महावीर जयंती – Live Halchal

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने महावीर जयंती की दी बधाई
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने महावीर जयंती के अवसर पर जैन धर्म के लोगों को बधाई दीं। बाइडन महावीर जयंती के अवसर पर आधिकारिक शुभकामनाएं भेजने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं। बाइडन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि मैं और जिल जैन धर्म के लोगों को महावीर जयंती की शुभकामनाएं देते हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने महावीर जयंती के अवसर पर जैन धर्म के लोगों को शुभकामनाएं दीं। इस बधाई को देते ही बाइडन ऐसा करने वाले वह पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बन गये हैं। बाइडन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं और जिल जैन धर्म के लोगों को महावीर जयंती की शुभकामनाएं देते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आइए आज हम महावीर स्वामी के मूल्यों को अपनाएं और प्यार, खुशी एवं सद्भाव फैलाकर उनका जश्न मनाएं।’’

भारतीय-अमेरिकी व्यवसायी अजय भूतोरिया ने संदेश की सराहना की
प्रख्यात जैन समुदाय के नेता और एशियाई अमेरिकी और मूल हवाईयन/प्रशांत द्वीपसमूह (एएएनएचपीआई) आयुक्त पर राष्ट्रपति के सलाहकार अजय भुटोरिया ने बाइडेन के संदेश का गर्मजोशी से स्वागत किया।

21 अप्रैल को मनाई गई महावीर जयंती
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन ने सोमवार (स्थानीय समय) को महावीर जयंती पर जैन धर्म के लोगों को शुभकामनाएं दीं। इस वर्ष महावीर जयंती 21 अप्रैल को मनाई गई। महावीर जयंती जैन धर्म के संस्थापक महावीर के जन्म के उपलक्ष्य में मनाई जाती है।

महावीर जैन धर्म के थे 24वें तीर्थंकर
महावीर की जयंती दुनिया भर में जैन समुदाय द्वारा खुशी और उत्साह के साथ मनाई जाती है। महावीर जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर थे जिन्होंने अपनी शिक्षाओं के माध्यम से शांति और सद्भाव फैलाया। महावीर जयंती जैन मंदिरों में प्रार्थना करने, जुलूस निकालने, भगवान महावीर की आराधना में भजन गाने, शरीर और आत्मा को शुद्ध करने के लिए उपवास, दान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक विद्वानों और नेताओं के व्याख्यान जैसे अनुष्ठानों के साथ मनाई जाती है।

दमोह: महावीर जयंती पर रथ में सवार होकर निकले श्रीजी
दमोह में रविवार को महावीर जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा शहर की सड़कों पर निकाली गई। जिसमें श्रीजी को रथ पर सवार किया गाया और उस रथ को श्रद्धालु अपने हांथ से खींचते हुए चल रहे थे। हजारों की संख्या में जैन समाज के लोग शोभायात्रा में चल रहे थे।

आचार संहिता के नियमों का पालन करते हुए शहर के सिटी नल से यह श्रीजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में चांदी के पालने में श्रीजी को रथ पर सवार किया गया इस रथ को जैन समाज के लोग खींच रहे थे। शोभायात्रा सिटी नल से प्रारंभ हुई जो पुराना थाना, टाकीज तिराहा, घंटाघर होते हुए जैन स्कूल के समीप नसियाअंदर पहुंची जहां शोभायात्रा का समापन हुआ।

शोभा यात्रा में 9 रथ शामिल थे, जिसमें इंद्र इंद्राणी स्वरूप में श्रावक शामिल थे। बालिका मंडल की बच्चियों द्वारा ड्रम पर अपनी प्रस्तुति दी साथ ही बच्चे भी अपनी प्रस्तुति देते हुए चल रहे थे। शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत सत्कार और भगवान महावीर जी की आरती उतारी गई। इसके अलावा कुंडलपुर में भी महावीर जयंती के मौके पर बड़े बाबा का विशेष पूजन किया गया। आचार्य समय सागर महाराज व मुनि संघ के सानिध्य में यहां पूरे दिन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।