महिला सशक्तीकरण – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 08 Mar 2025 08:05:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg महिला सशक्तीकरण – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 महिला सशक्तीकरण योजनाओं का होगा ऑडिट, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने दिए निर्देश, मांगी रिपोर्ट https://livehalchal.com/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%b6%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%a3-%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%93%e0%a4%82/605481 Sat, 08 Mar 2025 08:05:32 +0000 https://livehalchal.com/?p=605481 महिला सशक्तीकरण से जुड़ी सभी योजनाओं का ऑडिट किया जाएगा। इससे यह पता लगेगा कि किस विभाग की योजना का प्रदर्शन बेहतर है या खराब। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने ऑडिट करने के निर्देश दिए। साथ ही महिला योजनाओं में लाभार्थियों की सटीक जानकारी अधिकारियों से तलब की। शुक्रवार को सचिवालय में मुख्य सचिव ने …]]>

महिला सशक्तीकरण से जुड़ी सभी योजनाओं का ऑडिट किया जाएगा। इससे यह पता लगेगा कि किस विभाग की योजना का प्रदर्शन बेहतर है या खराब। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने ऑडिट करने के निर्देश दिए। साथ ही महिला योजनाओं में लाभार्थियों की सटीक जानकारी अधिकारियों से तलब की।

शुक्रवार को सचिवालय में मुख्य सचिव ने उत्तराखंड महिला एवं बाल विकास समिति की बैठक ली। उन्होंने महिला सशक्तीकरण की विभिन्न योजनाओं की शुरूआत से अभी तक कितनी महिलाओं को लाभ पंहुचा है। इसके लिए सभी योजनाओं का प्रदर्शन ऑडिट कराने के निर्देश दिए। योजनाओं के लक्षित वर्ग पर पड़ने वाले प्रभाव के आधार पर योजनाओं के गुणवत्ता में सुधार करने को कहा।

मुख्य सचिव ने सचिव स्तर पर इन योजनाओं के नए ड्राफ्ट पर कार्य करने की जिम्मेदारी तय की है। उन्होंने लक्षित वर्ग को योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाने के लिए अधिकारियों को प्रभावी मूल्यांकन की हिदायत दी। उन्होंने सचिव महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास को मुख्यमंत्री महिला सतत आजीविका योजना के साथ ही विभिन्न विभागों के माध्मय से संचालित महिला आजीविका से जुड़ी सभी योजनाओं को जोड़ने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने बालिका शिक्षा प्रोत्साहन के तहत मेधावी छात्राओं के लिए देशभर में शैक्षिक भ्रमण कराने की योजना पर कार्य करने के निर्देश दिए।

प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में महिला व बालिकाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता को प्रोत्साहित करने को लेकर आंगनबाड़ी के माध्यम से सैनेटरी नैपकिन के वितरण की कार्ययोजना पर कार्य को कहा। उन्होंने महिलाओं के लिए एनीमिया उन्मूलन अभियान को जन अभियान बनाते हुए गम्भीरता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में सचिव चंद्रेश यादव, विनय शंकर पांडेय, नीरज खैरवाल समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

]]>
उत्तराखंड: प्रदेश की 6,559 महिलाओं को जल्द मिलेगा रोजगार https://livehalchal.com/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a5%80-6559-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2/595643 Fri, 20 Dec 2024 07:47:36 +0000 https://livehalchal.com/?p=595643 उत्तराखंड में 6,185 सहायिकाओं और 374 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की जल्द भर्ती होगी। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने इस संबंध में निर्देश दिए हैं। प्रदेश की 6,559 महिलाओं को जल्द ही रोजगार मिलेगा। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने 374 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और 6,185 सहायिकाओं के खाली पदों पर …]]>

उत्तराखंड में 6,185 सहायिकाओं और 374 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की जल्द भर्ती होगी। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने इस संबंध में निर्देश दिए हैं।

प्रदेश की 6,559 महिलाओं को जल्द ही रोजगार मिलेगा। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने 374 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और 6,185 सहायिकाओं के खाली पदों पर भर्ती के निर्देश दिए हैं।

विभाग अगले दो दिन में इसकी विज्ञप्ति जारी कर सकता है। राष्ट्रीय खेल सचिवालय में विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक के बाद मंत्री रेखा आर्य ने यह जानकारी दी। बताया, प्रदेश में लगभग सभी जिलों में आंगनबाड़ी केंद्रों का उच्चीकरण किया गया था, जिसके बाद वहां तैनात सहायिकाएं आंगनबाड़ी बन गईं।

