन्च टाइमलाइन भी बताई गई है।

Redmi Note 15 सीरीज इंडिया लॉन्च टाइमलाइन

टिप्स्टर अभिषेक यादव के मुताबिक, Redmi Note 15 series भारत में दिसंबर में लॉन्च होगी। अपकमिंग हैंडसेट्स की पहली सेल 9 जनवरी, 2026 को शुरू होने की बात कही गई है।

ये टाइमलाइन इसी टिप्स्टर के पिछले दावे से मेल खाती है, जिसमें कहा गया था कि Redmi Note 15 series को भारत में लाने की योजना बना रहा है, लेकिन जनवरी 2026 से पहले नहीं।

पिछली रिपोर्ट्स के मुताबिक, Redmi Note 15 Pro+ और Redmi Note 15 Pro की कीमत अपने पुराने मॉडल्स जैसी होने की उम्मीद है। आपको बता दें कि Redmi Note 14 Pro+ 5G का बेस वेरिएंट, 8GB RAM + 128GB स्टोरेज के लिए 29,999 रुपये की कीममत से शुरू हुआ था। वहीं, Redmi Note 14 Pro 5G की कीमत इसी कॉन्फिगरेशन के लिए 23,999 रुपये थी। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो, हैंडसेट्स के कैमरा अपने चीनी मॉडल्स से थोड़ा अलग होने की रिपोर्ट है।

Redmi 15C इंडिया लॉन्च टाइमलाइन

टिप्स्टर ने भारत में Redmi 15C की लॉन्च टाइमलाइन भी बताई है। ये फोन भारत में इस महीने के अंत तक लॉन्च हो सकता है। ये हैंडसेट सितंबर में चीन में लॉन्च हुआ था। हालांकि, टिप्स्टर ये नहीं बताया कि भारत में 4G वेरिएंट आएगा या 5G वाला, क्योंकि दोनों ग्लोबल मार्केट्स में मौजूद हैं और इनमें स्पेसिफिकेशन्स अलग हैं।

Redmi 15C 5G में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलता है, जबकि Redmi 15C 4G में MediaTek Helio G81-Ultra चिपसेट दिया गया है। दोनों मॉडल्स IP64 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आते हैं। Redmi 15C 4G और 5G दोनों ही वेरिएंट्स में 6,000mAh बैटरी मिलती है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

]]>
बैंक दे रहे हैं सुनहरा मौका, घर बैठे ऐसे कमाएं लाखों……. https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%95-%e0%a4%a6%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%88%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%8c%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%98%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a5%88%e0%a4%a0-2/48465 Mon, 24 Apr 2017 10:43:44 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=48465 नई दिल्ली (29 दिसंबर): नोटबंदी के बाद लोगों की नौकरियां चली गई हैं और बिजनेस भी मंदा चल रहा है। ऐसे में न्यूज 24 आपको एक ऐसे बिजनेस के बारे में बताएंगा, जिससे आप महीने में लाखों रुपये आसानी से कमा सकते हैं, वो भी बिना टेंशन के। EPFO कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी-लॉयल्‍टी-कम-लाइफ …]]>

नई दिल्ली (29 दिसंबर): नोटबंदी के बाद लोगों की नौकरियां चली गई हैं और बिजनेस भी मंदा चल रहा है। ऐसे में न्यूज 24 आपको एक ऐसे बिजनेस के बारे में बताएंगा, जिससे आप महीने में लाखों रुपये आसानी से कमा सकते हैं, वो भी बिना टेंशन के।

बैंक दे रहे हैं सुनहरा मौका, घर बैठे ऐसे कमाएं लाखों.......

