महिलाओं – Live Halchal

ऊधम सिंह नगर: सीएम धामी ने महिलाओं को सौंपी पिंक ई-रिक्शा की चाबी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रीप परियोजना के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को छह ई रिक्शा की चाबी सौंपी। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर ई रिक्शा को रवाना किया।

मुख्यमंत्री धामी ने बृहस्पतिवार सुबह लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय में जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सभी समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए।

वहां पर पालिकाध्यक्ष रमेश जोशी, कैप्टन गंभीर धामी, भवानी भंडारी, अमित पांडेय, नवीन बोरा, रमेश जोशी, भुवन जोशी, महेश राणा, सीडीओ दिवेश शाशनी, एसपी सिटी डॉ. उत्तम सिंह नेगी, एसडीएम तुषार सैनी आदि मौजूद रहे।

हरियाणा में महिलाओं को सता रहा ये डर, नहीं भर रहे लाडो लक्ष्मी योजना का फॉर्म
हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ एक नवंबर से शुरू होने जा रही है, लेकिन लॉन्च के एक महीने बाद भी महिलाओं की भागीदारी उम्मीद से काफी कम है। अब तक केवल साढ़े छह लाख महिलाओं ने इस योजना के लिए आवेदन किया है, जबकि सरकार का अनुमान था कि 20 लाख से अधिक महिलाएं इसकी पात्र होंगी। अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं में योजना को लेकर भ्रांतियां और जानकारी की कमी के कारण आवेदन कम आए हैं। इस योजना को समाज कल्याण विभाग, पंचायत विभाग और क्रीड़ा विभाग संयुक्त रूप से संचालित कर रहे हैं।

राशन कार्ड कटने का डर बना बड़ी बाधा
बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी को तीनों विभागों के अधिकारियों ने जानकारी दी कि कई महिलाओं में यह डर है कि योजना का लाभ लेने पर उनके गुलाबी या पीले राशन कार्ड कट सकते हैं।
25,000 से 50,000 रुपये वार्षिक आय वाले अंत्योदय परिवारों को गुलाबी कार्ड मिलते हैं।
50,000 से 1.80 लाख रुपये आय वाले परिवारों को पीले (बीपीएल) कार्ड जारी किए जाते हैं।
1.80 लाख रुपये से अधिक आय वाले परिवारों को हरे (एपीएल) कार्ड मिलते हैं।
गुलाबी कार्ड धारकों को सरकार हर महीने 35 किलो गेहूं देती है, साथ ही बीपीएल परिवारों को भी कई सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है। महिलाओं को डर है कि लाडो लक्ष्मी योजना से मिलने वाली राशि उनकी आय में जुड़ जाएगी, जिससे वे अंत्योदय या बीपीएल सूची से बाहर हो सकती हैं।

25 सितंबर को लॉन्च हुआ था पोर्टल
हरियाणा सरकार ने 25 सितंबर को योजना का पोर्टल लॉन्च किया था। सरकार ने दावा किया था कि यह योजना प्रदेश की 20 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ पहुंचाएगी। इसके लिए जिला स्तर पर विशेष शिविर भी लगाए गए थे। हालांकि 25 अक्टूबर तक केवल 6.20 लाख महिलाओं ने ही पोर्टल पर आवेदन किया। सरकार चाहती है कि 1 नवंबर से पात्र महिलाओं के खातों में 2100 रुपये मासिक की राशि भेजनी शुरू हो जाए।

आय बढ़ने से अंत्योदय सूची से बाहर होने का डर
महिलाओं के बीच यह आशंका है कि यदि उनके खातों में हर महीने 2100 रुपये आने लगे, तो परिवार की वार्षिक आय 25 हजार रुपये तक बढ़ जाएगी, जिससे वे अंत्योदय परिवारों की सूची से बाहर हो सकती हैं। हरियाणा में एक लाख रुपये वार्षिक आय वाली 23 से 60 वर्ष आयु वर्ग की लगभग 19.62 लाख महिलाएं हैं, लेकिन आवेदन संख्या अपेक्षा से बहुत कम रही है।

सरकार करेगी नियमों की समीक्षा
सूत्रों के अनुसार, अब सरकार न केवल इस योजना को तय समय पर लागू करने की तैयारी में है, बल्कि इसके नियमों में संभावित बदलाव पर भी मंथन शुरू कर दिया गया है ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इसका लाभ उठा सकें।

महिलाओं की भूमिका पर UN में रुचिरा कंबोज ने की जमकर तारीफ
संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने भारत की पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं के नेतृत्व में हुई उल्लेखनीय प्रगति की जमकर तारीफ की।कंबोज ने जमीनी स्तर पर महिला सशक्तिकरण के परिवर्तनकारी प्रभाव पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि पंचायती राज प्रत्यक्ष लोकतंत्र का एक उत्कृष्ट उदाहरण है जो ग्राम सभा के माध्यम से पंचायत के सभी निवासियों की सक्रिय भागीदारी की सुविधा प्रदान करता है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने भारत की पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं के नेतृत्व में हुई उल्लेखनीय प्रगति की जमकर तारीफ की। यूएन में भारत के सीपीडी57 साइड इवेंट में कंबोज ने कहा कि भारत ग्रामीण शासन की एक अनूठी प्रणाली पर गर्व करता है जिसे पंचायती राज के नाम से जाना जाता है- जो जमीनी स्तर पर विकेंद्रीकृत शक्ति का प्रतीक है।

