महीना भर बीत जाने के बाद भी चीन नहीं पा रहा कोरोना वायरस पर काबू…. – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 10 Feb 2020 07:22:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg महीना भर बीत जाने के बाद भी चीन नहीं पा रहा कोरोना वायरस पर काबू…. – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 महीना भर बीत जाने के बाद भी चीन नहीं पा रहा कोरोना वायरस पर काबू…. https://livehalchal.com/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%ad%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%a4-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%ad%e0%a5%80/318142 Mon, 10 Feb 2020 07:22:53 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=318142 महीना भर बीत जाने के बाद भी चीन कोरोना वायरस (Coroan Virus) पर काबू नहीं पा रहा है. इस वायरस ने चीन से ही पैदा हूए सार्स महामारी को भी पीछे छोड़ दिया है. सोमवार सुबह तक चीन में कोरोना वायरस से 910 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 2002-03 में सार्स संक्रमण से 774 की …]]>

महीना भर बीत जाने के बाद भी चीन कोरोना वायरस (Coroan Virus) पर काबू नहीं पा रहा है. इस वायरस ने चीन से ही पैदा हूए सार्स महामारी को भी पीछे छोड़ दिया है. सोमवार सुबह तक चीन में कोरोना वायरस से 910 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 2002-03 में सार्स संक्रमण से 774 की ही मौत हुई थी. कोरोना वायरस ने पिछले महामारी से ज्यादा नुकसान पहुंचाया है. अब तक इस वायरस से लगभग 37,198 लोग संक्रमित हो चुके हैं.

कोरोना वायरस से 99 फीसदी मौत चीन में ही
कोरोना वायरस चीन के लिए बहुत ज्यादा घातक साबित हो रहा है. कुल 910 मौतों में मात्र 1 व्यक्ति ही चीन से बाहर का है. यानि लगभग 99% मौत चीन में ही हुए हैं. जबकि सार्स संक्रमण की वजह से चीन में मात्र 45 प्रतिशत लोग ही मरे थे. वैज्ञानिकों का कहना है कि कोरोना वायरस सबसे ज्यादा चीन को ही प्रभावित कर रहा है. अन्य देशों में इस संक्रमण के पॉजिटीव मामले सामने आ रहे हैं लेकिन इसकी वजह से मौत नहीं हो रही.

WHO चीन भेजेगा अपना मिशन
विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) ने चीन में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अपना एक मिशन भेजने का फैसला किया है. ये मिशन इस संक्रमण से निबटने के लिए चीनी सरकार और स्वास्थ्य विभाग को तकनीकी सहायता देगा. इसके साथ ही कोरोना वायरस के जल्द से जल्द टीके बनाने के लिए WHO चीनी सरकार के साथ मिलकर काम करेगा.

]]>