महाराष्ट्र में 2.60 लाख सक्रिय मरीज – Live Halchal

देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट, महाराष्ट्र में 2.60 लाख सक्रिय मरीज
भारत में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। वर्तमान समय में कुल संक्रमितों की तुलना में 15 फीसद से कुछ अधिक सक्रिय मामले रह गए हैं। सक्रिय मामलों से 42 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर भी बढ़कर 83.33 फीसद हो गई है। अब तक 62 लाख से ज्यादा संक्रमित मिल चुके हैं, जिसमें से करीब 52 लाख मरीज ठीक भी हो गए हैं। पिछले कुछ दिनों से नए मामलों में लगातार कमी आ रही है।

अगस्त में 33.32 फीसद के मुकाबले सितंबर तक 15.11 फीसद रह गए एक्टिव केस

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक एक अगस्त को कुल मामलों में 33.32 फीसद सक्रिय केस थे। 30 सितंबर को यह संख्या घटकर 15.11 फीसद रह गई। इस तरह दो महीने के भीतर सक्रिय मामलों में आधे से अधिक की कमी आई है। बीते 24 घंटों के दौरान 86,428 मरीज ठीक हुए हैं और अब तक स्वस्थ हो चुके लोगों का आंकड़ा 51.87 लाख को पार कर गया है। इस दौरान 80,472 नए मामले मिले हैं और कुल संक्रमितों की संख्या भी 62.25 लाख से अधिक हो गई है। सक्रिय मामले 9.40 लाख से कुछ अधिक रह गए हैं। 1,179 मौतों के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 97,497 पर पहुंच गई है।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 2.60 लाख सक्रिय मरीज

मंत्रालय के मुताबिक 76 फीसद से अधिक सक्रिय मामले महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, असम, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में हैं। सबसे ज्यादा 2.60 लाख सक्रिय मरीज अकेले महाराष्ट्र में हैं।

महाराष्ट्र में नए मामलों से अधिक मरीज हुए ठीक

महाराष्ट्र में लगातार नए मरीजों से अधिक संख्या में मरीज ठीक हो रहे हैं। राज्य में 18,317 नए मामले मिले हैं और 19,163 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह कुल संक्रमितों की संख्या 13.84 और ठीक हुए मरीजों की संख्या 10.88 लाख से अधिक हो गई है। मंगलवार देर रात से अब तक 481 लोगों की मौत भी हुई है और राज्य में कोरोना से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 36,662 पर पहुंच गया है। मुंबई में 2,654 नए मामले मिले हैं, जो पिछले कुछ दिनों में सर्वाधिक हैं। महानगर में अब तक दो लाख से अधिक संक्रमित मिल चुके हैं और 8,929 लोगों की मौत भी हुई है।

दिल्ली में 3,390 नए केस मिले

दिल्ली में 3,390 नए केस मिले हैं और 41 लोगों की मौत हुई है। केंद्र शासित प्रदेश में अब तक कुल 2.79 लाख संक्रमित मिल चुके हैं और 5,361 लोगों की मौत हुई है। गुजरात में 1390 नए मामलों के साथ 1.37 लाख मरीज हो गए हैं। 11 लोगों की मौत भी हुई है और मरने वालों का आंकड़ा 3,453 पर पहुंच गया है।

केरल में रिकॉर्ड नए केस

केरल में लगातार नए मामले बढ़ रहे हैं। एक समय ऐसा था जब राज्य ने कोरोना पर लगभग काबू पा लिया था। राज्य में एक दिन में 8,830 नए केस मिले हैं और कुल संक्रमितों की संख्या 1.95 लाख पर पहुंच गई है। राज्य में और 23 (कुल 742) मरीजों की मौत भी हुई है।

तमिलनाडु में 5,659 नए मामले

तमिलनाडु में 5,659 नए मामलों के साथ कुल 5.97 लाख, आंध्र प्रदेश में 6,133 नए मामलों के साथ कुल 6.93 लाख और गोवा में 641 नए मामलों के साथ 33 हजार से अधिक संक्रमित अब तक सामने आ चुके हैं। तमिलनाडु में और 67 (कुल 9,520) और आंध्र प्रदेश में 48 (5,828) की मौत भी हुई है।