महिला शिक्षा और सुरक्षा को लेकर प्रियंका वाड्रा ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना – Live Halchal

महिला शिक्षा और सुरक्षा को लेकर प्रियंका वाड्रा ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
महिला शिक्षा और सुरक्षा को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। कानपुर में हुई घटना को लेकर उन्होंने योगी सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है। प्रियंका वाड्रा ने अपने ट्वीट में पढ़ाई छूटने से छात्रा के खुदकशी करने की घटना को टैग करते हुए सरकार पर फूट डालने का आरोप लगाया है। साथ ही सभी से महिला शिक्षा और सुरक्षा का संकल्प लेने का आह्वïान किया है।

कानपुर में ये हुई घटना

शहर के बर्रा आठ में शनिवार को 18 वर्षीय महिमा ने फांसी लगाकर खुदकशी कर ली थी। उसके पिता बंसल रिक्शा चलाते हैं और मां घरों में बर्तन धोने का काम करती हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से हाईस्कूल के बाद पिता ने पढ़ाई छुड़वा दी थी, जबकि महिमा आगे पढऩा चाहती थी। वह दो बहनों सोनी और शिवानी में सबसे छोटी थी। उसकी दोनों बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। उसने आखिरी बार अपने जीजा के फोन पर बात की थी। पुलिस ने आर्थिक तंगी की वजह से हाईस्कूल के बाद आगे पढ़ाई न कर पाने की वजह से उसके आत्महत्या करने की बात कही है।

प्रियंका वाड्रा ने किए दो ट्वीट

महिमा की आत्महत्या पर कांग्र्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने दो ट्वीट किए हैं। अपने एक ट्वीट में उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार का ध्यान ऐसे किसी मुद्दे पर नहीं जाता है। उनके मुताबिक हम सब को हर महिमा की शिक्षा और सुरक्षा के हक में संकल्प लेना चाहिए। इसके कुछ ही देर बाद ही उन्होंने एक और ट्वीट किया है जिसमें कहा है कि राजनीति का मकसद जनता के विषयों का प्राथमिकता देने का है। शिक्षा, रोजगार, किसानों की मदद होनी चाहिए। उन्होंने वर्तमान सरकार को गैर जिम्मेदार बताते हुए आरोप लगाया कि यह सरकार सिर्फ फूट फैलाने में व्यस्त रहती है।