महिला कोच – Live Halchal

मध्य प्रदेश: इश्क में फंसाकर महिला कोच ने शिक्षक से ठगे 22 लाख रुपये
मध्यप्रदेश के गुना जिले में एक महिला कोच ने शिक्षक को प्यार के झांसे में लेकर नग्न वीडियो बनाकर 22 लाख रुपये की वसूली की। महिला ने अपने पति और सहयोगियों के साथ मिलकर शिक्षक को ब्लैकमेल किया।

गुना जिले के एक शासकीय शिक्षक ने महिला खेल प्रशिक्षक पर झूठे प्रेमजाल में फंसाने और ब्लैकमेल कर लगभग 22 लाख रुपये हड़पने के आरोप लगाए हैं। शिक्षक ने गुना एसपी संजीव कुमार सिन्हा को एक आवेदन देकर बताया, जिले में ही पदस्थ एक खेल महिला प्रशिक्षक ने उन्हें अपने झूठे प्रेमजाल में फंसा लिया। फिर अपने देवर और पति के साथ मिलकर लगभग एक साल से ब्लेकमैल कर रही है।

आवेदन में बताया, महिला खेल प्रशिक्षक की जान-पहचान शिक्षक की पत्नी के माध्यम से हुई थी। इसके बाद महिला खेल प्रशिक्षक उनके घर आने लगी और अपने झांसे में ले लिया। अब उनके कुछ वीडियो परिवार को दिखाने की धमकी दी गई, जिसके बाद उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए शिकायत की है।

शिकायकर्ता शिक्षक के मुताबिक, वे ब्लैकमेल किए जाने से प्रताड़ित हो गए थे और आत्महत्याकरने का मन बना चुके थे। लेकिन उनके परिजनों ने किसी तरह बचा लिया और हिम्मत बढ़ाई। शिक्षक ने खेल प्रशिक्षक के तथाकथित देवर पर भी उनके परिवार को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

शासकीय शिक्षक द्वारा की गई शिकायत के बाद महिला खेल प्रशिक्षक ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपना पक्ष रखते हुए बताया कि शिक्षक के आरोप निराधार हैं। महिला खेल प्रशिक्षक ने दावा किया कि शिक्षक उन्हें परेशान कर रहा था। इस संबंध में महिला ने 26 मार्च 2023 को एफआईआर भी कैंट थाने में दर्ज करवा रखी है, जिसकी कॉपी भी उसने मीडिया को भेजी है।

एफआईआर के मुताबिक, महिला की मोबाइल दुकान शिक्षक के घर के सामने है। शिक्षक द्वारा उससे छेड़खानी का प्रयास किया गया तथा न मानने पर धमकियां भी दी गई। प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने उसके परिजन को अवगत कराया तथा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

महिला खेल प्रशिक्षक का दावा है कि एफआईआर दर्ज कराने के बाद उन्हें शिक्षक की ओर से धमकियां दी गईं। साथ ही पुलिस ने भी राजीनामा करने का दबाव बनाया था। संभवत: इसीलिए शिक्षक उनके खिलाफ झूठी शिकायत कर रहे हैं। शिक्षक और शिक्षिका के बीच चल रहे इस शिकायत युद्ध का क्लाइमेक्स क्या होगा, यह तो पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेगा।

हरियाणा: पूर्व मंत्री संदीप सिंह पर आरोप लगाने वाली महिला कोच लड़ेगी चुनाव
हरियाणा में अक्तूबर मे विधानसभा चुनाव हैं। राज्य की 90 विधानसभा सीटों पर करीब 2250 नेताओं ने कांग्रेस की टिकट के लिए आवेदन किया है। इनमें करीब 400 महिला दावेदार हैं। कांग्रेस कमेटी में 10 अगस्त तक टिकटों के लिए आवेदन किए जा सकेंगे।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में अभी समय है, लेकिन इससे पहले ही मामला रोमांचक होने की संभावना है। पूर्व मंत्री संदीप सिंह पर आरोप लगाने वाली जूनियर कोच ने पिहोवा से कांग्रेस के टिकट पर दावा जताया है। फिलहाल भाजपा से संदीप सिंह यहां से विधायक हैं।

हालांकि, कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने भी पिहोवा से टिकट के लिए पार्टी के पास आवेदन किया है, लेकिन महिला कोच का नाम सामने आने के बाद से राजनीतिक गलियारों में यह मामला खूब गर्म है। राज्य की 90 विधानसभा सीटों पर करीब 2250 नेताओं ने टिकट के लिए आवेदन किया है। इनमें करीब 400 महिला दावेदार हैं। कांग्रेस कमेटी में 10 अगस्त तक टिकटों के लिए आवेदन किए जा सकेंगे।

हुड्डा ने किलोई और कुलदीप शर्मा से गन्नौर से दावा जताया
पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने स्वयं किलोई विधानसभा सीट से और पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने गन्नौर से दावा जताया है। पूरे प्रदेश में गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा सीट पर सबसे कम आवेदन आए हैं, जबकि नीलोखेड़ी में सबसे अधिक दावे जताए गए हैं। कांग्रेस नेत्री श्वेता ढुल ने कलायत विधानसभा सीट से टिकट के लिए आवेदन किया है। हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी प्रधान जितेंद्र भारद्वाज ने सोहना से टिकट मांगा है, भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समधि करण सिंह दलाल ने पलवल से टिकट मांगा है, जबकि हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने होडल से आवेदन किया है।

सैलजा और सुरजेवाला ने नहीं किया आवेदन
सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा और राज्यसभा सदस्य रणदीप सुरजेवाला ने विधानसभा टिकट के लिए आवेदन नहीं किए हैं, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह ने उचाना विधानसभा सीट से टिकट के लिए आवेदन किया है। वहीं, कांग्रेस विधायकों में बेरी के विधायक डाॅ. रघबीर कादियान को छोड़कर अधिकतर मौजूदा विधायकों ने टिकट के लिए आवेदन किए हैं।

प्रभारी बाबरिया ने शुरू किया आकलन
कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने चुनाव लड़ने के इच्छुक सभी आवेदकों को तीन जोन में बांटकर उनकी राजनीतिक पृष्ठभूमि और कांग्रेस के प्रति समर्पण का आकलन आरंभ कर दिया है। अभी तक पार्टी के पास आए आवेदनों का पूरा ब्योरा बाबरिया ने तलब कर लिया है। वहीं, कांग्रेस प्रभारी ने हर जिले में गोपनीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं, जो यह जांच कर रहे हैं कि टिकट के लिए आवेदन करने वाले संबंधित दावेदार ने लोकसभा चुनाव 2024 में पार्टी के उम्मीदवारों के प्रति कहीं कोई भितरघात तो नहीं की है। साथ ही संबंधित नेता का क्षेत्र में प्रभाव कितना है और उसकी क्या खासियत और क्या कमियां हैं। ये पर्यवेक्षक 18 अगस्त तक अपनी गोपनीय रिपोर्ट प्रभारी को देंगे।