EPFO कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी-लॉयल्‍टी-कम-लाइफ बेनेफि‍ट

व्‍हाइट लेबल ATM की फ्रेंचाइजी लेकर या उसके डिस्ट्रिब्‍यूटर बनकर आप हर महीने लाखों रुपए की कमाई कर सकते हैं। पब्लिक और प्राइवेट बैंकों के अलावा इंडिकैश, मुत्‍थुट और इंडिया वन जैसी कंपनियां व्‍हाइट लेवल एटीएम की सर्विस उपलब्‍ध कराती हैं। ये कंपनियां एटीएम लगवाने का भी मौका देती हैं। इन कंपनियों के एटीएम उनकी तय शर्तों को पूरा कर लगवाए जा सकते हैं।

मुथूट दे रही है ATM लगवाने का मौका

ये हैं नियम व शर्तें…

– मुथूट ATM लगवाने के लिए 50-80 स्‍क्‍वॉयर फुट की जगह होनी चाहिए।

– यह स्‍पेस ग्राउंड फ्लोर और गुड विजिबिलिटी वाली जगह होना चाहिए।

– यहां आपको 27×7 पावर सप्‍लाई सुनिश्चित करनी होगी।

– हर दिन न्‍यूनतम करीब 100 एटीएम ट्रांजैक्‍शन की क्षमता होनी चाहिए।

– वीसैड इन्‍स्‍टालेशन के श्‍लिए सपाट कंक्रीट की छत होनी चाहिए।

– पब्लिक के लिए साफ-सुथरा माहौल होना चाहिए।

– मुथूट एटीएम के लिए वेबसाइट पर एक पर्सनल डिटेल का फॉर्म भरकर भेजना होगा।

– साइट की फोटो भी फॉर्म के साथ अपलोड करनी होगी।

– आपको लोकेशन का एक 30-35 सेकंड का वीडियो बनाकर भेजना होगा। जिसका साइज 40 एमबी से ज्‍यादा नहीं होना चाहिए।

बड़ी खुशखबरी अगर आपके पास भी है ये पुराने नोट तो पढ़ लें ये खबर वरना बाद में पछताएंगे

टाटा इंडिकैश की भी ले सकते हैं फ्रेंचाइजी…

– टाटा इंडिकैश शहरों और कस्‍बों में एटीएम लगाने की फ्रेंचाइजी देती है। आप अपनी दुकान में भी एटीएम लगवा सकते हैं। 

ये हैं नियम व शर्तें…

– टाटा इंडिकैश लगवाने के लिए 60-100 स्‍क्‍वॉयर फुट की जगह होनी चाहिए।

– रोलिंग शटर के साथ 10 एमएम केबल (1केवीए) के साथ परमानेंट पावर सल्‍पाई होनी चाहिए।

– वी-सैट लगाने के लिए सोसायटी या अथॉरिटी से नो ऑब्‍जेशन सर्टिफिकेट चाहिए।

– स्‍पेस ग्राउंड फ्लोर पर होना चाहिए साथ ही सामने पार्किंग के लिए जगह होनी चाहिए।

– दूसरे एटीएम से उसकी दूरी 100 मीटर होनी चाहिए।

– इस एटीएम से प्रतिदिन करीब 300 ट्रांजैक्‍शन की क्षमता होनी चाहिए।

– एटीएम लगाने पर टाटा इंडिकैश द्वारा आपको रेंट नहीं दिया जाता।

– कंपनी एटीएम में होने वाली हर ट्रान्जेक्शन का कमीशन देती है।

– जितना अधिक ट्रान्जेक्शन होगा, उतना अधिक कमाई होगी।

– आपको हर महीने कंपनी को मेंटीनेंस, कैश लोडिंग और होल्‍डिंग चार्ज के तौर पर मंथली फीस देनी होगी।

ई-मेल पर मिली 38,000 से अधिक काले धन की जानकारी

इंडिया वन एटीएम…

– इंडिया वन एटीएम लगवाने के लिए गुड विजिबिलिटी पर जगह होनी होना चाहिए।

– पावर सल्‍पाई होनी चाहिए।

– कॉमर्शियल एक्टिविटी के लिहाज से अच्‍छी जगह पर स्‍पेस होना बेहतर होगा।

 