पंचायती राज में महिला सशक्तिकरण

कंबोज ने जमीनी स्तर पर महिला सशक्तिकरण के परिवर्तनकारी प्रभाव पर भी जोर दिया। इसके अलावा पंचायती राज व्यवस्था की विकेन्द्रीकृत शक्ति संरचना पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंचायती राज प्रत्यक्ष लोकतंत्र का एक उत्कृष्ट उदाहरण है जो ग्राम सभा के माध्यम से पंचायत के सभी निवासियों की सक्रिय भागीदारी की सुविधा प्रदान करता है।

लैंगिक समानता

लैंगिक समानता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालते हुए, कंबोज ने कहा, ‘1992 में संवैधानिक संशोधन के साथ ही स्थानीय शासन में सभी निर्वाचित भूमिकाओं में से कम से कम एक तिहाई महिलाओं के लिए आरक्षित होना अनिवार्य था। यह संवैधानिक प्रावधान जमीनी स्तर पर निर्णय लेने वाली संस्थाओं में महिलाओं का समान प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम था।

21 राज्यों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व 50 प्रतिशत

कंबोज ने भारत के 21 राज्यों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व 50 प्रतिशत तक बढ़ने का भी जश्न मनाया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि आज, 3.1 मिलियन से अधिक निर्वाचित प्रतिनिधियों में से 1.4 मिलियन से अधिक महिलाएं हैं। महिलाओं की भागीदारी में यह वृद्धि शासन और सामुदायिक विकास में महिलाओं के योगदान को पहचानने और महत्व देने की दिशा में व्यापक सामाजिक बदलाव को दर्शाती है।

महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों पर क्या बोली कंबोज?

महिला नेताओं के प्रयासों की सराहना करते हुए, कंबोज ने शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, स्वच्छता और आजीविका को बढ़ाकर समुदायों में क्रांति लाने में उनकी भूमिका पर जोर दिया। पंचायती राज संस्थानों में महिला नेताओं ने गंभीर सामाजिक और आर्थिक चुनौतियों का समाधान करने के लिए अपने अद्वितीय दृष्टिकोण और अनुभवों का लाभ उठाते हुए, जमीनी स्तर पर सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों को स्वीकार करते हुए, कंबोज ने लैंगिक समानता को आगे बढ़ाने के लिए सहायक कानूनी ढांचे, मजबूत क्षमता निर्माण पहल और सहयोगी भागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया।

दिल्ली पुलिस दे रही है महिलाओं को सब-इंस्पेक्टर बनने का मौका
इस महिला दिवस (Womens Day 2024) पर दिल्ली पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) बनने का मौका महिलाओं को दे रही है। दिल्ली पुलिस में SI के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इनमें से 61 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। आइए जानते हैं कि दिल्ली पुलिस फीमेल सब-इंस्पेक्टर (Delhi Police Female SI Recruitment) भर्ती के लिए क्या योग्यता होना चाहिए और चयन कैसे होगा।

आज, 8 मार्च को पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (Women’s Day 2024) मनाया जा रहा है। हर क्षेत्र में महिलाओं के अधिकार को समर्पित इस मौके पर आइए हम आपको बताते हैं इस महिला दिवस पर दिल्ली पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) बनने का मौका महिलाओं को दे रही है। दिल्ली पुलिस में SI के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इनमें से 61 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। आइए जानते हैं कि दिल्ली पुलिस फीमेल सब-इंस्पेक्टर (Delhi Police Female SI Recruitment) भर्ती के लिए क्या योग्यता होना चाहिए और चयन कैसे होगा।

दिल्ली पुलिस फीमेल SI भर्ती के लिए योग्यता

दिल्ली पुलिस में महिला सब-इंपेक्टर की भर्ती प्रक्रिया का आयोजन कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा किया जा रहा है। इस भर्ती के लिए आयोग द्वारा दिल्ली पुलिस और CAPFs सब-इंस्पेक्टर परीक्षा 2024 का आयोजन किया जाएगा। आमतौर पर SSC CPO के नाम से जानी जाने वाली इस परीक्षा के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार दिल्ली पुलिस महिला सब-इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या डिग्री कॉलेज से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए।

वहीं, महिला उम्मीदवारों की आयु 1 अगस्त 2023 को 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों की उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। विधवा और तलाकशुदा ऐसी महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है जिन्होंने फिर से शादी नहीं की है। वहीं, इस कटेगरी में SC/ST महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है।

