महिला टी20 वर्ल्ड कप – Live Halchal

WI W vs NZ W: 14 साल बाद महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची न्यूजीलैंड
दुबई में नियती ने एक अलग ही खेल खेला। महिला टी20 वर्ल्ड कप में इस बार दो नई टीमें फाइनल में पहुंची हैं और इस साल टूर्नामेंट में एक नया चैंपियन मिलेगा। साउथ अफ्रीका ने जहां, 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई तो वहीं, न्यूजीलैंड ने शुक्रवार, 18 अक्टूबर को वेस्टइंडीज को 8 रन से हराकर 14 साल बाद फाइनल में प्रवेश किया।

न्यूजीलैंड साल 2009 और साल 2010 में आखिरी बार महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी। दोनों ही बार कीवी टीम उपविजेता रही थी। सोफी डिवाइन एंड कंपनी का मुकाबला अब फाइनल में लौरा वोलवार्ड की नेतृत्व वाली साउथ अफ्रीका से होगा। साल 2016 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड का सामना वेस्टइंडीज से हुआ था। तब मामला उलटा था। वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड का दिल तोड़ते हुए 6 रन से मात दी थी। अब कीवी टीम ने उसका बदला लिया है।

न्यूजीलैंड के हक में रही किस्मत

दूसरे सेमीफाइनल मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड के पक्ष में सब कुछ रहा। पहले कप्तान ने टॉस जीता और बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शारजाह की धीमी पिच पर खेलते हुए न्यूजीलैंड ने 8 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए। डिएंड्रा डॉटिन की घातक गेंदबाजी के आगे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज हताश दिखे, लेकिन लड़ने लायक एक स्कोर बनाया।

सूजी बेट्स और जार्जिया ने पहले विकेट के लिए 48 रन जोडे। बेट्स 26 रन बनाकर आउट हुईं तो जार्जिया ने सर्वाधिक 33 रन का योगदान दिया। इसके बाद समय-समय पर विकेट गिरते रहे। अंत में इसाबेला गेज ने नाबाद 20 रन बनाकर टीम को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया। डिएंड्रा डॉटिन ने 4 ओवर में 22 रन देकर चार विकेट लिए।

न्यूजीलैंड ने की अनुशासित गेंदबाजी

साल 2016 की चैंपियन वेस्टइंडीज के सामने यह स्कोर छोटा लग रहा था, लेकिन न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने चैंपियन टीम के नाक के नीचे से मैच निकाल लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज को 16 रन पर पहला झटका लगा। इसके बाद न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने अनुशासित गेंदबाजी करते हुए वेस्टइंडीज पर दबाव बनाया। कप्तान हेली मैथ्यूज (15) का विकेट गिरने के बाद और दबाव बना।

गेंदबाजी में उम्दा प्रदर्शन करने के बाद डिएंड्रा (33) ने बल्ले से भी अपना जौहर दिखाया। वह अकेली ऐसी बल्लेबाज रहीं, जिन्होंने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का डटकर सामना किया। हालांकि, अमेलिया केर ने उनका विकेट निकाल कर न्यूजीलैंड के रास्ते का सबसे बड़ा कांटा हटा दिया। न्यूजीलैंड के लिए ईडन कार्सन ने तीन तो केर ने दो विकेट लिए और टीम को 8 रन से जीत दिला दी।

बांग्लादेश में ही होगा महिला टी20 वर्ल्ड कप?
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने महिला टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी को लेकर उम्मीदें नहीं छोड़ी हैं। बोर्ड ने गुरुवार को बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकर-उज-जमान को पत्र लिखा है। इस पत्र में सेना प्रमुख से सुरक्षा का आश्वासन मांगा गया है। 27 सितंबर से अभ्यास मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में 10 टीम हिस्सा लेंगी और दो वेन्यू पर कुल 23 मैच खेले जाएंगे।

बांग्लादेश में बिगड़े हालत के चलते इसी साल होने वाले आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप पर खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आर्मी चीफ ऑफ स्टाफ को पत्र लिखकर टूर्नामेंट के आयोजन के लिए सुरक्षा का आश्वासन मांगा है। 27 सितंबर से इस मेंगा इवेंट के अभ्यास मैच खेल जाने हैं।

बांग्लादेश में भड़की हिंसा के चलते देश भर में विरोध प्रदर्शन हो रहे। हाल ही में प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री शेख हसीना के आवास में घूसकर तोड़फोड़ की। साथ ही वहां रखे महंगे सामान उठा ले गए। हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच देश की अंतरिम सरकार ने आपातकाल लगा दिया है।

ICC कर रहा शिफ्ट करने पर विचार
बांग्लादेश में हिंसा को देखते हुए ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप को शिफ्ट करने पर विचार कर रही है। ICC बांग्लादेश की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है। टूर्नामेंट को शिफ्ट करना पड़ता है तो ये टूर्नामेंट भारत, यूएई और श्रीलंका में खेला जा सकता है।

हालांकि, क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीसीबी के अध्यक्ष नजमुल हसन भी बांग्लादेश छोड़ कर चले गए हैं। बोर्ड के कुछ अन्य पदाधिकारी ढाका में ही हैं और इस बड़े आयोजन की मेजबानी को लेकर उम्मीद बनाए हुए हैं।

दो महीने का बचा है समय
बीसीबी के अंपायर कमिटी के चेयरमैन इफ्तेखार अहमद मिठू ने क्रिकबज से कहा, हम टूर्नामेंट की मेजबानी करने की कोशिश कर रहे हैं। ईमानदारी से कहूं तो लोग कम हैं, हमारे पास सिर्फ दो महीने का समय है। 8 अगस्त को हमने सेना प्रमुख को महिला T20 वर्ल्ड कप की सुरक्षा के बारे में आश्वासन के लिए एक पत्र भेजा है।

बता दें कि 18 दिनों तक चलने वाले इस मेगा इवेंट में 10 टीम को 23 मैच खेलने हैं। ये मैच बांग्लादेश के दो वेन्यू ढाका में और सिलहट में 3 से 20 अक्टूबर तक खेले जाएंगे। वहीं, आईसीसी 10 अगस्त को मेजबानी को लेकर कोई निर्णय ले सकता है।