 

]]>
महिला के पेट में ही कैंची भूल गया डॉक्टर, पांच साल तक दर्द से तड़पती रही वो https://livehalchal.com/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a5%80-%e0%a4%ad/45747 Sat, 01 Apr 2017 05:13:08 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=45747 आपने डॉक्टर की लापरवाही के कई किस्से सुने होंगे, लेकिन गुजरात के अहमदाबाद का यह मामला कुछ जुदा है. पांच साल पहले डॉक्टर ने एक महिला का ऑपरेशन किया था. इसे डॉक्टर की लापरवाही कहें या फिर गलती, वह डॉक्टर महिला मरीज के पेट में ही कैंची भूल गया. दरअसल, पांच साल पहले गांधीधाम के …]]>

आपने डॉक्टर की लापरवाही के कई किस्से सुने होंगे, लेकिन गुजरात के अहमदाबाद का यह मामला कुछ जुदा है. पांच साल पहले डॉक्टर ने एक महिला का ऑपरेशन किया था. इसे डॉक्टर की लापरवाही कहें या फिर गलती, वह डॉक्टर महिला मरीज के पेट में ही कैंची भूल गया.महिला के पेट में ही कैंची भूल गया डॉक्टर, पांच साल तक दर्द से तड़पती रही वो

दरअसल, पांच साल पहले गांधीधाम के भंगेरा गांव की रहने वाली जीवीबेन को पेट में दर्द की परेशानी थी. उसने अस्पताल में इलाज कराया तो पेट में करीब साढ़े चार किलो ट्यूमर होने की बात सामने आई. डॉक्टर ने उसका ऑपरेशन किया और पेट में ही कैंची भूल गया.

आज है 31 मार्च…. इन सब चीजों के लिए है आज आखिरी दिन

उस वक्त कुछ पता नहीं चला. थोड़े दिनों बाद उसके पेट में अचानक दर्द होने लगा. खासकर पिछले दो महीने यह दर्द बर्दाश्त से बाहर होने लगा. उसने आसपास के डॉक्टरों से दिखाया तो उन्होंने महिला को दर्द की दवाइयां दी, लेकिन उसे कोई सुधार नहीं हुआ.

बाद में जीवीबेन ने सिविल अस्पताल में दूसरे डॉक्टरों को दिखलाया तो उसे एक्सरे की सलाह दी गई. जब उसने एक्सरे करवाया तो तब जाकर पता चला कि उसके पेट में कैंची है.

]]>
ये जेल नही आशाओ की इंडस्ट्री है, कैदी बन रहे यहाँ पेंटर,डिज़ाइनर… https://livehalchal.com/%e0%a4%af%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%b2-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%86%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%93-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d/44893 Fri, 24 Mar 2017 11:29:20 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=44893 राजस्थान में जयपुर की सेंट्रल जेल के कैदी सलाखों के पीछे रहते हुए भी एक अलग पहचान बना रहे हैं.कभी टाट-पट्टी अथवा महज दरी, निवार बनाते हुए जेल की दीवारों के पीछे सजा काटने वाले कैदी अब शहर में फेमस हो गए हैं. उनके बनाए नए-नए प्रोडक्ट लोगों को पसंद आ रहे हैं.महिला कैदियों के …]]>