दिल्ली पुलिस फीमेल SI भर्ती की चयन प्रक्रिया

दिल्ली पुलिस में महिला उप-निरीक्षकों की भर्ती के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत फेज 1 लिखित परीक्षा (पेपर 1), फिजिकल टेस्ट (PET/PST), फेज 2 लिखित परीक्षा (पेपर 2) और चिकित्सा परीक्षण (DME) शामिल हैं। पहले चरण में 2 घंटे की लिखित परीक्षा 2 घंटे की होगी और इसमें 200 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकृति के 200 प्रश्न होंगे। इस परीक्षा में 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग भी होगी।

पेपर 1 में सफल घोषित उम्मीदवारों को राउंड 2 में शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) / शारीरिक मानक परीक्षा (PST) में सम्मिलित होना होगा। इस राउंड में सफल होने पर फिर से लिखित परीक्षा (पेपर 2) में सम्मिलित होना होगा। यह पेपर भी 2 घंटे का होगा और इसमें इंग्लिश लैंग्वेज एण्ड कॉम्प्रीहेंशन से 200 प्रश्न पूछे जाएगें। यह पेपर भी 200 अंकों को होगा और इसमें भी 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी। आखिर में विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (DME) और फिर डॉक्यूमेंट्स वेरीफिकेशन (DV) का आयोजन होगा।

दिल्ली पुलिस फीमेल SI भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

जो महिला उम्मीदवार दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए इच्छुक हों, वे SSC की आधिकारिक वेबसाइट, ssc.gov.in पर आवेदन कर सकती हैं। आवेदन प्रक्रिया 4 मार्च से ही शुरू हो चुकी है और आखिरी तारीख 28 मार्च 2024 निर्धारित है।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए बेस्ट हैं ये ऐप
आज महिला दिवस के अवसर पर भारतीय महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हम ऐसे कुछ ऐप्स के बारे में बताएंगेजो महिलाओं की सिक्योरिटी के लिए काम करते हैं। इस लिस्ट में 112 बीसेफ शेकटूसेफ्टी शीरोज जैसे ऐप्स शामिल हैं।यहां हम इन सभी ऐप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

हर साल 8 मार्च को भारत के साथ साथ दुनिया भर में विश्व महिला दिवस (International Women’s Day 2024) मनाया जाता है। ये दिन महिलाओं के लिए खास है, ऐसे में उनकी सुरक्षा भी एक अहम मुद्दा है। मगर हर समय पुलिस या परिवार उनके साथ नहीं हो सकते हैं। ऐसे में कुछ ऐप्स है, जो उनके काम आ सकते हैं।

इन ऐप की लिस्ट में 12, बीसेफ, शेकटूसेफ्टी और शीरोज जैसे ऐप्स को शामिल किया गया है। यहां हम आपको इन ऐप्स के बारे में बताने जा रहे है।  आइये इनके बारे में विस्तार से  जानते हैं।

112 भारत( 112 India)

ये ऐप आपको एमरजेंसी की स्थिति में लोकल वॉलेंटियर्स से मदद प्राप्त कराता है। इसमें 24 घंटे की एमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम देता है।

हिम्मत( Himmat)

ये ऐप दिल्ली पुलिस द्वारा लॉन्च किया गया था, जिसे खास तौर पर महिला सुरक्षा के लिए शुरू किया गया था। इस ऐप में अगर कोई महिला SOS जारी करती है, तो यह उसके दोस्तों या परिवार को सचेत करने के अलावा उसकी लोकेशन और ऑडियो-वीडियो दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूप को भेजा देता है।

रक्षा ( Raksha)

ये ऐप आपकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आपकी लोकेशन के साथ एक अलर्ट आपके परिवार और दोस्तों को भेजता है। इसके अलावा अगर आप इंटरनेट क्षेत्र से बाहर हैं तो ऐप आपके इमरजेंसी कॉन्टेक्ट नंबर पर SMS भी भेजता है।

माई सेफ्टीपिन( My Safetipin)

जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है कि ये माई सेफटिपिन ऐप भी महिला की सुरक्षा में बहुत कारगर साबित होगा। इसमें जीपीएस ट्रैकिंग, इंमरजेंसी कॉन्टेक्ट, खतरनाक लोकेशन के लिए सूचनाएं, सबसे सुरक्षित मार्ग विकल्प जैसी बहुत ही जानकारी होती है, जो आपके काम आ सकती है।

शीरोज( Sheros)

शीरोज ऐप एक सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म है, जहां महिलाएं अपने शौक के बारे में वीडियो और मैसेज शेयर कर सकती है। इसके अलावा आप मुफ्त कानूनी सलाह, मुफ्त स्वास्थ्य सलाह के लिए मुफ्त हेल्पलाइन पर कॉल कर सकती हैं।

शेक2सिक्योरिटी( Shake2Security)

खतरे की स्थिति में इस ऐप की मदद से महिलाएं आपातकालीन स्थिति में अपने फोन को हिलाकर या पावर बटन को चार बार दबाकर अपने इमरजेंसी नंबर को SOS कॉल या टेक्स्ट कर सकती हैं। इसकी खास बात ये है कि यह इंटरनेट कनेक्शन के बिना और लॉक स्क्रीन होने पर भी काम कर सकता है।