इससे सहायिकाओं के काफी पद खाली हो गए थे। हाल ही में आंगनबाड़ी भर्ती नियमावली में संशोधन के बाद इसका शासनादेश हुआ था, जिससे इन पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हुआ। मंत्री ने बताया, विभाग को अगले एक-दो दिन के भीतर विज्ञप्ति जारी करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए जाएंगे। आवेदन करने के लिए महिला अभ्यर्थियों को करीब 30 दिन का समय दिया जाएगा। विभाग के अधिकारियों को यह भर्ती प्रक्रिया तेजी से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

मंत्री ने पांच दिन के भीतर मांगे प्रस्ताव
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने नंदा गौरा योजना व अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केद्रों के नए मानकों के मुताबिक वहां पेयजल, बिजली और शौचालय की अनिवार्य उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंत्री ने सभी 13 जिलों के जिला कार्यक्रम अफसरों को पांच दिन के भीतर सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में इन सुविधाओं को मुहैया कराने संबंधित प्रस्ताव निदेशालय को भेजने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा, नंदा गौरा योजना में 31 दिसंबर तक ज्यादा से ज्यादा आवेदन मंगाए जाएं।

]]>
महिला सशक्तीकरण : दिल्ली की लाडली चैतन्या वेंकटेश्वरन को एक दिन के लिए भारत में ब्रिटेन की उच्चायुक्त बनने का मौका मिला https://livehalchal.com/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%b6%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%a3-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%95/381491 Sun, 11 Oct 2020 09:14:01 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=381491 दिल्ली की बेटी को एक दिन के लिए भारत में ब्रिटेन की उच्चायुक्त बनने का मौका मिला। दिल्ली निवासी चैतन्या वेंकटेश्वरन को भारत में ब्रिटेन की वरिष्ठतम राजनयिक बनने का पिछले बुधवार को मौका मिला। वेंकटेश्वरन को दुनियाभर की महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों को रेखांकित करने और महिला सशक्तीकरण के लिए मिशन की …]]>

दिल्ली की बेटी को एक दिन के लिए भारत में ब्रिटेन की उच्चायुक्त बनने का मौका मिला। दिल्ली निवासी चैतन्या वेंकटेश्वरन को भारत में ब्रिटेन की वरिष्ठतम राजनयिक बनने का पिछले बुधवार को मौका मिला। वेंकटेश्वरन को दुनियाभर की महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों को रेखांकित करने और महिला सशक्तीकरण के लिए मिशन की पहल के तहत यह अवसर दिया गया।

ब्रिटेन का उच्चायोग 2017 से हर साल ‘एक दिन के लिए उच्चायुक्त’ प्रतियोगिता आयोजित करता है, जिसमें 18 से 23 वर्ष की युवतियां भाग ले सकती हैं।

ब्रिटेन के उच्चायोग ने एक बयान में बताया कि 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर ब्रिटेन के मिशन द्वारा आयोजित वार्षिक प्रतियोगिता के तहत वेंकटेश्वरन चौथी युवती हैं, जो ब्रिटेन की उच्चायुक्त बनीं।

उच्चायुक्त के रूप में वेंकटेश्वरन ने उच्चायुक्त के विभाग प्रमुखों को उनके काम सौंपे, वरिष्ठ महिला पुलिस अधिकारियों से बातचीत की, मीडिया से मुलाकात की और भारतीय महिला प्रतिभागियों पर ब्रिटिश काउंसिल स्टेम छात्रवृत्ति के असर का पता लगाने संबंधी अध्ययन की शुरुआत की।

वेंकटेश्वरन ने कहा, ‘‘मैं जब छोटी थी, तब नई दिल्ली स्थित ब्रिटिश काउंसिल के पुस्तकालय जाया करती थी और तभी से मेरे अंदर सीखने की इच्छा पैदा हुई। एक दिन के लिए ब्रिटेन की उच्चायुक्त बनना एक सुनहरा अवसर है।’’

भारत में ब्रिटेन के कार्यवाहक उच्चायुक्त जैन थॉम्पसन ने कहा कि यह प्रतियोगिता उन्हें बहुत पसंद है, जो असाधारण युवतियों को मंच मुहैया कराती है।

प्रतियोगिता के तहत इस साल प्रतिभागियों से सोशल मीडिया पर एक मिनट का वीडियो डालने को कहा गया था, जिसमें उन्हें यह बताना था कि ‘‘कोविड-19 संकट में लैंगिक समानता के लिए क्या वैश्विक चुनौतियां और अवसर हैं?’’

 

]]>