राजस्थान में जयपुर की सेंट्रल जेल के कैदी सलाखों के पीछे रहते हुए भी एक अलग पहचान बना रहे हैं.कभी टाट-पट्टी अथवा महज दरी, निवार बनाते हुए जेल की दीवारों के पीछे सजा काटने वाले कैदी अब शहर में फेमस हो गए हैं. उनके बनाए नए-नए प्रोडक्ट लोगों को पसंद आ रहे हैं.महिला कैदियों के बनाए डिजाइनर आउटफिट्स जहां हाथों हाथ बिक रहे हैं वहीं पुरुष कैदियों के हुनर की इतनी कद्र हो रही है कि उनका बनाया फर्नीचर आउट ऑफ स्टॉक रहने लगा है.दरअसल, देश के सबसे बड़े जेल डिपार्टमेंट (राजस्थान कारागार विभाग) में लीक से हटकर हो रहे इस काम को अब जेल के बाहर भी पहचान मिलने लगी है. इसका माध्यम बनी रही है डिपार्टमेंट की जेल शॉप ‘आशाएं’.सेंट्रल जेल के अहाते में जयपुर-आगरा मार्ग पर दो महीने पहले ही आशाएं शॉप शुरू की गई है. राजधानी के ब्रांडेड शोरूम और ऑनलाइन शॉपिंग के ढेरों ऑप्शन के बाद भी जेल शॉप और इसके प्रोडक्ट लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. इसके पीछे जेल के कैदियों की कड़ी मेहनत और उनके हाथ का हुनर है. तभी तो जेल शॉप के आधा दर्जन प्रोडक्ट तो नियमित सप्लाई के बाद भी आउट ऑफ स्टॉक ही रहते हैं.

बीबी रसले के फैशन शो में दिखेगा कैदी डिजाइनर्स का जलवा

राजस्थान फेस्टिवल के तहत 29 मार्च को जयपुर में होने वाले हेरिटेज फैशन शो में जेल के कैदियों के तैयार आउटफिट्स को भी मॉडल्स प्रजेंट करेंगी. जेल प्रोडेक्ट्स को यह नई पहचान बांग्लादेशी फैशन डिजाइनर बीबी रसेल के जरिए मिलेगी. रसेल हाल ही अपनी जयपुर विजिट के दौरान जेल शॉप पहुंची थी और कैदी डिजाइनर्स से मुलाकात भी की थी. तभी रसेल ने अपने फैशन शो में इनके बनाए आउटफिट्स को रैम्प पर उतारने की बात कही थी.जयपुर की महिला जेल (महिला सुधार गृह) की उपाधीक्षक मोनिका अग्रवाल के अनुसार उनके यहां कुल 150 महिला कैदी हैं. इनमें से 110 कैदी अपने-अपने हाथ के हुनर के दम पर अब नई पहचान बनाने में जुटी हैं. जेल शॉप उनकी इस बेरंग जिंदगी में नए रंग भर रही हैं. प्रोडक्ट की सेल से आमदनी जहां कैदियों का वेलफेयर फंड बढ़ा रही हैं वहीं कैदियों का मेहनताना भी 130 रुपए तक हो गया है. बता दें कि इससे पूर्व जेल में मेहनताना 100 रुपए से भी बहुत कम दिया जाता था.

100 रुपए से 10,000 रुपए तक की पेंटिंग

जेल शॉप में कैदियों की बनाई पेंटिंग भी कद्रदानों को खासी लुभा रही हैं. यहां 100 रुपए के ए-4 साइज क्राफ्ट पेपर वाली पेंटिंग से 10 हजार रुपए तक की वॉल हैंगिंग पेंटिंग्स उपलब्ध हैं. जेल शॉप के प्रभारी अधिकारी विल्सन शर्मा के अनुसार सेंट्रल जेल में करीब 400 से ज्यादा कैदी है जो विभिन्न सुधार कार्यक्रमों से जुड़े हैं. इनमें से कई कारपेंटर, बुनाई और पेंटिंग आदि का हुनर रखते हैं. ऐसे कैदी जेल शॉप के लिए प्रोडक्ट तैयार कर रहे हैं. कैदियों को मेहनताने के साथ अब नई पहचान भी मिल रही है.

जेल के भीतर है आशाओं की इंडस्ट्री

कैदियों को जेल में सजा काटने के दौरान ही कई क्षेत्रों में वॉकेशनल ट्रेनिंग दी जाती है ताकि जब जेल से बाहर निकले तो वो आत्मनिर्भर बन सकें. इसके लिए जेल में दरियां बनाने, निवार बुनने, कपड़े डाई करने, लड़की का काम, सिलाई, होजरी गारमेंट, आचार, पेंटिंग आदि ट्रेनिंग भी दी जाती है. ट्रेनिंग के बाद सेंट्रल जेल की फेक्ट्री में उन्हें काम भी दिया जाता है जिसके बदल उन्हें तयशुदा मेहनताना भी मिलता है.

जेल शॉप में 40 से अधिक हैंडमेड प्रोडेक्ट

जयपुर सेंट्रल जेल के अहाते में जयपुर-आगरा रोड पर इसी साल कैदियों के बनाए प्रोडक्ट का एक्सक्लुसिव स्टोर ‘आशाएं’ शुरू हुआ है. यहां 40 से अधिक हैंडमेड प्रोडेक्ट हैं. सभी प्रोजेक्ट महिला और पुरुष कैदियों के बनाए हुए हैं. इनमें पेंटिंग, गारमेंट्र, फर्नीचर, डोरमेट, आचार,दीए, मोमबत्ती, चद्दर, रजाई आदि शामिल हैं.

]]>
नजरबंद होने पर बोला हाफिज सईद, मोदी-ट्रंप की दोस्ती ने ये दिन दिखाए! https://livehalchal.com/%e0%a4%a8%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%a6-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%9c/37778 Tue, 31 Jan 2017 05:07:15 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=37778 लश्‍कर-ए-तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद को पाकिस्‍तानी अधिकारियों ने हिरासत में लेकर 6 महीने के लिए नजरबंद कर दिया है. ऐसी अटकलें हैं कि यह कार्रवाई अमेरिका की उस चेतावनी के बाद की गई है जिसमें अमेरिका ने कहा है कि अगर जमात उद दावा के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वह पाकिस्‍तान पर …]]>

लश्‍कर-ए-तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद को पाकिस्‍तानी अधिकारियों ने हिरासत में लेकर 6 महीने के लिए नजरबंद कर दिया है. ऐसी अटकलें हैं कि यह कार्रवाई अमेरिका की उस चेतावनी के बाद की गई है नजरबंद होने पर बोला हाफिज सईद, मोदी-ट्रंप की दोस्ती ने ये दिन दिखाए!

जिसमें अमेरिका ने कहा है कि अगर जमात उद दावा के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वह पाकिस्‍तान पर प्रतिबंध लगा सकता है. जमात उद दावा का प्रमुख भी हाफिज सईद ही है.

नजरबंदी से कुछ घंटे पहले सईद ने कहा कि अगर ‘दबाए हुए कश्मीरियों’ की आवाज उठाने के लिए उसके संगठन पर किसी तरह का अंकुश लगाया जाता है तो उसे कोई परवाह नहीं है. उसने नवाज शरीफ सरकार को चतावनी दी कि अगर कोई अंकुश लगाया जाता है तो उसका संगठन अदालत का रुख करेगा. ये सभी बातें सोशल मीडिया टि्वटर पर की जा रही हैं.

इस टि्वटर हैंडल पर कश्मीर का जिक्र किया गया है. @AmeerJamatDawah नाम के एक टि्वटर हैंडल से कुछ ट्वीट किए गए हैं. इसमें हाफिज की तरफ से कथित तौर पर यह दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान में कहीं भी उसके खिलाफ एफआईआर नहीं दर्ज है.

हाफिज की तरफ से कहा जा रहा है कि अगर उसे गिरफ्तार किया गया तो भी लाखों लोग कश्मीर के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे. ट्वीट में लिखा गया है कि अगर कश्मीर के खिलाफ बोलना अपराध है तो वह ऐसा करता रहेगा.

]]>